FASTag Annual Pass

FASTag Annual Pass: जानिए फास्टैग एनुअल पास के क्या हैं फायदे?

देश में हाईवे यात्रा को सस्ती और आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways, Nitin Gadkari) ने ऐलान किया है कि अब कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए एक खास फास्टैग एनुअल पास (FASTag Annual Pass) उपलब्ध कराया जाएगा। इस पास की कीमत 3000 रुपये होगी और यह सालभर के लिए वैध होगा, जिससे वाहन मालिक 7000 रुपये से भी अधिक की बचत कर सकेंगे। क्या है फास्टैग एनुअल पास? इस योजना के तहत वाहन चालक एक निर्धारित शुल्क चुकाकर एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप तक की यात्रा कर सकते हैं। यह पास 15 अगस्त 2025 से लागू होगा और सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highway) पर ही मान्य होगा। यानी यदि आप रोज़ाना हाईवे से आते-जाते हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। सफर बनेगा सरल और किफायती नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बताया कि यह सुविधा लोगों की जेब पर बोझ कम डालेगी और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ व समय की बर्बादी को भी रोकेगी। फास्टैग एनुअल पास (FASTag Annual Pass) की मदद से टोल पर तेज और झंझट-मुक्त लेन-देन संभव होगा। कैसे होगी बचत? मान लीजिए किसी टोल पर शुल्क 50 रुपये है और आप सालभर में 200 बार वहां से गुजरते हैं, तो कुल खर्च 10,000 रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन यदि आपके पास यह एनुअल पास है तो आप सिर्फ 3000 रुपये में वही 200 ट्रिप कर सकते हैं। यानी लगभग 7000 रुपये की सीधी बचत। पास कहां से मिलेगा? सरकार जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप (Highway Travel App), एनएचएआई (NHAI) की वेबसाइट और मंत्रालय की आधिकारिक साइट पर इस पास को खरीदने की सुविधा शुरू करेगी। जो लोग पहले से फास्टैग (Fastag) का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें नया टैग लेने की जरूरत नहीं होगी। वे अपना मौजूदा टैग ही उपयोग में ला सकते हैं, यदि वह सभी मानदंडों को पूरा करता हो। यह पास जरूरी है या विकल्प? सरकार ने साफ किया है कि यह पास पूरी तरह से वैकल्पिक है। यदि कोई व्यक्ति नियमित फास्टैग भुगतान ही करना चाहता है, तो वह पहले की तरह टोल शुल्क अदा कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए है जो लंबी दूरी या बार-बार यात्रा करते हैं और पैसे की बचत करना चाहते हैं। इसे भी पढ़ें:- कौन सा रिचार्ज प्लान आपके लिए हो सकता है बेस्ट? वैधता समाप्त होने पर क्या? अगर किसी ने 200 ट्रिप पूरे कर लिए हैं, लेकिन वर्ष समाप्त नहीं हुआ है, तो वे चाहें तो दूसरा एनुअल पास खरीद सकते हैं। इस तरह साल में ज़्यादा ट्रिप करने वालों को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा। FASTag एनुअल पास (FASTag Annual Pass) योजना सरकार की एक आधुनिक और दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में टोल भुगतान को आसान, तेज़ और किफायती बनाना है। इस योजना के तहत नॉन-कमर्शियल वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए केवल 3000 रुपये में सालभर या 200 ट्रिप (जो पहले पूरी हो) के लिए एक एनुअल पास उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यात्रियों को हर बार टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह पास 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा और सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर मान्य होगा। इसके जरिए एक औसतन 50-100 रुपये की टोल यात्रा महज 15 रुपये में पूरी की जा सकेगी, जिससे सालाना लगभग 7000 रुपये तक की बचत संभव है। यह पहल खासतौर पर मेट्रो शहरों और टोल ज़ोन से गुज़रने वाले डेली कम्यूटर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी। यह योजना डिजिटल इंडिया अभियान (Digital India Campaign) के तहत टोल सिस्टम (Toll System) को अधिक पारदर्शी, स्मार्ट और विवादरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की सड़क यात्रा प्रणाली को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। Latest News in Hindi Today Hindi Highway Travel App FASTag Annual Pass #FASTagAnnualPass #FASTagBenefits #TollSavings #NHAIFASTag #HighwayTravel #DigitalIndia

आगे और पढ़ें
BSNL

कौन सा रिचार्ज प्लान आपके लिए हो सकता है बेस्ट?

