Colors of Holi

बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए होली के रंगों को हटाने के लिए आसान टिप्स

होली (Holi) यानि रंगों का त्यौहार, जिसे हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छी की जीत का भी प्रतीक माना जाता है। सर्दियों के अंत और वसंत के आने पर इसका मजा दोगुना हो जाता है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग लगते हैं, मिठाईयां खाते हैं और कुछ धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रंगों से खेलना मौज-मस्ती से भरा और आनंददायी होता है। लेकिन, इसके बाद रंग को रिमूव करना एक मुश्किल काम है। कई बार यह होली के रंग (Colors of Holi) और रंगों को छुड़ाने का तरीका स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानें कि बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए होली के रंग छुड़ाने के तरीके (Ways to remove Holi colours without harming skin) कौन से हैं? बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए होली के रंग छुड़ाने के तरीके (Ways to remove Holi colours without harming skin): पाएं जानकारी द योगा इंस्टिट्यूट (The yoga institute) के अनुसार होली (Holi) का उल्लास खत्म होने के बाद रंगों के निशान भयभीत करने वाले होते हैं। यही नहीं, कुछ रंग त्वचा में जलन को दाग का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए होली के रंग छुड़ाने के तरीके (Ways to remove Holi colours without harming skin) कौन से हैं, इस बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।  स्किन को साफ करें रेगुलर टिश्यू कि जगह स्किन से होली (Holi) के रंग को रिमूव करने के लिए सबसे पहले वाइप्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए वेट वाइप्स का प्रयोग करना एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए ऐसे वाइप्स का इस्तेमाल करें जिसमें नेचुरल और स्किन के लिए लाभदायक इंग्रेडिएंट्स मौजूद हों। इसके लिए आप नेचुरल ऑयल्स का भी प्रयोग कर सकते हैं जैसे कोकोनट ऑयल, ओलिव ऑयल और बेबी ऑयल आदि। कुछ फैसपैक्स आ सकते हैं काम कुछ घर पर बनाए नेचुरल फेस मास्क न केवल स्किन से रंगों को निकाल सकते ,हैं बल्कि स्किन और शांत और नरिश भी कर सकते हैं। इन फेस पैक्स को आप आसानी से बना सकते हैं। बेसन और दही, मुल्तानी मिटटी और रोज वॉटर या एलोवेरा और शहद का फेसपैक आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनसे स्किन को पोषण मिलेगा। स्क्रब का इस्तेमाल  होम मेड स्क्रब से भी होली के रंग (Colors of Holi) को छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए बेसन दही और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे डेड स्किन के साथ-साथ होली (Holi) के जिद्दी रंगों को स्किन से निकालने में मदद मिलती है। स्किन पर इस स्क्रब लगाएं, आराम से मालिश करें और फिर धो लें। इसके साथ ही निम्बू के रस और शहद का मिश्रण भी इसमें लाभदायक हो सकता है। निम्बू की ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज रंग को कम करने में मदद कर सकती हैं। आर्गेनिक साबुन का इस्तेमाल  बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए होली के रंग छुड़ाने के तरीके (Ways to remove Holi colours without harming skin) में आर्गेनिक साबुन के इस्तेमाल शामिल है। बाजार में कुछ ऐसे ऑर्गनिक साबुन मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से होली के रंग (Colors of Holi) छुड़ाए जा सकते हैं। ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करें, जिनमे हार्श केमिकल और आर्टिफिशियल फ्रेग्नेंस न हों। इससे स्किन से रंग आसानी से निकल जाते हैं और त्वचा नरिश व मॉइस्चराइज होती है। यह तो थे होली के रंग (Colors of Holi) छुड़ाने के कुछ तरीके। अब जानिए कि त्वचा को कोई नुकसान न हो इसके लिए होली (Holi) से पहले आप क्या कर सकते हैं?  इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत होली से पहले रखें इन बातों का ध्यान होली (Holi) खेलने से पहले भी आप कुछ बातों का ध्यान रख कर अपनी स्किन को नुकसान से बचा सकते हैं। यह तरीके इस प्रकार हैं: नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi Ways to remove Holi colours #ColorsofHoli #Holi #WaystoremoveHolicolourswithoutharmingskin #harmfulcolors

आगे और पढ़ें
Apple iPhone 17 Air

Apple iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone कब होगा लॉन्च? 

