CSK Registers Second Win in IPL 2025 After 5 Losses

CSK second win IPL 2025: लगातार 5 मुकाबला हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्सने दर्ज की दूसरी जीत

आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला बीते 14 अप्रैल को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरी ओवरों में एमएस धोनी के आतिशी बल्लेबाजी के बदौलत तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत (CSK second win IPL 2025) दर्ज की। लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई के सामने 167 रन का लक्ष्य था। गौर करने वाली बात यह कि महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान आते ही टीम के तेवर बदलने लगे हैं। लगातार 5 मुकाबला हारने के बाद चेन्नई को आखिरकार इकाना में आकर जीत मिल ही गई। बता दें कि आईपीएल 2025 में चेन्नई की यह दूसरी जीत है। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन (CSK second win IPL 2025) ही बना सकी। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा जब खलील अहमद ने इनफॉर्म बल्लेबाज एडेन मार्करम को त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ की तरह दे पंत ने 49 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन (CSK second win IPL 2025) बनाए। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त धोनी और शिवम दुबे ने मिलकर दिलाई टीम को जीत (CSK second win IPL 2025) 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से नई जोड़ी शेख रशीद और रचिन रवींद्र ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चेन्नई को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 29 गेंद में 52 रन की साझेदारी की। मैच के हीरो रहे शिवम दुबे और धोनी जिन्होंने छठे विकेट के लिए 28 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली। मैच में एमएस धोनी ने 11 गेंदों में 26 रनों की धुंआधार पारी खेली। धोनी ने 15वें ओवर में मैदान पर कदम रखा था और शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम को जीत (CSK second win IPL 2025) तक पहुंचाया। सीएसके के कप्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। कहने की जरूरत नहीं लखनऊ के खिलाफ खेली गई पारी से उन्होंने इस पारी से अपने आलोचकों को चुप करा दिया है। यही नहीं इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (पीओटीएम) चुना गया। गौर करने वाली बात यह कि 43 वर्षीय धोनी ने साल 2019 के बाद पहली बार यह अवार्ड जीता है। और तो और इसके साथ ही लीग के इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाले वो सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। बता दें कि धोनी की मौजूदा उम्र 43 साल और 282 दिन है। Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 CSK second win IPL 2025 #CSK #IPL2025 #ChennaiSuperKings #CSKWin #IPL #MSDhoni #CSKComeback #CricketNews #IPLHighlights #CSKFans