भारत में टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और BSNL के बीच रिचार्ज प्लान्स को लेकर कॉम्पटीशन तेजी से चल रही है। हालांकि जियो और एयरटेल बड़े पैमाने पर आकर्षक डेटा और कॉलिंग पैक ग्राहकों के लिए पेश कर रहे हैं, लेकिन सरकारी कंपनी BSNL ने अपनी सस्ती और सुविधाजनक योजनाओं के ज़रिए अपनी अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं BSNL, जियो और एयरटेल के अलग-अलग प्लान्स के बारे में।  BSNL, जियो और एयरटेल का आकर्षक डेटा और कॉलिंग पैक 1. BSNL ₹198—40 दिन अनलिमिटेड डेटा BSNL ने हाल ही में 198 रुपये का एक पैक लॉन्च किया है, जिसमें 40 दिनों के लिए 2GB/दिन डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। जबकि जियो या एयरटेल में 40 दिन की वैलिडिटी वाले कोई प्लान उपलब्ध नहीं है।  2. BSNL ₹107—50 दिनों के लिए 3GB डेटा और कॉलिंग BSNL का दूसरा आकर्षक ऑफर 107 रुपये का है। इस प्लान के अंतर्गत आपको 50 दिनों की वैधता के साथ 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। यह किसी अन्य कंपनी की तुलना में बेहतर है, क्योंकि जियो और एयरटेल में 50 दिनों की वैधता तक के ऐसे बजट-फ्रेंडली प्लान उपलब्ध नहीं हैं। 3. जियो ₹579—56 दिन, 1.5GB/डेटा रिलायंस जियो 56 दिनों वाला सबसे किफायती लोकप्रिय प्लान देता है 579 रुपये में 1.5GB/दिन डेटा, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ JioTV, JioCinema आदि ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी वैलिडिटी और बेनिफिट के मामले में यह प्लान कॉम्पिटिशन जरूर दे रहा है। 4. एयरटेल ₹579—56 दिन, 1.5GB/दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग एयरटेल में भी 579 रुपये का प्लान उपलब्ध है। 56 दिनों के लिए 1.5GB/दिन डेटा, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में Apollo 24|7 और Wynk Music जैसे प्रीमियम बेनिफिट।  BSNL के अन्य प्लान  485 रुपये में 80 दिन के लिए 2GB/दिन डेटा की सुविधा मिलती है। BSNL 2025 ने चार हजार से अधिक 4G टावर लगाए हैं और 5G के लिए भी तैयारी शुरू हो चुकी है। क्या करें ग्राहक? कम खर्च में डेटा उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए BSNL 107 या 198 रुपये का प्लान बेहतर साबित हो सकता है। डेटा, कॉलिंग और ऐप्स की जरूरत वाले यूजर्स के लिए जियो/एयरटेल के 579 रुपये का प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो वीडियो स्ट्रीमिंग, OTT और ऐप्स का उपयोग करते हैं। BSNL के 40 और 50‐दिनों की वैलिडिटी वाले 198 और 107 रुपये के प्लान निश्चित रूप से किफायती हैं। दूसरी ओर जियो और एयरटेल 56‑दिनों वाले प्लान्स के जरिए डेटा, कॉलिंग, SMS और डिजिटल ऐप्स का पूरा पैकेज मिल जाता है, जो अधिक मल्टीमीडिया उपयोगकर्ताओं के अनुकूल हैं। भारतीय टेलीकॉम बाजार में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच BSNL , जियो और एयरटेल जैसी कंपनियां अपने-अपने टारगेट यूजर्स के अनुसार रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही हैं। जहां जियो और एयरटेल मल्टीमीडिया सुविधाओं, OTT सब्सक्रिप्शन और हाई-स्पीड डेटा के साथ डिजिटल युग के लिए तैयार प्लान्स लेकर आते हैं, वहीं BSNL सीमित बजट वाले यूजर्स के लिए कम कीमत में बेसिक डेटा और कॉलिंग सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार BSNL का 198 रूपये वाला प्लान 40 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड डेटा सुविधा देता है, जो कि बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों के प्लान्स की तुलना में अनूठा है। इसके अलावा, ₹107 वाले 50-दिन के प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डेटा जैसी सुविधाएं काफी किफायती हैं। वहीं दूसरी तरफ जियो और एयरटेल के ₹579 प्लान 56 दिन की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5GB डेटा, 100 SMS और OTT जैसे अतिरिक्त फायदे भी देते हैं, जो डिजिटल सुविधा चाहने वालों के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए अगर आप बेसिक कॉलिंग और सीमित डेटा उपयोगकर्ता हैं, तो BSNL के प्लान आपकी जरूरतों को कम कीमत में पूरी तरह संतुष्ट कर सकते हैं। वहीं, यदि आप OTT प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अधिक डेटा और सुविधाएं चाहते हैं, तो एयरटेल और जियो जैसे विकल्प आपके लिए बेहतर होंगे। इस तरह कहा जा सकता है कि भारत के टेलीकॉम बाजार में सभी वर्गों के उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त प्लान्स मौजूद हैं लेकिन, लेकिन आप अपनी जरूरतों के अनुसार इनका फायदा उठा सकते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi BSNL #BestRechargePlan2025 #MobilePlansIndia #JioRecharge #AirtelOffers #BSNLPlans #UnlimitedData #PrepaidVsPostpaid

आगे और पढ़ें
₹100 ₹200 withdrawal from ATM

RBI Enables ₹100 & ₹200 Notes Withdrawal via ATMs: RBI के इस आदेश के बाद अब आसानी से एटीएम से निकलेंगे 100 और 200 रुपये के नोट

