प्रमुख खबरें
Harsimrat Randhawa Shot Dead in Canada

Harsimrat Randhawa shooting Canada: कनाडा में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या

कनाडा के हैमिल्टन शहर में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हरसिमरत रंधावा एक होनहार छात्रा थीं। वो अपने सपनों को लेकर कनाडा गई थीं। जानकारी के मुताबिक जब वह काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी, तभी एक कार के अंदर से अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। इसी बीच एक गोली लड़की को जा लगी और गोली लगने उसकी जान चली (Harsimrat Randhawa shooting Canada) गई। हरसिमरत ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। घटना के वक्त बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थीं। बेशक यह छात्रों और भारतीय समुदाय के लिए यह खबर बेहद चौंकाने वाली है।  इस पूरे मामले पर हैमिल्टन पुलिस ने कहा कि “एक काली कार के यात्री ने एक सफेद सेडान पर गोलियां चलाईं। तभी एक गोली बस स्टैंड पर खड़ी एक लड़की को लग गई। गोलीबारी की घटना के बाद तुरंत बाद काली कार में सवार यात्री घटनास्थल से फरार हो गए। गोलियां पास के एक घर की पिछली खिड़की में भी घुस गईं।” घटना (Harsimrat Randhawa shooting Canada) बीते गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है दरअसल, पुलिस के मुताबिक घटना (Harsimrat Randhawa shooting Canada) बीते गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। पुलिस को अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास गोलीबारी की सूचना मिली। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उसे हरसिमरत रंधावा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। छात्रा के सीने में गोली लगी थी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोलीबारी किसी दो गाड़ियों के बीच आपसी विवाद का नतीजा थी। इसी फायरिंग की चपेट में बस स्टॉप पर खड़ी हरसिमरत भी आ गईं। हैमिल्टन पुलिस अब न सिर्फ इस हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रही है बल्कि दो संदिग्ध कार सवारों की पहचान करने की कोशिश में भी जुटी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह एक निर्दोष छात्रा थी, जो दो वाहनों में हुई गोलीबारी की घटना का शिकार हो गई। पुलिस के अधिकारी मृतक लड़की के परिवारवालों के साथ संपर्क साधने में लगे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।  इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना (Harsimrat Randhawa shooting Canada) पर व्यक्त किया गहरा दुख  इस घटना (Harsimrat Randhawa shooting Canada) पर टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को जारी किये एक पोस्ट में दूतावास ने कहा कि “हम हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से बेहद दुखी हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह घटना दो कार सवारों की आपसी गोलीबारी में हुई है। हम पीड़िता के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।” कहने की जरूरत नहीं, इस घटना के बाद स्थानीय भारतीय समुदाय में रोष है। लोग सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं। और सही ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। खैर, पुलिस घटना से जुड़े और भी सबूत इकट्ठा कर रही है। शाम 7.15 बजे से 7.45 बजे के बीच डैशकैम या सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक जल्द से जल्द आरोपियों पकड़ लिया जायेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi News Harsimrat Randhawa shooting Canada #HarsimratRandhawa #IndianStudentShot #CanadaShooting #JusticeForHarsimrat #PunjabiStudentKilled #CanadaCrime #InternationalStudentNews #IndianStudentAbroad #GunViolenceCanada #StudentMurderCanada

आगे और पढ़ें
Mother kills sons

Mother Kills Sons: पति ने कही ऐसी बात कि दोनों बेटों का गला रेतने के बाद महिला ने दी कूदकर जान

पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। जन्मजन्मांतर के लिए एक दूसरे के बंधन में बंधने वाले हर पति-पत्नी में थोड़ी बहुत तो तू-तू , मैं-मैं होती ही है। मामूली विवाद होना आम बात है। लेकिन कभी-कभी विवाद इस कदर बढ़ जाता है कि नौबत आत्महत्या या हत्या तक आ जाती है। इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है तेलंगाना के हैदराबाद से, जहाँ एक पत्नी अपने पति की बातों से इस कदर आहात हुई कि पहले उसने अपने दो मासूम बेटों को मौत के घाट (Mother Kills Sons) उतार दिया और फिर खुद भी छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। दिल को दहला देने वाली यह घटना हैदराबाद के जीदीमेटला पुलिस थाना क्षेत्र के गजुला रामाराम की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय तेजस्विनी अपने दो बच्चों और पति के साथ रहा करती थी। खैर, घर में आये दिन पति से उसकी बहस हुआ करती थी। दरअसल, तेजस्विनी कई वर्षों से आंखों की बीमारी से पीड़ित थीं। जाहिर सी बात है, माँ की बीमारी का असर उसके बेटों पर भी पड़ा। उन्हें दिखाई पड़ सके इसलिए हर चार घंटे के अंतराल में आँख में दवा डालनी पड़ती थी। इस बीमारी में उन्हें काफी परेशानी होती थी।  पति की बात इस कदर चुभी कि कर (Mother Kills Sons) ली आत्महत्या  इस बीमारी से न सिर्फ तेजस्विनी बल्कि उसका पति भी परेशान था। उसे लगता था कि तेजस्विनी के कारण ही उसके बच्चों को भी नाहक ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते पति-पत्नी के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। कई बार तो नौबत हाथापाई तक आ जाती थी। कहते हैं कि झगड़े के दौरान उसका पति कथित तौर पर कहा करता था कि “यदि तुम मरना चाहती हो, तो मर जाओ।” इस कदर कसर उसका पति उसे ताने मारा करता था। रोज-रोज के तानों से वो तंग आ चुकी थी। जाहिर सी बात है एक तो बीमारी ऊपर से अपने ही पति की कड़वी बातें किसी के भी मनोबल को गिरा सकती है। ऐसे ही एक दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में आदतन पति ने फिर कहा कि “यदि तुम मरना चाहती हो, तो मर जाओ।” झगड़े के दौरान पति की कही हुई ये बात पत्नी तेजस्विनी को इस कदर चुभी कि उसने आत्महत्या कर (Mother Kills Sons) ली। इस बीच आत्महत्या करने से पहले उसने सबसे पहले एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा।  इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर नारियल काटने वाले चाकू से गला रेता (Mother Kills Sons) बेटों का गला  जानकारी के मुताबिक सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने बड़ी बेदर्दी से अपने दोनों बेटों अर्शित रेड्डी और आशीष रेड्डी की नारियल काटने वाले चाकू से गला रेत (Mother Kills Sons) दिया। बेटों को मौत की नींद सुलाने के बाद उसने खुद भी 5 मंजिला अपार्टमेंट की इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी। बड़ा बेटा अर्शित और तेजस्विनी जगह पर ही दम तोड़ चुके थे। छोटे बेटे की साँसे अभी चल रही थी। इस बीच जैसे ही इस घटना की जानकारी घरवालों को हुई, आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफ़सोस इससे पहले कि वो अस्पताल पहुँच पता उसकी भी साँसे उखड़ चुकी थी। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी। तभी पुलिस को तेजस्विनी का सुसाइड नोट हाथ लगा। अपने सुसाइड नोट में उसने कहा कि “इन-इन परिस्थितियों के कारण उसने अपने बच्चों को मार डाला और खुद भी जान दे दी।” खैर, कहने की जरूरत नहीं, पल भर के गुस्से ने एक हँसते खेलते परिवार को हमेशा के लिए मौत की आगोश में सुला दिया।  Latest News in Hindi Today Hindi News Mother Kills Sons #MotherKillsSons #MurderSuicide #CrimeNews #ShockingCrime #FamilyTragedy #IndiaNews #DomesticDispute #WomanKillsChildren #SuicideNews #HeartbreakingNews

आगे और पढ़ें
Wife Plots Husband’s Murder Using Snake

Wife Plots Husband’s Murder Using Snake: प्रेमी के साथ मिलकर पति को लगाया ठिकाने, कमर के नीचे रखा सांप, पोस्टमार्टम ने खोली पोल

