Travel insurance

सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस: यह है आपके सफर का साथी

घूमना-फिरना लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है, क्योंकि इससे न केवल हम नई जगहों को एक्सप्लोर करते हैं बल्कि विभिन्न संस्कृतियों और लोगों को जानने का मौका भी हमें मिलता है। लेकिन, कहीं भी घूमने के लिए जाने के लिए अपना बजट बनाना और सही खर्च करना बेहद जरूरी है। नहीं तो यात्रा का मजा किरकिरा हो सकता है। सही से खर्चों का प्रबंधन करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इस प्रबंधन लिए ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) एक अच्छा विकल्प है। अगर बात की जाए ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) की, तो यह एक तरह का इंश्योरेंस (Insurance) हैं, जो ट्रेवलिंग से जुड़े फाइनेंशियल लॉसेस को कवर करता है। आइए जानें इस इंश्योरेंस (Insurance) के बारे में विस्तार से। क्या है ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance)? जैसा की पहले ही बताया गया है कि ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) वो इंश्योरेंस (Insurance) यानी बीमा है जो ट्रेवलिंग के दौरान होने वाले फाइनेंशियल रिस्क्स और घाटों से हमें बचाता है। यह डोमेस्टिक या इंटरनेशनल दोनों तरह के ट्रेवल में सुरक्षा प्रदान करने में फायदेमंद है। जैसे अगर आपने किसी वजह से अपनी फ्लाइट को मिस कर दिया है, तो बेहतर ट्रेवल इंश्योरेंस कम्पनीज आपको इसके खर्च को वापस करने में मदद करती हैं। जानिए ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे (Benefits of travel insurance) क्या हो सकते हैं? इसे भी पढ़ें:- क्या आतंकी हमलों में पीड़ित परिवार को मिलता है इंशोरेंस? ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे  (Benefits of travel insurance) ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लाभ इस प्रकार हैं: यह तो थी जानकारी ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) के बारे में। आप ट्रेवल इंश्योरेंस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, बीमा कंपनी और किसी ट्रेवल एजेंट से खरीद सकते हैं। यह एक जरूरी इंश्योरेंस (Insurance)है जिससे आप कई जोखिमों से बच सकते हैं। इससे आपको यात्रा के दौरान अच्छा और सुरक्षित अनुभव मिलेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news Travel insurance #Travelinsurance #benefitsoftravelinsurance #insurance #TravelInsuranceCompany