Apple इस साल टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपने सबसे पतले iPhone, जिसे iPhone 17 Air के नाम से पेश किया जा सकता है, को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को लेकर बाजार में काफी चर्चा हो रही है। इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित लॉन्च डेट को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं, जिसने इस नए डिवाइस के प्रति टेक प्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया है। सबसे पतला और हल्का iPhone होगा iPhone 17 Air लीक्स की मानें तो iPhone 17 Air Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone होगा। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 6.25 मिमी हो सकती है, जो मौजूदा iPhone 16 Pro के मुकाबले लगभग 2 मिमी पतला होगा। हल्के वजन के कारण यह स्मार्टफोन हैंडलिंग के मामले में काफी बेहतर अनुभव देने वाला है। इस डिवाइस का डिजाइन Apple के पिछले फोन्स की तुलना में अधिक इनोवेटिव बताया जा रहा है। पतले बॉडी डिज़ाइन के बावजूद, इसमें बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस और दमदार हार्डवेयर की उम्मीद की जा रही है। iPhone 17 Air की लॉन्च डेट Apple अपने iPhones को आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर के महीने में लॉन्च करता है। इस बार भी कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज को सितंबर के तीसरे सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 Air को 18 या 19 सितंबर 2025 को पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी अपनी iPhone 17 सीरीज में ‘Plus’ मॉडल की जगह iPhone 17 Air को शामिल कर सकती है, जो इस सीरीज में एक बड़ा बदलाव होगा। iPhone 17 Air की संभावित कीमत भले ही Apple ने आधिकारिक रूप से iPhone 17 Air की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के अनुसार, इस डिवाइस की शुरुआती कीमत लगभग ₹90,000 हो सकती है। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी विशेष ऑफर्स के तहत इसे डिस्काउंट के साथ भी पेश कर सकती है, जिससे ग्राहक इसे अधिक किफायती दाम में खरीद सकेंगे। iPhone 17 Air के संभावित फीचर्स लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 Air को कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो इसे Apple के अन्य फोन्स से अलग बनाएंगे। संभावित फीचर्स में शामिल हैं: 1. अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन- iPhone 17 Air की मोटाई मात्र 6.25 मिमी होगी, जो इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बना देगा। 2. बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी- इसमें सिलिकॉन कार्बन बैटरी का उपयोग किया जा सकता है, जो बेहतर बैकअप और तेज़ चार्जिंग क्षमता प्रदान करेगी। 3. डिस्प्ले- फोन में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर कलर क्वालिटी और पिक्चर क्लैरिटी देगा। 4. कैमरा- इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा सेंसर हो सकता है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी के लिए शानदार विकल्प बनेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 5. प्रोसेसर- Apple इस नए iPhone को अपने लेटेस्ट A19 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस काफी तेज़ और स्मूथ होने की उम्मीद है। 6. AI फीचर्स- iPhone 17 Air में कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो उपयोगकर्ता के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो iPhone 17 Air के आने से बाजार में हलचल Apple के हर नए लॉन्च की तरह ही iPhone 17 Air को लेकर भी टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। इसके पतले डिजाइन, एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी और दमदार कैमरा सेटअप जैसी खूबियों के कारण यह फोन बाजार में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है। Apple के प्रशंसकों को इस शानदार डिवाइस के लिए अभी कुछ महीनों का इंतजार करना होगा, लेकिन जिस तरह लीक्स में इसकी डिटेल्स सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि iPhone 17 Air को शानदार प्रतिक्रिया मिलने की पूरी संभावना है। iPhone 17 Air के पतले डिजाइन और नए फीचर्स के कारण यह डिवाइस Apple के अन्य मॉडलों से अलग साबित हो सकता है। यदि लीक्स सही साबित होते हैं, तो यह फोन अपने हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर यूजर्स के बीच खासा लोकप्रिय हो सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि Apple इस नए डिवाइस को किस खास फीचर के साथ बाजार में पेश करता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Apple iPhone 17 Air #iPhone17Air #iPhone #AppleiPhone #AppleAir

