Vastu Turtle Placement

वास्तु के अनुसार कछुआ रखने से घर में होगी धन की बरसात, जानें कछुए रखने की सही दिशा और महत्व

वास्तु शास्त्र में कछुआ (Tortoise) को बेहद शुभ और समृद्धि लाने वाला प्रतीक माना गया है। यह दीर्घायु, स्थिरता और धन का प्रतीक है। घर में लकड़ी या क्रिस्टल का कछुआ रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन का प्रवाह बढ़ता है। लेकिन, इसे सही दिशा और सही तरीके से रखना जरूरी है, नहीं तो इसका प्रभाव कम हो सकता है।  क्यों होता है कछुआ शुभ? कछुए (Tortoise) को भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का कूर्म अवतार माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था, जिससे यह जीव शक्ति, धैर्य और समृद्धि का प्रतीक बन गया। फेंगशुई में भी कछुआ एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसे जीवन में स्थिरता, दीर्घायु और आर्थिक समृद्धि लाने वाला माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर या कार्यालय में कछुए को रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। लकड़ी और क्रिस्टल का कछुआ क्यों है खास? विभिन्न प्रकार के कछुए (Tortoise) बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन लकड़ी और क्रिस्टल से बने कछुए को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। कछुआ रखने की सही दिशा इसे भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू होने वाली है Char Dham Yatra 2025, साइबर ठगी से बचने हेतु पुलिस ने श्रद्धालुओं से की यह खास अपील घर में कछुआ रखने के लाभ घर में कछुआ (Tortoise) रखने को वास्तु शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न केवल सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला होता है, बल्कि घर के वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। आइए जानते हैं, कछुआ रखने के प्रमुख लाभ: नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Tortoise #VastuTips #TurtleForWealth #VastuRemedies #HomeVastu #TortoiseDirection #ProsperityTips #FengShuiVastu #SpiritualHome #WealthVastu #LuckyTurtle

आगे और पढ़ें
Jio 98-days plan

जियो का धमाकेदार प्लान: 98 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग फैसिलिटी

रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक प्रमुख भारतीय टेलीकॉम कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर नवी मुंबई में है। यह कंपनी विभिन्न सेवाएं प्रदान करती हैं, जिनमें फिक्स्ड-लाइन टेलीफोन, मोबाइल टेलीफोनी, वायरलेस ब्रॉडबैंड, इंटरनेट सेवाएं और ओटीटी सेवाएं आदि शामिल हैं। यह भारत का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है। यह कंपनी समय-समय पर ग्राहकों के लिए नयी-नयी स्कीम्स निकालती रहती है। जियो (Jio) अब अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान ले कर आयी है। जियो (Jio) के इस नए प्लान से एयरटेल, बीएसएनएल और अन्य टेलीकॉम कंपनियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आइए जानें क्या हैं जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan)?  जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan) रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स को कई आकर्षक प्लान प्रदान करता है। लेकिन, इनका नया प्लान अभी चर्चा का विषय है और यह यूजर को बेहतरीन सर्विसेज प्रोवाइड कर रहा है। यह जियो (Jio) प्लान न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि इसके अन्य कई बेनेफिट्स भी हैं, जो इस प्रकार हैं: जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan) के अन्य लाभ इस प्लान के लाभ यहीं खत्म नहीं होते। इसमें यूजर को और भी कई लाभ मिलेंगे, जिनमे से कुछ इस प्रकार हैं:  इसे भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट: वॉयस और वीडियो कॉलिंग का एक्सप्रियंस अब पहले से होगा और बेहतर जियो का 98-डेज प्लान की कीमत और कैसे करें इसे रिचार्ज? आप अपनी इच्छानुसार ऑनलाइन तरीके से आसानी से इस प्लान को ले सकते हैं जैसे माई जियो ऐप, जियो वेबसाइट आदि। इसके अलावा आप अधिक्तरित रिटेलर के माध्यम से भी यह प्लान ले सकते हैं। जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan) दोनों उपयोगकर्ताओं यानी पोस्टपेड और प्रीपेड (Postpaid and Prepaid) के लिए उपलब्ध है। अगर बात करें इसकी कीमत की, तो इसकी कीमत सिर्फ ₹999 है। ऐसी उम्मीद है कि इस प्लान से करीब लाखों रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स को महंगे प्लान्स से राहत मिलेगी और वो इसमें मिलने वाली सुविधाओं का मजा ले पाएंगे। Latest News in Hindi Today Hindi News Jio 98-days plan #Jio98-daysplan #Jio #RelianceJio #Reliance #Newplan

