Murshidabad violence

Murshidabad violence: वक्फ संसोधन बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में इस वजह से भड़की हिंसा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित जंगीपुर के मुस्लिम बहुल वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग जुटे थे। प्रदर्शनकारी बिल को वापस लेने की मांग कर रहे थे। शांतिपूर्वक चल रहा प्रदर्शन देखते ही देखते एकएका एक झूठी अफवाह के चलते उग्र और हिंसक (Murshidabad violence) हो गया। अचानक उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ पुलिस की कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की बल्कि उन्हें आग के हवाले भी कर दिया। दरअसल, किसी ने अफवाह फैला दी कि वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों में से किसी की पुलिसलाठी चार्ज में मौत हो गई है। फिर क्या था , आंदोलन हिंसक हो गया। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।  अफवाह के चलते फैली (Murshidabad violence) हिंसा  जानकारी के मुताबिक जंगीपुर ग्राउंड पर पुलिस की तैनाती कम थी। दरअसल, इस बीच रामनवमी के मौके पर दूसरों जगहों पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। कारण यही अनियंत्रित भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे के पास पहुंचकर सड़क को जाम करने लगे। इस बीच पुलिस ने जब इन प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो धक्का मुक्की शुरू हो गई। और इस धक्का मुक्की में एक युवक नीचे गिर गया।  युवक के नीचे गिरने के बाद यह अफवाह फैल गई कि जो व्यक्ति नीचे गिरा है वो पुलिस की लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस अफवाह के बाद माहौल बिगड़ गया। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारी आगजनी और तोड़फोड़ (Murshidabad violence) करने लगे।  कई इलाकों बीएनएसए की धारा 163 (Murshidabad violence) कर दी गई है लागू  स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद करने का दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। यही नहीं,  स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज और सूती इलाकों बीएनएसए की धारा 163 लागू (Murshidabad violence) कर दी है। जानकारी के मुताबिक इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। अब इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंकात मजूमदार ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “ममता बनर्जी के शासन में बंगाल लहूलुहान हो रहा है।” इसे भी पढ़ें:- मराठी बनाम हिंदी विवाद से डरा महाराष्ट्र का उद्योग जगत, कारोबारियों को सता रहा मजदूरों के पलायन का डर रैली पर लाठीचार्ज करना (Murshidabad violence) अस्वीकार्य है- तृणमूल कांग्रेस जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि “प्रदर्शनकारियों ने इलाके में तैनात पुलिस पर पथराव किया और कुछ पुलिस वाहनों में आग लगा (Murshidabad violence) दी गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। तो वहीं इस मामले में राज्य के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि “वामपंथी शासन के दौरान भी अल्पसंख्यकों के साथ पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता था।” इस बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी ने कहा कि “वामपंथी शासन के दौरान भी पुलिस ने अल्पसंख्यकों पर कभी लाठीचार्ज नहीं किया। अगर किसी ने हिंसा का सहारा लिया है तो जाहिर तौर पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन एक रैली पर लाठीचार्ज करना अस्वीकार्य है।” Latest News in Hindi Today Hindi News Murshidabad violence #MurshidabadViolence #WaqfAmendmentBill #WestBengalNews #ProtestNews #WaqfBillProtest #MurshidabadClash #WaqfBillControversy #IndianPolitics #BreakingNewsIndia #WaqfRights

आगे और पढ़ें
Punjab Kings Beat CSK by 18 Runs

Punjab Kings beat CSK: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की 18 रनों से मात 

