द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई (ICAI) एक ऐसी ऑर्गनाइजेशन है, जो चार्टर्ड एकाउंटेंट्स यानी सीए के काम को कंट्रोल करता है। यह संगठन सीए की परीक्षाओं को भी आयोजित करता है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया ने एक नई नोटिफिकेशन जारी की है जिसके अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams) के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। अगर कैंडिडेट्स इसके लिए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल एग्जाम देना चाहते हैं, तो वो 18 जुलाई तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आइए जानें आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI) के बारे में विस्तार से।
आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI): पाएं जानकारी
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया ने 5 जुलाई से इस साल सितंबर ने होने वाली सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन एग्जाम के लिए रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। इसके लिए आखिरी डेट 18 जुलाई है। हालांकि, 21 जुलाई तक भी इसके लिए आवेदन भरा जा सकता है लेकिन उसके लिए कैंडिडेट को लेट फीस भी भरनी होगी, जो 600 रुपए है। अधिक जानकारी आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिल जायेगी। आइए जानें इसके लिए आप कैसे आवेदन भर सकते हैं?
आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI) के लिए कैसे करें अप्लाई?
- चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams) के लिए अगर आपको आवेदन करना है, तो सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके लिंक आपको आसानी से गूगल सर्च पर मिल जाएगा।
- इसके बाद अगर आप पहली बार इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो खुद को रजिस्टर करें। इसके लिए आपको अपनी डिटेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करना होगा।
- अब कैंडिडेट लॉगिन टैब पर जाएं।
- उम्मीदवार अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकता है। जरूरी डॉक्यूमेंट और अपनी फोटोज को अटैच करना भी आवश्यक है।
- अंत में फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- इस फॉर्म को डाउनलोड कर के रख लें और इसका प्रिंटआउट भी ले लें।
इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें?
आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI)की महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम
अगर आप चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह जान लें कि इसके फाइनल कोर्स इंडियन सेंटर्स में सिंगल ग्रुप की फीस ₹1800 और दोनों ग्रुप्स की फीस ₹3300 है। इंटरमीडिएट कोर्स के लिए इंडियन सेंटर्स में सिंगल ग्रुप की फीस ₹1500 और दोनों ग्रुप्स ₹2700 जबकि फाउंडेशन कोर्स के लिए इंडियन सेंटर्स में फीस ₹1500 है। इसके बारे में अधिक जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट पर पा सकते हैं। आईसीएआई (ICAI) द्वारा आयोजित इस परीक्षा की डेट्स और टाइम इस प्रकार है:
- फाइनल कोर्स एग्जाम: चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams) में फाइनल कोर्स की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को है, जबकि दूसरे ग्रुप की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को होगी। परीक्षा का समय पेपर 1 से 5 के लिए शाम के 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा जबकि पेपर छह 2 बजे से 6 बजे तक होगा।
- इंटरमीडिएट कोर्स एग्जाम: अगर बात करें इंटरमीडिएट कोर्स एग्जाम की तो पहले ग्रुप की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को होगी जबकि दूसरे ग्रुप की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को होगी और परीक्षा का समय रहेगा 2 बजे से 5 बजे तक।
- फाउंडेशन कोर्स एग्जाम: यह परीक्षा 16, 19, 20 और 22 सितंबर को होगी। पेपर 1 और 2 साहम को
2 बजे से 5 बजे तक होंगे जबकि पेपर 3 और 4 का समय रहेगा 2 बजे से 4 बजे तक।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi Chartered Accountancy exams
#ICAICAAExam2025 #CASeptember2025 #ICAIRegistration #CharteredAccountantExam #CAExamNews