आगे और पढ़ें
Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, जानिए ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइंस

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो राजस्थान सरकार एक बेहरीन मौका आपके लिए ले कर आई है। यह पोस्ट है जेल गार्ड यानी जेल प्रहरी (Jail Prahari) की। इस जॉब में गार्ड को जेल की सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखना होता है। जेल प्रहरी (Jail Prahari) का काम होता है जेल में कैदियों को नियंत्रित करना, उनकी सुरक्षा को मैंटेन रखने और जेल के नियमों को लागू करना आदि। अगर आपने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है, तो आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब इशू कर दिए हैं। आइए जानें राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) के बारे में विस्तार से। राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड इशू किए गए हैं। 8 अप्रैल को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने यह एडमिट कार्ड इशू किए हैं और उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से आने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 12 अप्रैल को होगा और इसे दो शिफ्ट्स में लिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक है। एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?  एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अगर इसके बारे में आप कोई भी जानकारी चाहते हैं, तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप एडमिट कार्ड को इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं: राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam): पोस्ट्स और अन्य जानकारी राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) में ऍप्लिकैंट्स से  तीन सब्जेक्ट्स पर सवाल पूछे जाएंगे जो हैं रीजनिंग, जनरल स्टडीज, और राजस्थान जनरल नॉलेज। यह भी याद रखें कि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। यानी अगर आप कोई गलत जवाब देते हैं तो हर एक गलत जवाब पर आपका एक नंबर काटा जाएगा।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) द्वारा आयोजित राजस्थान जेल प्रहरी (Jail Prahari) के लिए इस एग्जाम के माध्यम से 803 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसे भी पढ़े: नेशनल मेडिकल कमीशन का नया नियम: मेडिकल फैकल्टी के प्रमोशन के लिए BCMET कोर्स अनिवार्य इन बातों का भी रखें ध्यान यह एग्जाम देने वाले लोगों को इन बातों की जानकारी होना जरूरी है:  Latest News in Hindi Today Hindi news Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam #Officialwebsite #JailPrahari #RajasthanJailPrahariRecruitmentExam #RajasthanStaffSelectionBoard

आगे और पढ़ें
Mother-in-law elopes with groom

Sasu ran away: बेटी की शादी हुई भी नहीं कि होने वाले दामाद संग लाखों की नकदी और ज्वेलरी लेकर सास हुई फरार

