Himani Narwal murder: इस वजह से हुई कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या, आरोपी ने खोले कई राज़

Himani Narwal murder

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (Himani Narwal murder) की हत्या के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद, अपराध में शामिल एक संदिग्ध की पहचान की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया और साथ ही यह भी दावा किया है कि उसने ही हिमानी के घर पर ही उसकी हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक हिमानी को मारने के बाद उसने उसके शव को एक सूटकेस में डाला। ये सूटकेस भी हिमानी का था। 28 फरवरी की सुबह उसने ये सूटकेस झाड़ियों में छोड़ दिया। इस दरम्यान आरोपी ने दावा किया है कि “वो हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था।” बता दें कि आरोपी बहादुरगढ़ का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेल करने की बात भी आई सामने है। आरोपी के अनुसार उसने हिमानी को काफी पैसे दिए थे, इसके बावजूद भी वह हर बार अधिक पैसे की मांग कर रही थी। हालांकि पुलिस आरोपी के दावों की अभी जांच कर रही है। 

रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था (Himani Narwal murder) हिमानी नरवाल का शव 

Himani Narwal murder case 2025

दरअसल, शनिवार (1 मार्च की) सुबह रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस (Himani Narwal murder) पड़ा हुआ था। कुछ राहगीरों की नजर सूटकेस पर पड़ती है। इस बीच पुलिस को सूचना दी जाती है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँचती है। सूटकेस खोलने पर उसमें 20 से 22 साल की एक युवती का शव मिला। उसके हाथों में चूड़ियां और गले में दुपट्टा था। चेहरा जाना पहचाना इसलिए भी था क्योंकि वो कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता थी और राहुल गाँधी की भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुई थी। खैर, इस दरम्यान एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया कि युवती को देखने पर ऐसा लग रहा था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और फिर उसके शव को सूटकेस में डाल दिया गया है। पुलिस के अनुसार वह पिछले पांच महीनों से रोहतक के विजयनगर में अपने पैतृक घर में अकेली रह रही थी और पिछले हफ्ते एक शादी में शामिल हुई थी। पिछले 3 दिन से वो लापता थी। फिलहाल पुलिस ने हिमानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हिमानी की हत्या के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

इसे भी पढ़ें:- पुलिस की लापरवाई की वजह से आगरा में हुआ बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा हादसा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या (Himani Narwal murder) पर दुख जताया 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या (Himani Narwal murder) पर दुख जताया है। भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि “रोहतक में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की नृशंस हत्या की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। मैं मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित मामले पर संवेदना जताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि “एक लड़की की इस तरह से हत्या और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बदनुमा दाग है। इस हत्या की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और सरकार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे।”

Latest News in Hindi Today Hindi News Himani Narwal murder

#HimaniNarwalMurder #CongressWorkerKilled #HaryanaCrime #JusticeForHimani #MurderMystery #BreakingNews #CrimeReport #PoliceInvestigation #IndiaNews #LatestUpdate

Translate »