आगे और पढ़ें
Benefits of Asafoetida in Ayurveda

हींग के आयुर्वेदिक फायदे: पाचन से लेकर श्वसन तक फायदेमंद है यह मसाला

हींग (Asafoetida) को असाफोटीडा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय रसोईघर में मिलने वाले सबसे महंगे मसलों में से एक है। इसे फेरूला असाफोटीडा नाम के पौधे की जड़ से प्राप्त किया जाता है। यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसमें सल्फर कंपाउंड होते हैं। हींग (Asafoetida) को अपनी तेज खुशबु के लिए जाना जाता है।इसका अनोखा स्वाद खाने को और स्वादिष्ट बनाता है। आयुर्वेद (Ayurveda) में भी हींग का इस्तेमाल हेल्थ के लिए बेनेफिशियल माना गया है। इस मसाले का इस्तेमाल खाना पकाने, मेडिसिन्स को बनाने और आयुर्वेद (Ayurveda) में किया जाता है। इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं। आइए जानें कि आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda) क्या हैं? आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार आयुर्वेद (Ayurveda) मेडिसिन में हींग (Asafoetida) को गैस और अच्छे पाचन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ब्रोंकाइटिस और किडनी स्टोन्स के उपचार में इसे फायदेमंद माना गया है। पाएं जानकारी आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda) के बारे में। डायजेस्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद आयुर्वेद (Ayurveda) में हींग (Asafoetida) को एक महत्वपूर्ण औषधि माना जाता है, जिनसे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का इलाज संभव है। ऐसा माना गया है कि इसके सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है और कई पेट सम्बन्धी समस्याओं से आराम मिलता है जैसे गैस, एसिडिटी और अपच आदि। सांस समस्याओं से राहत  हींग (Asafoetida) को सांस से जुडी समस्याओं से राहत पाने में भी फायदेमंद पाया गया है जैसे अस्थमा। इसके साथ ही इसे इस्तेमाल से सर्दी-जुकाम में होने वाली परेशानियों से राहत पाने में मदद मिलती है। दर्द से मिली आराम: हींग (Asafoetida) में दर्द को दूर करने कि प्रॉपर्टीज होती हैं। ऐसा माना गया है कि इसके इस्तेमाल से जॉइंट्स और मसल्स को कम करने में सहायता मिलती है। इम्युनिटी हो मजबूत हींग में अन्य गुणों के साथ ही एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यही नहीं, हींग (Asafoetida) को कफ और वात दोषों को बैलेंस करने में फायदेमंद माना गया है। इसे भी पढ़ें: इस National Infertility Awareness week जानिए क्यों जरूरी है यंग महिलाओं में फर्टिलिटी टेस्टिंग? आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda) के बारे में आप जान गए होंगे। हींग से बना चूर्ण डायजेस्टिव सिस्टम को सही बनाए रखने और सांस सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। हींग (Asafoetida) की जेली को दर्द दूर करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसके तेल के प्रयोग से जॉइंट्स और बॉडी पेन आदि से आराम पाने में मदद मिलती है। ऐसा भी माना गया है कि हींग (Asafoetida) एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) का अच्छा स्त्रोत हैं, लेकिन इसके बारे में अभी लिमिटेड रिसर्च की गयी हैं और अधिक रिसर्च की जानी जरूरी है। आप दाल, सब्जी, सूप आदि में ड़ाल कर हींग (Asafoetida) का इस्तेमाल कर के इसके फायदों को पा सकते हैं। नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Asafoetida Benefits #Asafoetida #Ayurveda #BenefitsofAsafoetidainAyurveda #BenefitsofAsafoetida

आगे और पढ़ें
West Bengal Teacher News

Muslim teacher leaves Islam: पहलगाम हमले से आहत पश्चिम बंगाल के मुस्लिम टीचर ने इस्लाम त्यागते हुए कही यह बड़ी बात