सोशल मीडिया के इस दौर में जमाना किस ओर जा रहा है, कुछ कहा जा नहीं जा सकता। ना जाने आजकल के आदमियों और औरतों को क्या हो गया है कि क्षणिक प्यार के चक्कर में जमाने की परवाह किये बगैर प्रेमी-प्रेमिका बन भाग जा रहे हैं। कहीं 3 बच्चे की माँ सबकुछ छोड़छाड़ कर नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई, तो कहीं सास अपने होने वाले दामाद (Sasu ran away) के संग ही फरार हो गई। जी, हाँ, ये सच है। दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहाँ एक गजब ही प्यार की कहानी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ के रहने वाले जितेंद्र कुमार बाहर रहकर अपना कार्य करते हैं। गांव में उन की पत्नी अपना देवी परिवार को संभालती है। जितेंद्र ने अपनी बेटी शिवानी की शादी छर्रा क्षेत्र के रहने वाले राहुल के साथ तय कर रखी थी।  लंबी-लंबी होने वाली बातें कब प्रेम में बदल गई दोनों को पता ही (Sasu ran away) नहीं चला शादी 16 अप्रैल को होनी थी। दो तारीख को परिवार ने पीली चिट्ठी भी भेज दी थी। इस बीच कमाल की बात यह कि जब से बेटी की शादी तय हुई थी, तब से होने वाला दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को पत्नी की माँ से घंटों फोन पर बातें करता था। यानी कि होने वाला दामाद अपनी होने वाली सास से घंटों फ़ोन पर बातें किया करता था। लंबी-लंबी होने वाली बातें कब प्रेम में बदल गई, दोनों को पता ही (Sasu ran away) नहीं चला। इस तरह अब राहुल अपनी सास के प्रेमजाल में पूरी तरह फंस चुका था। इससे पहले कि राहुल की शादी होती, उसने अपनी सास के साथ ही जीने मरने की कसम खा ली। और शादी के पहले लाखों की नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार होने का मन बना लिया। 6 तारीख को अपना देवी ने घर के पूरे कैश और ज्वेलरी को निकालकर अपने बैग (Sasu ran away) में रख लिया खैर, इस बीच लगातार दोनों के बीच घंटों फ़ोन पर बातें होती रही। ऐसा नहीं है कि उनके घर वालों को पता नहीं था। पता था, परिवार वालों ने उन्हें बात करने से रोका भी था। लेकिन होने वाली सास अपना देवी ने होने वाले दामाद राहुल के साथ बातचीत बंद नहीं की। इस बीच परिवार वाले शादी की तैयारी  में इस कदर व्यस्त हो गए कि उन्हें ख्याल ही नहीं रहा। इस दरम्यान शादी के लिए जितेंद्र ने ज्वेलरी और कैश अलमारी में लाकर रखा दिया। इस बीच 6 तारीख को अपना देवी ने घर के पूरे कैश और ज्वेलरी को निकालकर अपने बैग में रख लिया और चुपचाप अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार (Sasu ran away) हो गई।  इसे भी पढ़ें:-  8 साल चले प्रेम प्रसंग के बाद की लव मैरिज, फिर सवा साल बाद इस वजह से पति का घोंटा गला अपना देवी के फरार (Sasu ran away) होने की खबर से परिवार वाले सदमें में  अपना देवी के फरार (Sasu ran away) होने की खबर जब परिवार वालों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने उन्हें ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन उनकी कोई खबर नहीं लग सकी। इस बीच जब उन्हें फ़ोन किया गया तो उन्होंने यह साफ़ कहकर मना कर दिया कि वो अब वापस नहीं आएंगे। कहने की जरूरत नहीं, अपनी माँ के होने वाले पति के साथ गायब होने की जानकारी पर शिवानी सदमे में आ गई। शिवानी को इस कदर सदमा लगा कि तब से वो यह सोचकर बीमार पड़ गई है कि भला उसकी अपनी माँ ही उसकी सौतन बन बैठी। खैर, काफी खोजबीन करने के बाद थक हारकर परिवार के लोगों ने थाना मडराक में जाकर उनके गायब होने की तहरीर दी कि बेटी की शादी से ठीक पहले सास ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। पुलिस अब महिला व होने वाले दामाद दोनों की तलाश कर रही है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Sasu ran away #MotherInLawDrama #WeddingScandal #IndianWedding #ViralNews #CrimeStory #GroomElopes #WeddingShock #JewelryTheft #RunawayMIL #TrendingNews