आगे और पढ़ें
Tamil Nadu budget controversy

Stalin Removes ₹ Symbol from Budget: सीएम स्टालिन ने हिंदी विरोध की हदें की पार, बजट से हटाया ₹ का सिंबल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हिंदी विरोध की सारी हदें पार कर दी हैं। हिंदी को लेकर उनके में इस कदर घृणा है कि उन्होंने तमिलनाडु बजट 2025-26 के लिए रुपये के सिंबल को ही हटा दिया।  दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने तमिलनाडु बजट 2025-26 के लिए अपने पहले के लोगो में रुपये के प्रतीक को बदलकर (Stalin Removes ₹ Symbol from Budget) तमिल भाषा का प्रतीक शामिल किया है। बता दें कि स्टालिन लगातार राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने रुपये सिंबल भी बदल दिया। लोगो में तमिल शब्द ‘रुबय’ का प्रथम अक्षर अंकित किया गया है। तमिल भाषा में भारतीय मुद्रा को ‘रुबय’ बोला जाता है। लोगो में यह भी लिखा है कि सबकुछ सबके लिए, जिससे राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक शासन के समावेशी मॉडल के दावे का संकेत मिलता है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासु वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने वाले हैं। इस बीच स्टालिन ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विनाशकारी नागपुर योजना करार दिया और दोहराया कि राज्य इसे स्वीकार नहीं करेगा भले ही केंद्र सरकार 10,000 करोड़ रुपये ही क्यों न प्रदान करे।  तमिलनाडु में हिंदी के विरोध को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच लिया (Stalin Removes ₹ Symbol from Budget) यह फैसला गौर करने वाली बात यह कि तमिलनाडु सरकार का ये (Stalin Removes ₹ Symbol from Budget) फैसला ऐसे समय आया है, जब पहले से ही तमिलनाडु में हिंदी के विरोध को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने जबरन हिंदी थोपने का आरोप लगाया था। एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि “अखंड हिंदी पहचान की कोशिश के कारण प्राचीन भाषाएं खत्म हो रही हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश कभी भी हिंदी के इलाके नहीं रहे। लेकिन अब उनकी असली भाषा भूतपूर्व की प्रतीक चिन्ह बनकर रह गई हैं।” इस बीच राज्य सरकार के इस कदम की प्रदेश भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने आलोचना करते हुए कहा कि “द्रमुक सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट एक तमिल द्वारा डिजाइन किये गए रुपये के उस प्रतीक चिह्न को प्रतिस्थापित करता है, जिसे पूरे भारत द्वारा अपनाया गया और हमारी मुद्रा में शामिल किया गया है।” उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि “तिरु उदय कुमार, जिन्होंने रुपये का प्रतीक चिह्ल डिजाइन किया था, द्रमुक के एक पूर्व विधायक के बेटे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के वित्त वर्ष 2024-25 के बजट का लोगो भी साझा किया, जिसमें भारतीय रुपये का प्रतीक चिह्न अंकित है।” बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विनाशकारी नागपुर योजना करार देते हुए कहा कि “राज्य इसे स्वीकार नहीं करेगा भले ही केंद्र सरकार 10,000 करोड़ रुपये प्रदान करे।”  इसे भी पढ़ें:- होली पर योगी बाबा की पुलिस फुल अलर्ट पर, ड्रोन, सीसीटीवी और बॉडी वॉर्न कैमरों से पैनी नजर, गड़बड़ी करना पड़ेगा भारी  हिंदी भाषा (Stalin Removes ₹ Symbol from Budget) ने न जाने कितनी दूसरी भाषाओं को लील लिया है बता दें कि स्टालिन ने चेन्नई के नजदीक चेंगलपेट में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि “कल आपने टेलीविजन पर संसदीय कार्यवाही देखी होगी। वह अहंकार से कह रहे हैं कि तमिलनाडु को 2,000 करोड़ रुपये तभी दिए जाएंगे, जब हिंदी और संस्कृत को स्वीकार किया जाएगा। कौन? वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान थे।” उन्होंने कहा कि राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रहा है क्योंकि यह तमिलनाडु में शिक्षा के विकास को पूरी तरह से नष्ट कर देगा।” इस दौरान स्टालिन ने दूसरे राज्यों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि “दूसरे राज्य में रहने वाले मेरे भाइयों और बहनों, क्या आपने कभी इस बारे में विचार किया है कि हिंदी भाषा (Stalin Removes ₹ Symbol from Budget) ने न जाने कितनी दूसरी भाषाओं को लील लिया है। मैथिली, अवधी, भोजपुरी, ब्रज, कुमाऊंनी, गढ़वाली और बुंदेली जैसी कई सारी भाषाएं हैं जो अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Stalin Removes ₹ Symbol from Budget #Stalin #HindiOpposition #TamilNaduPolitics #IndianPolitics #BudgetRow #RupeeSymbol #LanguageDebate #DMK #PoliticalNews #IndiaNews

आगे और पढ़ें
Benefits of clove water

लौंग के पानी के फायदे: वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक

लौंग को अंग्रेजी में क्लोव कहा जाता है और यह एक ऐसा सामान्य मसाला है, जो लगभग सभी रसोईघरों में पाया जाता है। यह मसाला हर व्यंजन की खुशबु और स्वाद को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसमें कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती हैं? यह मसाला कई जरूरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें मौजूद कंपाउंड कुछ हेल्थ कंडीशंस में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस मसाले के ही नहीं बल्कि लौंग का पानी (Clove water) पीने के भी कई फायदे हैं। आइए पाएं जानकारी लौंग के पानी के फायदे (Benefits of clove water) के बारे में विस्तार से। लौंग के पानी के फायदे (Benefits of clove water): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार लौंग एक बेहतरीन मसाला है, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। यह मसाला एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होता है और इसमें ब्लड शुगर को रेगुलेट करने और बैक्टीरिया को नष्ट करने आदि के गुण होते हैं। लौंग के पानी के फायदे (Benefits of clove water) इस प्रकार हैं:  एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर लौंग का पानी (Clove water) अपनी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज के लिए जानी जाती है। आयुर्वेदा के अनुसार खाली पेट इस पानी को पीने से कई हानिकारक फौरन एजेंट्स से शरीर को लड़ने में मदद मिलती है। इससे कई समस्याओं से छुटकारा पाने में सहायत मिल सकती है।  डाइजेशन को सही रखने में मददगार लौंग के पानी के फायदे (Benefits of clove water) पेट से भी जुड़े होते हैं। खाली पेट इस पानी को पीने से डाइजेशन बूस्ट करने में मदद मिलती है। इससे डाइजेशन सिस्टम सुधरता है। लौंग अपने वायुनाशक गुणों के लिए जाना जाता है, जो गैस और सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है। इम्युनिटी को मजबूत करे लौंग का पानी (Clove water) इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद करते हैं। लौंग के पानी को नियमित रूप से पीने से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है जैसे फ्लू सीजन। यह सम्पूर्ण स्वास्थ्य को सही रखने और सामान्य सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए जरूरी है। लिवर फंक्शन को सुधारे लौंग का पानी (Clove water) लिवर हेल्थ के लिए बेहतरीन हैं। यह लिवर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) टॉक्सिन्स और फ्री रेडिकल्स के कारण लिवर को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लिवर फंक्शन सही रहने में मदद मिलती है। वजन को रखे सही लौंग के पानी के फायदे (Benefits of clove water) में वजन को सही रखना भी शामिल है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या अपने वजन को सही बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी रूटीन में इस पानी को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद कंपाउंड्स से ब्लड शुगर को रेगुलेट रखने और क्रेविंग को कम करने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आसानी से वजन कम हो सकता है। एनर्जी लेवल को बढ़ाये अपने दिन की शुरुआत लौंग के पानी से करने से प्राकृतिक रूप से एनर्जी बूस्ट होती है। लौंग ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन डिलीवरी को सुधारता है। जिससे पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। ओरल हेल्थ को सुधारे  लौंग का पानी (Clove water) ओरल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। लौंग में प्रकृति एंटीसेप्टीक गुण होते हैं, जिससे सांस की बदबू को ओरल इंफेक्शंस को कम करने में सहायता होती है। लौंग का पानी (Clove water) दांत के दर्द और मसूड़ों की परेशानी को कम करने में भी फायदेमंद है। यानी, यह सम्पूर्ण दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।  इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत कैसे बनाएं लौंग का पानी? लौंग का पानी (Clove water) बनाने के लिए एक गिलास पानी को थोड़ा गर्म कर लें और उसमें तीन से चार लौंग ड़ाल दें। इस पानी को रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह इस पानी को लगभग दस मिनटों तक उबाल लें। इस पानी को ठंडा होने दें और सुबह खाली पेट इसे पीएं। इस पानी को पीने से आपको कई हेल्थ बेनेफिट्स मिलेंगे। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi   #Clovewater #Benefitsofclovewater #clove #antioxidants