मेरठ की हवा को न जाने क्या हो गया है। वहां हादसे हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सौरभ हत्याकांड के बाद एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सौरभ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मेरठ स्थित बहसूमा के अकबरपुर सादात गाँव में अमित की हत्या उसकी अपनी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने मिलकर कर दी। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही युवक से ही रविता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम का प्रसंग का पता चलने के बाद से अक्सर उसका अमित से विवाद होता था। तीन दिन पहले भी इसी बात पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर रविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। उन्हें रास्ते से भी हटाना था और पकड़ा भी नहीं जाना था। अब वो इस बात पर विचार करने लगे की अमित को कैसे मारा जाए कि उसकी मौत हत्या न लगकर प्राकृतिक मौत लगे। फिर उन्हें सांप से डसवाने का आईडिया आया। इस आईडिया पर अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने सबसे पहले अमित की गला घोंट कर हत्या की और फिर हत्या के बाद उन्होंने हजार रुपये में सांप खरीदकर अमित की कमर के नीचे रख (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) दिया, ताकि लोगों को यह लगे कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है।  पति अमित की कमर के पास एक सांप दबा (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) हुआ था  खैर, इस बीच रविवार की सुबह अमित का शव चारपाई पर मिला था। उसके पांच वर्षीय बेटे अनिकेत ने सुबह अमित को जगाने की कोशिश की। जब वह नहीं उठा तो वह अन्य बच्चों की तरह शोर मचाने लगा। उसका शोर सुन जब परिवार वालों ने आकर देखा तो अमित की कमर के पास एक सांप दबा (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) हुआ है। इस बीच लोगों ने मौके से सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और इसकी वीडियो भी बनाई थी। खबर के अनुसार, अमित के चेहरे, गर्दन व नाक पर चोट के निशान मिले थे। आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शक को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। यह तो ठीक, लेकिन हैरत की बात यह कि “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के काटने के निशान नहीं मिले थे।” इससे यह साफ हो गया था कि अमित की मौत सर्पदंश से नहीं हुई। अमित के चेहरे गर्दन और नाक पर चोट के निशान मिले थे। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना बताया गया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हर कोई हैरान रह गया। डाक्टरों ने अमित की मौत का कारण गला घोंटना बताया है। इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर सोते समय अमित की हत्या कर दी और फिर शक न हो इसके लिए सांप को लाश के नीचे (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) दिया छोड़  View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) पुलिस की गिरफ्त में आए रविता के प्रेमी अमरदीप ने बताया कि “महमूदपुर सिखेड़ा गांव में सपेरे रहते हैं। एक सपेरे से वाइपर सांप एक हजार रुपए में खरीदा था। रविवार को जब घर के लोग सो गए, तो रविता ने उसको फोन करके बुलाया। पहले तो दोनों ने सोते समय अमित की हत्या कर दी और फिर इसके बाद किसी को हत्या का शक न हो इसके लिए सांप को लाश के नीचे छोड़ (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) दिया। इस पूरे मामले ओर एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि “सख्ती से पूछताछ में अमित की पत्नी रविता ने बताया कि उसने प्रेमी संग मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की थी। फिर बचने के लिए  उन्होंने गांव के एक सपेरे से एक हजार रुपये में सांप खरीदा था। प्रेमी सांप लेकर आया और उसे अमित की कमर के नीचे दबा दिया था। सुबह सांप के काटने से मौत का शोर मचा दिया।” उन्होंने आगे बताया कि “पत्नी व प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।” Latest News in Hindi Today Hindi News  Wife Plots Husband’s Murder Using Snake #SnakeMurderPlot #WifeKillsHusband #DeadlyAffair #CrimeNews #TrueCrimeStory #MurderMystery #SnakeAsWeapon #IndiaCrimeNews #PostmortemReveals #ShockingMurder

आगे और पढ़ें
Congress leader Sarla Mishra’s murder case reopens

Sarla Mishra murder case: दिग्विजय सिंह के उड़े होश, फिर से खुलने जा रही है कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड की फाइल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वो एक बार फिर मुश्किलों में घिर सकते हैं। दरअसल, 28 साल पुराने कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड की फाइल (Sarla Mishra murder case) एक बार फिर से खुलने जा रही है। भोपाल का बहुचर्चित कांड सरला मिश्रा सुर्खियों में रहा है। जानकारी के मुताबिक भोपाल की जिला अदालत ने इस केस की दोबारा से जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में सरला के भाई ने दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरला के भाई अनुराग मिश्रा का कहना है कि “उनकी बहन सरला मिश्रा 14 फरवरी 1997 को संदिग्ध अवस्था में जली हुई पाई गई थीं।” पुलिस ने उस समय इस मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज किया था, जबकि वो हत्या का मामला था। इसी मामले में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का नाम भी सामने आया था। आरोप था कि सरला की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गई थी। उनका गंभीर आरोप है कि ” सिर्फ सियासी दुश्मनी के चलते उनकी बहन की गई हत्या की गई थी।  ध्यान देने वाली बात यह कि जब सरला मिश्रा का 1997 को निधन हुआ था, तब मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मामले की पुन: जांच कर चार्जशीट (Sarla Mishra murder case) संबंधित न्यायालय में पेश करने का दिया है आदेश  खबर के मुताबिक सरला मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में भोपाल के टीटी नगर थाने की ओर से पेश की गई खात्मा रिपोर्ट को न्यायालय ने नामंजूर कर दिया है। दरअसल,  सरला के भाई अनुराग मिश्रा की घोर आपत्तियों के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने टीटी नगर पुलिस को मामले की पुन: जांच कर चार्जशीट (Sarla Mishra murder case) संबंधित न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि यह मामला 28 वर्ष पुराना है। 14 फरवरी 1997 को सरला मिश्रा भोपाल के साउथ टीटी नगर स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थीं। इलाज के लिए उन्हें पहले तो हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन फिर बाद में नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। जहां 19 फरवरी 1997 को इलाज के दौरन उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस की जांच में सरला मिश्रा की मौत को सुसाइड बताया गया था।  इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर 20 साल बाद पुलिस ने मामले की जांच कर (Sarla Mishra murder case) सात नवंबर 2019 को सीजेएम कोर्ट में पेश की थी खात्मा रिपोर्ट खैर, इस बीच तकरीबन 20 साल बाद पुलिस थाना टीटी नगर ने मामले की जांच कर (Sarla Mishra murder case) सात नवंबर 2019 को सीजेएम कोर्ट में खात्मा रिपोर्ट पेश की थी। इस खात्मा रिपोर्ट पर सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में एक रिट याचिका भी दायर की। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद भोपाल जिला कोर्ट को आदेश दिए थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद से यह मामला यहां चल रहा था। इस बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने अपने आदेश में खात्मा रिपोर्ट को अधूरा बताया है। उन्होंने लिखा कि “फरियादी की प्रोटेस्ट पिटीशन और खात्मा प्रकरण में साक्षियों के कथन से घटना के संबंध में की गई विवेचना अपूर्ण दिख रही है।” केस रीओपन होने पर ख़ुशी जताते हुए अनुराग मिश्रा ने कहा कि “मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।” दरअसल, कोर्ट ने माना है कि पुलिस जांच सही से नहीं हुई थी। कारण यही जो, पुलिस को पुनः जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिया गया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Sarla Mishra murder case #SarlaMishra #DigvijaySingh #MurderCase #CongressNews #MPNews #PoliticalControversy #BreakingNews #CrimeUpdate #JusticeForSarla #ReopenedCase