8 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 22वां मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से मात (Punjab Kings beat CSK) दी। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, वो लगातार चार मैच हार चुकी है। खैर, बात इस मुकाबले की तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह (00) और कप्तान श्रेयस अय्यर (09) के रूप में उसे शुरूआती झटके मिले। प्रभसिमरन दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी की गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि अगले ओवर में खलील ने अय्यर को भी बोल्ड कर दिया। पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्या मैदान पर डटे रहे। प्रियांश ने 42 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों की मदद से से 103 रन की शतकीय पारी खेली। यह उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का ही कमाल था जो उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इस तरफ पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने तूफानी शतक जड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए पंजाब किंग्स ने छह विकेट पर 219 रन बनाए।  चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बड़ी शानदार (Punjab Kings beat CSK) रही  220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बड़ी शानदार (Punjab Kings beat CSK) रही। शुरूआती ओवर में सीएसके की तरफ से डोवॉन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने संभलकर खेलने की कोशिश की। इस बीच रचिन 23 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 छक्के जड़े। तीसरे नंबर पर आए ऋतुराज गायकवाड़ 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे 27 गेंदों में 42 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे। शिवम के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी पारी को संभालने की कोशिश की।  इसे भी पढ़ें:- 10 साल बाद अपने ही घर में मुंबई इंडियंस को आरसीबी से मिली करारी शिकस्त  सीएसके 5 विकेट पर 201 रन ही बना (Punjab Kings beat CSK) सकी इस बीच 18वें ओवर के दौरान डेवॉन कॉन्वे को रिटायर्ड आउट कर दिया गया। उन्होंने 49 गेंदों में 69 बनाए। आखिरी ओवरों में चेन्नई को 5 गेंदों में 28 चाहिए थे लेकिन वह रन 9 ही बना पाई। इस तरह सीएसके की टीम 201 रन ही बना सकी और 18 रनों से यह मैच हार गई। यह टूर्नामेंट में उनकी चौथी हार थी। बता दें कि पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 219 रन बनाए, तो चेन्नई की टीम इतने ही ओवर में 5 विकेट पर 201 रन ही बना (Punjab Kings beat CSK) सकी। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस हार की वजह भी बताई। उन्होंने गेंदबाजी या बल्लेबाजी विभाग पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा, बल्कि फील्डिंग को इसके लिए कसूरवार बताया। सिर्फ शुरुआती मुकाबला ही जीतने वाली चेन्नई अब इस स्टेज तक 5 मैच खेलने के बाद नौवें नंबर की टीम बन गई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Punjab Kings beat CSK #PunjabKings #CSK #IPL2025 #PBKSvsCSK #CricketNews #IPLMatch #ShikharDhawan #CSKvsPBKS #IPLHighlights #PBKSWin

आगे और पढ़ें
Police Warns of Cyber Fraud

इस दिन से शुरू होने वाली है Char Dham Yatra 2025, साइबर ठगी से बचने हेतु पुलिस ने श्रद्धालुओं से की यह खास अपील

आज के इस डिजिटल युग में साइबर ठगी बड़ी आम हो गई है। साइबर ठग लोगों को ठगने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। कभी बैंक अकाउंट की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर तो कभी लॉटरी के। ऐसे में सभी लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। वैसे भी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) की शुरुआत होने वाली है। दरअसल, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बद्रीनाथ, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन अभी से तैयारियों में जुटा हुआ है। कहने की जरूरत नहीं, प्रशासन के साथ-साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार साइबर पुलिस और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने साइबर ठगों से निपटने हेतु कमर कस ली है। पुलिस ने किसी भी बुकिंग के लिए यात्रियों से आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। इस बीच यात्रा के दौरान जब धाम (Char Dham Yatra 2025) के कपाट खुलेंगे, तब केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी (2 मई से) शुरू होंगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। यूकाडा और आईआरसीटीसी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिये यात्रियों को ठगने (Char Dham Yatra 2025) के काम में लग जाते हैं बता दें कि हेली सेवाओं की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा। इस पूरे मामले पर यूकाडा के अधिकारी ने बताया कि “इस बार सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके। पिछले वर्ष भी साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी। गौरतलब हो कि हर साल केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं का संचालन होता है। यही वजह जो, ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिये यात्रियों को ठगने (Char Dham Yatra 2025) के काम में लग जाते हैं। इसे रोकने के लिए उत्तराखंड साइबर सेल ने प्राथमिकता के आधार पर कई कदम उठाए हैं। कोई किसी भी तरह की ठगी का शिकार न हो सके इसलिए साइबर पुलिस ने अपील की है कि यात्री सिर्फ उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग करें। View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) इसे भी पढ़ें:- सक्सेसफुल बिजनेसमैन एंड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Arif R.B. Khan ने डिजिटल सेक्टर में “VAATU Enterprises LLP” की शुरुआत की पिछले साल चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) के नाम पर ठगी करने वाली 80 फर्जी वेबसाइट्स को बंद किया गया था जानकारी के मुताबिक पिछले साल चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) के नाम पर ठगी करने वाली 80 फर्जी वेबसाइट्स को बंद किया गया था और 30 से अधिक फेक फेसबुक विज्ञापनों को हटाया गया था। यही नहीं, 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया गया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने कई ठगों को गिरफ्तार भी किया। उनके पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुए थे। पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए साइबर ठगों पर पैनी नजर बनाई हुई है। पुलिस ने लोगों से संदेह होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऑनलाइन आधार कार्ड या पैन कार्ड जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। इसके साथ ही पुलिस ने टिकट बुकिंग से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचने और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की गुजारिश की है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Char Dham Yatra 2025 #CharDhamYatra2025 #CharDhamYatra #CyberSafety #OnlineFraudAlert #Pilgrimage2025 #SpiritualJourney #UttarakhandTourism #CyberCrimeAwareness #TravelAlertIndia #YatraUpdates

आगे और पढ़ें
Bijnor Murder

Bijnor Murder: 8 साल चले प्रेम प्रसंग के बाद की लव मैरिज, फिर सवा साल बाद इस वजह से पति का घोंटा गला