अक्सर जब हम एटीएम से कैश न‍िकालते हैं, तो अमूमन 500-500 रुपये के ही नोट न‍िकलते हैं। 500 रुपये के नोट न‍िकलने पर लोगों की आमतौर पर छोटे नोटों को लेकर श‍िकायत रहती थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों की इन्हीं समस्याओं पर गौर करते हुए एटीएम से 100 और 200 रुपये नोटों की संख्या को बढ़ाने हेतु 30 सितंबर 2025 की गाइडलाइन दी (RBI Enables ₹100 & ₹200 Notes Withdrawal via ATMs) थी। इस गाइडलाइन जिसमें कहा गया था 30 सितंबर 2025 तक देश के 75 प्रतिशत ATM से 100 और 200 रुपये के नोट निकलने चाहिए। करने की जरूरत नहीं, आरबीआई के इस फैसले का अब धरातल पर असर दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक देश के तकरीबन 73 प्रतिशत एटीएम के एक कैसेट से 100-200 रुपये के नोट निकलना शुरू हो गए हैं।  60% लोग अभी भी अपनी रोजमर्रा की जरूरत का खर्च नकद में ही (RBI Enables ₹100 & ₹200 Notes Withdrawal via ATMs) करते हैं भारत की सबसे बड़ी नकदी प्रबंधन कंपनी सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के अनुसार, यह दिसंबर 2024 में 65 प्रतिशत से बढ़ोतरी को (RBI Enables ₹100 & ₹200 Notes Withdrawal via ATMs) दर्शाता है। बता दें कि सीएमएस इन्फो सिस्टम्स देश में 215,000 एटीएम में से 73,000 का संचालन करती है। यही नहीं इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएमएस इंफो सिस्टम्स के नकदी प्रबंधन के अध्यक्ष अनुष राघवन ने कहा 60% लोग अभी भी अपनी रोजमर्रा की जरूरत का खर्च नकद में ही करते हैं। खासकर छोटे शहरों और गांवों में 100 से 200 रुपये के नोट छोटे-मोटे लेनदेन के लिए बहुत जरूरी हैं। इन नोटों की उपलब्धता बढ़ने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में आसानी होगी। खासतौर पर गांव और कस्बों में 100 और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता से दिन-प्रतिदिन की लेन-देन संबंधी जरूरतें सीधे तौर पर पूरी हो रही हैं।   बैंकों की तरफ से तय लक्ष्य का 73% हास‍िल कर लिया (RBI Enables ₹100 & ₹200 Notes Withdrawal via ATMs) गया है बता दें कि आरबीआई की तरफ से इस साल अप्रैल 2025 में बैंकों को निर्देश दिया गया था क‍ि वे अपने एटीएम में 100 या 200 के नोटों की उपलब्धता बढ़ाएं। गौरतलब हो कि अप्रैल 2025 के अंत में जारी किए गया सर्कुलर में, आरबीआई ने सभी बैंक्स को ऑर्डर दिया कि 30 सितंबर, 2025 तक कम से कम 75% एटीएम में कम से कम एक कैसेट से 100 या 200 रुपये के नोट्स डिस्पेंस होने (RBI Enables ₹100 & ₹200 Notes Withdrawal via ATMs) चाहिए। इस निर्देश का लक्ष्य आमजन तक छोटे नोट्स को बढ़ाना था। बड़ी बात यह कि डेडलाइन को पूरा होने में तीन महीने से ज्‍यादा का समय बचा है और बैंकों की तरफ से तय लक्ष्य का 73% हास‍िल कर लिया गया है। सीएमएस (CMS) इंफोस‍िस्‍टम्‍स के डाटा से जानकारी म‍िली है क‍ि बैंकों ने इस पर काफी तेजी से प्रगति की है। आरबीआई के मुताबिक 30 सितंबर 2025 तक 75% एटीएम में 100 और 200 रुपये के छोटे नोट होने चाह‍िए। इसके बाद 31 मार्च 2026 तक 90% एटीएम में छोटे नोट देने का लक्ष्य रखा गया है।  इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार तीन फ्री ट्रांजैक्शंस के बाद आपको एक्स्ट्रा पे करना पड़ सकता है खैर, इसके साथ आरबीआई से जुड़ी एक और खबर (RBI Enables ₹100 & ₹200 Notes Withdrawal via ATMs) है। यह खबर आपकी जेब हल्की कर सकती है। दरअसल, आरबीआई ने एटीएम इंटरचेंज फीस बढ़ा दी है। इसके बढ़ने से 1 मई, 2025 से कैश निकालना महंगा साबित हो सकता है। ये खासकर उन लोगों के लिए अधिक नुकसानदायक होगा जो हर महीने फ्री ट्रांजैक्शंस की लिमिट क्रॉस करते हैं। बता दें कि इंटरचेंज फीस वो चार्ज है जो एक बैंक दूसरे बैंक को एटीएम ट्रांजैक्शंस प्रोसेस करने के लिए पे करता है। और ये चार्ज यूजली यूजर पर डाल दिया जाता है। एक उदाहरण से यदि समझे तो, मान लो अगर आईसीआईसीआई बैंक का यूजर तीन फ्री मंथली ट्रांजैक्शंस के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम से कैश निकालता है, तो आईसीआईसीआई  एक्स्ट्रा विड्रॉल के लिए फीस चार्ज कर सकता है। यही कि तीन फ्री ट्रांजैक्शंस के बाद आपको एक्स्ट्रा पे करना पड़ सकता है। Latest News in Hindi Today Hindi #RBI #ATMUpdate #200RupeeNote #100RupeeNote #CashWithdrawal #BankingNews #IndiaFinance