 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले में 26 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। कुल 28 टूरिस्टों ने इस हमले में जान गंवाई थी, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी थे। इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। निश्चित ही इस घटना को कभी भुलाया जा सकता है। इस घटना को लेकर देश के साथ-साथ दुनिया भर के अमन पसंद लोगों में रोष व्याप्त है। लोग इस बात को लेकर इस कदर चिंतित हैं कि भला कोई कैसे इस तरह धर्म पूछ कर किसी को मार सकता है? इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म मानवता है। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। पहलगाम की घटना का असर ऐसा कि लोग अपने आप विशेष धर्म से जोड़ने से भी शर्मिंदा महसूस करने लगे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं पश्चिम बंगाल से जिनका ह्रदय इस कदर द्रवित हुआ कि उन्होंने अपना मजहब ही (Muslim teacher leaves Islam) छोड़ दिया। दरअसल, इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम टीचर साबिर हुसैन ने इस्लाम मजहब छोड़ने का फैसला लिया है। यह फैसला स्वतंत्र रूप से (Muslim teacher leaves Islam)  लिया है बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने लोगों का धर्म देखकर और कलमा पढ़वाकर निर्दोष लोगों को मारा था। इससे साबिर हुसैन इस कदर आहत हुए कि इस्लाम छोड़ने का ही मन बना लिया। वो दक्षिण 24 परगना जिले के बादुरिया स्थित निर्माण आदर्श विद्यापीठ में विज्ञान के शिक्षक हैं। स्कूल टीचर साबिर हुसैन ने कहा है कि “देश में आए दिन मजहब के नाम पर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वो बेहद दुखी हैं।” पहलगाम आतंकी हमले से आहत साबिर हुसैन ने इस्लाम छोड़ने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। साबिर हुसैन के मुताबिक उन्होंने यह फैसला स्वतंत्र रूप से (Muslim teacher leaves Islam)  लिया है और कहा है कि उनकी पत्नी और उनके बच्चे जो भी रास्ता चुने वह उन्हें पूरी आजादी देंगे। इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान मैं सिर्फ एक इंसान के रूप में जाना जाना चाहता हूं, किसी धार्मिक पहचान की वजह से (Muslim teacher leaves Islam) नहीं स्थनीय मीडिया से बात करते हुए साबिर हुसैन ने कहा कि “हिंसा फैलाने के लिए बार-बार धर्म का गलत इस्तेमाल किया जाता है, जो सही नहीं है।” उन्होंने इसपर आगे कहा कि “मैं किसी धर्म का अनादर नहीं कर रहा हूं। यह मेरा निजी फैसला है। मैंने देखा है कि किस तरह हिंसा फैलाने के लिए एक हथियार के रूप में धर्म का इस्तेमाल किया जाता है। कश्मीर में ऐसा कई बार हुआ है। मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।” व्यथित मन से उन्होंने आगे कहा कि “मैं सिर्फ एक इंसान के रूप में जाना जाना चाहता हूं, किसी धार्मिक पहचान की वजह से (Muslim teacher leaves Islam) नहीं। इसलिए मैं कोर्ट में आवेदन करने आया हूं। पहलगाम जैसी हिंसक घटनाओं में महजब का गलत इस्तेमाल किया जाता है। किसी को उसके धर्म की वजह से मारना कैसे ठीक है? ये मुझे बहुत आहत करता है।” वो यहीं नहीं रुके, साबिर ने आगे कहा कि “मौजूदा माहौल पर टिप्पणी करते हुए हुसैन ने कहा कि वह ऐसी दुनिया में नहीं रहना चाहते हैं, जहां सब कुछ मजहब के इर्द-गिर्द घूमता रहता है। आजकल सब कुछ धर्म के इर्द-गिर्द घूमता हुआ लगता है। मैं ऐसी दुनिया में नहीं रहना चाहता।”  Latest News in Hindi Today Hindi Muslim teacher leaves Islam #MuslimTeacher #LeavesIslam #PahalgamAttack #ReligiousConversion #WestBengalTeacher #IslamToHumanity #FaithChange #AfterPahalgamAttack #NewsUpdate #ViralNews

आगे और पढ़ें
Income tax

टैक्स पेमेंट हुआ आसान: आयकर विभाग ने शुरू की ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा

इनकम टैक्स (Income tax) भरना न केवल हर नागरिक की जिमेदारी है बल्कि इससे देश के विकास में भी सहयोग होता है। हर नागरिक के लिए हर साल इनकम टैक्स (Income tax) रिटर्न भरना बहुत जरूरी है। इनकम टैक्स रिटर्न को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया भरा जा सकता है। इसे भरते हुए सही जानकारी देना आवश्यक है। इसके लिए इनकम टैक्स (Income tax) एक्सपर्ट की सलाह भी ली जा सकती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने अब अपने पोर्टल पर भी ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से लोगों के लिए अपने टैक्स का भुगतान करना बहुत आसान हो जाएगा। ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा को हाल ही में शुरू किया गया है। आइए जानें इस सुविधा के बारे में विस्तार से। ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा क्या है?  टैक्स पे करने के लिए लोगों को आसानी हो, इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने अपनी ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर ‘ई-पे टैक्स’ (e-Pay Tax) फैसिलिटी शुरू की है। इससे यूजर आसानी से घर बैठे ही अपना टैक्स भर सकते हैं। इससे वो बैंक में लाइन्स और अन्य परेशानियों से बचेंगे और उनके समय की भी बचत होगी। इससे एक फायदा यह भी होगा कि वो इस फैसिलिटी से समय पर टैक्स भर पाएंगे। इससे यूजर अपने डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग आदि से भुगतान कर सकते हैं। संक्षेप में कहा जाए तो यह फैसिलिटी यूजर्स की सुविधा के लिए दी जा रही है ताकि यूजर बिना किसी प्रॉब्लम के अपना टैक्स भर सकें। ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा क्यों दी जा रही है? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) यह सुविधा अपने यूजर्स को दे रहा है और इसके पीछे उनके कई उद्देश्य हैं, जैसे: इसे भी पढ़ें:- क्या आतंकी हमलों में पीड़ित परिवार को मिलता है इंशोरेंस? यह तो थी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) द्वारा दी जाने वाली ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा के बारे में । उम्मीद है कि आने वाले समय में यह सुविधा बहुत फायदेमंद साबित होगी। इससे न केवल यूजर्ज को टैक्स (Tax) पे करने में आसानी होगी बल्कि वो समय पर इसका भुगतान कर पाएंगे। यही नहीं इससे टैक्स पे करने वाले लोग अपने टैक्स से सम्बन्धित पूरी जानकारी भी पा सकते हैं जिससे किसी भी तरह की गलती की संभावना कम होगी। इसके साथ ही ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) से अधिक से लोग अपना टैक्स भर पाएंगे और इससे जुडी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  #incometax #e-PayTax #IncomeTaxDepartment #IncomeTaxreturn

आगे और पढ़ें
CSK vs SRH Result SRH Beats CSK by 5 Wickets

CSK vs SRH result: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स दी 5 विकटों से मात 

25 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला (CSK vs SRH result) गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को उसी के घर में 5 विकेट से मात दे दी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। हैदराबाद की जीत में कामेंदु मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद की यह तीसरी जीत है। ध्यान देने वाली बात यह कि यह आईपीएल में पहली बार हुआ है जब सनराइजर्स हैदराबाद में सीएसके को उसी के घर में मात दी है। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उनकी आधी टीम 114 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस के बाद दीपक हुडा ने 21 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम के स्कोर को 154 रनों तक पहुँचाया। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत (CSK vs SRH result) अच्छी नहीं रही हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने चेन्नई के बल्लेबाज इस कदर बेबस नजर आये कि 9.5 ओवर्स में 154 रन पर ही पूरी की पूरी टीम सिमट गई।सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हर्षल पटेल ने कुल 4 विकेट झटके तो वहीं तो वहीं पैट कमिंस और जयदेव उनादकट 2-2 विकेट जबकि मोहम्मद शमी और कामेंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट हासिल (CSK vs SRH result) किया। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गए 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने दूसरे गेंद पर ही अभिषेक शर्मा के रूप में अपना विकेट गंवा दिया। अभिषेक बिना खता खोले ही पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर पारी को सँभालने की कोशिश की और दोनों ने मिलकर 37 रनों की साझेदारी की। हेड 19 रन बनाकर आउट हो गए।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात ईशान ने 34 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी (CSK vs SRH result) खेली देखते ही देखते हैदराबाद की टीम ने 54 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन ने एक छोर से पारी को संभाला। ईशान ने 34 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी (CSK vs SRH result) खेली। गौर करने वाली बात यह कि हैदराबाद 106 के स्कोर पर अपनी आधी टीम गंवा दी थी। लेकिन कामेंदु मेंडिस ने नितीश रेड्डी के साथ मिलकर टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह ईशान किशन और कामेंदु मेंडिस की पारियों के दम पर इस मुकाबले को 18.4 ओवर्स में अपने नाम कर लिया। इस मैच में सीएसके लिए नूर अहमद ने 2 जबकि खलील अहमद, रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट झटके।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK vs SRH result #CSKvsSRH #SRHvsCSK #IPL2025 #SunrisersHyderabad #ChennaiSuperKings #SRHWin #CSKDefeat #IPLMatchResult #T20Cricket #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Insurance policy

क्या आतंकी हमलों में पीड़ित परिवार को मिलता है इंशोरेंस?