मेरठ के मुस्कान और साहिल का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी के बिजनौर (Bijnor Murder) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुई छोटी सी कहासुनी ने इस कदर विकराल रूप लिया कि गुस्साई पत्नी ने अपने ही पति का गला घोंट दिया। दरअसल, आठ साल पहले दीपक और शिवानी की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। दोनों हल्दौर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों की क्लास 12th  में पढ़ते समय मुलाकात हुई। मुलाकात देखते ही देखते प्यार में बदल गई। इस बीच दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। रेलवे में नौकरी लगने के बाद दीपक ने शिवानी के साथ 17 जनवरी 2024 को शादी कर ली। बता दें कि हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मुकरंदपुर निवासी दीपक कुमार नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर तैनात था।  दीपक चाहता था कि शिवानी घरवालों के साथ ही रहे (Bijnor Murder)  हालांकि दीपक के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बावजूद साल भर वो पति के साथ ससुराल में ही रहे। इस दौरान शिवानी लगातार अकेले रहने की जिद कर रही थी। दीपक चाहता था कि शिवानी घरवालों के साथ ही रहे। इसी को लेकर अब दोनों में झगड़े होने लगे। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर दीपक शिवानी को नजीबाबाद (Bijnor Murder) ले आया और नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर में माकन किराये पर लेकर, अपने छह महीने बेटे के साथ रहने लगा। इसके बावजूद दोनों के संबंध बिगड़ने लगे थे। अब दीपक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। उस लगता था कि उसका किसी ने किसी का साथ चक्कर जरूर चल रहा है। और शिवानी दीपक को रास्ते से हटाकर उसकी नौकरी हड़पना चाहती थी। इस बीच वो मौका तलाशने लगी।  दाहिना हाथ फ्रैक्चर था सो, बाएं हाथ से घोंट (Bijnor Murder) दिया पति का गला जानकारी के मुताबिक चार अप्रैल की सुबह दीपक लगातार दो शिफ्ट की ड्यूटी कर आया था। सुबह करीब 11 बजे शिवानी ने नाश्ते में उसे मखाने और अन्य खाने-पीने की चीजों में नशे की चार गोलियां मिला दी। नाश्ता करने के थोड़ी देर बाद ही दवाइयों ने अपना असर दिखाना शुरू किया और दीपक बेहोश हो गया। दीपक के बेहोश होते ही शिवानी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कमाल की बात यह कि शिवानी का दाहिना हाथ फ्रैक्चर था। सो, उसने अपने बाएं हाथ से पति का गला घोंट (Bijnor Murder) दिया। गला घोंटने के बाद शिवानी ने बड़ी चालाकी से मकान मालिक और ममेरे देवर शुभम को दिल का दौरा पड़ने की सूचना दी। और आनन-फानन में पहले पूजा अस्पताल और फिर बिजनौर में मेडिकल कालेज अस्पताल में शव को ले गई। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसे भी पढ़ें:-  जोधपुर में दिखी लव जिहाद की झांकी, फ्रीज से लेकर सूटकेस में भरे पड़े थे लड़कियों के कटे अंग शिवानी अकेले हत्या नहीं कर (Bijnor Murder) सकती है मृतक के भाई मुकुल को शक हुआ। भाई की शिकायत पर दीपक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने का राज खुला। मृतक के भाई मुकुल ने शिवानी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शिवानी को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन तक जांच और पूछताछ के बाद सोमवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया। और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मृतक के भाई मुकुल का आरोप है कि हत्या में शिवानी के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। वह अकेले हत्या नहीं कर (Bijnor Murder) सकती है। दीपक मजबूत कदकाठी का था। बीएसएसफ में जवान रह चुका है। इसलिए शिवानी और पुलिस की कहानी गले नहीं उतर रही है। मुकुल का कहना है कि “दीपक ने सवा साल पहले उसके साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसका व्यवहार बदला हुआ था।” तो वहीं शिवानी का कहना है कि “पति दीपक उसके चरित्र पर शक और मारपीट करता था। इसके अलावा अपने स्वजन के साथ घर पर ही रखने की जिद कर रहा था। इसीके चलते उसने अपने पति का अपने हाथों से गला घोंट दिया। पूछताछ में शिवानी ने दो युवकों से प्रेम संबंध होने की बात कही।” दीपक की हत्या  (Bijnor Murder) के मामले में अभी किसी और की भूमिका सामने नहीं आई है- एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि “जांच में दीपक की हत्या  (Bijnor Murder) के मामले में अभी किसी और की भूमिका सामने नहीं आई है। शिवानी ने अकेले ही हत्या की है।” पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि “एक माह पहले वह हेतु के लिए दबाव बना रहा था। इस बीच कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ। जानकारी के मुताबिक आए दिन होने वाले झगड़ों से शिवानी अपने पति से खार खाए बैठी थी।” हालांकि एएसपी सिटी ने बताया कि “अभी तक की जांच में यह पता चला है कि “अकेली शिवानी ने अकेली ही हत्या की है। विवेचना चल रही है। आगे खुलासे होने बाकी हैं।” बता दें कि जांच-पड़ताल पुलिस को शिवानी के मोबाइल में 40 सेकेंड का एक वीडियो मिला है। वीडियो में सिर्फ आवाज आ रही है। वीडियो में उनका बेटा रो रहा है और दोनों में गाली-गालौज हो रही है। इसमें सिर्फ दंपती की आवाज आ रही है। पुलिस ने बतौर सबूत इसे रख लिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Bijnor Murder #BijnorMurder #LoveMarriageGoneWrong #CrimeNews #IndiaCrime #BijnorNews #RelationshipMurder #UPCrime #ViralNews #ShockingCrime #LoveTurnedFatal

