सनातन धर्म में भगवान हनुमान को संकटमोचन, अजर–अमर और महाशक्तिशाली देवता माना जाता है। वे कलियुग के जीवित और साक्षात् देवता हैं, जो सच्चे मन से स्मरण करने पर तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन कई बार जीवन में ऐसे हालात बन जाते हैं, जब हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे बजरंगबली की कृपा हमसे दूर हो जाती है। हनुमान जी को यदि कोई व्यक्ति नाराज कर दे, तो उसका जीवन परेशानियों से भर सकता है। आइए जानते हैं वे कौन से संकेत हैं जो बताते हैं कि कहीं आपसे हनुमान जी नाराज़ तो नहीं। अगर आपके जीवन में बार-बार आ रहे हैं संकट, असफलता और डर, तो ये हो सकते हैं बजरंगबली की नाराज़गी के संकेत। जानें किन कार्यों से होती है नाराज़गी और कैसे पाएं हनुमान जी की कृपा।
ऐसे सपने आने का अर्थ
सपनों में क्रोधित हनुमान जी (Lord Hanuman) या गुस्साए बंदर का दिखाई देना इस बात का संकेत हो सकता है कि पवनपुत्र आपसे प्रसन्न नहीं हैं। यदि किसी व्यक्ति को नींद में हनुमान जी रोषयुक्त रूप में नजर आते हैं या बंदर क्रोध करते हुए दिखता है, तो यह माना जाता है कि बजरंगबली किसी बात से नाराज हैं और अपने भक्त को चेतावनी दे रहे हैं।
जब मिलें ये संकते
अगर आपके जीवन में अचानक कलह बढ़ जाए, घर में बार-बार झगड़े हों या लगातार आर्थिक हानि होने लगे, तो यह संकेत हो सकते हैं कि हनुमान जी की कृपा आपसे दूर हो गई है। इसी तरह यदि बार-बार आपके कामों में अड़चनें आने लगें और सफलता दूर हो जाए, तो यह भी बजरंगबली (Lord Hanuman) की नाराजगी का इशारा माना जाता है। ऐसे समय में आपको पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी से क्षमा याचना करनी चाहिए और नियमपूर्वक उनकी पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
ऐसे काम जो बजरंगबली को कर सकते हैं नाराज
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्या होता है जिससे बजरंगबली रुष्ट हो जाते हैं। दरअसल, कई बार इंसान अनजाने में या जानबूझकर ऐसी गलतियां कर बैठता है, जो हनुमान जी की साधना में बाधक होती हैं। हनुमान जी के भक्तों के लिए सात्विक जीवनशैली और ब्रह्मचर्य का पालन अत्यंत आवश्यक माना गया है। यदि कोई इन नियमों की अवहेलना करता है, तो पवनपुत्र की कृपा उससे दूर हो सकती है और वे अप्रसन्न हो सकते हैं।
यदि आप मंगलवार का व्रत रखते हैं तो इस दिन भूलवश भी नमक का सेवन न करें। साथ ही, मंगलवार को मांसाहार या मदिरा जैसी चीजों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से हनुमान जी की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ सकता है। इसके बजाय प्रतिदिन श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने व्यवहार में विनम्रता व सद्भाव बनाए रखें, ताकि पवनपुत्र की कृपा आप पर बनी रहे।
इसे भी पढ़ें:- हारसिंगार के चमत्कारी उपाय: घर लाएं सुख, शांति और समृद्धि
हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय
1. हनुमान चालीसा का पाठ करें
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का श्रद्धा भाव से पाठ करें। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को इसका विशेष महत्व होता है।
2. सुंदरकांड का पाठ
यदि आप पर कोई विशेष संकट है, तो सुंदरकांड का पाठ करें। यह सभी बाधाओं को दूर करने वाला माना गया है।
3. हनुमान मंदिर में सेवा करें
हनुमान जी (Lord Hanuman) के मंदिर में जाकर साफ-सफाई करना, दीप जलाना और राम नाम का जाप करना उनके कृपापात्र बनने का श्रेष्ठ उपाय है।
4. लाल वस्त्र और सिंदूर अर्पित करें
हनुमान जी (Lord Hanuman) को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल पुष्प बहुत प्रिय हैं। इन्हें अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और इससे पवनपुत्र की कृपा आप पर बनी रहती है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Lord Hanuman
#HanumanJi #SpiritualRemedies #HinduBeliefs #DivineSigns #Bhakti #HanumanBhakt #LifeObstacles #Spirituality #Remedies #Devotion