आगे और पढ़ें
Wife murders husband

Wife murders husband: यूट्यबर प्रेमी के साथ मिलकर 32 साल की महिला ने घोंटा पति का गला, 19 दिन बाद इस तरह खुला भेद

यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद देश भर से पतियों की हत्या की ख़बरें सुर्खियां बनने लगी हैं। इसी तरह का एक और मामला हरियाणा के भिवानी से प्रकाश में आया है, जहाँ आरोपी कातिल पत्नी ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का गला घोंट (Wife murders husband) दिया और शव को नाले में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक प्रवीण हत्याकांड में 19 दिन तक पुलिस ने जांच की। और के बाद रवीना और उसके प्रेमी यूट्यूबर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें दोनों बाइक पर नजर आए और शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से हत्या का खुलासा हुआ।  छह साल पहले 35 वर्षीय प्रवीण की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना (Wife murders husband) से हुई थी मामला है हरियाणा के भिवानी का, जहाँ पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी के रहने वाले 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना से छह साल पहले शादी हुई थी। दोनों का छह साल का एक बेटा भी है। शादी के शुरुआती वर्षों में सब ठीक था। मजे से दोनों की जिंदगी कट रही थी। इस बीच सोशल मीडिया के दौर में औरों की तरह रवीना को भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने का भूत सवार हुआ। अक्सर वो इंस्टाग्राम पर छोटे-मोटे रील बनाकर उपलोड किया करती थी। फिर एक दिन इंस्टाग्राम पर ही उसकी सुरेश से मुलाकात हुई। दोनों का शौक एक ही था। फिर क्या था, अब दोनों मिलकर वीडियो बनाने लगे। शुरूआती मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती, प्यार में बदलते देर नहीं लगी। खैर, पति प्रवीण को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता था। क्योंकि प्रवीण को लगता था कि मॉडर्न ज़माने में रील वगैरा बनाना (Wife murders husband) आम है।  इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर भेद खुलने पर दोनों ने प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया इस बीच दोनों करीब आते गए। और फिर दोनों इतने करीब आ गए कि उन्होंने सभी हदों को पार करने की ठान ली। और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। इस दरम्यान एक दिन प्रवीण ने दोनों को एक-साथ हमबिस्तर होते देख लिया। भेद न खुल जाए इसलिए दोनों ने मिलकर प्रवीण को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। ऐसे में दोनों ने भेद खुलने पर प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया। और फिर प्रवीण की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने रात होने का इंतजार किया। रात होते ही रवीना और सुरेश ने करीबन ढाई बजे शव को बाइक पर ले जाकर छह किलोमीटर दूर एक नाल में में फेंक दिया। इस बीच 28 मार्च को शव के पास कुत्तों के मंडराने लगे तो लोगों को शक हुआ। शुरुआत में परिजनों को शक हुआ कि ज्यादा शराब पीने की वजह से वो नाले में गिर गया होगा। खैर, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस बीच पुलिस को रवीना और सुरेश के संबंधों के बारे में भी पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल्स और आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। तभी पुलिस को एक कैमरे में दोनों बाइक पर साथ जाते दिखे। मामला पानी की तरह साफ़ था। पुलिस ने बिना देर किये 19 दिन बाद यानि 12 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  Latest News in Hindi Today Hindi News Wife murders husband #wifemurder #youtuberlove #murdermystery #crimeindia #truecrime #husbandmurder #viralnews #indianews #shockingcrime #breakingnews

आगे और पढ़ें
₹50 crore job scam

Constable fraud: सैकड़ों पुलिसकर्मियों को सुनहरे ख्वाब दिखाकर कांस्टेबल ने की 50 करोड़ रुपये की ठगी