आगे और पढ़ें
Doctor kills wife

Doctor kills wife: चरित्र पर शक की वजह से डॉक्टर पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र में नागपुर के हुडकेश्वर से दिल को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां सिर्फ चरित्र पर शक की वजह से डॉक्टर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या हत्या कर दी। यह घटना हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के लाडेकर लेआउट स्थित एक आवासीय मकान में (Doctor kills wife) घटी। घटना के दौरान पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और उसके भाई ने उसके सिर पर रॉड से वार किया, जिससे डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम डॉक्टर अर्चना राहुले था। महिला डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। हत्या करने के दोनों आरोपी डॉक्टर हैं। इन आरोपियों के नाम पति अनिल राहुले और देवर रवि राहुले हैं। आरोपी पति डॉ. अनिल (52) छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। मृतक का एक बेटा है जो तेलंगाना राज्य के करीमनगर में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष में पढ़ रहा है, जो अपनी मां की हत्या पिता के द्वारा किए जाने से गह्ररे सदमे में है। बता दें कि डॉक्टर दंपति ने प्रेम विवाह किया था। खैर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।   आरोपी राजू ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उतार दिया मौत (Doctor kills wife) के घाट जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अनिल राहुले अर्चना के चरित्र पर शक करता था। आए दिन वह अर्चना के साथ विवाद किया करता था। अनिल अक्सर अपनी पत्नी से लड़ता था और मारपीट किया करता था। इसके चलते दोनों की शादीशुदा जिंदगी बड़ी तनावपूर्ण चल रही थी। विगत 8 अप्रैल को अनिल ने खैरलांजी में रहने वाले अपने बड़े भाई राजू को बताया कि अर्चना के किसी के साथ अनैतिक संबंध हैं। फिर उसने कुछ आपत्तिजनक देखने की भी बात की और फिर परिवार की बदनामी के डर से राजू को अर्चना की हत्या करने के लिए तैयार किया। योजना के तहत 9 अप्रैल की शाम राजू खैरलांजी से और अनिल रायपुर से नागपुर पहुंच गए। घर के समीप एक गली में मुलाकात की और सीधे घर में गए। घर जाने पर अनिल और अर्चना के बीच गरमागरम बहस हुई। इसी दौरान अनिल ने अर्चना के पैर पकड़ लिए और राजू ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर मौत (Doctor kills wife) के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि “हत्या के बाद दोनों भाइयों ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके घर को बंद कर दिया और भाग गए।” खुद ही दी पुलिस को हत्या की (Doctor kills wife) सूचना  फिर 3 दिन बाद अनिल 12 अप्रैल को अपने घर लौटा और शोर मचाया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी (Doctor kills wife) सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने प्रथमदृष्टया इसे डकैती का मामला समझा। फिर पुलिस की नजर शव पर पड़ी। शव का सिर सड़ चुका था। इस अनिल बेचैन था और रह रहकर बेहोश होने का नाटक कर रहा था। अनिल ऐसे नाटक कर रहा था जैसे मानो पत्नी की मौत का गहरा सदमा पहुंचा है। बड़ी बात यह कि घर की कोई भी वस्तु गायब नहीं हुई थी। अर्चना के दोनों फोन भी वहीं पड़े थे। पुलिस को उसकी इस हरकत पर शक हुआ। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि हत्या लूट या चोरी के इरादे से नहीं हुई है। पुलिस ने तुरंत कॉल डिटेल्स खंगाले और पहला संदेह अनिल पर ही हुआ।  इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा 9 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या कर रायपुर चला गया था (Doctor kills wife) डॉक्टर पति  अधिकारी ने बताया कि “पूछताछ के दौरान अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की।” जिसके बाद उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कहीं कोई और मकसद तो नहीं था? पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने 9 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर पर (Doctor kills wife) ही छोड़कर रायपुर चला गया था। शनिवार को घर लौटने पर दरवाजा खोलते ही अनजान होने का नाटक करते हुए आरोपी पति ने उसकी पत्नी की हत्या हो जाने की बात कही। रविवार को दोपहर में दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। खैर, आजकल रिश्तों में दरार होना बड़ी आम बात है। लोग शक होने पर भी वर्षों पुराने रिश्ते भी तोड़ देते हैं। कभी-कभी तो छोटा-मोटा विवाद होने पर ही लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बन जाते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi News Doctor kills wife #DoctorKillsWife #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #CharacterDoubt #IndiaCrime #BreakingNews #WifeMurder #FamilyCrime #ShockingNews

आगे और पढ़ें
Stone Pelting in Guna During Hanuman Jayanti

Guna MP stone pelting: एमपी के गुना में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव के बाद हुआ बवाल, बुलडोजर चलाने की मांग

