रामचरितमानस की इस दिव्य चौपाई का जाप हर संकट से दिलाता है मुक्ति, सफलता का द्वार खोलता है 

Ramcharitmanas chaupai benefits

सनातन धर्म में “रामचरितमानस” (Ramcharitmanas) को एक पवित्र ग्रंथ माना गया है, जिसे गोस्वामी तुलसीदास जी ने 16वीं शताब्दी में अवधी भाषा में रचा। यह ग्रंथ भगवान श्रीराम (Lord Rama) के आदर्श जीवन, चरित्र, भक्ति, मर्यादा और धर्म की गहराइयों को छूता है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित यह चौपाई न सिर्फ आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी भी मानी जाती है। रामचरितमानस की चौपाइयों को न केवल आध्यात्मिक उन्नति का साधन माना गया है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है।

ऐसी ही एक प्रसिद्ध चौपाई है—

“प्रबिसि नगर कीजे सब काजा, हृदय राखि कौशलपुर राजा” – का आशय यह है कि जब भी आप किसी कार्य के लिए कहीं जाएं या कोई नया कार्य आरंभ करें, तो मन में भगवान श्रीराम (Lord Rama) को स्मरण करें। अगर श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रभु श्रीराम को हृदय में रखकर काम करेंगे, तो वह कार्य अवश्य सफल होगा।

“रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई। उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई” – 

अगर आप लगातार मेहनत करने के बावजूद भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कर्ज का भार कम नहीं हो रहा है, तो रोज सुबह स्नान के बाद श्रीरामचरितमानस (Ramcharitmanas) की इस चौपाई का जितनी बार संभव हो सके, श्रद्धा से पाठ करें। माना जाता है कि इस चौपाई का नियमित जप आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है और इससे भगवान श्रीराम (Lord Rama) की कृपा भी प्राप्त होती है।

“जिमि सरिता सागर मंहु जाही। जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।

तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं। धर्मशील पहिं जहि सुभाएं।।”

यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे और जीवन में धन, सुख-समृद्धि का वास हो, तो रामचरितमानस (Ramcharitmanas) की इस चौपाई का नियमित जाप करें। माना जाता है कि इस चौपाई का पाठ करने से व्यक्ति के घर में कभी धन की कमी नहीं होती और तिजोरी हमेशा भरी रहती है।

कहु तात अस मोर प्रनामा । सब प्रकार प्रभु पूरनकामा ॥ 

दीन दयाल बिरिदु संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी ॥

यह चौपाई संकट और कठिन समय में पढ़ने के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। इसका भावार्थ यह है – “हे प्रभु! मैं आपको नमन करता हूँ। आप तो सभी प्रकार की कामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। दीन-दुखियों पर कृपा करना आपकी स्वभाविक प्रवृत्ति है, अतः मेरी इस भारी परेशानी को भी दूर कर दीजिए।” यदि आप किसी मानसिक परेशानी या जीवन की कठिनाइयों से गुजर रहे हैं, तो इस चौपाई का नित्य पाठ करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी और प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी।

इन आसान उपायों से मिलेगी सफलता की राह

  • किसी खास कार्य के लिए घर से निकलते समय मुख्य द्वार पर थोड़ी काली मिर्च बिखेर दें और उन पर पैर रखकर बाहर जाएं, लेकिन पीछे मुड़कर न देखें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़ने में सहायक माना जाता है।
  • कोई भी कार्य शुरू करने से पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना करें और “श्री गणेशाय नमः” मंत्र का जाप अवश्य करें, इससे कार्य में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
  • आवश्यक कार्य पर जाने से पहले तुलसी का पत्ता खाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।
  • घर से निकलते समय एक रोटी साथ रखें और अगर रास्ते में कौवा दिखे तो उसे रोटी खिला दें। यह उपाय कार्य सिद्धि और शुभ फल देने वाला माना गया है।
  • प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और उसकी 11 बार परिक्रमा करें। साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। यह मंत्र सकारात्मक ऊर्जा देने और भाग्य को बलवान बनाने में सहायक है।

इसे भी पढ़ें:- पति की लंबी आयु के लिए रखें ये शुभ व्रत और करें ये उपाय

कैसे करें स्मरण?

प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद शांत मन से इस चौपाई का 11 बार जाप करें।

इसे पूजा स्थान पर बैठकर, धूप-दीप जलाकर स्मरण करें।

यात्रा पर निकलते समय या कोई नया काम शुरू करते वक्त इसका उच्चारण करें।

इस चौपाई को कंठस्थ करना लाभकारी रहेगा।

Latest News in Hindi Today Hindi news Ramcharitmanas

#ramcharitmanas #chaupai #hindumantra #successmantra #spiritualhealing #sankatmochan #ramayan #divinechant

Translate »