आगे और पढ़ें
National Savings Certificate

National Savings Certificate: निवेश का एक विकल्प NSC भी है

अगर आप निवेश करते समय जोखिम से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे, साथ ही अच्छा रिटर्न भी मिले, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह एक गारंटीड रिटर्न वाली योजना है, जिसे भारत सरकार द्वारा समर्थित किया गया है, और इसमें टैक्स छूट (Tax Rebate) जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं। क्या है NSC स्कीम? नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही एक छोटी बचत योजना है, जिसे खासकर उन निवेशकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम जोखिम और निश्चित लाभ को प्राथमिकता देते हैं। यह स्कीम एक 5 साल की फिक्स्ड टेन्योर सेविंग स्कीम है, जिसमें आप न्यूनतम ₹1,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। कौन खोल सकता है NSC अकाउंट? भारत सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार, निम्नलिखित व्यक्ति NSC  (National Saving Certificate) अकाउंट खोल सकते हैं: निवेश की राशि और शुरुआत इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप ₹1,000 से शुरुआत करके, ₹100 के गुणज (multiples) में अपनी सुविधा अनुसार राशि जमा कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए भी उपयुक्त है जो छोटे-छोटे निवेश करके एक बड़ी बचत बनाना चाहते हैं। मिल रहा है 7.7% ब्याज वर्तमान में NSC पर 7.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है, जो तुलनात्मक रूप से FD और अन्य बचत योजनाओं से बेहतर है। यह ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि (compound) रूप में बढ़ता है, लेकिन भुगतान मैच्योरिटी पर ही होता है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि यह भारत सरकार द्वारा समर्थित है, यानी पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। टैक्स बचत का भी फायदा NSC  (National Saving Certificate) में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। यह टैक्सपेयर्स के लिए एक बहुत बड़ा लाभ है, क्योंकि उन्हें एक ही निवेश में दो फायदे मिल जाते हैं – सुरक्षित बचत और टैक्स में कटौती। NSC अकाउंट को बंद कब किया जा सकता है? सामान्य स्थिति में NSC (National Savings Certificate) को 5 वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले बंद नहीं किया जा सकता। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में अकाउंट को समय से पहले बंद किया जा सकता है: NSC अकाउंट (NSC Account) को केवल कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर किया जा सकता है: खाताधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को संयुक्त खाते के एक धारक की मृत्यु पर अन्य धारक को कोर्ट के आदेश या नामित प्राधिकारी को गिरवी रखने की स्थिति में NSC बनाम अन्य निवेश विकल्प अगर आप NSC (National Saving Certificate) की तुलना बैंक एफडी (Bank FD), पीपीएफ (PPF) या सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) जैसे विकल्पों से करें, तो NSC में कम अवधि, सरकार की गारंटी और टैक्स में छूट जैसी खूबियाँ इसे काफी प्रतिस्पर्धी बनाती हैं। विशेष रूप से वेतनभोगी वर्ग, वरिष्ठ नागरिक और टैक्स बचत चाहने वालों के लिए यह स्कीम एक भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है। क्यों लिया जा सकता है NSC? अगर आपकी प्राथमिकता बिना परेशानी के निवेश, सरकार द्वारा गारंटी और टैक्स बचत है, तो NSC स्कीम आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यह स्कीम आपको छोटे निवेश से बड़ी बचत करने का अवसर देती है, वह भी बिना किसी जटिल प्रक्रिया के।  Latest News in Hindi Today Hindi National Savings Certificate #NSC #NationalSavingsCertificate #SecureInvestment #TaxSaving #SmallSavings #IndiaInvestment

आगे और पढ़ें
PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000

PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000: यदि आप भी हैं पैन कार्ड धारक, तो यह गलती आपको लगा सकती है 10,000 रुपए की चपत

पैन कार्ड का इस्तेमाल बैंक से जुड़े कार्यों के साथ-साथ आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने, निवेश, प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त, लोन लेने और अन्य वित्तीय लेन-देन के लिए भी होता है। ऐसे में यदि आप भी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। पैन कार्ड से जुड़ी जरा सी लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान और कानूनी पचड़े में डाल सकती (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) है। इसलिए समय रहते अपने पैन कार्ड का स्टेटस जरूर जांचें और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाएं। दरअसल, आयकर विभाग ने अब उन पैन कार्ड धारकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जिनका कार्ड इनएक्टिव (निष्क्रिय) हो चुका है। ऐसे लोगों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह कि कई लोग इस बात से अनजान हैं कि उनका पैन कार्ड अब वैध ही नहीं रहा। इसके बावजूद वे पहले की तरह इसका उपयोग कर रहे हैं। लेकिन यह गलती अब भारी पड़ सकती है।  आयकर विभाग की धारा 272B के तहत 10,000 रुपए तक का लगाया जा सकता (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) है जुर्माना  ऐसे में यदि किसी का पैन कार्ड इनएक्टिव हो गया है और वह व्यक्ति इसे जानबूझकर या फिर अनजाने में इस्तेमाल करता है, तो आयकर विभाग की धारा 272B के तहत उस पर 10,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि पैन कार्ड इनएक्टिव होता कब है? तो बता दें कि आमतौर पर पैन कार्ड इनएक्टिव तब होता है जब वह आधार से लिंक नहीं होता या फिर लिंकिंग प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। हालाँकि सरकार की ओर से पहले ही सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने निर्देश दिया गया था। यह सभी के लिए अनिवार्य था। आधार से लिंक न कराने पर पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाता है। ध्यान रहे पैन  कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ आयकर रिटर्न भरने के लिए ही नहीं बल्कि बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त, लोन लेने और अन्य वित्तीय लेन-देन के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए इसका वैध होना जरूरी है।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक आप इसे घर बैठे आसानी से कर सकते (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) हैं पता  बड़ा सवाल यह कि सामान्य नागरिक को पता कैसे चलेगा कि उसका पैन एक्टिव है भी या नहीं या फिर जो पैन कार्ड वो इस्तेमाल कर रहा है वो एक्टिव है या इनएक्टिव? यदि कोई भी शख्स यह फिर आप ही जानना चाहते हैं कि उसका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, तो आप इसे घर बैठे आसानी से पता कर सकते (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) हैं। पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं इसे जानने के लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर वेरीफाई योर पैन (Verify Your PAN) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर वहां अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो आपके पैन और आधार से लिंक है। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका पैन स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा। यदि आपका पैन इनएक्टिव दिख रहा है तो उसे तुरंत आधार से लिंक करें। और यदि पहले ही लिंक कर चुके हैं तो स्टेटस एक बार जरूर चेक करें कि लिंकिंग वैध है या नहीं। साथ ही अगर गलती से आपके पास दो पैन नंबर हैं, तो उनमें से एक को सरेंडर करें। सरेंडर की प्रक्रिया आप एनएसडीएल या यूटीआई आईटीएसएल की वेबसाइट से पूरी कर सकते हैं। गौरतलब हो कि दो पैन नंबर रखना और इस्तेमाल करना कानूनन जुर्म है। पकड़े जाने पर 10 हजार का जुरमाना लगा सकता है।  Latest News in Hindi Today Hindi PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000 #pancard #pancardmistake #penalty #taxrules #incometax #financialnews #indiatax #pancardupdate #10000fine #stayupdated