धार्मिक आयोजन के दौरान हुए पत्थराव के बाद सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हनुमान चौराहे पर हिंदू समुदाय के लोगों ने जमा होकर धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की (Guna MP stone pelting) मांग की है। इसके साथ ही चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी निकाला। फ़िलहाल हालात को संभालने के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कर्नलगंज में फ्लैग मार्च भी निलाका। इस दरम्यान पुलिस ने न सिर्फ लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है बल्कि बाहरी लोगों के कर्नलगंज में एंट्री पर रोक भी लगा दी है। तो वहीं इस पूरे मामले पर “गुना एसपी संजीव कुमार का कहना है कि “स्थिति नियंत्रण में है। मैं खुद कर्नलगंज में कलेक्टर के साथ निकाला हूं। जिन लोगों ने भी यहां घुसने का प्रयास किया है उनका सीसीटीवी के जरिए पहचाना जा रहा है। और उनकी खोज भी की जा रही है। अब तक इस मामले में 17 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी।” हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर हुए पथराव (Guna MP stone pelting) के बाद हिंदू संगठनों में है भारी आक्रोश  बता दें कि गुना शहर के कर्नलगंज क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर हुए पथराव (Guna MP stone pelting) के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। सोमवार को गुना के हनुमान चौराहे पर विभिन्न संगठनों के हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पथराव के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग आक्रोशित होकर कर्नलगंज इलाके की ओर रवाना हो गए। हालांकि इन्हें हाट रोड पर पुलिस ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर दूसरे रास्ते से कर्नलगंज इलाके की तरफ बढ़ गए। इस बीच प्रधान डाकघर के सामने स्थित एक गली में कुछ घरों के अंदर तोडफ़ोड़ की भी बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने घरों के दरवाजों पर डंडे बरसाए, कुछ मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मामला बिगड़ता देख गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ खुद मौके पर जा पहुंचे। इस दरम्यान हंगामा कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद हंगामा कर रहे उपद्रवी मौके से भाग निकले। खैर, इस दौरान हनुमान चौराहे पर संगठनों की ओर से लगातार नारेबाजी की जाती रही। हैरत की बात यह कि पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि कितने संगठन विरोध जता रहे हैं और कौन हंगामा कर रहा है? इस अनियंत्रित भीड़ को काबू करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।  इसे भी पढ़ें:– राजस्थान के इस जिले में बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं लोग, 800 घरों में नहीं है पीने का पानी  हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव (Guna MP stone pelting) के बाद शुरू हुई राजनीति  इस बीच  गुना में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव (Guna MP stone pelting) के बाद जमकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने तो पुलिस की भूमिका पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ का कहना है कि “पुलिस ने एकतरफा एक्शन लिया है।” यही नहीं, जिले के एसपी का वीडियो भी जारी जारी किया है। जिसमें एसपी ने ये कबूला कि “जुलूस गलत रूट पर निकल। CCTV में पत्थरबाजी नहीं दिखी। जिस रूट पर जुलूस निकला उसकी अनुमति नहीं ली गई, मस्जिद के सामने जानबूझकर नारे लगाए गया। अब कांग्रेस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की मां की है। उनका कहना है कि “पक्षपात कौन कर रहा है, एसपी का पहला बयान सही है या बाद की कार्रवाई सही है, जवाब मिलना चाहिए।” भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि “जब महू में घटना हुई थी तब भी कांग्रेस ने रास्ते पर सवाल उठाए थे। अब फिर कांग्रेस प्रवक्ता कह रहे हैं कि गलत रास्ते से जुलूस निकाला गया। भारत में आदमी क्या जय श्री राम नहीं बोल सकता?” कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का चरित्र है दूसरा पाकिस्तान बनाना। कांग्रेस देश को बंटवारे के रास्ते पर ले जा रही है। हिंदुओं की यात्रा निकलती हैं, तो तकलीफ किसे हो रही है देख सकते हैं।”   Latest News in Hindi Today Hindi news Guna MP stone pelting #GunaNews #HanumanJayanti #StonePelting #MPNews #BulldozerAction #ReligiousProcession #GunaViolence #MadhyaPradesh #HinduFestival #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Drinking water problem

Rajasthan water crisis: राजस्थान के इस जिले में बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं लोग, 800 घरों में नहीं है पीने का पानी 