आगे और पढ़ें
Pradhan Mantri Mudra Yojana

सरकारी स्कीम से पाएं 20 लाख तक का लोन, कारोबार को दें नई दिशा

आजकल हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह जीवन में कुछ अच्छा करे। जिससे न केवल उसे व्यक्तिगत संतुष्टि मिले, बल्कि फाइनेंशियल स्टेबिलिटी भी प्राप्त हो। यही कारण है कि आजकल लोग नौकरी की जगह अपने बिजनेस (Business) को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके कारण यह भी हैं कि अपने बिजनेस (Business) में आपको असीमित आय, पूर्ण स्वंत्रता के साथ-साथ संतुष्टि भी मिलती है। अपना कारोबार शुरू करने में सबसे बड़ी समस्या होती है पर्याप्त धन न होना। अगर आप भी अपना बिजनेस (Business) शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी होना जरूरी है कि सरकार इसके लिए आपको 10 लाख तक का लोन दे सकती है। सरकार की इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana)। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) भारत सरकार की एक मुख्य योजना है, जिसमें छोटे और मध्यम व्यवसायियों को 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। यह योजना नॉन-एग्रीकल्चर क्षेत्र में उत्पादन, व्यापर और अन्य सर्विसेज के सेक्टर में आय उत्पन्न करने वाले छोटे और मध्यम इंटरप्राइजेज के लिए है जैसे मुर्गीपालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन, आदि। इन माइक्रो एवं लघु संस्थाओं में लाखों प्रोप्रिएटरशिप / पार्टनरशिप फर्मेंस शामिल हैं, जो स्माल मैनुफैचरिंग यूनिट्स, सर्विस सेक्टर यूनिट, दुकानदार, फल/सब्जी विक्रेता, ट्रक ऑपरेटर, फ़ूड सर्विस यूनिट्स, मरम्मत की दुकानें, मशीन ऑपरेटर, लघु उद्योग, कारीगर आदि के रूप में काम कर रही हैं। कब शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana)?  प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) को शुरू हुए पूरे दस साल हो चुके हैं। इस योजना को 8 अप्रैल, 2015 लांच किया गया था। इस सरकारी योजना (Government scheme) के तहत दस सालों में 32.61 लाख करोड़ रुपए वैल्यू के 52 करोड़ से अधिक लोन दिए गए हैं। इस सरकारी योजना (Government scheme) को निम्नलिखित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लांच किया गया था:  इस योजना को तीन भागों में बांटा गया है और यह तीन भाग हैं:  इसे भी पढ़ें: सक्सेसफुल बिजनेसमैन एंड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Arif R.B. Khan ने डिजिटल सेक्टर में “VAATU Enterprises LLP” की शुरुआत की कौन कर सकता है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए अप्लाई? प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के तहत, निम्नलिखित लोग अप्लाए कर सकते हैं: इस बात का ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के लिए अप्लाई करने के लिए एप्लिकेंट किसी भी बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीटूशन का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए और उसका क्रेडिट ट्रैक रिकॉर्ड भी सही होना चाहिए। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि इसके लिए अप्लाई करने वाला एप्लिकेंट सभी जरूरी क्राइटेरियाज को पूरा करता हो। इस सरकारी योजना (Government scheme) के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news Pradhan Mantri Mudra Yojana #Governmentschemebenefits  #Governmentscheme #PradhanMantriMudraYojana