आगे और पढ़ें
gold investment

Gold Price: सोना की बढ़ती कीमत और भारतीय संस्कृति का सुनहरा निवेश

हाल के दिनों में जियो पॉलिटिकल टेंशन (Geopolitical Tension)  खासकर इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के बीच सोने की कीमतों (Gold Price) में काफी तेजी देखी जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 2,200 रुपये की बढ़त के साथ 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब सोने की कीमतों (Gold Price) में तेजी देखी गई। इस उतेजी के साथ ही अब यह चर्चा होने लगी है कि क्या आने वाले महीनों में सोने की कीमतें सवा लाख रुपये प्रति 10 ग्राम या उससे भी अधिक तक पहुंच सकती हैं?  सोने की कीमतों में उछाल के पीछे का कारण व्यापार से जुड़े जानकारों की मानें तो सोने की कीमतों में तेज़ी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारण जिम्मेदार हैं। सबसे बड़ा कारण है मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव। इजराइल द्वारा ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी (Iran’s Nuclear Facility) पर किए गए सैन्य हमले ने वैश्विक बाजारों में डर और अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। ऐसे संकटपूर्ण समय में निवेशक आमतौर पर सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं और सोना सदियों से ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश (Safe Investment) के रूप में जाना जाता रहा है। इसी वजह से सोने की मांग में तेजी से बढ़ी और सोने की कीमतों (Gold Price) में उछाल आया। इसके अलावा अमेरिका में हाल ही में जारी महंगाई दर के आंकड़े अपेक्षा से कम रहे, जिससे यह संभावना बनी कि अमेरिका का फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो डॉलर कमजोर होता है और सोना मजबूत होता है। इससे निवेशक ब्याज न देने वाले लेकिन स्थिर रिटर्न देने वाले साधनों की ओर रुख करते हैं, जिससे भी सोने की कीमतों को बल मिला। आने वाले 12 महीनों में क्या होगा? विश्व स्तर पर भी सोने के भविष्य को लेकर सकारात्मक अनुमान लगाए जा रहे हैं। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) का अनुमान है कि अगले एक वर्ष में सोने की कीमतें 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच सकती हैं। वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने भी अपना अनुमान दोहराते हुए कहा है कि वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक गोल्ड खरीदारी की वजह से यह 2025 के अंत तक 3,700 डॉलर और 2026 तक 4,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। हालांकि व्यापार से जुड़े कुछ जानकारों की मानें तो इजराइल-ईरान संघर्ष के बावजूद वैश्विक तेल आपूर्ति में फिलहाल कोई बड़ा व्यवधान नहीं होगा। इसके बावजूद जियो पॉलिटिकल टेंशन (Geopolitical Tension) और आर्थिक अनिश्चितता की स्थिति में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं। इसे भी पढ़ें:- पति की लंबी आयु के लिए रखें ये शुभ व्रत और करें ये उपाय भारत में सोने का सांस्कृतिक और निवेश से जुड़े महत्व भारत में सोना सिर्फ एक धातु नहीं है, यह भावनाओं, परंपराओं और आस्थाओं से जुड़ा हुआ है। शादियों से लेकर त्योहारों तक, सोना भारतीय समाज का अहम हिस्सा रहा है। धनतेरस, अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर सोने की खरीद (Gold Price) शुभ मानी जाती है। ग्रामीण भारत में तो सोना अक्सर संपत्ति के रूप में संचित किया जाता है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बेचा या गिरवी रखकर आर्थिक मदद ली जा सकती है। निवेश के नजरिए से देखें तो सोना हमेशा ही एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प रहा है। जब शेयर बाजार अस्थिर होते हैं या महंगाई बढ़ती है, तब सोने में निवेश एक स्थायी रिटर्न का साधन बन जाता है। यही कारण है कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। इजराइल-ईरान संघर्ष (Israel-Iran Tension) के चलते बनी वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिका की मौद्रिक नीति और निवेशकों की मानसिकता के कारण सोने की कीमतों (Gold Price) में तेजी जारी रहने की संभावना है। आने वाले 12 महीनों में यह 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। भारत जैसे देश में, जहां सोने का धार्मिक, सामाजिक और निवेश के दृष्टिकोण से गहरा महत्व है, यह तेजी केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Latest News in Hindi Today Hindi news Gold Price #goldprice #indianinvestment #goldmarket #goldvalue #indianculture #goldrate #goldtrend2025 #goldnews

आगे और पढ़ें
retirement planning in India

Private Sector Lacks Retirement Planning: इसलिए प्राइवेट सेक्टर के आधे से अधिक कर्मचारियों के पास नहीं है रिटायरमेंट की कोई प्लानिंग