आगे और पढ़ें
India Approves ₹63,000 Cr Rafale Deal for 26 Fighter Jets

26 Rafale jets approved: भारत इस देश से खरीदेगा 26 राफेल, सरकार ने दी 63,000 करोड़ की मंजूरी

भारत सरकार देश के सरहदों की सुरक्षा को चाकचौबंद बनाने के लिए 26 नए राफेल विमान खरीदने जा रही है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में भारत सरकार फ्रांस के साथ 26 नए राफेल जेट फाइटर खरीदने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर कर (26 Rafale jets approved) सकती है। भारत और फ्रांस के बीच यह डील अप्रैल महीने के आखिर तक हो सकती है। ऐसा इसलिए कि क्योंकि, फ्रांस के रक्षा मंत्री सबास्टियन लेकोर्नू इस महीने के आखिर में भारत के दौरे पर आ रहे हैं। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने मंगलवार को इस डील पर अपनी मुहर लगा दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस डील के तहत भारत आने वाले 22 राफेल सिंगल सीटर और चार फाइटर दो सीटर होंगे। इस डील में इन फाइटर प्लेन का रखरखाव, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रशिक्षण, स्वदेशी उपकरणों का निर्माण भी शामिल है। राफेल से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों पर नजर रखने में और आसानी होगी बता दें कि फ्रांस से भारत सरकार जिन 26 नए राफेल (26 Rafale jets approved) विमान को खरीदने की तैयारी है, उनमें से 22 विमान सिंगल सीट वाले होंगे। जबकि चार अन्य प्लेन में दो पायलट के बैठने की जगह होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन राफेल विमानों को भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इससे भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों पर नजर रखने में और आसानी होगी। ध्यान देने वाली बात यह कि राफेल, भारतीय वायुसेना का एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है, जिसे फ्रांस की कंपनी डस्सॉल्ट एविएशन ने तैयार किया है। यह फाइटर जेट अपनी स्पीड, तकनीक और मल्टी-रोल कैपिसिटी के कारण दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर जेट्स में गिना जाता है।  इसे भी पढ़ें:- वसुंधरा राजे ने अधिकारियों से मांगा पाई-पाई का हिसाब, कांग्रेस नेता ने ढूंढा आपदा में अवसर इस डील के बाद पाकिस्तान और चीन की उड़ गई होगी (26 Rafale jets approved) नींद  कहने की जरूरत नहीं, राफेल लड़ाकू (26 Rafale jets approved) विमान के जरिए भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ ताकत बढ़ा सकती है। पाकिस्तान के पास अमेरिका में निर्मित एफ-16 और चीन के पास जे-20 हैं। लेकिन, तकनीक, हथियार और रेंज की तुलना में राफेल इन दोनों फाइटर जेट से ज्यादा बेहतर नजर आता है। खास बात है कि राफेल विमान लद्दाख जैसी हाई-ऑल्टिट्यूड लोकेशन पर भी आसानी से ऑपरेशन में सक्षम होते हैं। भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर नौसेना स्वदेशी पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट भी अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बना रही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) पांचवीं पीढ़ी का एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) विकसित कर रहा है। बेशक इस डील के बाद पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ गई होगी।  Latest News in Hindi Today Hindi News 26 Rafale jets approved #RafaleJetDeal #IndiaDefence #FighterJets #Rafale26Jets #IndianAirForce #RafaleNews #ModiGovt #FranceIndiaDeal #DefenceBoost #IAFStrength

आगे और पढ़ें
Unemployment in Madhya Pradesh forces postgraduates

मध्य प्रदेश में इस कदर बढ़ी बेरोजगारी कि पोस्ट ग्रेजुएट युवा सब्जी बेचने और ऑटो चलाने को हुए मजबूर

