Whatsapp logout feature

व्हाट्सऐप का नया फीचर: लॉग आउट हुआ आसान, डेटा भी सुरक्षित

व्हाट्सऐप (Whatsapp) पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रसिद्ध ऐप है। इसका इस्तेमाल हम दूसरों को टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज आदि भेजने के लिए कर सकते हैं। यही नहीं, इससे वॉइस व वीडियो कॉल आसानी से की जा सकती है। इससे न केवल हम अपने प्रियजनों से कांटेक्ट कर सकते हैं बल्कि हमारा काम भी और आसान हो सकता है। व्हाट्सऐप (Whatsapp) समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता ,है ताकि इसका इस्तेमाल और सुगम हो सके और यह अब एक और नया फीचर ले कर आया है। व्हाट्सऐप (Whatsapp) में अब लॉगआउट फीचर (Logout feature) आ रहा है। इस फीचर से हमारे डेटा को कोई नुकसान नहीं होगा और इसके साथ ही यूजर्स की और भी कई समस्याएं कम हो जाएंगी। जानें व्हाट्सऐप का लॉगआउट फीचर (Whatsapp logout feature) क्या है और क्या हैं इसके फायदे? क्या है व्हाट्सऐप का लॉगआउट फीचर (Whatsapp logout feature): जानें  व्हाट्सऐप (Whatsapp) अभी एक नए लॉगआउट फीचर (Logout feature) को टेस्ट कर रहा है और जल्द ही यह फीचर इसमें आएगा। इससे यूजरअपने प्राइमरी अकाउंट से लॉगआउट (Logout) कर पाएंगे। अच्छी बात यह है की इसके लिए आपको न तो इसे डिलीट करना होगा और डेटा भी सेफ रहेगा। ऐप के इस फीचर में यह विकल्प आपको मिलेंगे: दूसरे विकल्प को चुनने के बाद आपका डेटा भी सुरक्षित रहेगा और आप लॉगआउट (Logout) भी कर पाएंगे यानी व्हाट्सअप से ब्रेक ले पाएंगे, वो भी बिना किसी समस्या के। इस नए ऑप्शन से लोगों के लिए चीजें और अधिक आसान हो जाएगा।  इसे भी पढ़ें: Lava Shark 5G: आईफोन जैसा डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी और कीमत भी कम किन लोगों के लिए फायदेमंद है यह व्हाट्सऐप का लॉगआउट फीचर (Whatsapp logout feature)?  यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं जो टेम्पोरेरी इस ऐप से ब्रेक लेना चाहते हैं, ऐप में अगर कोई समस्या है तो उसे ठीक करना चाहते हैं या बिना डेटा लूज किए एक ही डिवाइस पर बहुत से एकाउंट्स के बीच स्विच करना चाहते हैं।  यह व्हाट्सऐप का लॉगआउट फीचर (Whatsapp logout feature) कब आएगा, इसके बारे में कोई सही जानकारी नहीं है लेकिन यह बीटा टेस्टर्स के लिए जल्दी ही उपलब्ध होगी। इसके बाद इसे रिलीज किया जाएगा। Latest News in Hindi Today Hindi Whatsapp logout feature #WhatsApplogoutfeature #WhatsApp #logout #logoutfeature #data

आगे और पढ़ें
how to improve credit score

Tips to Maintain a Good Credit Score Easily: इन टिप्स को फॉलो कर आप भी अपने क्रेडिट स्कोर को कर सकते हैं मेंटेन