आगे और पढ़ें
Mesh Sankranti 2025

मेष संक्रांति 2025: समाप्त होगा खरमास, शुभ कार्यों की फिर होगी शुरुआत

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उस समय को संक्रांति कहा जाता है। वर्ष में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं, जिनमें से मेष संक्रांति का विशेष महत्व है। यह संक्रांति तब होती है जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करता है। इस वर्ष, मेष संक्रांति 14 अप्रैल 2025, सोमवार को मनाई जाएगी, और इसी दिन खरमास का समापन होगा, जिससे विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से हो सकेगी। खरमास का समापन और शुभ कार्यों की बहाली खरमास, जिसे मलमास भी कहा जाता है, वह अवधि है जब सूर्य देव गुरु की राशियों—धनु या मीन—में गोचर करते हैं। इस दौरान, विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। वर्ष 2025 में, खरमास 14 मार्च से प्रारंभ होकर 13 अप्रैल तक रहेगा। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा, और शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत हो सकेगी । मेष संक्रांति का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व मेष संक्रांति को हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है। इस दिन को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे पंजाब में बैसाखी, ओडिशा में पना संक्रांति, केरल में विषु, और तमिलनाडु में पुथांडु। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है, और गंगा स्नान, दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है । सूर्य गोचर 2025आत्मा के प्रतीक माने जाने वाले सूर्य देव 13 अप्रैल तक मीन राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद, 14 अप्रैल को तड़के 3 बजकर 21 मिनट पर वे मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव का यह गोचर 14 मई तक मेष राशि में रहेगा। जैसे ही सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, खरमास की समाप्ति हो जाएगी और इसके साथ ही सभी शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकेगी। मेष संक्रांति 2025: शुभ मुहूर्त और योग मेष संक्रांति के दिन पुण्यकाल प्रातः 05:57 से लेकर दोपहर 12:22 तक रहेगा। इसी दिन महापुण्य काल का समय सुबह 05:57 से 08:05 तक निर्धारित है। इस विशेष अवधि में सूर्य देव की आराधना और उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसे भी पढ़ें:- माता के इस चमत्कारी मंदिर में 100 साल से लगातार जल रही है अखंड ज्योति: डाट काली मंदिर का अद्भुत चमत्कार मेष संक्रांति का महत्व हिंदू धर्म में मेष संक्रांति को अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण तिथि माना गया है। इस दिन उपवास करना, सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करना और दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ और फलदायक माना जाता है। भारत के कई क्षेत्रीय पंचांग जैसे तमिल, बंगाली, ओड़िया, पंजाबी और मलयालम कैलेंडर में यह दिन नववर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि मेष संक्रांति के साथ सूर्य की उत्तरायण यात्रा पूर्ण होती है। मीन संक्रांति से शुरू होने वाला खरमास (मलमास) मेष संक्रांति पर समाप्त होता है। इसी कारण, इस दिन के बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जा सकती है। खरमास के दौरान निषेध और समाप्ति के बाद शुभ कार्य खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं। यह अवधि सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से प्रारंभ होती है और मेष राशि में प्रवेश करने पर समाप्त होती है। 14 अप्रैल 2025 को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत हो सकेगी । Latest News in Hindi Today Hindi News मलमास #MeshSankranti2025 #KharmaasEnds #AuspiciousStart #HinduFestivals #Sankranti2025 #HinduNewYear #ReligiousEvents #SankrantiCelebration #EndOfKharmaas #SpiritualAwakening

आगे और पढ़ें
Daat Kali Temple

माता के इस चमत्कारी मंदिर में 100 साल से लगातार जल रही है अखंड ज्योति: डाट काली मंदिर का अद्भुत चमत्कार