राजस्थान अपनी गर्मी के लिए मशहूर है। यहाँ की तपती गर्मी के झेल पाना सबके बस की बात नहीं। गर्मी का मौसम आते ही यहाँ पीने की पानी समस्या होना आम है। हर साल यहाँ पानी की किल्ल्त देखी जाती है। ऐसा ही एक मामला है, राजस्थान के सीकर जिले स्थित सबलपुरा गांव का, जहाँ पानी की समस्या खड़ी (Rajasthan water crisis) हो गई है। पानी कमी से गुस्साएं गाँव वालों का कहना है कि पिछले कई दिनों से जल आपूर्ति विभाग की ओर से बनाई गई पानी की टंकी से एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से लगभग 800 घरों में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। पानी का संकट गहराता देख स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लगातार जिला कलेक्टर आवास, जलदाय विभाग और स्थानीय प्रशासन के पास अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। यहां तक कि प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। परंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। इस बीच ग्रामीणों ने जलदाय विभाग, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया।   पैसे खर्च कर मंगवाने पड़ (Rajasthan water crisis) रहे हैं प्राइवेट पानी के टैंकर पानी की कमी का आलम यह है कि सबलपुरा के ग्रामीणों को मजबूरन पैसे खर्च कर प्राइवेट पानी के टैंकर मंगवाने पड़ (Rajasthan water crisis) रहे हैं। हालांकि उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलदाय विभाग के अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सबलपुरा के उप-सरपंच गजेंद्र सिंह ने बताया कि “गांव में करीब एक सप्ताह से पेयजल की समस्या बनी हुई है। दरअसल, पहले सबलपुरा ग्राम पंचायत में आता था। परिसीमन के बाद इसे सीकर नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। लगभग 30 साल पहले विधायक कोटे से गांव में एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाया गया था। इसी ट्यूबवेल से पानी की टंकी में सप्लाई होती है। अब यह ट्यूबवेल काफी पुराना हो चुका है और उसकी मोटर भी बार-बार खराब हो रही है।  इसे भी पढ़ें:–  रेखा गुप्ता रबर स्टांप CM…’,अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पति के बैठक पर AAP का हमला, भाजपा का जबरदस्त पलटवार 181 पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई और स्थानीय प्रशासन को भी (Rajasthan water crisis) करवाया अवगत  ग्रामीणों का कहना है कि “जलदाय विभाग की टंकी से आधे गांव में ही पानी पहुंचता है और वह भी कुछ ही मिनटों की सप्लाई में सीमित होता है, जिससे जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं। जब इस समस्या की शिकायत विधायक से की गई, तो उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने दूसरे ट्यूबवेल के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही है, लेकिन उसमें भी समय लगेगा।” इस बीच ग्रामीणों ने यह भी कहा कि “उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई और स्थानीय प्रशासन को भी अवगत (Rajasthan water crisis) करवाया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस गंभीर समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।   Latest News in Hindi Today Hindi news  Rajasthan water crisis #RajasthanWaterCrisis #WaterShortage #DrinkingWaterCrisis #NoWater #WaterScarcity #SaveWater #RuralCrisis #IndiaWaterIssue #DroughtAlert #WaterCrisisNews

आगे और पढ़ें
Navkar Mantra

नवकार मंत्र: आत्मशुद्धि और मोक्ष का दिव्य पथ 

भारत की प्राचीन धार्मिक परंपराओं में जैन धर्म का विशेष स्थान है। इस धर्म में नवकार मंत्र (Navkar Mantra) को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। नवकार मंत्र न केवल एक प्रार्थना है, बल्कि आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की ओर अग्रसर होने का मार्ग भी है। इसे “पंच परमेष्ठी” की आराधना कहा जाता है, जिसमें पांच महान आत्माओं को वंदना की जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है नवकार मंत्र, इसका महत्व और इसे जपने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। क्या है नवकार मंत्र? नवकार मंत्र (Navkar Mantra) जैन धर्म (Jain Dharma) का सबसे प्राचीन और पवित्र मंत्र है। नवकार महामंत्र जैन धर्म से गहराई से जुड़ा हुआ है। सरल शब्दों में कहें तो जैन धर्म (Jain Dharma) के अनुयायी इस पवित्र मंत्र का जप सामूहिक रूप से करते हैं। इस मंत्र का उच्चारण विशेष ध्यान और एकाग्रता के साथ किया जाता है। नवकार महामंत्र को ‘नमस्कार मंगल’ या ‘परमेष्ठी मंत्र’ के नाम से भी जाना जाता है। यह मंत्र जैन धर्म के संतों—जैसे साधु-साध्वी और मुनियों—की वंदना स्वरूप होता है और उनके प्रति गहन श्रद्धा को प्रकट करता है। नवकार मंत्र का अर्थ और भाव इस मंत्र का अर्थ केवल वंदना करना नहीं है, बल्कि यह आत्मा की ऊँचाई तक पहुँचने की प्रेरणा देता है। नवकार मंत्र हमें बताता है कि जीवन में सच्चा आदर्श क्या है और किसे अपना गुरु मानना चाहिए। यह मंत्र यह भी सिखाता है कि किसी धर्म विशेष के प्रति भक्ति से अधिक महत्वपूर्ण है आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति। इसे भी पढ़ें:- बजरंगबली की कृपा चाहिए तो लगाएं ये भोग, हर परेशानी होगी दूर नवकार मंत्र कितनी बार जपें? जैन धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, नवकार महामंत्र (Navkar Mantra) का जाप विषम और सम—दोनों प्रकार की गिनती में किया जा सकता है। साधक अपनी सुविधा और साधना के स्तर के अनुसार 1 से 25 बार तक इसका जप कर सकते हैं। हालांकि, इस मंत्र का जप करते समय मन की एकाग्रता अत्यंत आवश्यक मानी जाती है। इसलिए, जप से पहले ध्यान की मुद्रा में बैठकर मन को शांत करना और फिर मंत्र का उच्चारण करना चाहिए, जिससे इसका पूर्ण प्रभाव प्राप्त हो सके। नवकार मंत्र का ऐतिहासिक महत्व इतिहास में नवकार महामंत्र (Navkar Mantra) का उल्लेख कई प्राचीन शिलालेखों में मिलता है। शुरुआती शिलालेखों में ‘नमो अरहंताणं’ और ‘नमो सवे सिद्धाणं’ जैसे अंश मिलते हैं, जबकि समय के साथ शिलालेखों में पूरे नवकार मंत्र का उल्लेख मिलने लगा। यह मंत्र जैन धर्म का अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली स्तोत्र है, जिसे व्यक्ति अकेले या समूह में सामूहिक रूप से भी जप सकते हैं। नवकार मंत्र को ‘सिद्धिकारक मंत्र’ माना जाता है, यानी यह मंत्र न केवल आत्मिक शुद्धि करता है, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण की भावना से जुड़ा हुआ है। Latest News in Hindi Today Hindi News  Navkar Mantra #NavkarMantra #JainMantra #SpiritualPath #Moksha #SelfPurification #MantraChanting #PeaceMantra #DivineWisdom #Jainism #SacredChant