आगे और पढ़ें
Holi Special Recipe

Holi Special 5 Recipe: त्योहार के स्वाद में लाएं खास मिठास

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों का भी होता है। इस होली के मौके पर घर-घर में तरह-तरह की पारंपरिक रेसिपी (Holi Special Recipe) बनाई जाती हैं, जो इस त्योहार के उत्साह को दोगुना कर देती हैं। अगर आप भी इस होली पर अपने मेहमानों और परिवार वालों को लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद चखाना चाहते हैं, तो ये 5 खास रेसिपी जरूर ट्राई करें। होली स्पेशल रेसिपी (Holi Special Recipe) गुजिया होली की सबसे खास और पारंपरिक मिठाई (Holi Special Recipe) है। इसकी मीठी खुशबू और स्वाद हर किसी को लुभा लेती है। सामग्री:• 2 कप मैदा• 1/2 कप घी• 1 कप खोया (मावा)• 1/2 कप चीनी• 1/4 कप सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश)• 1/2 चम्मच इलायची पाउडर• तलने के लिए तेल विधि:1. सबसे पहले मैदा में घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें।2. मावा को कड़ाही में भूनें और उसमें चीनी, सूखे मेवे और इलायची पाउडर मिला लें।3. अब आटे की लोई बनाकर उसे बेल लें और उसके बीच में तैयार मावा मिश्रण रखें।4. किनारों को मोड़ते हुए गुजिया का आकार दें और तलने के लिए गर्म तेल में सुनहरा होने तक फ्राई करें।5. ठंडा होने के बाद परोसें। होली पर ठंडाई का आनंद लिए बिना त्योहार अधूरा लगता है। ये पेय शरीर को ठंडक देने के साथ ही स्वाद में भी बेमिसाल होता है और होली पर इस रेसिपी (Holi Special Recipe) को जरूर बनाया जाता है। सामग्री:• 1 लीटर दूध• 1/2 कप बादाम• 1/4 कप सौंफ• 2 चम्मच खसखस• 1/4 कप गुलाब की पंखुड़ियां• 1/2 कप चीनी• 1/2 चम्मच काली मिर्च• केसर और पिस्ता सजावट के लिए विधि:1. बादाम, सौंफ, खसखस और गुलाब की पंखुड़ियों को 2 घंटे के लिए भिगो दें।2. इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।3. अब दूध में यह पेस्ट और चीनी डालकर उबालें।4. जब दूध अच्छी तरह पक जाए, तो ठंडा करके सर्व करें।5. केसर और पिस्ता से गार्निश करना न भूलें। होली के मौके पर दही भल्ला खाने का मजा ही अलग होता है। इसकी खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद सभी को पसंद आता है। सामग्री:• 1 कप उड़द दाल• 1/2 कप मूंग दाल• 2 कप दही• 1/2 चम्मच जीरा पाउडर• 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर• मीठी चटनी और हरी चटनी• स्वादानुसार नमक विधि:1. उड़द और मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।2. दाल को पीसकर उसका गाढ़ा घोल तैयार करें।3. गर्म तेल में छोटे-छोटे भल्ले डालकर सुनहरा होने तक तल लें।4. भल्लों को गुनगुने पानी में डालें और फिर हल्का निचोड़कर प्लेट में रखें।5. ऊपर से फेंटी हुई दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर परोसें। होली पर कुरकुरी मठरी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसे मीठी या नमकीन दोनों तरीकों से बनाया जा सकता है। सामग्री:• 2 कप मैदा• 1/2 कप सूजी• 1/2 चम्मच अजवाइन• 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर• 4 चम्मच घी• स्वादानुसार नमक• तलने के लिए तेल विधि:1. मैदा, सूजी, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और नमक को अच्छे से मिलाएं।2. इसमें घी डालकर मोयन करें और गाढ़ा आटा गूंध लें।3. आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बेलकर कांटे से छेद करें ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं।4. गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत मीठे में हल्की-फुल्की स्नैक के रूप में शक्करपारे होली पर खूब पसंद किए जाते हैं। सामग्री:• 2 कप मैदा• 1 कप चीनी• 1/4 कप घी• 1/2 कप पानी• तलने के लिए तेल विधि:1. मैदा में घी डालकर मोयन करें और गाढ़ा आटा गूंध लें।2. आटे को बेलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।3. गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तल लें।4. एक पैन में चीनी और पानी को मिलाकर चाशनी तैयार करें।5. तले हुए शक्करपारों को इस चाशनी में डालकर अच्छे से मिलाएं और ठंडा करके परोसें। होली का त्योहार रंगों और उमंग का प्रतीक है, और इन स्वादिष्ट व्यंजनों (Holi Special Recipe) के बिना इसका मजा अधूरा है। गुजिया से लेकर ठंडाई तक ये पारंपरिक रेसिपी (Holi Special Recipe) हर किसी को पसंद आती हैं। इस बार होली पर इन खास रेसिपीज़ को जरूर आजमाएं और अपने त्योहार को और भी यादगार बनाएं। Latest News in Hindi Today Hindi Holi Special Recipe #HoliSpecialRecipe #HoliFestival #Holi #Holi2025 #HappyHoli