अक्सर आपने सुना होगा कि क्रेडिट स्कोर ख़राब होने की वजह से लोन सैंक्शन नहीं हुआ। या फिर फिर सिबिल ख़राब होने की वजह से क्रेडिट कार्ड नहीं मिला। जाहिर सी बात है ये फाइनेंस की भाषा में आम बात है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि सिबिल होता क्या है और ये इतना जरूरी क्यों है? उससे भी बड़ी बात यह कि यदि यह इतना ही जरूरी हैं तो इसे मेंटेन कैसे (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें। तो बता दें कि सिबिल स्कोर किसी भी आवेदक के पिछले लोन भुगतान हिस्ट्री को दर्शाता है। बैंक CIBIL स्कोर के आधार पर ही निर्धारित करते हैं कि किसी उसे लोन देना चाहिए या नहीं। आमतौर पर 750 या उससे अधिक सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को नया लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है।  भारत में क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होते हैं हाई सिबिल स्कोर ये दिखाता है कि आप समय से क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करते हैं, इसलिए आपको लोन देने में कम जोखिम है। 750 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर आपकी आर्थिक स्थिरता समय पर भुगतान करने की आदत को दिखाता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर आपकी विश्वसनीयता को दर्शाता है। आपकी यही विश्वसनीयता आपको आसानी से लोन दिलाने में सहायक होती है। भारत में क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होते हैं। इसे सीआरआईएफ हाई मार्क, सिबिल, और एक्सपेरियन जैसे प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो इन्हें जारी करते हैं। आमतौर पर 750 या उससे अधिक के स्कोर को बहुत अच्छा माना जाता है। 750 से अधिक का हाई क्रेडिट स्कोर होने के ये हैं फायदे  750 से अधिक का हाई क्रेडिट स्कोर होने के कई सारे फायदे हैं। हाई क्रेडिट स्कोर होने का सबसे बड़ा लाभ यह कि आपका लोन एप्लीकेशन आसानी से अप्रूव हो जाता (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) है। क्रेडिट स्कोर हाई होने से आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से आपको आसानी से क्रेडिट कार्ड पर अधिक लिमिट मिल जाती है और आगे चालकर आपको बड़े अमाउंट का लोन भी मिल जाता है। बड़ी बात यह कि इससे आपकी साख और प्रतिष्ठा मजबूत होती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए क्या (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें? समय रहते करें सभी पैसों का भुगतान  हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए अपने लोन की ईएमआई, क्रेडिट कार्ड के बिल और अन्य संबंधित क्रेडिट भुगतान तय तिथि पर या उससे पहले करें। हर हालत में देरी से भुगतान करें से बचें। समय पर भुगतान करने से आप अपने क्रेडिट स्कोर को मेंटेन कर सकते हैं।  क्रेडिट कार्ड की लिमिट से कम ही खर्च करने की कोशिश करें अपने हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से कम ही उपयोग करने का प्रयास (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें। यह क्रेडिट कार्ड की लिमिट पर निर्भर करता है। अधिक उपयोग करने से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है।  नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट जांचें और मॉनिटर करें क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए आपको नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट को जांचना होगा। बेहतर परिणाम के लिए समय-समय पर त्रुटियों और विसंगतियों की जांच करते रहें। किसी भी तरह त्रुटि मिलने पर उसे ठीक करवाने हेतु तुरंत क्रेडिट ब्यूरो को सूचित करें। इसे भी पढ़ें:- विदेश से सोना-चांदी लाना अब नहीं रहा आसान: क्या है सरकार के नए नियम? हर जगह लोन के लिए अप्लाई न करें  कभी एक साथ कई जगह लोन अथवा क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से बचें। इसके पीछे की वजह यह कि प्रत्येक आवेदन आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर हार्ड इन्क्वायरी के रूप में दर्ज होता है। नतीजतन यह आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकता है। अपनी भुगतान क्षमता से अधिक लोन न (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) लें कभी भी अपनी क्षमता से अधिक लोन लेने से बचें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। इसलिए, अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार ही लोन लें। कुल-मिलाकर क्रेडिट स्कोर को बनाए रखने के लिए समय पर भुगतान करना, क्रेडिट उपयोग अनुपात को कम रखना, और नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Tips to Maintain a Good Credit Score Easily #creditScoreTips #ImproveCredit #FinancialHealth #MoneyManagement #CreditReport #GoodCreditScore #FinanceTips

आगे और पढ़ें
Bubble tea benefits

Boba Tea: क्या है बोबा चाय? क्या सेहत के लिए फायदेमंद है ये चाय?

