Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud : ऑनलाइन धोखाधड़ी में 46 साल के शख्‍स ने गंवाए साढ़े 11 करोड़

Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud

लालच बुरी बला है। जैसा कि बड़े-बुजुर्ग कह भी गए हैं कि लालच चार जगह डुबाती है। खैर, आज के इस आधुनिक दौर में ऑनलाइन फ्रॉड होना कोई नई बात नहीं है। विगत वर्षों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले प्रकाश में आएं हैं। हालंकि राज्य सरकारें अपने स्तर पर कार्रवाई कर तो रही हैं लेकिन कामयाबी न के बराबर है। ठग एक न एक नए तरीके से ठगने का जुगाड़ भिड़ा ही लेते हैं। चाहे वो डिजिटल अरेस्ट कर पैसे ठगने हों या फिर सेक्सटॉरशन के जरिये ठगना हो। एक कांड के बाद वो दूसरा काण्ड बिलकुल ही नए तरीके से करते हैं। वैसे तो ऑनलाइन ठगी में कइयों ने लाखों गंवाएं हैं, लेकिन क्या आपका पता है कि एक शख्स ने जल्द अमीर होने की चाहत में 46 साल के शख्‍स ने साढ़े 11 करोड़ रुपये गंवा (Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud) दिए। गौर करने वाली बात यह कि खुद पुलिस के बड़े अधिकारी ने मामले की तस्‍दीक की है और गृह मंत्रालय के साइबर दोस्‍त एक्‍स हैंडल पर इस बारे में विस्‍तार में बताया गया है।

फोन में रॉलेट कसीनो का ऐड आया, जिसमें उसने क्लिक कर (Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud) दिया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साइबर दोस्‍त एक्‍स हैंडल पर डीसएपी स्तर के एक बड़े अधिकारी ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। डीसएपी के मुताबिक यह धोखाधड़ी फेक बैटिंग साइटों पर हुई। कमाल की बात यह कि जो शख्स इस ठगी का शिकार हुआ है वो अच्छा-खासा पढ़ा लिखा है। एमबीए कर चुका है। यही नहीं एक अच्‍छी कंपनी में करोड़ों के पैकेज पर काम कर रहा है। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि शख्‍स के साथ सबकुछ ऑनलाइन हो गया। धोखाधड़ी तीन महीनों तक जारी रही। बता दें कि साइबर दोस्‍त द्वारा एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किए गए वीडियो के मुताबिक, 46 साल के एक शख्‍स को एक दिन उसे फोन में रॉलेट कसीनो का ऐड आया, जिसमें उसने क्लिक कर दिया। क्‍ल‍िक करते ही वह ऐसी वेबसाइट पर चला गया जहां कई बैटिंग साइटें मौजूद थीं। वह पैसा इन्‍वेस्‍ट करके कई गुना मुनाफे का लालच दे (Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud) रही थीं। 

तीन महीनों तक उसके साथ होती रही (Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud) धोखाधड़ी 

Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud

फिर क्या था युवक भी बैटिंग वेबसाइटों के झांस में आ गया। पुलिस के अनुसार, युवक ने बैटिंग साइट में पैसे लगाने शुरू कर दिए। शुरुआत में उसे कुछ कमाई भी हुई। शुरूआती कमाई को देख उसके मन में लालच आ गया। और इसी कमाई के लालच में उसने तकरीबन 17 करोड़ रुपये की रकम लगा दी। इस तरह उसे कुल साढ़े 11 करोड़ का नुकसान हुआ। पुलिस की माने तो तीन महीनों तक उसके साथ धोखाधड़ी होती रही। और तो और कमाल की बात यह कि इस दौरान शख्‍स के पैसे 100 से ज्‍यादा अकाउंट में ट्रांसफर किए (Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud) गए। उसने इस उम्‍मीद दांव लगाया कि उसे फायदा होगा। लेकिन लालच में उसे तगड़ा नुकसान हो गया। इस बीच जबतक युवक को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास होता, बहुत देर हो गई थी। धोखाधड़ी का अहसास होते ही अंततः उसने 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को दर्ज कराई गई है लेकिन अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि इतने वक्‍त तक धोखाधड़ी कैसे होती रही। हालाँकि इस मामले में पुलिस ने कितनी रकम रिकवर की है, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें:- पहले 19 साल के प्रेमी से करवाया अपनी ढाई साल की बेटी दुष्कर्म, फिर घोंटा बच्ची का गला

जल्‍दी अमीर बनने का सपना देख रहे लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का हो (Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud) जाते हैं शिकार 

इसके पीछे की बड़ी वजह है लालच, जल्‍दी पैसा कमाने और अमीर बनने का सपना देख रहे लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो  (Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud)  जाते हैं। आए दिन इस तरह के केस दर्ज हो रहे हैं। सरकार अपनी तरफ से लोगों को जागरूक कर रही है। ऐसा नहीं है, केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सरकार ने बाकायदा 1930 नंबर को साइबर फ्रॉड से मुकाबले के लिए जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके लोग अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

Latest News in Hindi Today Hindi news Man Loses ₹11.5 Crore in Online Fraud

#OnlineFraud #CyberScam #DigitalFraud #FraudAwareness #CyberCrime #FinancialFraud #ScamAlert #OnlineScam #BankFraud #InternetCrime

Translate »