आगे और पढ़ें
British Woman Assaulted in Delhi Hotel

British woman assault Delhi: ब्रिटेन से दिल्ली बुलाकर होटल में ब्रिटिश महिला के साथ की दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। निर्भया काण्ड के बाद बने माहौल के बाद लगा था कि दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाली दरिंदगी लगेगी लेकिन हादसों में कोई कमी नहीं हुई है। ताजा मामला है एक ब्रिटिश महिला का, जहाँ महिला के साथ होटल में दरिंदगी हुई है। कथित रेप की ये घटना एक ब्रिटिश युवती के साथ हुई है। कथित रेप की ये घटना एक ब्रिटिश युवती (British woman assault Delhi) के साथ हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश युवती ने आरोप लगाया है कि “वह सोशल मीडिया पर बने एक दोस्त से मिलने भारत आई थी। इस दौरान युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।” इस दौरान ब्रिटिश युवती ने एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। फ़िलहाल पुलिस ने इस घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खैर, इस घटना की जानकारी ब्रिटिश के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। कमरे में पहुंचने के बाद युवक की नीयत पलट गई (British woman assault Delhi) बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। दरअसल, पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे रोज-रोज बातचीत होने लगी। इस बातचीत के दौरान युवती ने आरोपी मिलने और भारत घूमने की इच्छा जाहिर की। फिर क्या था, इसके बाद युवती उससे मिलने के लिए भारत आ गई। जानकारी के मुताबिक युवती ने ही दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी बुक करवाया था। इस बीच मंगलवार को युवक और युवती दोनों होटल पहुंचे। कमरे में पहुंचने के बाद युवक की नीयत पलट गई और वो उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दरम्यान थोड़ी देर में ही युवती को लगा कि युवक उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान दोनों में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद गुस्साए आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म (British woman assault Delhi) किया। इसे भी पढ़ें:- बिहार के अररिया में गांजा तस्कर को पकड़ने गए दारोगा की इस वजह से हुई मौत  लिफ्ट से रूम तक ले जा रहे दूसरे युवक ने भी की छेड़छाड़ (British woman assault Delhi) हालांकि दिल्ली में ब्रिटिश युवती ने रेप के साथ-साथ एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ की भी आरोप लगाया है। बता दें कि युवती ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि “घटना के दौरान युवती ने चिल्लाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई। तभी एक और युवक उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था तो उसने भी छेड़छाड़ (British woman assault Delhi) की। इस बीच दिल्ली में ब्रिटिश युवती से रेप के मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रेप और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी है। Latest News in Hindi Today Hindi News British woman assault Delhi #BritishWomanAssault #DelhiCrime #UKCitizenAttacked #DelhiPolice #HotelAssault #CrimeAgainstWomen #JusticeForVictim #IndiaCrime #SafetyConcerns #NewsUpdate

आगे और पढ़ें
World kidney day

क्या युवाओं में बढ़ रहा है किडनी कैंसर का रिस्क? जानिए कैसे बचा जा सकता है इस समस्या से?

वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) को हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरूवार को मनाया जाता है। इस साल इसे 13 मार्च को सेलेब्रेट किया जा रहा है। वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) को किडनी और किडनी हेल्थ के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है, ताकि किडनी डिजीज और इससे जुडी समस्याओं के बढ़ते प्रभावों को कम किया जा सके। किडनी कैंसर (Kidney cancer) की समस्या अब केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्या युवाओं में भी बढ़ रही है। यह हेल्थ सिस्टम, रोगियों और सोसाइटी के लिए एक नई चुनौती बनता जा रहा है। आइए जानें युवाओं में बढ़ती किडनी कैंसर की समस्या (Problem of kidney cancer is increasing among youth) के बारे में। युवाओं में बढ़ती किडनी कैंसर की समस्या (Problem of kidney cancer is increasing among youth) : पाएं इसके बारे में जानकारी नेशनल किडनी फाउंडेशन (National Kidney Foundation) के अनुसार किडनी कैंसर (Kidney cancer) का सबसे सामान्य ट्रीटमेंट है सर्जरी, जिससे किडनी का पूरा या आंशिक भाग रिमूव कर दिया जाता है। हालांकि, इसका उपचार रोग की स्टेज, रोगी की उम्र, हेल्थ और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करता है। किडनी कैंसर (Kidney cancer) रीनल सेल कार्सिनोमा बाकी सब कैंसरों का लगभग 2-3% हिस्सा है। कुछ समय पहले तक यह मामले केवल 60 साल की उम्र से अधिक बुजुर्गों में ही देखे जाते थे। लेकिन, पिछले कुछ दशकों में 30 और चालीस साल के लोगों में भी इसके मामलों में वृद्धि हुई है। इस बात को नेशनल कैंसर रजिस्ट्री में भी इसे नोटिस किया है कि 50 साल से कम उम्र के लोगों में 15-20% बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए बहुत से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं जैसे जीवनशैली में बदलाव या एनवायर्नमेंटल एक्सपोजर आदि। युवाओं में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और स्मोकिंग जैसे रिस्क फैक्टर्स भी किडनी कैंसर (Kidney cancer) का कारण बन सकते हैं। इसके लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है, ताकि वो अपनी जीवनशैली को हेल्दी बनाए रखें। इसके अलावा जेनेटिक प्रेडिस्पोसिशन्स (Genetic predispositions) भी कम उम्र के लोगों में किडनी कैंसर का कारण बन सकते हैं। जिन लोगों को इस रोग का अधिक रिस्क होता है, उन्हें जेनेटिक टेस्टिंग की सलाह दी जाती है। यह तो थी जानकारी युवाओं में बढ़ती किडनी कैंसर की समस्या (Problem of kidney cancer is increasing among youth) के बारे में। अब जानिए इसके उपचार और बचाव के बारे में। किडनी कैंसर का उपचार किडनी कैंसर (Kidney cancer) का उपचार कई फैक्टर्स पर निर्भर होता है। इसके उपचार के तरीके इस प्रकार हैं:  अन्य उपचार इसे भी पढ़ें: तुलसी का पानी: जानें क्या हैं रोजाना सुबह इसे पीने के 6 आश्चर्यकारी फायदे किडनी कैंसर से बचाव किडनी कैंसर (Kidney cancer) से बचाव के सामान्य तरीके इस प्रकार हैं: इस वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) किडनी हेल्थ के महत्व के प्रति जागरूक रहने पर अपना ध्यान फोकस करना करें। हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करें, नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग कराएं और किडनी कैंसर (Kidney cancer) के जल्दी निदान और ट्रीटमेंट के बारे में जानें। किडनी हेल्थ पर ध्यान देने से हम युवाओं में किडनी कैंसर की समस्या को कम कर सकते हैं जिसका उपचार न केवल संभव है बल्कि इससे बचा भी जा सकता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi kidney cancer #kidneycancer #Kidneyhealth #worldkidneyday #Problemofkidneycancerisincreasingamongyouth

आगे और पढ़ें
Pakistan Army lies

BLA Claim: सभी आतंकी मारे गए, BLA का दावा 150 लोग अभी भी कब्जे में, क्या झूठ बोल रही है पाकिस्तानी सेना?

मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुई ट्रेन हाईजैक की घटना को लेकर सस्पेंस है कि बढ़ता ही जा रहा है। बीतते समय के साथ-साथ स्थिति अधिक पेचीदा होती जा रही है। सस्पेंस इसलिए भी क्योंकि बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) (BLA Claim) और पाकिस्तानी सेना के दावों में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। दरअसल, एक तरफ पाकिस्तानी सेना का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया गया है। न सिर्फ आतंकियों को मार गिराया बल्कि सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना के उलट बीएलए का दावा है कि “इस हमले में 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और अभी भी उनके कब्जे में अब भी 150 से अभी अधिक बंधक मौजूद हैं।” ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या पाकिस्तान की सेना झूठ बोल रही है? क्या पाकिस्तानी सेना अपनी अवाम को बरगलाने के लिए अपनी शेखी बघार रही है? और यदि मान भी ले कि पाकिस्तान का ये दावा सही है, तो फिर इस हकीकत को वो साबित क्यों नहीं कर पा रहा है। ट्रेन कब्जे में हैं तो फिर उसके वीडियो कहां हैं। और बड़ी बात यह कि मारे गए बलूच लड़ाकों के शव कहां हैं? बता दें कि 11 मार्च को दोपहर 1 बजे, आतंकियों ने बलूचिस्तान के बोलन जिले के दादर इलाके में जाफर एक्सप्रेस की पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया और ट्रेन में सवार यात्रियों को बंधक बना लिया था। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में कुल 440 यात्री मौजूद थे। डीजी आईएसपीआर के मुताबिक, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन शुरू करने से पहले ही आतंकियों ने 21 निर्दोष यात्रियों की निर्ममता से हत्या कर दी थी।  अब तक 100 पाकिस्तानी कर्मचारियों को मार गिराया है (BLA Claim) डीजी आईएसपीआर की माने तो, सुरक्षा बलों ने पूरी सावधानी और पेशेवर रणनीति के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने 33 आतंकवादियों को ढेर कर दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। डीजी आईएसपीआर के मुताबिक इस भयावह और कायराना हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को मौके पर ही मार गिराया गया। तो वहीं, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बयान में कहा कि “उन्होंने सिर्फ सेना और आईएसआई के अधिकारियों को बंधक बनाया है। जबकि बाकी लोगों को रिहा कर दिया गया है। बता दें कि 12 मार्च को बीएलए ने दावा (BLA Claim) किया था कि “उन्होंने अब तक 100 पाकिस्तानी कर्मचारियों को मार गिराया है। उनके अनुसार, बुधवार को महज एक घंटे के भीतर 50 बंधकों को मौत के घाट उतारा दिया था। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि “11 मार्च की रात पाकिस्तान के ड्रोन हमले के जवाब में 10 बंधकों को मार दिया गया था।”  बीएलए का दावा (BLA Claim) है कि उनके कब्जे में अब भी 150 बंधक मौजूद हैं हालांकि बीएलए का दावा (BLA Claim) है कि उनके कब्जे में अब भी 150 बंधक मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बंधकों को 3-4 समूहों में विभाजित कर उनके पास आत्मघाती हमलावरों को तैनात कर दिया था। ये सभी आतंकी अफगानिस्तान में अपने हैंडलर्स से लगातार संपर्क में थे और निर्देश प्राप्त कर रहे थे। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि “सेना और एयरफोर्स ने ऑपरेशन पूरा कर लिया है। सुसाइड बॉम्बर्स को मार गिराया गया है।” पाक सेना के दावे के मुताबिक, हाइजैक के दौरान 21 यात्री और 4 सैनिक मारे गए हैं। बीएलए के सभी 33 लड़ाकों को मार गिराया गया है।”  तो वहीं, एक चश्मदीद ने 70-80 शव देखने का दावा किया है। बलोच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, ट्रेन में कुल 426 यात्री थे। जिसमें पाकिस्तान के 214 सैनिक थे। ट्रेन में मौजूद 212 नागरिकों को छोड़ दिया गया था। 60 सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा पाकिस्तान आर्मी के हमले में बलूच आर्मी के 3 कमांडर भी मारे गए हैं।  इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला: जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, 400 से ज्यादा यात्री बंधक मांगे नहीं मानी गई तो सभी 150 बंधक सैनिकों को मार देंगे (BLA Claim)  इस बीच बलूच आर्मी की डेडलाइन आज दोपहर 1 बजे खत्म हो रही। दरअसल, उसने बलूच कैदियों को नहीं छोड़ने पर ट्रेन में मौजूद सभी बंधकों को मारने की धमकी दी है। बीएलए ने (BLA Claim) अपने 48 घंटे के अल्टीमेटम में कहा कि “अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सभी 150 बंधक सैनिकों को मार देंगे।” बता दें कि बीएलए ने पाकिस्तान की जेलों में बंद 241 बलोचों की रिहाई की मांग की है। खैर, अपने अल्टीमेटम पर बोलते हुए बीएलए ने कहा है कि “पाकिस्तान को अपने सैनिकों की फिक्र नहीं है। पाक की तरफ से बातचीत की कोई कोशिश नहीं हुई है। हम जो कहते हैं वो करने का माद्दा रखते हैं। डेडलाइन खत्म होने के हर घंटे में हम 5 बंधक मारेंगे। एक बार हमने फैसला कर लिया तो वो नहीं बदलेगा। पाकिस्तान के पास भूल सुधारने का आखिरी मौका है। वो प्रोपेगेंडा और फेक नैरेटिव चलाना बंद करे।” बलूचों का दावा है कि उसने आम रेल पैंसेजर्स को बगैर नुकसान पहुंचाए रिहा किया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news BLA Claim #BLAClaim #PakistanArmy #BalochistanAttack #TerroristAttack #PakistanCrisis #BLAHostage #PakistanNews #MilitaryConflict #BalochistanCrisis #PakFakeClaims

आगे और पढ़ें
Test Cricket Championship

World Test Championship 2025 का फाइनल इन दो टीमों के बीच इंग्लैंड के इस ग्राउंड में खेला जाएगा