भारत में निजी यानी प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) में काम करने वालों की तादाद करोड़ों में है। ऐसे में एक बात तो तय है कि प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को पेंशन की सुविधा तो नहीं ही मिलने वाली। प्राइवेट सेक्टर में तनख्वाह तो मोटी मिलती है लेकिन लोग अपने भविष्य हेतु बचत पर अधिक ध्यान नहीं देते, जो कि चिंता का सबब है। दरअसल, ग्रांट थॉर्नटन भारत की एक सर्वे में आई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लगभग आधे से अधिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट के लिए बहुत ही कम बचत कर (Private Sector Lacks Retirement Planning) रहे हैं। बाकी बचे आधे सिर्फ अपनी तनख्वाह का 1% से 10% हिस्सा ही पेंशन फंड में निवेश कर रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं, यह रुझान बताता है कि लोगों में बचत को लेकर सतर्कता तो है, लेकिन या तो उनकी आय सीमित है या फिर उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं, जिससे रिटायरमेंट प्लानिंग को अधिक महत्व नहीं दिया जा रहा है। हालांकि अधिक आमदनी वाले लोग रिटायरमेंट से जुड़ी योजनाओं में थोड़ा अधिक योगदान करते हैं। लेकिन कुल मिलाकर ज़्यादातर लोगों की बचत अपेक्षाकृत बहुत ही कम है। यह दर्शाता है कि अधिकतर भारतीय अपने रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त धन नहीं जुटा पा रहे हैं।  सिर्फ 11 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें लगता है उनकी मौजूदा बचत इतनी पेंशन के लिए पर्याप्त है रिपोर्ट के मुताबिक, तकरीबन 55 प्रतिशत प्रतिभागी रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹1 लाख से ज्यादा पेंशन की उम्मीद रखते हैं। सिर्फ 11 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें लगता है उनकी मौजूदा बचत इतनी पेंशन के लिए पर्याप्त है। यह अंतर इस बात की ओर साफ़ इशारा करता है कि भारत में रिटायरमेंट की योजना और उसकी तैयारी के बीच बहुत बड़ा गैप है और इसे जिसे बेहतर योजना के ज़रिए भरने की ज़रूरत (Private Sector Lacks Retirement Planning) है। गौरतलब हो कि मोटा-मोटी 83% कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट जरूरतों के लिए ईपीएफ, ग्रैच्युटी और एनपीएस जैसे पारंपरिक स्कीम्स पर ही निर्भर हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है लोगों का झुकाव नए विकल्पों की ओर जरा भी नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण है आर्थिक जागरूकता की कमी हो सकती है।  इसे भी पढ़ें:- विदेश से सोना-चांदी लाना अब नहीं रहा आसान: क्या है सरकार के नए नियम? अधिकतर युवाओं को लगता है कि अभी वक़्त रिटायरमेंट की चिंता करने का (Private Sector Lacks Retirement Planning) नहीं है दरअसल, बहुत से ऐसे लोग हैं जो यह मानते हैं कि पीएफ (प्रोविडेंट फंड) या कंपनी की ओर से मिलने वाला ग्रैच्युटी फंड ही काफी (Private Sector Lacks Retirement Planning) होगा, जबकि वास्तविकता में स्वास्थ्य खर्च, बढ़ती महंगाई और लंबी उम्र के चलते ये रकम अक्सर काफी नहीं ही होती। कुछ लोग निवेश की प्रक्रिया को बड़ा जटिल मानते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी मौजूदा सैलरी से बचत निकालना ही पहाड़ लगता है। इस मामले में युवा जरा भी चिंतित नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर युवाओं को लगता है कि अभी वक़्त रिटायरमेंट की चिंता करने का नहीं है। यह एक खतरनाक भ्रम है। फाइनेंसियल एक्सपर्टों का कहना है कि रिटायरमेंट की योजना जितनी जल्दी शुरू की जाए, उतना बेहतर होता है। 25-30 की उम्र में अगर सही दिशा में निवेश शुरू किया जाए तो 60 की उम्र तक अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। अच्छे फंड के लिए नेशनल पेंशन स्कीम, म्यूचुअल फंड एसआईपी और पब्लिक प्रोविडेंट फंड जैसे विकल्प प्रभावशाली हो सकते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Private Sector Lacks Retirement Planning #RetirementPlanning #PrivateSectorIndia #FinancialFreedom #EmployeeBenefits #FutureSecurity

आगे और पढ़ें
RBI Repo Rate

RBI ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती, होम लोन और EMI होंगे सस्ते

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जून 2025 को अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बैंकों से लोन लेने वालों को बड़ी राहत दी है। RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) में 50 बेसिस पॉइंट यानी 0.50% की कटौती का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही रेपो रेट अब घटकर 5.50% पर आ गया है। यह 2025 की पहली छमाही में तीसरी बार रेपो रेट में कटौती है और अब तक की सबसे बड़ी। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौतियां की गई थीं। कुल मिलाकर इस साल अब तक 100 बेसिस पॉइंट की कटौती हो चुकी है। क्या है रेपो रेट? रेपो रेट (Repo Rate) वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक कर्ज देता है। जब रेपो रेट घटती है तो बैंकों को कम ब्याज पर कर्ज मिलता है, जिससे वे भी उपभोक्ताओं को सस्ते लोन दे सकते हैं। इससे बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है और निवेश तथा उपभोग को प्रोत्साहन मिलता है। कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में भी कटौती RBI ने कैश रिजर्व रेशियो यानी CRR में भी 1% की कटौती कर इसे 3% कर दिया है। इसका मतलब है कि अब बैंक अपनी जमा राशि का छोटा हिस्सा ही आरबीआई के पास रिजर्व में रखेंगे और उनके पास लोन देने के लिए ज्यादा पूंजी उपलब्ध होगी। इसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा, खासकर होम लोन (Home Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) की दरों में गिरावट के रूप में। EMI में राहत: आम आदमी को सीधा फायदा रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती का सबसे बड़ा फायदा होम लोन लेने वालों को मिलेगा। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति ने 50 लाख रुपये का होम लोन 8.5% ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया है, तो उसकी मौजूदा EMI 43,391 रुपये बनती है। नई दर के अनुसार अगर ब्याज 7.5% हो जाता है, तो EMI घटकर 40,280 रुपये हो जाएगी। यानी हर महीने करीब 3,111 रुपये और सालभर में लगभग 37,000 रुपये की बचत होगी। टेन्योर घटाएं या EMI? विशेषज्ञों की मानें तो अगर ग्राहक EMI को जस का तस बनाए रखते हैं और टेन्योर घटा लेते हैं, तो उन्हें ब्याज पर अधिक बचत मिलेगी। ऊपर दिए उदाहरण में लोन की अवधि लगभग 3 साल कम हो सकती है और कुल ब्याज में 15.44 लाख रुपये तक की बचत संभव है। यह लंबे समय में बेहतर वित्तीय निर्णय साबित हो सकता है। क्या करें लोन धारक? अगर आपका होम लोन EBLR (External Benchmark Lending Rate) से जुड़ा है — जो कि अधिकतर बैंकों में रेपो रेट (Repo Rate) होता है — तो आपको इस कटौती का सीधा लाभ मिलेगा। आने वाले महीनों में बैंक आपकी EMI या टेन्योर को फिर से निर्धारित कर सकते हैं। हालांकि, यदि आपका लोन अभी भी MCLR या बेस रेट से जुड़ा है, तो विशेषज्ञों की सलाह है कि आप उसे EBLR आधारित लोन में कन्वर्ट करवा लें, ताकि ब्याज दरों में गिरावट का फायदा तुरंत मिल सके। कुछ बैंक इस प्रक्रिया के लिए मामूली शुल्क लेते हैं, लेकिन दीर्घकालिक बचत के लिए यह एक समझदारी भरा कदम है। RBI का यह फैसला क्यों? RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह फैसला देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अप्रैल 2025 में खुदरा महंगाई घटकर 3.16% पर आ गई है, जो पिछले 6 वर्षों में सबसे कम है। इसके अलावा, मानसून की अच्छी शुरुआत और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू मांग को प्रोत्साहित करने की जरूरत महसूस की गई। इन कारकों को ध्यान में रखते हुए रेपो रेट और CRR में कटौती की गई है। इसे भी पढ़ें: World Environment Day 2025: प्रकृति से जुड़ने के लिए प्लास्टिक की जगह रिसाइकिल प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ? इस मौद्रिक नीति (Credit Policy) बदलाव से खासकर हाउसिंग, ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्रों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कारोबारियों को सस्ता कर्ज मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। RBI की यह नीतिगत घोषणा आम आदमी, उद्योगों और पूरी अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है। सस्ती दरों पर कर्ज की उपलब्धता उपभोग और निवेश को बढ़ावा देगी, जिससे देश की आर्थिक विकास दर को मजबूती मिल सकती है। आने वाले दिनों में इस राहत का असर आम लोगों की जेब से लेकर देश की वित्तीय प्रणाली तक साफ दिखेगा। Latest News in Hindi Today Hindi  #CreditPolicy #RBI #EMI #MSME #CRR