ठग और पुलिस के कई किस्से सभी ने सुन ही रखे हैं। जहाँ एक ठग पहले तो आम लोगों को शार्टकट अमीर होने का लालच देकर उनसे लाखों करोड़ों वसूलता है और फिर मौका पाकर रफूचक्कर हो जाता है। लेकिन क्या हो जब एक पुलिस वाला ही पुलिस वालों से ठगी (Constable fraud) कर ले। वो भी हजार दो हजार की नहीं, करोड़ों की? दरअसल, अजमेर पुलिस का एक कांस्टेबल इतना शातिर निकला कि उसने अपने ही सैंकड़ों साथी पुलिसकर्मियों से करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करके फरार हो गया। जब उसके खेल का पर्दाफ़ाश हुआ तो सभी सन्न रह गए। बड़ी बात यह कि ठग कांस्टेबल का टीचर भाई भी उसके साथ इस ठगी में शामिल था। फ़िलहाल दोनों भाई अब फरार हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पवन कुमार ने पुलिस लाइन के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर तैनात जवानों को अपना निशाना बनाया। उन्हें जल्द पैसे डबल करने का लालच दिया और फिर विदेशी कंपनी में निवेश करने के नाम पर उनसे लाखों रुपये ले लिए। यही नहीं, आरोपी पवन कुमार का भाई कुलदीप मीणा भी शिक्षा विभाग में सीनियर शिक्षक पद पर तैनात है। वह भी लंबे समय से फरार है। दोनों भाई पुलिस के जवानों और अधिकारियों के साथ ही आम जनता के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए हैं।  साल भर से अजमेर में ठग कांस्टेबल की ओर से ठगी (Constable fraud) का यह खेल खेला जा रहा था जानकारी के मुताबिक बीते साल भर से अजमेर में ठग कांस्टेबल की ओर से ठगी (Constable fraud) का यह खेल खेला जा रहा था। इस बीच कइयों ने शिकायतें भी दर्ज कराई। लेकन मजे की बात यह कि तब अधिकारियों के कानों जूं तक नहीं रेंगी। धीरे-धीरे जब उसके खिलाफ शिकायतें बढ़ने लगी तब जाकर आधुकरियों की नींद टूटी। पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की, तो सामने आया कि कांस्टेबल ने साल भर कुछ नहीं तो सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तकरीबन 50 करोड़ रुपये का चुना लगा चुका है। ठगी का यह आंकड़ा सामने आते ही पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। न सिर्फ सन्न रह गए बल्कि आनन-फानन में आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड भी कर दिया है। खैर, अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अजमेर एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जागिड़ के मुताबिक, “आरोपी कांस्टेबल पवन कुमार अजमेर पुलिस लाइन में तैनात था। वह करौली जिले के कोटड़ा का रहने वाला है और लंबे समय से छुट्टी पर चल रहा है। ठगी का भेद खुलने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया है। आरोपी के खिलाफ अजमेर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इसके साथ ही क्लॉक टावर थाने में कांस्टेबल दीपक कुमार ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। ठगी किए गए रुपये का आंकड़ा 50 करोड़ से अधिक है।” इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर बहकावे में आकर सोने के गहने बेचकर कर (Constable fraud) दिया था लाखों रुपये का निवेश एएसपी के अनुसार पीड़ित कांस्टेबल ने बताया कि “पवन कुमार ने उन्हें अधिक पैसे का लालच दिया था। उसके बहकावे में आकर उसने सोने के गहने बेचकर लाखों रुपये का निवेश कर (Constable fraud) दिया था। लेकिन अभी तक एक भी पैसा नहीं मिला है। इसी तरह की मिलती-जुलती कई शिकायतें पुलिस को मिली हैं। एएसपी ने कहा कि “बढ़ती शिकायतों को देख मामले को गंभीरता से लिया गया। और इसके गड़बड़ी पाए जाने पर कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।”  Latest News in Hindi Today Hindi News Constable fraud #ConstableFraud #JobScam #PoliceScam #50CroreScam #FraudAlert #FakeJobs #IndiaScam #RecruitmentScam #ScamNews #JobFraud