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) ने हर भारतीय को झिंझोर कर रख दिया है। इस हमले में लगभग 28 पर्यटकों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं। आतंकवादियों ने इसमें केवल पुरुषों को ही टारगेट किया। इसमें से अधिकतर पुरुष अपने परिवार का एकमात्र सहारा यानी कमाई करने वाले थे। जिस भी परिवार ने अपने घर में सदस्यों को खोया है, उनकी भरपाई तो कोई नहीं कर सकता। लेकिन, एक सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इन परिवारों को अपने भविष्य के लिए नए सिरे से संघर्ष करना होगा और अपने परिवार का पालन-पोषण करना होगा। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या आतंकी हमलों में इंशोरेंस मिलता है (Is there insurance available in case of terrorist attacks) या नहीं? आइए जानें इसके बारे में। क्या आतंकी हमलों में इंशोरेंस मिलता है (Is there insurance available in case of terrorist attacks)? पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) में कई निर्दोष लोगों की जान गई लेकिन यह कश्मीर यात्रा उनके लिए पूरी जिंदगी के लिए न भूलने वाला गम दे गई है। अन्य संकटों के साथ ही जो एक बड़ा संकट पीड़ित परिवारों पर मंडरा रहा है वो हे आर्थिक संकट। हालांकि, सरकार और समाज को इन परिवारों की मदद करनी चाहिए और उन्हें आर्थिक और भावनात्मक स्पोर्ट देना चाहिए। लेकिन, आपको बता दें कि आतंकी हमलों में इंशोरेंस (Insurance) भी मिलता है। हालांकि, यह सब इंशोरेंस पॉलिसी (Insurance policy) के टाइप और अन्य शर्तों पर निर्भर करता है। कुछ इंशोरेंस पॉलिसी (Insurance policy) आतंकी हमलों के लिए कवरेज प्रदान करती हैं: इसे भी पढ़ें:- सरकारी स्कीम से पाएं 20 लाख तक का लोन, कारोबार को दें नई दिशा आपको इस सवाल का उत्तर मिल गया होगा कि  क्या आतंकी हमलों में इंशोरेंस मिलता है (Is there insurance available in case of terrorist attacks)? लेकिन, इससे जुड़ी कुछ खास चीजें भी जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पॉलिसी की शर्तें आतंकी हमलों के लिए कवरेज निर्धारित करती हैं। इसलिए, इंशोरेंस पॉलिसी लेने से पहले इनकी शर्तों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसके साथ ही आतंकी हमले (Terrorist attacks) के बारे में क्लेम प्रोसेस थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं और इसमें बहुत अधिक समय भी लग सकता है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  #Insurance #insurancepolicy #Isthereinsuranceavailableincaseofterroristattacks #terroristattacks #attacks

आगे और पढ़ें
Amit Shah Orders Deportation of Pakistani Nationals

Deportation order: अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिया आदेश, पाकिस्तानियों को ढूंढकर निकालें बाहर