आगे और पढ़ें
Trump Xi Jinping warning

Trump Xi Jinping warning: ट्रंप के टैरिफ की मार से चीन हुआ बेहाल, डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग को दी यह धमकी

लंबे अरसे से अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध चला आ रहा है। ट्रंप प्रशासन में इसे अधिक तेजी (Trump Xi Jinping warning) मिली। गौरतलब हो कि अमेरिका ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 145% तक की टैरिफ लगा दिया है। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर 125% तक का जवाबी शुल्क लगाया है। हालांकि, इस बीच शुक्रवार को अमेरिका ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर टैरिफ में छूट की घोषणा की थी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति से पूरी दुनिया को हिला रखा है। अब वह सेमिकंडक्टर पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि “अनुचित व्यापारिक व्यवहार के लिए ‘किसी को बख्शा नहीं जायेगा।” इस बीच उन्होंने यह भी साफ़ किया कि शुक्रवार को जिन उत्पादों पर टैरिफ छूट दी गई है, वे अब भी 20% फेंटानिल टैरिफ के दायरे में हैं।  हम किसी भी देश, खासकर चीन जैसे दुश्मन व्यापारिक राष्ट्रों के आगे बंधक (Trump Xi Jinping warning) नहीं बन सकते राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि हम अपने उत्पादों का निर्माण अमेरिका में ही करें। हम किसी भी देश, खासकर चीन जैसे दुश्मन व्यापारिक राष्ट्रों के आगे बंधक नहीं बन सकते। ये देश दशकों से हमारा व्यापारिक शोषण करते आ रहे हैं, लेकिन अब वो दिन (Trump Xi Jinping warning) लद चुके हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि “अमेरिका जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा टैरिफ जांच के तहत सेमीकंडक्टर और संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन की समीक्षा करेगा।” अहम बात ये कि यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप प्रशासन पर चीन को रियायत देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ से छूट तो दी गई थी, लेकिन अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने साफ किया है कि “यह सिर्फ एक अस्थायी राहत है, जब तक कि ट्रंप प्रशासन सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए नया टैरिफ ढांचा तैयार नहीं कर लेता।”  इसे भी पढ़ें:– 14,000 करोड़ रुपये डकारने वाला मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार स्थायी टैरिफ नीति पर काम हो (Trump Xi Jinping warning) रहा है कहने की जरूरत नहीं कि इस कदम से ऐसा लगने लगा था कि अमेरिका दबाव कम करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप और वाणिज्य सचिव ने इसे सिर्फ एक अस्थायी कदम बताया। महत्वपूर्ण बात यह कि इस नई छूट से एपल, एनविडिया और डेल जैसी अमेरिकी टेक कंपनियों को राहत मिल सकती है। ये कंपनियां अपने कई उत्पादों का निर्माण चीन में कराती हैं।  विशेषकर आईफोन और अन्य प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में ट्रंप ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि “स्थायी टैरिफ नीति पर काम हो (Trump Xi Jinping warning) रहा है।” वैसे आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका चीन समेत अन्य देशों के साथ व्यापारिक संबंधों में कितनी सख्ती अपनाता है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ता है?  Latest News in Hindi Today Hindi news Trump Xi Jinping warning #TrumpWarning #XiJinping #USChinaTensions #TradeWar #TrumpTariffs #ChinaEconomy #Geopolitics #USChinaRelations #GlobalTrade #TrumpNews