आगे और पढ़ें
Doctor kills wife

Doctor kills wife: चरित्र पर शक की वजह से डॉक्टर पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र में नागपुर के हुडकेश्वर से दिल को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां सिर्फ चरित्र पर शक की वजह से डॉक्टर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या हत्या कर दी। यह घटना हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के लाडेकर लेआउट स्थित एक आवासीय मकान में (Doctor kills wife) घटी। घटना के दौरान पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और उसके भाई ने उसके सिर पर रॉड से वार किया, जिससे डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम डॉक्टर अर्चना राहुले था। महिला डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। हत्या करने के दोनों आरोपी डॉक्टर हैं। इन आरोपियों के नाम पति अनिल राहुले और देवर रवि राहुले हैं। आरोपी पति डॉ. अनिल (52) छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। मृतक का एक बेटा है जो तेलंगाना राज्य के करीमनगर में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष में पढ़ रहा है, जो अपनी मां की हत्या पिता के द्वारा किए जाने से गह्ररे सदमे में है। बता दें कि डॉक्टर दंपति ने प्रेम विवाह किया था। खैर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।   आरोपी राजू ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उतार दिया मौत (Doctor kills wife) के घाट जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अनिल राहुले अर्चना के चरित्र पर शक करता था। आए दिन वह अर्चना के साथ विवाद किया करता था। अनिल अक्सर अपनी पत्नी से लड़ता था और मारपीट किया करता था। इसके चलते दोनों की शादीशुदा जिंदगी बड़ी तनावपूर्ण चल रही थी। विगत 8 अप्रैल को अनिल ने खैरलांजी में रहने वाले अपने बड़े भाई राजू को बताया कि अर्चना के किसी के साथ अनैतिक संबंध हैं। फिर उसने कुछ आपत्तिजनक देखने की भी बात की और फिर परिवार की बदनामी के डर से राजू को अर्चना की हत्या करने के लिए तैयार किया। योजना के तहत 9 अप्रैल की शाम राजू खैरलांजी से और अनिल रायपुर से नागपुर पहुंच गए। घर के समीप एक गली में मुलाकात की और सीधे घर में गए। घर जाने पर अनिल और अर्चना के बीच गरमागरम बहस हुई। इसी दौरान अनिल ने अर्चना के पैर पकड़ लिए और राजू ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर मौत (Doctor kills wife) के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि “हत्या के बाद दोनों भाइयों ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके घर को बंद कर दिया और भाग गए।” खुद ही दी पुलिस को हत्या की (Doctor kills wife) सूचना  फिर 3 दिन बाद अनिल 12 अप्रैल को अपने घर लौटा और शोर मचाया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी (Doctor kills wife) सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने प्रथमदृष्टया इसे डकैती का मामला समझा। फिर पुलिस की नजर शव पर पड़ी। शव का सिर सड़ चुका था। इस अनिल बेचैन था और रह रहकर बेहोश होने का नाटक कर रहा था। अनिल ऐसे नाटक कर रहा था जैसे मानो पत्नी की मौत का गहरा सदमा पहुंचा है। बड़ी बात यह कि घर की कोई भी वस्तु गायब नहीं हुई थी। अर्चना के दोनों फोन भी वहीं पड़े थे। पुलिस को उसकी इस हरकत पर शक हुआ। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि हत्या लूट या चोरी के इरादे से नहीं हुई है। पुलिस ने तुरंत कॉल डिटेल्स खंगाले और पहला संदेह अनिल पर ही हुआ।  इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा 9 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या कर रायपुर चला गया था (Doctor kills wife) डॉक्टर पति  अधिकारी ने बताया कि “पूछताछ के दौरान अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की।” जिसके बाद उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कहीं कोई और मकसद तो नहीं था? पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने 9 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर पर (Doctor kills wife) ही छोड़कर रायपुर चला गया था। शनिवार को घर लौटने पर दरवाजा खोलते ही अनजान होने का नाटक करते हुए आरोपी पति ने उसकी पत्नी की हत्या हो जाने की बात कही। रविवार को दोपहर में दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। खैर, आजकल रिश्तों में दरार होना बड़ी आम बात है। लोग शक होने पर भी वर्षों पुराने रिश्ते भी तोड़ देते हैं। कभी-कभी तो छोटा-मोटा विवाद होने पर ही लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बन जाते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi News Doctor kills wife #DoctorKillsWife #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #CharacterDoubt #IndiaCrime #BreakingNews #WifeMurder #FamilyCrime #ShockingNews