टेक्नोलॉजी के इस दौर में युवा सबसे ज्यादा बेरोजगारी का शिकार हुआ है। कहने की जरूरत नहीं वर्तमान समय में बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। हर हाथ काम नहीं होने के चलते मध्य प्रदेश में लाखों पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी का शिकार बने बैठे हैं। उच्च शिक्षित होने के नाते छोटे-मोटे काम करना नहीं चाहते। नतीजतन बेरोजगारी का दामन थामे बैठे हैं। पारिवारिक खर्च के चलते उन्हें मजबूरन पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को भाजी का ठेला लगाने से लेकर ऑटो चलाने तक का काम करना पड़ रहा है। बेशक मध्य प्रदेश में बेरोजगारी (Madhya Pradesh unemployment) का बढ़ता ग्राफ बड़ा चिंताजनक है। इस बीच भले ही प्रदेश के बेरोजगारों को अब आकांक्षी युवा कहा जाने लगा है, लेकिन जमीन पर किसी की पहचान पोस्ट ग्रेजुएट सब्जी वाला है तो किसी की पीजी ऑटो वाला। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में बेरोजगारी के आंकड़े आसमान छू रहे हैं। जहाँ जुलाई 2024 में 25.82 लाख बेरोजगार थे, जो वहीं अब बढ़कर 29 लाख हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीते मार्च के महीने में रोजगार पोर्टल पर तकरीबन 29 लाख से अधिक रजिस्टर्ड आकांक्षी युवा थे, जो जुलाई 2024 में 25.82 लाख बेरोजगारों से 3 लाख से अधिक हैं। प्रदेश में बेरोजगारी का आलम यह है कि पोस्ट ग्रेजुएट पढ़े लिखे युवा सब्जी बेचने और ऑटो चलाने को तक मजबूर हैं।  सरकारी भरती और निजी क्षेत्र में रोजगार के प्रयासों के बावजूद प्रदेश में बढ़ रही है बेरोजगारी (Madhya Pradesh unemployment)  सोशल मीडिया में वायरल हुए 2 वीडियो में एमपी के ब्यावरा के अजय प्रजापति बता रहे हैं कि वह कई महीनों से ऑटो चला रहे हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रखा है, कई सरकारी नौकरियों में आवश्यक कम्प्यूटर दक्षता बताने वाला सीपीसीटी टेस्ट भी पास हैं। इसी तरह नरेंद्र जिनके पास डिग्री मास्टर्स ऑफ सोशल वर्क की है, लेकिन काम सब्जी बेचने का करते हैं। बता दें कि पहले ये बतौर जनसेवा मित्र काम करते थे। वो पुनः इस योजना को शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच सरकारी भरती और निजी क्षेत्र में रोजगार के प्रयासों के बावजूद प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी (Madhya Pradesh unemployment) को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि “यह आंकड़ा तो सिर्फ रजिस्टर्ड बेरोजगारों का है।बड़ी संख्या में ऐसे युवा भी हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। बेशक यह सरकार के रोजगार देने के दावे को खोखला साबित कर रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:- वसुंधरा राजे ने अधिकारियों से मांगा पाई-पाई का हिसाब, कांग्रेस नेता ने ढूंढा आपदा में अवसर मध्य प्रदेश में रोजगार पोर्टल पर लगातार रजिस्ट्रेशन (Madhya Pradesh unemployment) के आंकड़े बढ़ रहे हैं जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में रोजगार पोर्टल पर लगातार रजिस्ट्रेशन (Madhya Pradesh unemployment) के आंकड़े बढ़ रहे हैं। मजे की बात यह कि सरकार अपनी ओर से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर सिर्फ प्रयास ही कर रही है। इस पूरे मामले ओर युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि “ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग संभागों में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें बड़े पैमाने पर आए निवेश से आने वाले समय में रोजगार मिलेंगे। वहीं सरकारी नौकरियों के लिए भी भर्ती अभियान चला कर लाखों लोगों को रोजगार देने पर काम हो रहा है।” बता दें कि सरकार ने साल 2024 में 563 रोजगार मेलों का आयोजन किया। जिसमें तकरीबन 52000 से अधिक ऑफर लेटर दिए गए। यही नहीं, साल 2023 में 778 मेलों के माध्यम से 68 हजार से अधिक ऑफर लेटर दिए गए, तो वहीं साल 2022 में 861 रोजगार मेले आयोजित किये गए और 1 लाख 21 हजार लोगों को ऑफर लेटर मिले थे।  मध्य प्रदेश में गौर करने वाली अहम बात यह कि पढ़े लिखे बेरोजगारों की संख्या अशिक्षित बेरोजगारों से अधिक है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Madhya Pradesh unemployment #MPUnemployment #JobCrisisIndia #YouthStruggles #PostgraduatePain #UnemployedYouth #MadhyaPradeshJobs #IndiaJobCrisis #OddJobsForGrads #AutoDriverYouth #SellVegForLiving

आगे और पढ़ें
Vasundhara Raje Seeks Audit

Congress attack BJP: वसुंधरा राजे ने अधिकारियों से मांगा पाई-पाई का हिसाब, कांग्रेस नेता ने ढूंढा आपदा में अवसर

