वजन का बढ़ना या मोटापा (Obesity) आजकल न केवल वयस्कों बल्कि बच्चों के लिए भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। अधिक वजन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का एक कारण भी है। इसके लिए लोग जिम में घंटों समय बिताते हैं और कई तरह की डायट्स फॉलो करते हैं। यही नहीं, इसके लिए आजकल लोग इसके लिए सर्जरी और कई दवाईयों का भी सहारा ले रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स इनकी सलाह नहीं देते हैं। लेकिन अगर आप दवा से वजन कम करने चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि अब डेनमार्क की एक मशहूर दवा “वेगोवी (Wegovy)” भारत में भी जल्दी ही उपलब्ध होगी। आइए जानें डेनमार्क मशहूर दवा वेगोवी (Wegovy) के बारे में विस्तार से। इसकी कीमत के बारे में भी जानें।
पाएं जानकारी वजन कम करने वाली दवा वेगोवी (Wegovy weight loss medicine) के बारे में
वजन और मोटापा (Obesity) कम करने वाली दवा वेगोवी (Wegovy) को वजन कम करने में बहुत प्रभावी पाई गयी है। इस दवा को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोटापा (Obesity) से पीड़ित हैं और जिन्हें वजन कम करने में समस्या हो रही है। इस दवा को डेनमार्क की कंपनी नोवो नॉर्डिस्क (Novo nordisk) ने बनाया है। यह दवा पेन के आकार में उपलब्ध है। उन दवा का इस्तेमाल बीएमआई 30 ज्यादा लोगों के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही वो लोग भी इसे ले सकते हैं जिनका बीएमआई 27 से अधिक है और जिन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हैं। लेकिन, ध्यान रहे डॉक्टर की सलाह के बिना इस दवा को लेने से बचें अन्यथा वजन कम करने वाली दवा वेगोवी (Wegovy weight loss medicine) कई परेशानियों का कारण बन सकती है।
कैसे करती है यह दवा काम?
वेगोवी (Wegovy) एक जीएलपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट है जो भूख को कम करने का काम करती है और इसके साथ ही इससे पाचन भी स्लो हो जाता है। यही नहीं, इससे इन्सुलिन सेक्रेशन भी बढ़ सकता है। इन सबसे वजन कम करने में मदद मिल सकती है और मोटापा (Obesity) कम हो सकता है।
भारत में भी उपलब्ध है वजन कम करने वाली दवा वेगोवी (Wegovy weight loss medicine)
अब यह दवा भारत में भी मिलने वाली है। इसे बनाने वाली कंपनी नोवो नॉर्डिस्क (Novo nordisk) से यह बताया है कि वो जल्दी ही इसे भारत में लांच करने वाले हैं। अगर बात की जाए इसकी कीमत की तो उम्मीद है कि यह लगभग 17,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लोगों के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, इसकी कीमत कुछ अन्य फैक्टर्स पर भी डिपेंड करेगी। यह दवा इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध होगी और यह अलग-अलग डोज में मिलेगी। विभिन्न डोज की कीमत अलग रहेगी।
इसे भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी ने दिया तोहफा
सन फार्मा, सिप्ला आदि भी वेगोवी (Wegovy) जैसी दवाइयां बनाने की दिशा में कर रही हैं काम
ऐसा माना गया है कि नोवो नॉर्डिस्क (Novo nordisk) द्वारा बनाई वेगोवी (Wegovy) के हेल्थ पर कई अन्य पॉजिटिव इफेक्ट्स हो सकते हैं। लेकिन इसे बिना डॉक्टर की सलाह के लेने से बचें। ऐसा पाया गया है कि पिछले कुछ सालों में भारत में मोटापे की समस्या बहुत अधिक बढ़ी है लेकिन यहां ऐसे लोग बहुत कम हैं जो इसके लिए दवाइयों का सेवन करते हों। भारत की कुछ दवा कंपनियां जैसे सन फार्मा, सिप्ला आदि भी वेगोवी (Wegovy) जैसी दवाइयां बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इनके द्वारा बनाई दवा भी आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि दवा के साथ ही मरीज को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की भी राय दी जाती है। इस दवा के परिणाम रोगी की हेल्थ और जीवनशैली पर निर्भर करता है।
नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Wegovy
#weightloss #healthnews #indiahealth #fatloss #obesitytreatment #newdruglaunch #fitnessindia #slimmingpill