इनदिनों एक नया पेय पदार्थ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसका नाम बोबा टी (Boba Tea) यानी बोबा चाय है। इसे बबल टी (Bubble Tea) के नाम से भी जाना जाता है। बोबा टी का चलन ताइवान से शुरू हुआ और अब यह एशिया, अमेरिका, यूरोप और भारत जैसे देशों में भी काफी प्रसिद्ध हो चुका है। आज हम रिसर्च के अनुसार बोबा टी (Boba Tea) क्या है, इसके फायदे (Boba Tea Benefits) क्या हैं और इसके संभावित दुष्प्रभाव क्या हो सकते हैं यह समझने कोशिश करेंगे। बोबा टी क्या है? बोबा टी एक ठंडा, मीठा पेय है जिसे चाय, दूध, शक्कर और टैपिओका पर्ल्स (Boba pearls) से बनाया जाता है। टैपिओका पर्ल्स काले रंग की छोटी-छोटी गोलियां होती हैं जो टैपिओका स्टार्च से बनता है। इस पेय पदार्थ चाय की तरह होता है लेकिन इसमें चबाने के लिए टैपिओका पर्ल्स मिलता है। बोबा टी या बबल टी अलग-अलग तरह के होते हैं। जैसे:  बोबा टी के फायदे (Benefits of Boba Tea) क्या हैं?  अलग-अलग रिसर्च के अनुसार बोबा टी के कई फायदे हैं जैसे: 1. एनर्जी बूस्टर बोबा टी में चाय और शक्कर की मौजूदगी से शरीर को त्वरित ऊर्जा मिलती है। इसमें मौजूद कैफीन मानसिक सतर्कता को भी बढ़ाने में सहायक माना गया है। 2. सकारात्मक मूड में मददगार NCBI के रिसर्च के अनुसार चाय में मौजूद एल-थेनाइन (L-theanine) और कैफीन होने की वजह से मूड अच्छा रहता है और तनाव कम हो सकता है।  3. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यदि बोबा टी को ग्रीन टी (Green Tea) या ब्लैक टी (Black Tea) के साथ बनाया जाए, तो उसमें मौजूद कैटेचिन (catechins) और पॉलीफेनॉल्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो उम्र बढ़ने और कई बीमारियों से जुड़े होते हैं। 4. व्यक्तिगत पसंद के अनुसार अनुकूलन यह पेय कई प्रकार के स्वादों, मिल्क ऑप्शन जैसे सोया, बादाम, ओट्स और स्वीटनर के ऑप्शन के साथ मिलाकर तैयार किया जा सकता है। बोबा टी के संभावित साइडइफेक्ट्स अलग-अलग रिसर्च के अनुसार बोबा टी के कई साइडइफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे: 1. शक्कर की ज्यादा मात्रा बोबा टी में प्रयुक्त फ्लेवर सिरप और टैपिओका पर्ल्स में काफी मात्रा में शक्कर होती है। Harvard T.H. Chan School of Public Health के अनुसार अत्यधिक चीनी का सेवन मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज़ और हृदय रोगों का कारण बन सकता है। 2. फाइबर की कमी टैपिओका पर्ल्स में फाइबर नहीं होता और यह मुख्यतः स्टार्च से बना होता है। इसके अत्यधिक सेवन से पेट में भारीपन या कब्ज की समस्या हो सकती है। 3. कैलोरीज का उच्च स्तर एक सामान्य बोबा टी कप में लगभग 300-500 कैलोरी हो सकती हैं। यह किसी एक समय के भोजन के बराबर हो सकता है। वजन नियंत्रित करने वालों के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है। इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक 4. कैफीन की मात्रा यदि कोई व्यक्ति कैफीन के प्रति संवेदनशील है, तो बोबा टी में मौजूद चाय कैफीन के कारण अनिद्रा, घबराहट या हृदय गति में तेजी जैसे लक्षण उत्पन्न कर सकती है। बोबा टी (Boba Tea) एक आधुनिक पेय पदार्थ है जो स्वाद और अनुभव दोनों के स्तर पर लोगों को आकर्षित करता है। यदि इसे संयम में और स्वस्थ विकल्पों (कम चीनी, लो-फैट दूध) के साथ लिया जाए तो यह सुरक्षित और आनंददायक हो सकता है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन न केवल वजन बढ़ा (Weight Gain) सकता है, बल्कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि बोबा टी को कभी-कभी एक ट्रीट के रूप में लें, न कि नियमित पेय के रूप में।  नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Boba Tea #BobaTea #BubbleTea #HealthyDrinks #TapiocaPearls #MilkTea #TeaLovers #NutritionFacts #IsBobaHealthy