आगे और पढ़ें
Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly

Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly: इस तरह हर महीने 8 लाख से भी अधिक कमाता है मुंबई का यह ऑटो वाला 

बेशक लाखों की नौकरी पाने के लिए भारीभरकम डिग्री की चाहिए होती है। यहाँ बात नौकरी करने की है। बिज़नेस करने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं है। यदि आपसे कहूं कि मुंबई में रहने वाला एक सामान्य ऑटो चालक साल के करोड़ों की कमाई कर रहा (Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly) है। शायद इस बात पर यकीन करना आपके लिए मुमकिन न हो। लेकिन यह सच है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि वो बिना एक भी किलोमीटर गाड़ी चलाए कमा रहा है। बस वो एक जगह खड़े रहता है। और बिना मीटर डाउन किये वो दिन के हजारों कमा रहा है। वो कहावत है न हींग लगे न फिटकरी रंग भी चोखा होय। जिसका अर्थ है कि कम खर्च या बिना मेहनत के भी अच्छा काम हो सकता है। यह कहावत मुंबई के ऑटो वाले पर सटीक बैठती है।  अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में किसी भी तरह का सामान ले जाने की होती है (Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly) सख्त मनाही भारत ही नहीं, जिस भी देश में अमेरिकी दूतावास होता है, वहां सुरक्षा चाक-चौबंद होती (Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly) है। वहां बिना काम के अंदर जाना तो कोसो दूर की बात, आपको  बाहर खड़े होने भी नहीं दिया जाता। इसी तरह मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में हर दिन दूर-दराज इलाकों से लोग पहुंचते हैं। जाहिर सी बात जब दूर से आते हैं तो उनके पास सामान भी होता है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में किसी भी तरह का सामान ले जाने की सख्त मनाही होती है। ऐसे में लोगों को बड़ी तकलीफ होती है। और तो और उसके आस-पास कोई लॉकर की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों को ज़रूरी कागजात, इलेक्ट्रॉनिक्स या निजी सामान रखने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं। इस परेशानी को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अवसर में बदल दिया। उसने लोगों की ज़रूरतों को समझा और एक आसान सी सेवा शुरू की। इस तरह इस अनोखे कारोबार की शुरुआत उन लोगों की समस्या से हुई, जो वीज़ा हेतु आवेदन करने हर रोज अमेरिकी दूतावास पहुंचते हैं।  इसे भी पढ़ें: World Environment Day 2025: प्रकृति से जुड़ने के लिए प्लास्टिक की जगह रिसाइकिल प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल दिन में 20,000 से 30,000 रुपये तक की होती है (Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly) कमाई दरअसल, ऑटो ड्राइवर वीज़ा आवेदकों के बैग को कुछ समय के लिए रखने लगा। वह वाणिज्य दूतावास के प्रवेश द्वार के पास खड़ा रहता है और लोगों को 1,000 रुपये में उनके सामान की सुरक्षा करने की बात कहता है। वह उन्हें भरोसा दिलाता है कि उनकी अपॉइंटमेंट खत्म होने तक उनका सामान उसके पास सुरक्षित रहेगा। हालाँकि पहली नज़र में यह कीमत अधिक प्रतीत हो सकती है, लेकिन वीज़ा इंटरव्यू की जल्दी में लोगों के पास कोई और विकल्प नहीं होता। ऐसे में अपनी अपॉइंटमेंट मिस करने से बेहतर लोग उसे 1000 रूपये देना अधिक प्रेफर करते (Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly) हैं। इस तरह वो एक आम दिन में, वह 20-30 ग्राहकों को संभालता है और उनसे वो 20,000 से 30,000 रुपये तक कमाई करता है। आप सोच रहे होंगे, इसमें सुरक्षा की गया गॅरंटी है? कल को कीमती सामान लेकर ऑटो वाला रफूचक्कर हो जाये तो कहाँ ढूंढने जायेंगे?  पूरी तरह तसल्ली हो जाने के बाद कस्टमर अपना सामान वहां रख देता है तो आपको बता दें कि इसके पीछे पूरा का पूरा एक सिस्टम है। यह सिर्फ सड़क किनारे खड़े होकर किया जाने वाला काम नहीं (Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly) है। इसे सोच-समझकर और बड़े व्यवस्थित तरीके से चलाया जाता है। ऑटो रिक्शा ड्राइवर पहले कस्टमर से संपर्क करता है। ग्राहक के मान जाने पर एक सुरक्षित प्रक्रिया शुरू होती है। बड़ी बात यह कि इस काम में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी की मदद ली जाती है। पुलिस अधिकारी एक भरोसेमंद लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराता है। पूरी तरह तसल्ली हो जाने के बाद कस्टमर अपना सामान वहां रख देता है। है न कमाल? इसे ही आपदा में अवसर कहा जाता है।  Latest News in Hindi Today Hindi Mumbai Auto Driver Earns ₹8 Lakh Monthly MumbaiAuto #AutoDriverSuccess #MumbaiStories #InspiringJourney #MonthlyIncome #AutoRickshawLife #StartupSuccess