आगे और पढ़ें
MP Court Gives Death Sentence in 6-Year-Old Rape Case

6-year-old rape and murder: एमपी में 6 साल की मासूम से रेप और हत्या के दोषी को कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा में 6 साल की बच्चे के साथ रेप और उसकी हत्या (6-year-old rape and murder) करने के अपराधी को मौत की सजा दी गई है। जानकारी के मुताबिक प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान ने 88 दिन चली सुनाई के बाद शुक्रवार शाम आरोपी अजय को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा पीड़िता के परिवार को 4 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया।  यही नहीं उन्होंने बच्ची पर कविता लिखकर संवेदना भी जताई है। दरअसल, आरोपी अजय ने 9 जनवरी की रात को बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसका मुंह दबाकर (6-year-old rape and murder) कर दी थी हत्या  जानकारी के मुताबिक 2 जनवरी की रात 9 बजे आरोपी अजय ने बच्ची का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद उसने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर हत्या (6-year-old rape and murder) कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इस बीच बच्ची के परिवार ने पूरे गांव में उसकी तलाश करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। शुरुआत में न नुकुर करने के बाद अजय ने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया था।  इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा जज ने आरोपी को 3000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए मौत (6-year-old rape and murder) की सुनाई सजा  बता दें कि इस मामले में 13 जनवरी को कोर्ट में चालान पेश किया गया था। इसके बाद अभियोजन पक्ष की तरफ से कोर्ट में कुल 39 गवाह पेश किए गए थे। सभी ने घटना की पुष्टि की। इसके अलावा 96 दस्तावेज और 33 सबूत पेश किए गए। मुख्य बात यह कि डीएनए रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक मनोज जाट ने शासन का पक्ष रखा। कोर्ट ने सभी सबूतों के आधार पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में दोषी पाया। जज ने आरोपी को 3000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए मौत (6-year-old rape and murder) की सजा सुनाई है। बच्चों के खिलाफ इस तरह की दुखद घटनाएं दिल को झकझोर देती हैं। आलम यह है कि दरिंदें हर नुक्कड़ और चौराहे पर बैठे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता की सबब बनते जा रही है। मौजूदा दौर में बच्चों के प्रति बढ़े अपराध के बाद तो यही कहा जा सकता है कि जब तक आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलेगी तब तक उनके हौसलें पस्त नहीं होंगे। सरकार को ऐसे कानून बनाने चाहिए जिससे ऐसे दुर्दांत अपराधियों को ऊपरी अदालत में अपील करने का मौका ही न मिले। Latest News in Hindi Today Hindi News 6-year-old rape and murder #MPNews #ChildAbuse #JusticeForVictims #DeathPenalty #IndiaNews #RapeCase #CrimeNews #CourtVerdict #SaveChildren #LegalJustice

आगे और पढ़ें
Suicide over daughter’s marriage

Suicide over daughter’s marriage: बेटी के प्रेम विवाह करने व्यथित पिता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बयां किया अपना दर्द

हमारे देश में बालिग होने पर अपनी मर्जी से विवाह करने की आजादी है। कई बार लड़के लड़कियां माँ-बाप के खिलाफ जाकर शादी कर लेते हैं। ऐसे में या तो घर उन्हें त्याग देता है या बात बहुत बढ़ने पर उन्हें रास्ते से ही हटा देता है। कई मामलों में तो कुछ दिन बाद ही सही उन्हें स्वीकार भी कर लेता है। लेकिन क्या अपने सुना है कि बेटी की शादी से व्यथित एक पिता ने खुद को ही गोली मारली? यह अक्सर काम देखा गया है जिसमें बापने खुद को ही गोली मार ली। दरअसल, ग्वालियर जिले में एक पिता ने बेटी के प्रेम विवाह करने पर खुद को गोली मारकर अपनी (Suicide over daughter’s marriage) जान दे दी। सुसाइड नोट में पिता ने लिखा, ‘यह कैसा कानून है जो बेटी के बालिग होते ही पिता से उसके सारे अधिकार छीन लेता है? बेटी को अपनी मर्जी से जीने का हक है, लेकिन क्या एक पिता की भावनाओं की कद्र भी नहीं? क्या एक पिता की भूमिका बेटी के बालिग होते ही खत्म हो जाती है? मृतक पिता ने खुदकुशी से पहले लिखे सुसाइड नोट में लिखा कि उनका दुख बेटी के पसंद से नहीं, बल्कि बेटी को खो देने का है। अपना दर्द साझा करते हुए पिता ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने बेटी को समझाया, लेकिन वो नहीं मानी।  बेटी के फैसले से इस कदर टूटे कि अपनी जीवन लीला (Suicide over daughter’s marriage) ही समाप्त कर दी रिपोर्ट के मुताबिक 49 वर्षीय मृतक संजू जायसवाल ने गुरुवार को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर (Suicide over daughter’s marriage) अपनी जान दे दी। मेडिकल स्टोर चलाने वाले पिता संजू की 21 वर्षीय बेटी हर्षिता ने पड़ोसी युवक आनंद अटालिया से प्रेम विवाह किया था। परिवार ने इस शादी का विरोध किया। बेटी को लाख समझाया लेकिन वो अपने फैसले पर अड़ी रही। इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला कोर्ट तक पहुँच गया। जानकारी मुताबिक अदालत में बेटी ने साफ कहा कि “वह बालिग है और पति के साथ रहना चाहती है।” पिता संजू को अपनी बेटी से यह उम्मदी नहीं थी। बेटी के इस फैसले से वो इस कदर टूटे कि उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर दी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और लाइसेंसी बंदूक जब्त की है। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस तहकीकात कर रही है और परिजन के बयान ले रही है।  इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा संविधान गलत है, जो लड़कियों के बालिग होने पर पिता से उसके अधिकार छीन लेता है मृतक ने लिखा कि संविधान गलत है, जो लड़कियों के बालिग होने पर पिता से उसके अधिकार छीन लेता है, वो वकील जो कुछ पैसों के लिए एक परिवार की बलि तक चढ़ा देते हैं, उनकी भी बेटियां होती हैं। वे कुछ नहीं सोचते पिता का दर्द, एक परिवार नष्ट होता है, उसका कुछ नहीं बचता। उन्होंने आगे लिखा कि “आर्य समाज की शादी मान्य नहीं हैं, तो कोर्ट कैसे बालिका को उसके साथ भेज सकता है। बकौल पिता, अगर बेटी 17 आयु से कम हैं तो उस तौर पर माता-पिता कुछ कहते हैं तो कोर्ट माता-पिता को सौंपता है, लेकिन यदि वो बालिग है तो नहीं सौंपता, यह गलत है। हर्षिता ने तूने गलत किया, परिवार नहीं खानदान बर्बाद कर दिया। पिता ने आगे कहा कि मैं उन दोनों को मार सकता हूं, लेकिन अपनी लड़की को कैसे मारता। रेनू (पत्नी) मुझे माफ कर देना, क्योंकि मैं उनको मारता तो तुम्हारा भविष्य खत्म हो जाता। इसलिए मैं खुद मर रहा हूं। रेनू, अपना और बेटे पूर्णांक का ख्याल रखना। पूर्णांक को अपनी किस्मत लिखना है। बेटा मुझे माफ करना..और इस तरह आखिरी शब्द लिखते हुए पिता ने खुद (Suicide over daughter’s marriage) को गोली मार ली। Latest News in Hindi Today Hindi News Suicide over daughter’s marriage #LoveMarriageControversy #FatherDaughterBond #SuicideCaseIndia #MarriageDispute #HeartbreakingNews #IndianFamilyCrisis #SuicideOverMarriage #EmotionalTrauma #FamilyHonorIssue #IndiaNewsUpdate

