चेन्नई, 12 नवंबर 2026: स्कूली छात्रों के लिए IIT मद्रास ने एक नई पहल शुरू की है। संस्थान के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब IIT मद्रास प्रवर्तक ने BodhBridge Education के साथ मिलकर कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए हैं।
इस पहल के तहत छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रिक व्हीकल और भविष्य की तकनीकों के बारे में सीख सकेंगे।
किन विषयों में मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग?
विद्यार्थियों को चार प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा:
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बुनियादी जानकारी
- इलेक्ट्रिक व्हीकल और फ्यूचर मोबिलिटी
- एंटरप्रेन्योरशिप यानी उद्यमिता
- डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन
इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को स्कूली पढ़ाई के साथ व्यावहारिक तकनीकी कौशल सिखाना है।
लाइव क्लास और प्रैक्टिकल गतिविधियां
ट्रेनिंग ऑनलाइन लाइव क्लास के माध्यम से दी जाएगी। इसमें केस स्टडी और प्रैक्टिकल गतिविधियां भी शामिल होंगी।
IIT मद्रास के पूर्व छात्रों, स्टार्टअप विशेषज्ञों और उद्योग जगत के पेशेवरों की मदद से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिक्षकों के लिए भी खास कोर्स
इस पहल में शिक्षकों के लिए भी मुफ्त प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
शिक्षकों को करियर काउंसलिंग, लीडरशिप डेवलपमेंट, क्लासरूम मैनेजमेंट और स्टूडेंट एंगेजमेंट जैसे विषयों पर ट्रेनिंग मिलेगी।
कब तक चलेंगे कोर्स?
ये ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर 2026 से जनवरी 2027 तक अलग-अलग मासिक बैच में आयोजित किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र और शिक्षक आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक विद्यार्थी और शिक्षक नीचे दिए गए पोर्टल पर जाकर उपलब्ध कोर्स देख सकते हैं और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन वेबसाइट: https://bodhbridge.iitmpravartak.org.in/
लाइव ट्रेनिंग मुफ्त रखी गई है। हालांकि वैकल्पिक सर्टिफिकेशन से जुड़ी शर्तें अलग हो सकती हैं।
जय राष्ट्र न्यूज़