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत सरकार कड़े तेवर अपनाये हुए है। इस आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अब भारत सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। ध्यान देने वाली बात यह कि हमले के अगले ही दिन मोदी सरकार ने कई सख्त फैसले लिए। इन फैसलों में पाकिस्तानी वीजा स्थगित करना भी शामिल है। दरअसल, भारत ने भारत आये पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। इस बीच गृह मंत्रालय ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत सभी पाकिस्तानियों को बाहर करने (Deportation order) और पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के निर्देश दिया है।  पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर भेजा जाये पाकिस्तान (Deportation order)  गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने को कहा है। यही नहीं, इस बाबत उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से भी बात की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि “वे अपने-अपने राज्यों में रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए (Deportation order) जाएं। बता दें कि गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि “भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि खत्म होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की सलाह भी दी और पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों को जल्द वापस स्वदेश लौटने की सलाह दी।” इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का लिया (Deportation order) गया था फैसला  बता दें कि इससे पहले भारत ने गुरुवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द किए जाने का ऐलान किया था और साथ ही पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी थी। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया कि “वीजा रद्द करने का फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वैध रहेंगे।” गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2 दिन पहले बुधवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का फैसला लिया (Deportation order) गया था। जाहिर सी बात इस निर्णय के बाद में भारत में रह रहे पाकिस्तानियों की शामत आनी तय है। कई लाख ऐसे पाकिस्तानी है जो इलाज हेतु हर साल भारत आते हैं। ऐसे में गृह मंत्री के इस आदेश के पाकिस्तानियों में खलबली मची हुई है। Latest News in Hindi Today Hindi Deportation order #DeportationOrder #AmitShah #IllegalImmigrants #PakistanNationals #IndiaSecurity #CMDirectives #DeportPakNationals #HomeMinistry #NationalSecurity #AmitShahNews

आगे और पढ़ें
Heatwave Days & Surya Dev Worship Tips

नौतपा 2025: 25 मई से शुरू होंगे भीषण गर्मी के नौ दिन, जानें धार्मिक महत्व और सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

भारत में जब मई-जून की चिलचिलाती गर्मी अपने चरम पर होती है, तब एक विशेष समय को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है, जिसे ‘नौतपा‘ कहा जाता है। नौतपा यानी वह नौ दिन, जब सूर्य की तपिश सबसे तीव्र मानी जाती है और पृथ्वी पर उसका सीधा प्रभाव महसूस किया जाता है। लेकिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से यह केवल गर्मी नहीं, बल्कि सूर्य देव की विशेष कृपा पाने का अवसर भी है। नौतपा 2025 कब से शुरू होगा? नौतपा वह समय होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के नजदीक होते हैं, जिससे गर्मी की तीव्रता में वृद्धि हो जाती है। नौतपा की अवधि 9 दिनों की होती है, जो हर साल मई या जून में आती है और जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब यह समाप्त हो जाता है। पंचांग के अनुसार, 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा। यह समय सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से शुरू होता है। इस वर्ष सूर्य 25 मई को दोपहर के समय रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, और उसके साथ ही नौतपा की शुरुआत मानी जाएगी। इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अत्यधिक तीव्रता से पड़ती हैं, जिससे मौसम में जबरदस्त गर्मी देखने को मिलती है। नौतपा का ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौतपा में सूर्य की ऊर्जा सबसे अधिक प्रभावशाली होती है। सूर्य आत्मा और आत्मबल का प्रतीक माने जाते हैं। इस समय सूर्य देव की आराधना, आदित्य ह्रदय स्तोत्र, सूर्य नमस्कार और ध्यान करने से शरीर और मन दोनों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नौतपा के नौ दिन मौसम विज्ञान के लिहाज से भी अहम माने जाते हैं। इस दौरान अधिक गर्मी से समुद्र का जल वाष्पित होता है, जो आगे चलकर मानसून में वर्षा का कारण बनता है। इसीलिए नौतपा को ‘वर्षा की तैयारी का समय’ भी कहा जाता है। नौतपा में कौन-से कार्य करने चाहिए? नौतपा के दौरान सूर्य देव की विधिपूर्वक उपासना करना चाहिए, जिससे जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। प्रत्येक सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल और रोली डालें, फिर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। यह प्रक्रिया करने से जातक को सूर्य देव की कृपा मिलती है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे भी पढ़ें:-  शिवधाम की ओर आध्यात्मिक सफर फिर से शुरू, जानिए तारीखें और पंजीकरण प्रक्रिया क्यों होती है नौतपा के दौरान इतनी गर्मी? नौतपा के दौरान इतनी अधिक गर्मी होने का कारण यह है कि इस समय सूर्य देव पृथ्वी के बहुत करीब होते हैं, जिससे उनकी किरणें सीधे और तीव्र रूप से पृथ्वी पर पड़ती हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, तो इसका गर्मी पर सीधा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र शुक्र देव का नक्षत्र होता है, जो सूर्य का शत्रु माना जाता है। इस मिलन के कारण गर्मी में वृद्धि होती है। नौतपा और मानसून संबंध ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहते हैं। जबकि नौतपा की अवधि 9 दिनों की होती है और इस दौरान भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसका प्रभाव 15 दिनों तक जारी रहता है। इस तेज गर्मी के कारण समुद्रों के ऊपर वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे पानी से भरे बादल बनते हैं, जो मानसून को सक्रिय करने में मदद करते हैं। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News नौतपा #Nautapa2025 #SuryaDev #Heatwave2025 #HinduTraditions #SpiritualRemedies #IndianSummer #SuryaWorship #NautapaHeat #VedicRituals #May2025Weather