आगे और पढ़ें
fake cardiologist in MP used a foreign name

एमपी का फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट धौंस जमाने के लिए रखा था विदेशी नाम, करता था विदेश यात्रा, मोबाइल ने खोले कई राज 

मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव (Fake Cardiologist Narendra Yadav) के इलाज से सात लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी डॉक्टर के पास सिर्फ MBBS की डिग्री ही है। जबकि इसके पास मौजूद एमडी और कार्डियोलॉजी की डिग्री फर्जी हैं। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपी डॉक्टर ने इन डिग्रियों को किसी गिरोह से बनवाई या फिर मोबाइल ऐप की मदद से खुद ही बनवाई। बता दें कि आरोपी फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव (Fake Cardiologist Narendra Yadav) अपनी फर्जी डिग्रियों की मदद से दमोह में मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में तैनात था। यहीं पर इसने सात लोगों की हार्ट सर्जरी की थी। आपरेशन के बाद इन सभी सातों मरीजों की मौत हो गई। इसका खुलासा होने के बाद से पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) भी इस मामले की जांच कर रहा है।  आरोपी डॉक्टर के मोबाइल में मिले फर्जी दस्तावेज बनाने वाले ऐप्स  दमोह के एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही टीम ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई ऐसे ऐप्स मिले, जिससे फर्जी दस्तावेज बनाए जा सकते हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी डॉक्टर ने शायद इन ऐप्स की मदद से ही फर्जी डिग्रियां तैयार की होंगी। साथ ही आरोपी नरेंद्र यादव से पूछताछ में यह भी पता चला कि, दूसरों से अलग दिखने और मरीजों को प्रभावित करने के लिए उसने अपना नाम बदलकर एन. जॉन. केम (Fake Cardiologist Narendra Yadav) रख लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, यह विदेश नाम उसे काफी मदद करता था। वह जब भी किसी अस्पताल में काम करने जाता, तो उसे उसके इंग्लिश नाम की वजह से दूसरे डॉक्टरों से ज्यादा सम्मान मिलता था। साथ ही मरीज भी उसे महत्व देते थे। इसी नाम से वह खुद को सुपर स्पेशलिस्ट बताकर सर्जरी करता है।  इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा आरोपी की विदेश यात्रा की डिटेल खंगाल रही पुलिस  जांच के दौरान पुलिस को आरोपी डॉक्टर के पास से एक पासपोर्ट भी मिला है। जिसकी जांच में पता चला कि यह आरोपी कई बार विदेश यात्रा पर भी जा चुका है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन विदेशी यात्राओं का मकसद क्या था। कहीं यह किसी विदेशी गिरोह से तो नहीं जुड़ा है। इसने जिस तरह से सर्जरी कर सात मरीजों की जान ले ली, उसे देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकािरयों का कहना है कि जांच अभी चल रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद आरोपी डॉक्टर पर कई अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं. फिलहाल, आरोपी डॉक्टर अभी पुलिस हिरासत में है। Latest News in Hindi Today Hindi News Fake Cardiologist Narendra Yadav #FakeDoctor #CardiologistScam #MPNews #MedicalFraud #DoctorExposed #IndiaNews #FraudRevealed #ScamAlert #FakeIdentity #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Translate »