भारत में आस्था और चमत्कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जिनकी महिमा के आगे विज्ञान भी नतमस्तक हो जाता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास स्थित डाट काली मंदिर (Daat Kali Temple) भी ऐसा ही एक अद्भुत और रहस्यमयी मंदिर है, जहां 100 साल से लगातार अखंड ज्योति जल रही है। इस दिव्य ज्योति के चमत्कार को देखकर न केवल भक्त बल्कि कभी अंग्रेज भी आश्चर्यचकित रह गए थे। डाट काली मंदिर (Daat Kali Temple) का इतिहास और महत्त्व देहरादून-शिमला हाईवे पर स्थित यह मंदिर शक्ति की देवी काली माता को समर्पित है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच “डाट काली मंदिर” (Daat Kali Temple) या “डांट काली मंदिर” के नाम से प्रसिद्ध है। डाट काली मंदिर की स्थापना लगभग 219 साल पहले शिवालिक की पहाड़ियों में की गई थी। उस समय माता को “मां घाठेवाली” के नाम से जाना जाता था। बाद में, 1804 में इस मंदिर को देहरादून के पास पुनः स्थापित किया गया, जिसके बाद माता को “डाट काली मां” के नाम से पुकारा जाने लगा। मान्यता है कि जब इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था, तब देवी मां स्वयं प्रकट हुई थीं और यह स्थान उनकी शक्ति का केंद्र बन गया। अंग्रेजी शासन के दौरान जब यहां सड़क बनाई जा रही थी, तो कई बार निर्माण कार्य में बाधा आई और मशीनें अपने आप बंद हो जाती थीं। 100 साल से जल रही है अखंड ज्योति डाट काली मंदिर (Daat Kali Temple) की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां एक अखंड ज्योति पिछले 100 साल से निरंतर जल रही है। इस दिव्य ज्योति का न तो कोई बाहरी कारक प्रभाव डाल सका है और न ही यह कभी बुझी है। यह एक रहस्य ही है कि इतनी लंबी अवधि तक यह ज्योति बिना किसी व्यवधान के जलती आ रही है। मंदिर के पुजारियों और भक्तों का मानना है कि यह माता की कृपा और उनकी चमत्कारी शक्ति का प्रमाण है। अंग्रेज भी रह गए थे दंग ब्रिटिश शासनकाल के दौरान जब यहां सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था, तब मशीनें खराब हो जाती थीं और निर्माण कार्य में लगातार बाधाएं आती थीं। मान्यता है कि अंग्रेज शासनकाल के दौरान जब सहारनपुर रोड पर एक सुरंग का निर्माण किया जा रहा था, तो तमाम प्रयासों के बावजूद निर्माण कार्य सफल नहीं हो पा रहा था। जैसे ही मजदूर मलबा हटाते, वह फिर से उसी जगह भर जाता, जिससे इंजीनियरों और श्रमिकों की चिंता बढ़ गई। कहा जाता है कि तब मां घाठेवाली ने मंदिर के पुजारी को स्वप्न में दर्शन देकर सुरंग के पास उनके मंदिर की स्थापना करने का आदेश दिया। इसके बाद, 1804 में महंत सुखबीर गुसैन ने माता का मंदिर वहां स्थापित करवाया। चमत्कारिक रूप से, मंदिर की स्थापना होते ही सुरंग का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो गया। इस अद्भुत घटना को देखकर न केवल स्थानीय लोग बल्कि अंग्रेज अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी डाट काली मंदिर (Daat Kali Temple) में आने वाले श्रद्धालु माता से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं, और मान्यता है कि माता उनकी सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। यहां पर वाहन चालकों की भी विशेष आस्था है, क्योंकि यह मंदिर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है। लोग नई गाड़ियों की पूजा करवाने के लिए विशेष रूप से यहां आते हैं ताकि माता का आशीर्वाद उन्हें दुर्घटनाओं से बचाए। डाट काली माता  (Goddess Kali) के मंदिर में भक्तगण श्रद्धा से नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित करते हैं। यहां पर हर साल नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान अखंड ज्योति की महिमा को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसे भी पढ़ें:- 2 अप्रैल 2025 का गजकेसरी राजयोग: इन राशियों के जीवन में आएगी धन-समृद्धि की बहार कैसे पहुंचे डाट काली मंदिर? यह मंदिर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 14 किलोमीटर दूर देहरादून-शिमला हाईवे पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए बस, टैक्सी और निजी वाहन आसानी से उपलब्ध हैं। जौलीग्रांट हवाई अड्डा निकटतम हवाई मार्ग है, जो यहां से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। डाट काली मंदिर का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व डाट काली मंदिर (Daat Kali Temple) न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह शक्ति साधना के लिए भी विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यहां कई साधकों ने तपस्या की है और उन्हें माता की कृपा प्राप्त हुई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में माता काली की उपस्थिति स्वयं अनुभव की जा सकती है। मंदिर के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य भी भक्तों को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। यहां आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन करके मानसिक शांति और आत्मिक बल प्राप्त करते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi News Daat Kali Temple #DotKaliMandir #EternalFlame #AkhandJyoti #HinduTemple #SpiritualIndia #KaliMaa #DivineMiracle #TempleWonder #UttarakhandTemples #100YearFlame