आगे और पढ़ें
Gupt Navratri puja vidhi

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष स्थान है। साल भर में कुल नौ नवरात्रि मनाए जाते हैं, जिनमें से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि भी एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह नवरात्रि भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना का खास समय माना जाता है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Ashadha Gupt Navratri 2025) की तिथियां और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त जानना हर भक्त के लिए आवश्यक है, ताकि वे इस पावन पर्व का सही तरीके से आयोजन कर सकें। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Ashadha Gupt Navratri 2025) कब है? पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 जून की शाम 4 बजे से आरंभ होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, इसलिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Ashadha Gupt Navratri) 26 जून से शुरू होगी। यह नवरात्रि 26 जून को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक, घटस्थापना का शुभ समय 26 जून को सुबह 5:25 बजे से लेकर सुबह 6:58 बजे तक होगा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा, जिसमें भी घटस्थापना की जा सकती है। गुप्त नवरात्रि का धार्मिक महत्व सनातन परंपरा में गुप्त नवरात्रि को अत्यंत शक्तिशाली और रहस्यमय साधना का काल माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के दौरान मां दुर्गा (Maa Durga) की दस महाविद्याओं का प्राकट्य हुआ था, और इसी कारण इस काल में उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि इस पावन समय में देवी दुर्गा के 32 विशिष्ट नामों का जाप श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाए, तो जीवन की सभी समस्याएं और संकट समाप्त हो सकते हैं। साथ ही दुर्गा सप्तशती, देवी महात्म्य और श्रीमद् देवी भागवत जैसे ग्रंथों का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri)  की साधना विशेष रूप से कुंडली के दोषों को दूर करने वाली मानी जाती है। यह काल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष – चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति के लिए अत्यंत उपयुक्त है। मान्यता है कि इस दौरान की गई साधना साधक को आध्यात्मिक रूप से जागरूक करती है और उसे देवी कृपा का भागी बनाती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में घट स्थापना क्यों जरूरी है? गुप्त नवरात्रि की शुरुआत घट स्थापना से होती है। यह घट पूजा नवरात्रि के दौरान देवी माँ के आवास के रूप में स्थापित किया जाता है। इसे स्थापित करना शुभ माना जाता है क्योंकि घट से घर और मंदिर में पवित्रता आती है। इस घट में जल, पंचामृत, सुपारी, अक्षत, आदि रखा जाता है जो देवी शक्ति का प्रतीक हैं। घट स्थापना से पूरे नवरात्रि की पूजा विधिवत संपन्न होती है। इसे भी पढ़ें:- महाभारत के युद्ध में गूंजे थे दिव्य अस्त्रों के नाम, जानिए उनकी अद्भुत शक्तियां घट स्थापना की विधि नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Ashadha Gupt Navratri #AshadhaGuptNavratri2025 #GhatasthapanaMuhurat #GuptNavratriPujaVidhi #AshadhaNavratri #SecretNavratri #NavratriRituals

आगे और पढ़ें
Translate »