आगे और पढ़ें
Dr. Ambedkar untold facts

10 Untold Facts About Dr. Ambedkar: अंबेडकर जयंती पर जानें डॉ बाबा साहब से जुड़ी 10 अनसुनी बातें

आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। बाबा साहेब को संविधान का निर्माता भी कहा जाता है, इन्हीं की अगुवाई में ही दुनिया के सबसे बड़े संविधान की रचना की गई थी। बाबा साहेब का जन्म मध्य प्रदेश के महू जिले में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। डॉ भीम राव अंबेडकर का असली सरनेम अंबडेकर नहीं था, उनका असली सरनेम सकपाल था। उनका ये नाम उनके पिता ने स्कूल में लिखवाया था, फिर उनके एक शिक्षक ने उन्हें अपना सरनेम अंबेडकर दे दिया था। उस दौर में अंबेडकर सबसे पढ़े-लिखे व्यक्तियों में से एक थे, उन्होंने जीवनभर छुआछूत और गरीबी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी। आइए आज उनकी 135वीं जयंती पर जानते हैं उनके से जीवन से जुड़ी 10 अनकही 10 Untold Facts About Dr. Ambedkar बातें।  इसे भी पढ़ें: – जानिए प्रोटीन के उन 6 बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्सस के बारे में, जो बना सकते हैं आपको हेल्दी बाबा साहेब के से जीवन से जुड़ी 10 अनकही (10 Untold Facts About Dr. Ambedkar) बातें  Latest News in Hindi Today Hindi 10 Untold Facts About Dr. Ambedkar #AmbedkarJayanti2025 #DrAmbedkarFacts #BabasahebAmbedkar #AmbedkarLegacy #AmbedkarThoughts #SocialJustice #IndianConstitution #DalitIcon #UntoldFacts #AmbedkarInspiration