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अधिकारियों को फटकार क्या लगाईं कांग्रेस की बाँझे खिल गई। कांग्रेस अब इसे एक बड़े अवसर की तौरपर देख रही (Congress attack BJP) है। दरअसल, मंगलवार की शाम पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची रायपुर कस्बे के दौरे पर थी। तभी ग्रामीणों ने उनसे पेयजल संकट की शिकायत कर दी। फिर क्या था, पूर्व मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अफसरों पर ही बरस पड़ीं। इस दौरान, राजे ने अधिकारियों से पूछा कि “क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ आप अफसरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है। अफसर तृप्त हैं। पानी कागजों में ही नहीं, बल्कि लोगों के होठों तक पहुंचे। अफसर सो रहें है, लोग रो रहें हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 42 हजार करोड़ जल जीवन मिशन में दिए हैं। पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया?” अधिकारीयों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि “पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है, लेकिन अफसर योजनाओं का सही क्रियान्विति नहीं कर रहे। इसलिए राजस्थान के लोग प्यास से व्याकुल हैं। यह तो अप्रैल का हाल है। जून-जुलाई में क्या होगा?” अपने ही सरकार के अधिकारियों को फटकार लगाना कांग्रेस (Congress attack BJP) के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं  ध्यान देने वाली बात यह कि राजे के सवाल का अधीक्षण अभियंता समेत उपस्थित किसी भी अधिकारी ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इससे नाराज राजे ने कहा कि “लोगों के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। झालावाड़ में ऐसा हरगिज नहीं चलेगा।” वसुंधरा राजे ने इस दौरान मौजूद अधिकारियों को जमकर लताड़ा। यह तो ठीक, लेकिन अब इस पर राजनीति तेज होने लगी है। दरअसल, वसुंधरा राजे का इस तरह अपने ही सरकार के अधिकारियों को फटकार लगाना और पाई-पाई का हिसाब मांगना कांग्रेस (Congress attack BJP) के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं लग रहा है। इसका राजनीतिक फायदा उठाते हुए टीकाराम जूली ने न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा बल्कि कड़ी प्रतिक्रिया भी दी।  इसे भी पढ़ें:-  वक्फ संसोधन बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में इस वजह से भड़की हिंसा  जब भाजपा की ही पूर्व मुख्यमंत्री इस सरकार के अधिकारियों के सामने इतनी मजबूर हैं, तो आमजन की स्थिति क्या होगी? बता दें कि प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा (Congress attack BJP) कि “पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का ट्वीट भाजपा सरकार की सच्चाई उजागर करने के लिए काफी है। कितनी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी की सरकार के बावजूद पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति के लिए अपनी बात मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कहनी पड़ रही है। जब भाजपा की ही पूर्व मुख्यमंत्री इस सरकार के अधिकारियों के सामने इतनी मजबूर हैं, तो आमजन की स्थिति समझी ही जा सकती है।” यही नहीं, कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “अब तो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री भी कह रही हैं कि जनता परेशान है और अफसर सो रहे हैं। भजनलाल सरकार को अब तो नींद से जाग जाना चाहिए।” Latest News in Hindi Today Hindi News Congress attack BJP #VasundharaRaje #CongressVsBJP #RajasthanPolitics #BJPNews #DisasterFunds #PoliticalScandal #CongressLeader #BJPControversy #AuditDemand #NewsUpdate

आगे और पढ़ें
Swapna Shastra

क्या आपको भी आते हैं ये 5 सपने? स्वप्न शास्त्र के अनुसार जल्द मिल सकती है बड़ी सफलता!

हिंदू धर्म के स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, सपने न सिर्फ हमारे अवचेतन मन की भावनाओं को दर्शाते हैं, बल्कि भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत भी देते हैं। अगर आपको बार-बार कूड़ा-कचरा, सांप, फूल, सोना या पानी से जुड़े सपने दिख रहे हैं, तो यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ये स्वप्न (Dream) आने वाले समय में धनलाभ, करियर में सफलता या रिश्तों में मधुरता की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-से सपने क्या संकेत देते हैं और कैसे आप इनका पूरा लाभ उठा सकते हैं। स्वप्न शास्त्र क्या कहता है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने (Dream) का कोई न कोई अर्थ होता है। कुछ सपने हमारे मन की उलझनों को दर्शाते हैं, जबकि कुछ भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की ओर संकेत करते हैं। प्राचीन ग्रंथों जैसे “स्वप्न चिंतामणि” और “बृहत्संहिता” में विभिन्न स्वप्नों का विस्तृत विश्लेषण मिलता है। यदि आपको ये 5 सपने बार-बार दिख रहे हैं, तो तैयार रहें – बड़ी सफलता आपके कदम चूमने वाली है! 1. कूड़ा-कचरा देखना (Dream of Garbage) स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने सपने में कूड़ा-कचरा देखते हैं, तो यह संकेत है कि आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो रही है। इसका फल यह हो सकता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने झगड़े समाप्त हो जाएंगे। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुबह उठकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और घर से कचरा साफ कर दें। 2. सपने में सिक्का लिए स्त्री दिखना स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, अगर सपने में कोई स्त्री हाथ में सिक्के लिए दिखाई दे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना करियर में जल्द ही तरक्की मिलने का इशारा करता है। इस सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए स्वप्न शास्त्र में एक उपाय बताया गया है — निकट भविष्य में मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें। इससे घर में धन की आवक बनी रहती है और समृद्धि का वास होता है। 3. सपने में बुजुर्गों का आशीर्वाद पाना स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, यदि आप सपने में अपने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस शुभ संकेत को और प्रभावी बनाने के लिए केले के पेड़ में जल अर्पित करें और इस सपने के बारे में किसी को न बताएं। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू होने वाली है Char Dham Yatra 2025, साइबर ठगी से बचने हेतु पुलिस ने श्रद्धालुओं से की यह खास अपील 4. सपने में लकड़ी काटते देखना: समस्याओं के अंत का संकेत स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, यदि आप सपने में खुद को लकड़ी काटते हुए देखते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके काम में आ रही बाधाएं जल्द ही समाप्त हो सकती हैं। ऐसे शुभ संकेत मिलने के बाद सलाह दी जाती है कि न तो इस सपने के बारे में और न ही अपने काम को लेकर किसी से चर्चा करें। 5. सपने में कचरा फेंकना: मन के बोझ से मुक्ति का संकेत स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, सपने में कचरा फेंकना शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि निकट भविष्य में व्यक्ति के मन का बोझ हल्का होगा और भीतर की नकारात्मक भावनाएं समाप्त होंगी। ऐसा सपना देखने के बाद व्यक्ति को भावनात्मक रूप से खुद को मुक्त करने और जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें।  Latest News in Hindi Today Hindi news   Swapna Shastra #DreamMeaning #SapnaShastra #DreamsOfSuccess #SpiritualDreams #IndianDreamScience #SuccessSigns #DreamInterpretation #LuckyDreams #LifeChangingDreams #DreamMessages