आगे और पढ़ें
Pakistan Defence Minister statement

Pakistan terrorism: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद ही आतंकियों के पालने-पोसने की बात स्वीकारते हुए कहा, “हां करते हैं ये गंदा काम”

22 अप्रैल को दोपहर तकरीबन 3 बजे के आस-पास जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले (Pakistan terrorism) में 26 निहत्थे लोगों की जान गई थी। इस आतंकी हमले के बाद से देश भर के लोगों में गुस्सा है। देश ही नहीं, आतंकवाद की इस लड़ाई में दुनिया भर के देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होना का पुख्ता सबूत भारत के हाथ लगा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की पोलपट्टी खोलते हुए स्वीकार किया है कि “उनका देश आतंकियों की मदद करते आ रहा है।” इस हमले के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान की निंदा हो रही है। लेकिन पाकिस्तान है कि बेगैरतों की तरह झूठ पर झूठ बोले जा रहा है। मजे की बात यह कि वो लाख झूठ बोल ले, उसके अपने ही उसकी पोल खोल रहे हैं।  हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर (Pakistan terrorism) रहे हैं बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा है कि “पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को वित्तपोषित और समर्थन करता रहा है।” दरअसल, एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही (Pakistan terrorism) है। इस क्लिप में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्काई न्यूज के यल्दा हकीम से बात कर रहे हैं। इस दौरान जब वह उनसे पूछती हैं कि लेकिन आप स्वीकार करते हैं, कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषित करने का एक लंबा इतिहास रहा है? तो इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ कहते हैं कि “हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं… और ब्रिटेन सहित पश्चिम… यह एक गलती थी, और हमें इसके लिए भुगतना पड़ा, और इसलिए आप मुझसे यह कह रहे हैं। अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में और बाद में 9/11 के बाद के युद्ध में शामिल नहीं होते, तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता।” इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा  पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख (Pakistan terrorism) चुकी है कहने की जरूरत नहीं, आसिफ के बयान से यह तथ्य  खुलकर उजागर होता है कि पाकिस्तान कई वर्षों से इन आतंकी समूहों को पनाह दे रहा है। बड़ी बात यह कि भारत यही दावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करते आ रहा (Pakistan terrorism) है। न सिर्फ दावा कर रहा है बल्कि सबूत भी देते आए रहा है। गौर करने वाली बात यह कि खुद अमेरिका ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुस कर मार चुका है। खैर, वो बात और है कि पाकिस्तान आतंकियों के पालने-पोसने से इनकार करता रहा है।  वो लाख इंतजार करते रहे, लेकिन अब वहां के रक्षा मंत्री ने ही खुद ही यह स्वीकार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले में भी पाकिस्तान के हाथ होने का खुलासा हुआ था। कमाल यह कि पहलगाम अटैक में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने के सबूत मिलने के बाद भी पाकिस्तान है कि इसे मानने को तैयार नहीं है। पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख चुकी है। यह कोई पहले बार नहीं है। करगिल से लेकर मुंबई हमले तक में पाकिस्तान बेशर्मी से झूठ बोलती रही है कि हमले में उसका हाथ नहीं है। बेशर्मी की हद यह है कि लाख सबूत देने के बाद भी वो अपनी गलती मानना नहीं चाहता।  Latest News in Hindi Today Hindi Pakistan terrorism #PakistanTerrorism #DefenceMinisterStatement #TerrorSupport #SouthAsiaCrisis #GlobalTerrorism #PakistanNews #TerrorConfession #IndiaPakistan #TerrorFunding #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Midday meal snake incident

