प्रमुख खबरें

केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हाई-वेव अलर्ट! समुद्री लहरों को लेकर 48 घंटे की चेतावनी

तिरुवनंतपुरम: केरल, दक्षिणी तमिलनाडु और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों के लिए समुद्र की ऊंची लहरों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। INCOIS ने 19 और 20 अगस्त 2026 के लिए Swell Surge Warning जारी करते हुए तटीय और निचले इलाकों में समुद्री पानी के अचानक बढ़ने की चेतावनी दी है।  48 घंटे तक बना रहेगा खतरा INCOIS के मुताबिक दक्षिणी हिंद महासागर से आने वाली लंबी अवधि की तेज समुद्री लहरें केरल और दक्षिणी तमिलनाडु के तट तक पहुंच चुकी हैं। इनका असर 19 अगस्त की शाम से 20 अगस्त की शाम तक बने रहने की संभावना है।  इन लहरों के कारण निचले तटीय इलाकों में समुद्री पानी घुसने और स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। खासतौर पर हाई टाइड के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है।  मछुआरों और तटीय लोगों को सावधानी की सलाह अलर्ट वाले इलाकों में रहने वाले मछुआरों और तटीय आबादी को समुद्र की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है। INCOIS ने छोटे नावों को तट के बेहद करीब नहीं चलाने और नावों को सुरक्षित दूरी पर एंकर करने की सलाह दी है।  समुद्र तटों और नजदीकी समुद्री क्षेत्रों में पर्यटन एवं मनोरंजक गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकने की सलाह भी दी गई है।  किन इलाकों में ज्यादा सतर्कता? केरल के सभी तटीय जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। दक्षिणी तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और रामनाथपुरम जैसे तटीय क्षेत्रों में भी हाई-वेव और Swell Surge का खतरा बताया गया है। लक्षद्वीप के तटीय इलाकों को भी चेतावनी के दायरे में रखा गया है।  समुद्र से दूर रहने की अपील प्रशासन और समुद्री एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि चेतावनी की अवधि में समुद्र के किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचें। खासकर निचले तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अचानक समुद्री पानी बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल 19 से 20 अगस्त तक का यह समुद्री अलर्ट तटीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों को स्थानीय प्रशासन और आधिकारिक समुद्री चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है। स्रोत: INCOIS, PTI, Indian Express, Onmanorama Jai Rashtra News

आगे और पढ़ें
Translate »