9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (World Test Championship 2025) के मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से करारी शिकस्त देते हुए ख़िताब अपने नाम किया था। महत्वपूर्ण बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अजेय रही, यानि कि भारतीय धुरंधर एक भी मैच नहीं हारे। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया के सामने कोई भी टीम टिक नहीं पाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी अगले दो महीनों तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। आईपीएल से फ्री होने के बाद फिर जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का आयोजन होगा।  दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार है जब डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच की मेजबानी लॉड्स के पास है। इसमें क्रिकेट दुनिया की दो बड़ी टीमें खेलते हुए नजर आएंगी। गौर करने वाली बात यह कि यह पहली बार हुआ है जब साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  का फाइनल जीत चुकी है। बड़ी बात यह कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। बता दें कि वर्तमान में साउथ अफ्रीका के मौजूदा टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में है।   प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच होता है फाइनल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम पहले नंबर पर थी। उसने कुल 12 मैच खेले, जिसमें से 8 में जीत हासिल की और सिर्फ 3 मैच हारे। इस तरह 69.44 पीसीटी के साथ उसने फाइनल में जगह बनाई। बात करें ऑस्ट्रेलिया की तो प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर थी। उसने 19 मुकाबले खेले, जिसमें से 13 में जीत हासिल की और  सिर्फ चार में हार का मुंह देखना पड़ा। 67.54 पीसीटी के साथ उसने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship 2025) उन दो टीमों के बीच होता है, जो प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में होती हैं।  इसे भी पढ़ें:- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास दोनों ही बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2025) के फाइनल में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा  बता दें कि अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2025) के दो चक्र साइकल हो चुके हैं। तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल हुए हैं। जिसमें एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीता है। ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि दोनों ही बार फाइनल में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।  Latest News in Hindi Today Hindi news World Test Championship 2025 #WTC2025Final #LordsCricketGround #TestCricket #CricketFinals #CricketAtLords #WTC #Cricket #WTC2025 #CricketLovers #CricketWorld

आगे और पढ़ें
Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC

Bihar Police Recruitment 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

अगर आपके लिए देश की सेवा करना और पुलिस में भर्ती होना एक सपना है, तो अब समय है अपने इस सपने को पूरा करने का, क्योंकि बिहार पुलिस (Bihar Police) 19800 से अधिक पदों पर भर्ती कर रही है। सेंट्रल सिलेक्शन  बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स यानी सीएसबीसी ने सिपाही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) विजिट कर सकते हैं। यही नहीं, आप आसानी से ऑनलाइन इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। पाएं जानकारी सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी (Police Vacancy) में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के बारे में विस्तार से। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC): पाएं जानकारी इस भर्ती के तहत चयन किए गए सिपाहियों को लेवल 3 वेतनमान दिया जाएगा। यानी उन्हें (21,700 से  69,100) तक का वेतन मिलेगा। यह पोस्ट्स बिहार पुलिस (Bihar Police) के विभिन्न जिलों और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बटालियन के लिए निकाली गई हैं। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए इन पोस्ट्स की डिटेल इस प्रकार है: सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए योग्यता इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होना बहुत आवश्यक है। जैसे बिहार राज्य सरकार मदरसा बोर्ड द्वारा इश्यूड मौलवी प्रमाण-पत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा इश्यूड शास्त्री या आचार्य प्रमाण पात्र को भी मान्य माना जाएगा। इसके अलावा कुछ शारीरिक योग्यताएं भी हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। शारीरिक योग्यताएं  बिहार पुलिस (Bihar Police) में भर्ती के लिए हाइट सम्बन्धी कुछ मानदंडों का ख्याल रखना चाहिए। जनरल और पिछड़े वर्ग के पुरुषों के लिए उनकी हाइट 165 सेंटीमीटर, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए हाइट 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिलाओं के लिए यह हाइट 155 सेंटीमीटर रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) विजिट कर सकते हैं। इनके अलावा भी कुछ अन्य मापदडों का पालन करना जरूरी है। जनरल और पिछड़े वर्ग के पुरुषों के लिए का सीना बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिलाओं के लिए मिनिमन वजन 48 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए आयुसीमा बिहार पुलिस (Bihar Police) की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए मिनिमम आयुसीमा 18 साल और मैक्सिमम 25 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर मिल जाएगी। इस पोस्ट्स में भर्ती के लिए इसे भी पढ़े: Prime Minister Internship Scheme 2025: युवाओं के लिए सुनहरा मौका लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि लिए जाएंगे। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होन वाली है और उनके लिए इच्छुक लोग 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यानी, 18 अप्रैल के बाद आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें की बिहार के निवासियों और अन्य आरक्षित वर्गों, जनरल और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुक्त 675 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि, बिहार के एससी,एसटी, सभी वर्ग की महिलाओं आदि के लिए यह शुल्क 180 रुपए है। आवेदन शुक्ल का भुगतान ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है। अगर आप इच्छुक हैं, तो बिना समय गवाए आज ही इन पदों के लिए अप्लाई करें। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Bihar Police Recruitment 2025 #ConstableRecruitmentinBiharPoliceVacancybyCSBC #OfficialWebsite #BiharPolice #police #CSBC

आगे और पढ़ें
Translate »