आगे और पढ़ें
Nirav Modi Mehul Choksi

Mehul Choksi Arrested in Belgium: 14,000 करोड़ रुपये डकारने वाला मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने (Mehul Choksi Arrested in Belgium) गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार (12 अप्रैल) को केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल अभी भी वो जेल में है। भारत अब बेल्जियम के अधिकारियों से उसके प्रत्यर्पण के लिए कह रहा है। गौर करने वाली बात यह कि चोकसी के खिलाफ कोई रेड नोटिस नहीं है। बता दें कि हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी 14,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी हैं। दोनों फरार चल रहे हैं। खैर, मार्च 2025 में बेल्जियम सरकार ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की अपनी धरती पर मौजूदगी की पुष्टि की थी और कहा थी कि “वह इस मामले को बहुत महत्व और ध्यान दे रही है।” बेल्जियम पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार (Mehul Choksi Arrested in Belgium)  प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने एक अस्पताल से गिरफ्तार कर (Mehul Choksi Arrested in Belgium) अपनी कस्टडी में ले लिया है। वह इलाज के लिए बेल्जियम पहुंचा था। भारतीय एजेंसियों को जैसे ही उसकी मौजूदगी की खबर मिली वो एक्टिव हो गई। सीबीआई और ईडी ने 3 महीने पहले ही उसके प्रत्यर्पण के लिए एप्लिकेशन मूव की थी। मेहुल चोकसी इतना शातिर है कि बेल्जियम में शिंकजा कसता देख वह स्विट्ज़रलैंड भागने की फिराक में था। इससे पहले की वो भाग पात, भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर बेल्जियम प्रशासन ने उसे धर दबोचा। भारत से भागने के बाद चोकसी सीधा कैरेबियाई देश एंटीगुआ और बारबुडा पहुंच गया था। ख़बरों की माने तो उसने वहां की नागरिकता भी ले ली थी। इसके बाद वह वहां से डोमिनिका रिपब्लिक भी गया लेकिन वहां उसे अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन देशों से भारत कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं होने के कारण चोकसी भारत के चुंगल से बच निकला था। इस बार चौकसी ने गलती कर दी। जिस देश में उसमें पनाह ली उसका भारत से प्रत्यर्पण समझौता है। यह संधि 1901 से यानी अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। इसके तहत भारत चौकसी के प्रत्यपर्ण की मांग कर सकता है।  इसे भी पढ़ें:– इस वजह से अमेरिका ने ईरान को दी सैन्य हमला करने की धमकी बेल्जियम से भारत लाना है काफी (Mehul Choksi Arrested in Belgium) आसान  गौर करने वाली बात यह कि अभी महीना भर भी नहीं हुआ कि भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी और प्रीति चोकसी ने बेल्जियम का एफ रेजीडेंसी कार्ड हासिल किया था। प्रीति चोकसी बेल्जियम की निवासी हैं। दरअसल, चोकसी का पूरा परिवार बेल्जियम का है। साल 2024 में यह जोड़ा एंटीगुआ से बेल्जियम चला गया था। मेहुल के भतीजे नीरव मोदी को मई 2019 में लंदन में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नीरव के पास प्रत्यर्पण के लिए कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं, लेकिन वह मानवीय आधार पर ब्रिटेन में रहने में कामयाब रहा है। बता दें कि हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी है। सीबीआई ने मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ 15 फरवरी, 2018 को पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर रखा है। देश से भागने के बाद मेहुल वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। मजे की बात यह कि खुद ही उस देश में पहुंच गया, जहां से उसे भारत लाना काफी (Mehul Choksi Arrested in Belgium) आसान है। बेल्जियम की एक अस्पताल से गिरफ्तारी के बाद अब चोकसी भारतीय एजेंसियों की पकड़ में आ सकता है।   Latest News in Hindi Today Hindi news Mehul Choksi Arrested in Belgium #MehulChoksi #PNBScam #ChoksiArrested #BelgiumNews #FraudAlert #NiravModi #FugitiveArrest #IndiaNews #ChoksiScam #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Mumbai Indians vs Delhi Capitals

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 12 रनों से मात 

बीतते समय के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। इसके रोमांच का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हर फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबला देखने मिल रहा है। आईपीएल 2025 में रविवार 13 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने जीत कर की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। वहीं मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से शिकस्त दी। बीते रविवार यानी 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Delhi) Capitalsके बीच एक रोमांचक मुकाबले देखने मिला। इस मैच में  पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मात दे दी। गौर करने वाली बात यह कि दिल्ली की यह इस सीजन की पहली हार है। बड़ी बात यह कि लगातार दो मैच हारने के लिए बाद आखिरकार मुंबई ने अपने विजयी अभियान की शुरुआत एक बार फिर कर ली।  मुंबई इंडियंस के खिलाफ (Mumbai Indians vs Delhi) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला  दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (Mumbai Indians vs Delhi) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। इसके अलावा रेयान रिकेल्टन ने 41 रन, सूर्यकुमार यादव ने 40 तो वहीं नमन धीर ने 38 रनों की पारी खेली। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट चटकाए तो मुकेश कुमार को विकेट झटकने में सफलता मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 193 रन पर ही ऑल आउट (Mumbai Indians vs Delhi) हो गई 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 193 रन पर ही ऑल आउट (Mumbai Indians vs Delhi) हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से करुण नायर ने शानदार 89 रन की पारी खेली। और करुण नायर ने बाद अभिषेक पोरेल ने 33 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। मुंबई की तरफ कर्ण शर्मा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। मिचेल सेंटनर को दो विकेट मिले। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने एक-ेएक विकेट झटके। मजेदार बात यह कि मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों यानी हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें हार्दिक दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स आसानी से मैच को अपने नाम कर (Mumbai Indians vs Delhi) सकती थी एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स आसानी से इस मैच को अपने नाम कर (Mumbai Indians vs Delhi) लेगी। लेकिन अंत में उन्हें 12 रन से मैच गंवाना पड़ा। कहने की जरूरत नहीं, मुंबई इंडियंस से मिली 12 रनों से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश दिखे। अक्षर ने कहा कि “हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बेहद खराब खेल का प्रदर्शन किया।” 205 रन के टारगेट को लेकर अक्षर पटेल ने कहा कि “उन्हें लगा कि 205 रन का लक्ष्य शानदार था क्योंकि यह अच्छी पिच थी और ओस भी आ रही थी। उन्होंने फील्डिंग में कुछ गलतियां की। अगर कैच नहीं छूटते तो टारगेट और कम रहता। इंपैक्ट सब के रूप में करुण नायर ने शानदार खेला दिखाया।” Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025  Mumbai Indians vs Delhi #mumbaiindians #delhicapitals #ipl2025 #mivsdc #cricketnews #iplhighlights #t20match #mivictory #iplthriller #indiansports