आगे और पढ़ें
Jaipur SUV Traged

Jaipur SUV accident: जयपुर में अनियंत्रित एसयूवी ने दर्जनों को बेहरहमी से कुचला, 3 की मौत, आरोपी उस्मान निकला कोंग्रेसी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार रात नशे में धुत्त एसयूबी चालक ने सरे राह 12 लोगों को बेरहमी से कुचल (Jaipur SUV accident) दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही कार (RJ14UJ6504) ने नाहरगढ़ रोड पर अनियंत्रित होकर कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रौंद दिया।  दरम्यान कार ने कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी चपेट में ले लिया।टक्कर के बाद कार चालक उस्मान मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। इस बीच घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।  मामला (Jaipur SUV accident) रात तकरीबन 9.30 बजे का है बता दें कि आरोपी का नाम उस्मान है और कांग्रेस का शहर जिला उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्राइवर उस्मान खान (62) लोहे के पलंग की फैक्ट्री का मालिक है। बता दें कि मामला रात तकरीबन 9.30 बजे का है। जानकारी के मुताबिक शहर की एमआई रोड पर भीड़भाड़ वाले इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने लोगों को कुचल (Jaipur SUV accident) दिया था और भागते हुए शहर की तंग गलियों में जा घुसी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस भीषण हादसे के बाद मंगलवार सुबह लोगों ने नाहरगढ़ थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।  आरोपी (Jaipur SUV accident) का संबंध कांग्रेस से होने की वजह से उसे दिया जा रहा है संरक्षण  नाहरगढ़ थाने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि “आरोपी (Jaipur SUV accident) का संबंध कांग्रेस से होने की वजह से उसे संरक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक अमीन कागजी उसे बचाकर ले गए। बता दें कि अमीन कागजी पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों को इलाज जारी है। इस हादसे के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है। और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान लोग टायर जलाकर प्रदर्शन करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग लगाकर न सिर्फ गणगौरी बाजार में रोड बंद की बल्कि बाजार भी बंद करवा रहे हैं। लोग बुलडोज़र एक्शन की मांग कर रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:-  जोधपुर में दिखी लव जिहाद की झांकी, फ्रीज से लेकर सूटकेस में भरे पड़े थे लड़कियों के कटे अंग इस हादसे (Jaipur SUV accident) में वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की हो चुकी है मौत  दिल को दहला देने वाले इस हादसे (Jaipur SUV accident) में शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों की पहचान विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50) अंशिका (24) मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44) और दीपिका सैनी (17) के रूप में हुई है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Jaipur SUV accident #JaipurAccident #SUVCrash #UsmanCongress #JaipurNews #BreakingNews #Rajasthan #RoadSafety #IndiaNews #ViralVideo #CongressNews

आगे और पढ़ें
Trump's 50% Tariff Threat Triggers China’s Warning

Trump tariff threat: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50% और टैरिफ लगाने की धमकी पर भड़का चीन, दी महाशक्ति को सीधे धमकी

दो अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन समेत दुनियाभर के 180 देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने का एलान किया था। इसी कड़ी में चीन पर भी 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इससे पहले भी ट्रंप 20 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। इस तरह अमेरिका अब तक चीनी सामानों पर कुल-मिलाकर 54 फीसदी टैरिफ थोप चुका (Trump tariff threat) है। कारण यही जो इस टैरिफ को लेकर चीन का अमेरिका पर बेहद रुख सख्त है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि “चीन अमेरिका के दबाव में किसी भी हाल में नहीं झुकेगा।” चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि “अमेरिका अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार कर रहा है।” गौर करने वाली बात यह कि ट्रंप के टैरिफ एलान के 48 घंटे के भीतर चीन ने अमेरिका को करारा जवाब दिया। उसने भी अमेरिकी सामानों पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। कहने की जरूरत नहीं ट्रंप, चीन के इस कदम से खफा हैं। सोमवार को ट्रंप ने चीन को धमकी भरे लहजे में कहा कि “यदि बीजिंग मंगलवार तक अपने जवाबी शुल्क नहीं हटाता है, तो इसी सप्ताह चीनी आयात पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे।” इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि “चीन के साथ होने वाली सभी बैठकों को भी रद कर दिया जाएगा।” अमेरिका के टैरिफ के आगे झुकेगा (Trump tariff threat) नहीं चीन  इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि चाहे कुछ भी हो, चीन अमेरिका के टैरिफ के आगे झुकेगा (Trump tariff threat) नहीं, बल्कि इसके खिलाफ आखिरी तक लड़ेगा। इस पूरे मामले पर चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि “वे अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि “चीन पर और टैरिफ लगाने की धमकी एक गलती के ऊपर दूसरी गलती होगी। इससे अमेरिका का ब्लैकमेलिंग स्वभाग उजागर होगा। चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। अगर अमेरिका हमें अपने तरीके से चलने पर मजबूर करेगा तो चीन आखिरी तक उसका मुकाबला करेगा। और अगर अमेरिका ने टैरिफ की दर बढ़ाई तो चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा में जवाबी कदम उठाएगा।” इसके साथ ही चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि “वह अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहता है। ट्रेड वार में कोई विजेता नहीं होता है।” बता दें कि टैरिफ के ऐलान के बाद से ही वैश्विक बाजार में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। इसे भी पढ़ें:– क्या टैरिफ से 90 दिन के लिए राहत देंगे ट्रंप? अपने सलाहकार के बयान पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई  ट्रंप के टैरिफ (Trump tariff threat) से बौखला उठा है चीन  इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ट्रंप के टैरिफ (Trump tariff threat) से चीन बौखला उठा। बदले में उसने भी अमेरिकी सामान पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। चीन की इस घोषणा से ट्रंप खफा हैं। इसके बाद खार खाए ट्रंप ने चीन पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। कहने की जरूरत नहीं, दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच टैरिफ युद्ध ने वैश्विक मंदी की सुगबुगाहट को तेज कर दिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Trump tariff threat #TrumpTariffThreat #ChinaVsUS #TradeWar #TrumpNews #50PercentTariff #ChinaReaction #GlobalTrade #USChinaConflict #DonaldTrump #TariffHike

