Man Marries Twice in One Day: सुबह प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बाद शाम को रचाई घर वालों की मर्जी से शादी

Man Marries Twice in a Day Love & Family Drama Unfold

हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। दुनिया में ऐसी भी लोग हैं जिनकी एक भी शादी नहीं हो पाती और कई लोग ऐसे भी हैं जो एक से अधिक  शादियां कर लेते हैं। कई लोग तो इतने शातिर होते हैं जो एक शादी होने के बाद भी उनका मन नहीं भरता और वो दूसरी शादी के ताक में रहते हैं। तो वहीं ेज शादी में इस कदर परेशान हैं कि क्या कहने। खैर, कुछ इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से प्रकाश में आया है, जहाँ एक शख्स ने एक ही दिन में एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां (Man Marries Twice in One Day) रचा डाली। हैरत की बात यह कि दिन के उजाले में उसने प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की और रात के अँधेरे में घरवालों द्वारा तय किये रिश्ते से बाकायदा धूमधाम से बारात ले जाकर सात फेरे लेकर शादी रचाई। दरअसल, मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके का है। यहां की निवासी युवती का गांव के पास के ही बिरादरी के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। जानकारी के मुताबिक दोनों पिछले तकरीबन 4-5 वर्षों से एक दूसरे के साथ थे। प्रेमिका की माने तो वे मंदिर में सात फेरे भी ले चुके थे। यही यही नहीं, उसका यह भी आरोप है कि रिश्ते में रहने के दौरान 2 बार गर्भपात भी कराया। 

कोर्ट मैरेज करने के बाद बाकायदा बरात ले जाकर धूमधाम से की किसी और से शादी (Man Marries Twice in One Day) 

Man Marries Twice in a Day Love & Family Drama Unfolds

इसी बीच लड़के के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। शादी की बात जब प्रेमिका को पता चली तो वो मामले को टालने लगा। न सिर्फ टालने लगा बल्कि लड़की जो झूठा आश्वासन भी देने लगा। अपने प्रेमिका को मनाने के लिए उसने घरवालों का दबाव होने की बात कही। देखते ही देखते शादी की तारीख भी तय हो गई। इस बीच युवक झांसा देता रहा। उसने कोर्ट मैरिज का दांव खेलते हुए कहा कि “परिजन जानकारी होने पर रिश्ते को मंजूर कर लेंगे।” उसने यह भी कहा कि “शादी से पहले ही कोर्ट मैरेज कर लेते हैं और इसकी जानकारी घरवालों को देने पर वे हम लोगों के रिश्ते को मानने पर मजबूर हो जाएंगे।” कमाल की बात यह कि कोर्ट मैरेज की तारीख भी वही तय हुई, जिस दिन घरवालों ने उसकी शादी निश्चित की थी। युवक ने अपनी शादी वाले दिन सुबह कोर्ट खुलते ही सबसे पहले प्रेमिका के संग जाकर कोर्ट मैरेज की। और कोर्ट मैरेज करने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। इस दरम्यान युवक ने लड़की से कहा कि “वो घरवालों को समझा लेगा।” लड़की को विश्वास में लेने के बाद वो शाम को बारात लेकर चला गया दूसरी शादी रचाने निकल पड़ा। कमाल देखिये बरात ले जाकर उसने धूमधाम से शादी भी (Man Marries Twice in One Day) कर ली। फिर क्या था, शादी करने के बाद उसने उसी दिन से प्रेमिका से बात ही करना बंद कर दी।

इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान

बेटे से पूछताछ करने के बजाय उल्टा घरवाले लड़की के ही चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसे घर से भगा (Man Marries Twice in One Day) दिया

प्रेमी द्वारा इस तरह नजरअंदाज करने से प्रेमिका को शक हुआ और उसने इसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। इस बीच जब उसे यह पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है, तो वह उसके घर जा धमकी। और घर जाकर उसने उनके बेटे की करतूतों को उजागर किया। लड़की की बात सुनने के बाद बेटे से पूछताछ करने के बजाय उल्टा घरवाले लड़की के ही चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसे घर से भगा (Man Marries Twice in One Day) दिया। अब यह मामला पुलिस में चला गया है। लड़की की शिकायत पर एसपी नार्थ ने इलाका पुलिस से जांच करने के निर्देश दिया। मामला लाइमलाइट में आने के बाद अब पुलिस ने सच्चाई पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Latest News in Hindi Today Hindi news Man Marries Twice in One Day

#ManMarriesTwice #CourtMarriage #LoveVsFamily #DoubleWedding #ViralNews #BizarreMarriage #IndianWedding #MarriageDrama #WeddingTwist #UnusualLoveStory

Translate »