आगे और पढ़ें
Surya Gochar 2025

सूर्य गोचर 2025: 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करते ही चमकेंगी इन 3 राशियों की किस्मत 

साल 2025 में 14 अप्रैल को सूर्य देवता अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में “सूर्य गोचर” (Surya Gochar) कहा जाता है, जिसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। लेकिन इस बार सूर्य के राशि परिवर्तन से विशेष रूप से तीन राशियों के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इन जातकों के लिए आने वाला समय तरक्की, सफलता और समृद्धि से भरपूर रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन – एक विशेष घटना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी में प्रवेश करते हैं, लेकिन जब वे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव और महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस साल सूर्य का यह विशेष गोचर 14 अप्रैल 2025 को होगा। सूर्य देव का मेष राशि में प्रवेश न केवल व्यक्ति के जीवन में, बल्कि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आता है। सूर्य की मेष राशि में उच्चता का क्या है महत्व? मेष राशि सूर्य की उच्च राशि मानी जाती है। जब सूर्य मेष में आते हैं, तो उनका तेज, ऊर्जा और प्रभाव सबसे अधिक होता है। यह समय आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए आदर्श माना जाता है। विशेष रूप से उन लोगों को लाभ होता है जो प्रशासन, राजनीति, सरकारी सेवा, व्यापार या नेतृत्व से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत हैं। इन 3 राशियों (Zodiac Signs) के लिए शुरू हो रहे हैं सुनहरे दिन: मेष राशि14 अप्रैल को सूर्य (Surya Gochar) के मेष राशि में उच्च स्थिति में प्रवेश से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह गोचर आपकी बौद्धिक क्षमता को निखारेगा और समाज व परिवार में आपके विचारों को सराहा जाएगा। करियर से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और आप काम में पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने सभी कार्य समय से पहले पूरे कर पाएंगे। साथ ही, कार्य संबंधी यात्राएं होंगी जो लाभदायक सिद्ध होंगी। इसे भी पढ़ें:- बजरंगबली की कृपा चाहिए तो लगाएं ये भोग, हर परेशानी होगी दूर कर्क राशिसूर्य (Surya) जब आपके दशम भाव में उच्च स्थिति में आएंगे, तब यह समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। इस भाव में सूर्य का होना दिग्बली माना जाता है, जिससे करियर में उन्नति के योग बनते हैं। अप्रैल से मई के मध्य तक आपको नई नौकरी या प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पिताजी या किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकती है। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी और आप परिवार तथा प्रोफेशनल ज़िंदगी में एक कुशल नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाएंगे। धनु राशिसूर्य (Surya Gochar) जब आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, तो यह शिक्षा, प्रेम और रचनात्मकता के क्षेत्रों में प्रगति का संकेत देगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। स्कूल या कॉलेज के छात्र अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। यह समय प्रेम जीवन के लिए भी अनुकूल है—आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आपकी बातों में सच्चाई और गहराई होगी, जिससे लोग आप पर भरोसा करेंगे। सामाजिक पहचान बढ़ेगी, और अगर आप लेखन, संगीत या कला क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी कोई रचना लोगों के बीच प्रसिद्ध हो सकती है। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Surya Gochar #SuryaGochar2025 #SunTransit2025 #AriesTransit #LuckyZodiacSigns #Astrology2025 #Horoscope2025 #April14SuryaGochar #SunInAries #ZodiacLuck #AstroUpdate

आगे और पढ़ें
Translate »