आगे और पढ़ें
how to improve credit score

Tips to Maintain a Good Credit Score Easily: इन टिप्स को फॉलो कर आप भी अपने क्रेडिट स्कोर को कर सकते हैं मेंटेन

अक्सर आपने सुना होगा कि क्रेडिट स्कोर ख़राब होने की वजह से लोन सैंक्शन नहीं हुआ। या फिर फिर सिबिल ख़राब होने की वजह से क्रेडिट कार्ड नहीं मिला। जाहिर सी बात है ये फाइनेंस की भाषा में आम बात है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि सिबिल होता क्या है और ये इतना जरूरी क्यों है? उससे भी बड़ी बात यह कि यदि यह इतना ही जरूरी हैं तो इसे मेंटेन कैसे (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें। तो बता दें कि सिबिल स्कोर किसी भी आवेदक के पिछले लोन भुगतान हिस्ट्री को दर्शाता है। बैंक CIBIL स्कोर के आधार पर ही निर्धारित करते हैं कि किसी उसे लोन देना चाहिए या नहीं। आमतौर पर 750 या उससे अधिक सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को नया लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है।  भारत में क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होते हैं हाई सिबिल स्कोर ये दिखाता है कि आप समय से क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करते हैं, इसलिए आपको लोन देने में कम जोखिम है। 750 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर आपकी आर्थिक स्थिरता समय पर भुगतान करने की आदत को दिखाता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर आपकी विश्वसनीयता को दर्शाता है। आपकी यही विश्वसनीयता आपको आसानी से लोन दिलाने में सहायक होती है। भारत में क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होते हैं। इसे सीआरआईएफ हाई मार्क, सिबिल, और एक्सपेरियन जैसे प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो इन्हें जारी करते हैं। आमतौर पर 750 या उससे अधिक के स्कोर को बहुत अच्छा माना जाता है। 750 से अधिक का हाई क्रेडिट स्कोर होने के ये हैं फायदे  750 से अधिक का हाई क्रेडिट स्कोर होने के कई सारे फायदे हैं। हाई क्रेडिट स्कोर होने का सबसे बड़ा लाभ यह कि आपका लोन एप्लीकेशन आसानी से अप्रूव हो जाता (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) है। क्रेडिट स्कोर हाई होने से आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से आपको आसानी से क्रेडिट कार्ड पर अधिक लिमिट मिल जाती है और आगे चालकर आपको बड़े अमाउंट का लोन भी मिल जाता है। बड़ी बात यह कि इससे आपकी साख और प्रतिष्ठा मजबूत होती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए क्या (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें? समय रहते करें सभी पैसों का भुगतान  हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए अपने लोन की ईएमआई, क्रेडिट कार्ड के बिल और अन्य संबंधित क्रेडिट भुगतान तय तिथि पर या उससे पहले करें। हर हालत में देरी से भुगतान करें से बचें। समय पर भुगतान करने से आप अपने क्रेडिट स्कोर को मेंटेन कर सकते हैं।  क्रेडिट कार्ड की लिमिट से कम ही खर्च करने की कोशिश करें अपने हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से कम ही उपयोग करने का प्रयास (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें। यह क्रेडिट कार्ड की लिमिट पर निर्भर करता है। अधिक उपयोग करने से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है।  नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट जांचें और मॉनिटर करें क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए आपको नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट को जांचना होगा। बेहतर परिणाम के लिए समय-समय पर त्रुटियों और विसंगतियों की जांच करते रहें। किसी भी तरह त्रुटि मिलने पर उसे ठीक करवाने हेतु तुरंत क्रेडिट ब्यूरो को सूचित करें। इसे भी पढ़ें:- विदेश से सोना-चांदी लाना अब नहीं रहा आसान: क्या है सरकार के नए नियम? हर जगह लोन के लिए अप्लाई न करें  कभी एक साथ कई जगह लोन अथवा क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से बचें। इसके पीछे की वजह यह कि प्रत्येक आवेदन आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर हार्ड इन्क्वायरी के रूप में दर्ज होता है। नतीजतन यह आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकता है। अपनी भुगतान क्षमता से अधिक लोन न (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) लें कभी भी अपनी क्षमता से अधिक लोन लेने से बचें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। इसलिए, अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार ही लोन लें। कुल-मिलाकर क्रेडिट स्कोर को बनाए रखने के लिए समय पर भुगतान करना, क्रेडिट उपयोग अनुपात को कम रखना, और नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Tips to Maintain a Good Credit Score Easily #creditScoreTips #ImproveCredit #FinancialHealth #MoneyManagement #CreditReport #GoodCreditScore #FinanceTips

आगे और पढ़ें
Translate »