आगे और पढ़ें
Fake doctor

Fake doctor : ब्रिटिश कार्डियोलॉजिस्ट बनकर की हार्ट सर्जरी, 7 लोगों की गई जान, फर्जी डॉक्टर प्रयागराज से हुआ अरेस्ट

अक्सर अपने फर्जी पुलिस, फर्जी आईएएस और फर्जी पत्रकार से जुड़ी खबरें सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के बारे में सुना है? फर्जी पुलिस या पत्रकार बनकर आप कुछ पैसे ही ऐंठ सकते हैं। यह इतना घातक नहीं है, लेकिन फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ बन हार्ट सर्जरी कर देना, वो भी एक दो नहीं, बल्कि 15, ये न सिर्फ घातक है बल्कि जानलेवा भी है। कहने का अर्थ यह कि आप सीधे-सीधे दूसरे की जान से खेल रहे हैं। फर्जी डॉक्टर, (Fake doctor) वो भी दूसरे का नाम इस्तेमाल कर हार्ट सर्जरी कर देना। जाहिर सी बात है, मामला गंभीर है। पोल खुलने पर कई दिनों से फरार चल रहे फर्जी डॉक्टर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ का नाम है डॉक्टर नरेंद्र यादव। डॉक्टर यादव को खुद को लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनजोन केम बताते थे। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनजोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर यादव ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर दिए। जिनमें से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है।  फर्जी डॉक्टर (Fake doctor) को प्रयागराज के औद्योगिक थाना के ओमेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 511 से किया गया गिरफ्तार  मामला प्रकाश में आने के बाद से फर्जी डॉक्टर (Fake doctor) फरार चल रहे थे। दरअसल, 4 अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी। जिसमें मिशनरी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव द्वारा हार्ट सर्जरी की गई जिसमें 7 मरीजों की मौत के बारे में बताया गया था। इस पोस्ट के बाद मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस ने सोमवार को प्रयागराज के औद्योगिक थाना के ओमेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 511 से गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से कई फर्जी आईडी भी मिली है। आरोपी अगस्त 2024 से पहचान बदलकर यहां रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस उसे दमोह लेकर चली गई। आरोपी ने ब्रिटिश डॉक्टर से मिलते-जुलते फर्जी प्रमाण पत्र (Fake doctor) किए थे जमा  दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि “हमारी टीम ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। हमारी टीम उसे यहां ला रही है।” उन्होंने आगे बताया कि “आरोपी को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। और उसके बाद सीएमएचओ द्वारा शिकायत में उठाए गए सवालों पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।” हालांकि एसपी सोमवंशी ने यह भी कहा कि “अस्पताल में मरीजों की मौत के संबंध में जिलाधिकारी ने सीएमएचओ की रिपोर्ट के बाद जांच जबलपुर मेडिकल कॉलेज को सौंपी है। उनकी (जबलपुर मेडिकल कॉलेज) रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।” जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों ने अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की जाँच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने ब्रिटिश डॉक्टर से मिलते-जुलते फर्जी प्रमाण पत्र (Fake doctor) जमा किए थे। दमोह के जिलाधिकारी सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि “मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इसे भी पढ़ें:-  जोधपुर में दिखी लव जिहाद की झांकी, फ्रीज से लेकर सूटकेस में भरे पड़े थे लड़कियों के कटे अंग भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले फर्जी डॉक्टरों (Fake doctor) की सही संख्या बता पाना बहुत ही मुश्किल है हालांकि मेडिकल फर्जीवाड़े का यह कोई पहला मामला नहीं है। साल 2023 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक घटना देखने को मिली थी, जहां झोलाछाप डॉक्टर की वजह से 33 लोग एचआईवी पॉजिटिव हो गए थे। वैसे भी भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले फर्जी डॉक्टरों (Fake doctor) की सही संख्या बता पाना मुश्किल है। मजे की बात यह कि सरकार के पास भी इसकी कोई  जानकारी नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में लगभग 2-3 लाख फर्जी डॉक्टर हैं। Latest News in Hindi Today Hindi News Fake doctor #FakeDoctor #BritishCardiologist #HeartSurgeryScam #PrayagrajNews #MedicalFraud #IndiaNews #CrimeAlert #DoctorArrested #HealthScam #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Translate »