Midday meal snake: यहाँ मिड डे मील में मिला सांप, बच्चों को जबरन खिलाया गया, 50 से अधिक बीमार, मचा हड़कंप

बच्चों को जरूरी पोषक तत्व मिल सके इस लिए सरकार ने स्कूलों में मिड-डे मिल की व्यवस्था की है। यह तो ठीक लेकिन मिड-डे मिल को लेकर स्थानीय प्रशासन अधिक सजग नहीं (Midday meal snake) रहती। आये दिन मिड-डे मिल में बरती गई लापरवाहियों की खबरें सुर्खियां बनती रहती हैं। ताजा मामला है बिहार की राजधानी पटना का, जहाँ पटना के मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील का खाना खाकर 50 से अधिक बच्चों की तबियत खराब हो गई। मिड-डे मिल खाने के बाद सभी बच्चे चक्कर, उल्टी, पेट में मरोड़ की शिकायत कर रहे थे। दरअसल, प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में दोपहर को जब मिड डे मील परोसा जा रहा था, तब कुछ बच्चों ने देखा कि सब्जी में सांप पड़ा हुआ है।  रसोइया ने सांप निकाल कर बोरे में फेंक (Midday meal snake) दिया खैर इस बीच जब बच्चों में इसकी जानकारी शिक्षकों व रसोइया को दी। आदतन शिक्षकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बड़ी बात यह कि रसोइया ने सांप निकाल कर बोरे में फेंक दिया। इसके बाद वही खाना सभी को परोसा (Midday meal snake) दिया गया। स्कूल में करीब पांच सौ बच्चे थे लेकिन सौ ने खाना खाने से इंकार कर दिया। सूचना पाकर शिक्षक व स्कूल के अन्य कर्मचारी ताला बंद कर चले गए थे। लगभग पचास बच्चों को करीब चार घंटे तक अस्पताल में रख कर उपचार किया गया। डाक्टरों के अनुसार सभी बच्चे अब स्वस्थ और खतरे से बाहर हैं। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। इस बीच लोगों का हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवा दिया। इसके अलावा आनन-फानन में बच्चों को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।  इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ (Midday meal snake) था खैर, डा. पंकज कुमार ने बताया कि “फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।” जानकारी के मुताबिक बच्चों ने बताया कि मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ (Midday meal snake) था। इसकी जानकारी उन्होंने शिक्षकों व रसोइयां को दी। शिकायत सुनकर कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने डांट-डपट जबरन बच्चों को खाना खाने पर मजबूर किया। गौरतलब हो कि स्कूल में पांच सौ बच्चे थे। पांच सौ में से चार सौ ने मिड-डे खाया था।  जिन बच्चों ने खाना खाया था, घर पहुंचने के बाद उन्हें उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। इसकी वजह बताते हुए बच्चों ने अपने परिजनों को खाने में सांप होने की जानकारी दी। फिर क्या था, परिजन स्कूल के सामने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।  Latest News in Hindi Today Hindi Midday meal snake #MiddayMeal #SnakeInMeal #SchoolFoodScandal #IndiaNews #ChildSafety #MiddayMealHorror #FoodPoisoning #SchoolNews #HealthCrisis #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Translate »