आगे और पढ़ें
Donald Trump Market Crash

Donald Trump market crash: क्या सच में जानबूझकर मार्केट गिरा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने के बाद से दुनियाभर के शेयर बाजार में हंगामा मचा हुआ है। अमेरिका से लेकर जापान समेत भारत भी इस आग की जद्द में आ गया है। क्या चीन क्या भारत सब टैरिफ की आग में बुरी तरह झुलस रहे हैं। एक तरफ जहां दुनियाभर के विशेषज्ञ इसे दुनिया के लिए खतरनाक बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रंप का कहना है कि इससे अमेरिका अमीर बन जायेगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप अमेरिका को बनाने के लिए जानबूझकर बाजार गिरा (Donald Trump market crash) रहे है? इसके पीछे उनकी कोई गहरी सोची समझी साजिश है? उनकी इस हरकत एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हवा दे दी है। दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो साझा किया। साझा किये इस वीडियो में यह दावा किया गया कि “वे जानबूझकर अमेरिकी शेयर बाजार को गिरा रहे हैं। इस रणनीति को वीडियो में वाइल्ड चेस मूव बताया गया और कहा गया कि शेयर बाजार से पैसा निकलकर ट्रेजरी बॉन्ड्स में जाएगा, जिससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ेगा। नतीजतन डॉलर कमजोर होगा। मॉर्गेज दरें घटेंगी और सरकारी कर्ज सस्ता हो जाएगा।  ट्रंप बाजार पर गिरने का (Donald Trump market crash) बना रहे हैं दबाव  ऐसे में कहने की जरूरत नहीं कि उनके इस पोस्ट से भी साफ़ हो रहा है कि “कैसे वो बाजार पर गिरने का दबाव (Donald Trump market crash) बना रहे हैं।” और तो और ट्रंप की यह रणनीति अमेरिका के बढ़ते कर्ज बोझ के संदर्भ में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि साल 2025 में अमेरिका को लगभग $7.2 ट्रिलियन का कर्ज रिफाइनेंस करना है। अगर ब्याज दरें कम हों, तो सरकार की भुगतान क्षमता पर बड़ा फर्क पड़ सकता है। ऐसे में यदि ब्याज दरें 4.3% से घटकर 3.3% हो जाती हैं, तो अमेरिका को सालाना तकरीबन $72 बिलियन की बचत हो सकती है।  इसे भी पढ़ें:– ड्रैगन ने दिखाई आंख तो अमेरिका ने ठोक दिया 104% टैरिफ, चीन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा अटैक ताकि निवेशक सुरक्षित विकल्पों जैसे बॉन्ड्स इत्यादि में (Donald Trump market crash) लगाएं पैसा  इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ट्रंप की रणनीति साफ है कि बाजार में भय का माहौल बनाओ, ताकि डर के मारे निवेशक सुरक्षित विकल्पों जैसे बॉन्ड्स इत्यादि में पैसा (Donald Trump market crash) लगाएं। सुरक्षित विकल्प में निवेश बढ़ने से यील्ड घटेगी और सरकार सस्ते ब्याज दर पर कर्ज जुटा सकेगी। ताकि इस बचत को अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं, मसलन रक्षा या स्पेस इत्यादि में लगाया जा सके। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि अमेरिका को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक अनिश्चितता जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह कि यदि गलती से भी शेयर बाजार में गिरावट लंबी चली या उपभोक्ता विश्वास डगमगाया मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि व्यापारिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो ट्रंप का यह दांव अमेरिका को दीर्घकालिक लाभ पहुंचा सकता है। यह तो ठीक, लेकिन इसकी कीमत वैश्विक बाजारों की स्थिरता और निवेशकों के विश्वास में गिरावट के रूप में चुकानी पड़ सकती है। खैर, यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि ट्रंप कहाँ तक सही साबित होते हैं। फ़िलहाल रेसिप्रोकल टैरिफ से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।   Latest News in Hindi Today Hindi news Donald Trump market crash #DonaldTrump #MarketCrash #StockMarketNews #USEconomy #TrumpStrategy #WallStreet #FinancialNews #TrumpNews #MarketUpdate #EconomicCrash

