नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026: IIT Kharagpur ने छात्रों के लिए NDLI-FERMI AI Tutor और Free Online GATE-JAM Preparation Platform लॉन्च किया है। इन दोनों पहलों का उद्देश्य छात्रों को बिना महंगी कोचिंग के personalised learning support और competitive exams की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण resources उपलब्ध कराना है। National Digital Library of India (NDLI) पर मौजूद 13 करोड़ से ज्यादा digital learning resources का भी छात्रों को फायदा मिलेगा।
NDLI-FERMI AI Tutor से मिलेगी Personalised Learning
IIT Kharagpur ने Fermi AI के सहयोग से NDLI-FERMI AI Tutor तैयार किया है। यह सामान्य AI tools की तरह केवल सीधे जवाब देने के बजाय students को hints, guided questions और explanations के जरिए खुद problem solve करने के लिए प्रेरित करता है। यह सुविधा registered NDLI users के लिए मुफ्त उपलब्ध है।
‘Scan & Ask’ से सवाल की फोटो डालकर ले सकेंगे मदद
AI Tutor में ‘Scan & Ask’ फीचर दिया गया है। इसके जरिए छात्र Physics, Chemistry, Mathematics और Biology से जुड़े सवाल या अपनी attempted solution upload करके AI से guidance ले सकते हैं। Tool गलतियों की पहचान करने, concepts को बेहतर समझने और problem-solving skills विकसित करने में मदद करेगा।
GATE और JAM की तैयारी के लिए Free Online Platform
इसके साथ IIT Kharagpur ने GATE और JAM aspirants के लिए अलग free online preparation platform भी शुरू किया है। इसमें syllabus mapping, NPTEL और SWAYAM lectures तथा academic notes जैसे resources उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका खास फोकस उन छात्रों पर है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं या महंगी coaching afford नहीं कर सकते।
NDLI पर 13 करोड़ से ज्यादा Learning Resources
Ministry of Education द्वारा समर्थित National Digital Library of India के एक करोड़ से ज्यादा learners हैं और platform पर 130 million यानी 13 करोड़ से अधिक learning resources उपलब्ध हैं। नई AI-based initiative के जरिए IIT Kharagpur इस बड़े digital education ecosystem को personalised learning के साथ जोड़ रहा है।
Platinum Jubilee के मौके पर हुई शुरुआत
इन initiatives को 12 अक्टूबर 2026 को IIT Kharagpur के Research Park, Rajarhat, Kolkata में Union Minister of State for Education Sukanta Majumdar ने लॉन्च किया। यह कार्यक्रम IIT Kharagpur की Platinum Jubilee celebrations का हिस्सा था।
source – IIT Kharagpur, NDLI
जय राष्ट्र न्यूज़

