Wife poisoned her husband: शादी के तीन दिन बाद ही पत्नी ने इस वजह से पति को दिया था दूध में जहर, अदालत ने सुनाई सजा

Milk poisoning case

शादी का पल किसी भी इंसान की जिंदगी के महत्वपूर्ण पलों में से एक होता है। इस दौरान दो लोगों का मिलान होता है। शादी के बंधन में बंधने के बाद लोग अपने गृहस्थ जीवन को संवारने के साथ ही भविष्य की भी योजनाएं बनाने लगते हैं। बेशक इसी को ध्यान में रखकर हर सभ्य समाज में शादी का कॉन्सेप्ट है। लेकिन क्या हो, यदि शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन या दूल्हा ही कातिल निकल जाये? निश्चित ही यह किसी सदमें से कम नहीं। बेशक यह सुनने में बड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। दरअसल, मामला है यूपी के आगरा का। बात है साल 2016 की, जहाँ एक दुल्हन ने अपनी शादी के तीन दिन बाद (Wife poisoned her husband) ही अपने पति की हत्या कर मौके से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाती है। आरोपी दुल्हन की पहचान रुबीना के रूप में हुई है और मृतक शख्स की पहचान निर्मल सिंह के रूप में हुई है।  

घर की तलाशी में जेवर और नकदी दोनों थे Wife poisoned her husband) गायब 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा के जगदीशपुरा के आवास विकास सेक्टर 4 में रहने वाली पीड़ित की बहन ने 25 मई 2016 को पुलिस को एक दरख्वास्त दी थी। इस दरख्वास्त में उसने बताया था कि रुबीना ने जिसकी हत्या की थी वो उसका छोटा भाई निर्मल सिंह था। उसने बताया कि “निर्मल ने 21 मई को रुबीना के साथ शादी की थी। शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था। पति-पत्नी दोनों खुश थे। इस बीच 25 मई 2016 की सुबह उनका भतीजा जब उनको उठाने के लिए गया तो निर्मल अपने बेड पर पड़े हुए मिले। काफी मशक्क्त करने के बाद भी जब वो नहीं उठे तो फिर घर के दूसरे लोगों को बुलाया गया। निर्मल को बेहोश देश आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच गौर करने वाली बात यह कि घटना के बाद से रुबीना गायब थी। खैर, इस दरम्यान जब घर की तलाशी ली गई तो घर रखे जेवर और नकदी दोनों गायब थे। लोगों का शक रुबीना पर गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द ही पुलिस को सफलता हाथ लगी और मुखबिर की मदद से आरोपी रुबीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में तो उसने इंकार कर दिया लेकिन पुलिस की कड़ाई के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और जल्द ही अपना अपराध कबूल कर (Wife poisoned her husband) लिया। 

इसे भी पढ़ें:- अमृतसर में जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल

पुलिस ने आरोपी रुबीना को 31 जून को कर लिया था गिरफ्तार 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रुबीना ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। वो तो पैसों की लालच में वह अधेड़ उम्र के पुरुषों को अपने जाल में फंसाती और फंसाकर उनसे शादी करती। और शादी करने के बाद नकदी और जेवरात लेकर गायब हो जाती थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में पता चला कि शादी के दो दिन बाद ही रुबीना ने अपने पति को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था। जहरीला दूध पीते ही उसकी मौत हो गई (Wife poisoned her husband) थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी रुबीना को 31 जून को गिरफ्तार कर लिया था।  इसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की। लंबे ट्रायल के बाद इस मामले में कोर्ट ने रुबीना को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और इसके साथ ही उसपर जुर्माना भी लगाया गया है। तकरीबन 9 साल पहले हुए इस हत्याकांड पर अब जाकर कोर्ट का फैसला आया है। 9 साल बाद अदालत ने सूबतों के आधार पर आरोपी दुल्हन को आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news Wife poisoned her husband

#wifehusbandcrime #poisoningcase #marriagecrime #shockingnews #truecrimeindia #courtverdict #toxicrelationship #crimealert #indiannews #justice

Translate »