आगे और पढ़ें
Murshidabad violence

Murshidabad violence: वक्फ संसोधन बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में इस वजह से भड़की हिंसा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित जंगीपुर के मुस्लिम बहुल वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग जुटे थे। प्रदर्शनकारी बिल को वापस लेने की मांग कर रहे थे। शांतिपूर्वक चल रहा प्रदर्शन देखते ही देखते एकएका एक झूठी अफवाह के चलते उग्र और हिंसक (Murshidabad violence) हो गया। अचानक उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ पुलिस की कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की बल्कि उन्हें आग के हवाले भी कर दिया। दरअसल, किसी ने अफवाह फैला दी कि वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों में से किसी की पुलिसलाठी चार्ज में मौत हो गई है। फिर क्या था , आंदोलन हिंसक हो गया। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।  अफवाह के चलते फैली (Murshidabad violence) हिंसा  जानकारी के मुताबिक जंगीपुर ग्राउंड पर पुलिस की तैनाती कम थी। दरअसल, इस बीच रामनवमी के मौके पर दूसरों जगहों पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। कारण यही अनियंत्रित भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे के पास पहुंचकर सड़क को जाम करने लगे। इस बीच पुलिस ने जब इन प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो धक्का मुक्की शुरू हो गई। और इस धक्का मुक्की में एक युवक नीचे गिर गया।  युवक के नीचे गिरने के बाद यह अफवाह फैल गई कि जो व्यक्ति नीचे गिरा है वो पुलिस की लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस अफवाह के बाद माहौल बिगड़ गया। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारी आगजनी और तोड़फोड़ (Murshidabad violence) करने लगे।  कई इलाकों बीएनएसए की धारा 163 (Murshidabad violence) कर दी गई है लागू  स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद करने का दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। यही नहीं,  स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज और सूती इलाकों बीएनएसए की धारा 163 लागू (Murshidabad violence) कर दी है। जानकारी के मुताबिक इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। अब इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंकात मजूमदार ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “ममता बनर्जी के शासन में बंगाल लहूलुहान हो रहा है।” इसे भी पढ़ें:- मराठी बनाम हिंदी विवाद से डरा महाराष्ट्र का उद्योग जगत, कारोबारियों को सता रहा मजदूरों के पलायन का डर रैली पर लाठीचार्ज करना (Murshidabad violence) अस्वीकार्य है- तृणमूल कांग्रेस जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि “प्रदर्शनकारियों ने इलाके में तैनात पुलिस पर पथराव किया और कुछ पुलिस वाहनों में आग लगा (Murshidabad violence) दी गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। तो वहीं इस मामले में राज्य के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि “वामपंथी शासन के दौरान भी अल्पसंख्यकों के साथ पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता था।” इस बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी ने कहा कि “वामपंथी शासन के दौरान भी पुलिस ने अल्पसंख्यकों पर कभी लाठीचार्ज नहीं किया। अगर किसी ने हिंसा का सहारा लिया है तो जाहिर तौर पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन एक रैली पर लाठीचार्ज करना अस्वीकार्य है।” Latest News in Hindi Today Hindi News Murshidabad violence #MurshidabadViolence #WaqfAmendmentBill #WestBengalNews #ProtestNews #WaqfBillProtest #MurshidabadClash #WaqfBillControversy #IndianPolitics #BreakingNewsIndia #WaqfRights

आगे और पढ़ें
Translate »