अगर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी (BPSC) अब आपके लिए एक सुनहरा मीका ले कर आया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के लिए पोस्ट्स निकाली हैं जिसके लिए आप आवेदन भर सकते हैं। अगर बात की जाए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर्स की तो यह ऑफिसर एडमिनिस्ट्रेटिव फंक्शन्स के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके लिए अभी 41 पोस्ट्स निकाली गयी हैं और इसके लिए एप्लीकशन प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है। अगर आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो अधिक जानकारी आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। आइए पाएं जानकारी बीपीएससी द्वारा निकाली असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पोस्ट्स (Assistant Section Officer Posts by BPSC) के बारे में। बीपीएससी द्वारा निकाली असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पोस्ट्स (Assistant Section Officer Posts by BPSC): पाएं जानकारी
बीपीएससी (BPSC) द्वारा निकाली इन पोस्ट्स के लिए एप्लीकशन प्रोसेस 29 मई से शुरू हो चुकी है और 23 जून इसकी आखिर डेट है।
आयुसीमा
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के लिए एज लिमिट को मिनिमम 21 साल निर्धरित किया गया है और इसकी अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 37 साल है। वहीं महिलाओं और कुछ अन्य क्षेणी के लोगों अधिकतम एज लिमिट को 40 साल रखा गया है। अनसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि के लोगों के लिए यह एज लिमिट 42 साल है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट की डिग्री होनी चाहिए। इसके बारे में अधिक जानकारी भी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
फीस
अगर बात की जाए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer Posts by BPSC) पोस्ट्स के लिए आपको कितनी फीस भरनी होगी, तो जनरल, ओबीसी कैंडिडेट्स आदि कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 600 रुपए है। यही नहीं महिलाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए यह फीस 150 रुपए है। शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को इसके लिए 200 रुपए फीस के रूप में भरने पड़ेंगे। कैंडिडेट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि ऑनलाइन फी पेमेंट मोड के माध्यम से एग्जामिनेशन फीस भर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
बीपीएससी द्वारा निकाली असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पोस्ट्स (Assistant Section Officer Posts by BPSC) के लिए कैसे करें अप्लाई?
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले बीपीएससी (BPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक इस प्रकार है: https://bpsc.bihar.gov.in/
- अब कैंडिडेट होमपेज पर क्लिक करें और खुद का रेजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपको अपनी डिटेल इसमें भरनी होगी।
- रेजिस्ट्रेशन के बाद आप आसानी से अपने एप्लीकशन फॉर्म को भर सकते हैं।
- फीस भरें और उसके बाद इसे सबमिट कर दें।
- इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें और सेव कर लें।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi Assistant Section Officer Posts by BPSC
#biharjobs2025 #assistantsectionofficer #biharvacancy #govtjobs #asoeligibility #applyonline #jobnewsbihar #biharsecretariat





