BSF IG Shashank Anand

Operation Sindoor is ongoing: पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता, ऑपरेशन सिंदूर जारी है- आईजी बीएसएफ शशांक आनंद

बीएसएफ के महानिरीक्षक, जम्मू फ्रंटियर, शशांक आनंद ने मंगलवार को कहा कि “सीमा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी चौकसी में कोई कमी नहीं आने दी है और ऑपरेशन सिंदूर जारी है, क्योंकि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता।” सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों के बारे में आशंका जताते हुए आईजी ने कहा कि “बीएसएफ हाई अलर्ट (Operation Sindoor is ongoing) पर है।” दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर को संबोधित करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आनंद ने कहा कि “हम एक सेकंड के लिए भी अपनी चौकसी में कोई कमी नहीं आने देंगे। हम सीमा पर यथासंभव उच्चतम सतर्कता बनाए हुए हैं। वे पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकवादी घुसपैठ की संभावना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद उठाए गए सुरक्षा उपायों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।” विस्तार से बात रखते हुए उन्होंने कहा कि “ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि दुश्मन किसी तरह की शरारत, सीमा पार से गोलीबारी या घुसपैठ की योजना बना सकता है। हम तैयार और सतर्क हैं।”  सीमा पर उच्च सतर्कता बनाए रखने के लिए बीएसएफ मजबूत निगरानी प्रणाली लगा (Operation Sindoor is ongoing) रहा है आईजी आनंद ने कहा कि “पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता (Operation Sindoor is ongoing) है।” इस दरम्यान उन्होंने बताया कि “सीमा पर उच्च सतर्कता बनाए रखने के लिए बीएसएफ मजबूत निगरानी प्रणाली लगा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि हम अपने निगरानी उपकरणों और प्रणालियों को तेजी से उन्नत कर रहे हैं। हम ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जो हमें सीमा पार से किसी भी घुसपैठ की गतिविधि के बारे में अग्रिम जानकारी देती है। उन्होंने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए बीएसएफ पर भरोसा जताया।” इस दौरान उन्होंने कहा कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की बिना उकसावे की गोलीबारी और बमबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस कार्रवाई में बीएसएफ ने पाकिस्तान की 76 सीमा चौकियों और 42 अग्रिम रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया। बीएसएफ ने बताया कि उसने उन तीन आतंकी लॉन्च पैड को भी नष्ट किया, जहां से आतंकवादियों के घुसपैठ की आशंका थी। हमने उनकी 76 चौकियों और 42 अग्रिम रक्षा ठिकानों पर गोलीबारी (Operation Sindoor is ongoing) की यही नहीं, अधिकारियों ने बताया कि “बीएसएफ की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा 60 भारतीय चौकियों और 49 अग्रिम रक्षा ठिकानों पर भारी गोलीबारी और बमबारी शुरू करने के बाद हुई, जिसका मकसद कथित तौर पर 40-50 आतंकवादियों को सीमा पार घुसपैठ कराना (Operation Sindoor is ongoing) था।” बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) चित्रपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि “पाकिस्तान ने हमारी 60 सीमा चौकियों और 49 अग्रिम रक्षा ठिकानों पर गोलीबारी की। जवाब में हमने उनकी 76 चौकियों और 42 अग्रिम रक्षा ठिकानों पर गोलीबारी की।” इस दौरान आईजी शशांक आनंद ने बीएसएफ की महिला कर्मियों की भी सराहना की। कमांडेंट नेहा भंडारी सहित बीएसएफ की महिला कर्मियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि “हम सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम ऑपरेशन सिंदूर और दो अन्य का नाम शहीदों के नाम पर रखने का प्रस्ताव कर रहे हैं। इस बीच बीएसएफ द्वारा पहले भी घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम करने का जिक्र करते हुए उन्होंने विस्तार से कहा कि “बीएसएफ ने गोलाबारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 से 50 संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।” इसे भी पढ़ें:-  इन देशों के साथ-साथ अब भारत भी एयर डिफेंस सिस्टम पर बढ़ा रहा है अपना फोकस खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई है कि कई लॉन्च पैड नष्ट (Operation Sindoor is ongoing) हुए हैं  डीआईजी चित्रपाल सिंह ने बताया कि “पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा सुंदरबनी सेक्टर के पास संचालित एक प्रमुख आतंकी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया गया है।” अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि “अब उस क्षेत्र से कोई हलचल नहीं देखी (Operation Sindoor is ongoing) गई है।” यही नहीं, बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के आईजी शशांक आनंद ने कहा कि “खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई है कि कई लॉन्च पैड नष्ट हुए हैं और सटीक हमलों के दौरान आतंकवादियों और पाकिस्तानी रेंजर्स में से कई की मौत हो गई।” विदित हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। पकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने मौत का नंगा नाच खेला था। मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे। इस आतंकी हमले का करारा जवाब देने हेतु ही भारत सरकार ने 6-7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिन्दूर (Operation Sindoor is ongoing) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी अड्डों एयर एयर बेस को तबाह किया था। सेना की इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और 40 से अधिक पाकिस्तानी जवान मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भी पलटवार करना शुरू किया था। मामला गंभीर होता देख पाकिस्तानी के अनुरोध पर भारत ने संघर्ष विराम रोकने पर सहमति जताई थी। Latest News in Hindi Today Hindi news Operation Sindoor is ongoing #OperationSindoor #BSF #ShashankAnand #Pakistan #BorderSecurity #IndiaNews #BreakingNews

आगे और पढ़ें
India advanced weapon

India Upgrades Deadly Weapon: ऑपरेशन सिंदूर में जिस हथियार ने पाकिस्तान में मचाई थी तबाही, उसे और भी एडवांस बना रहा है भारत

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने 26 निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस नृशंस हत्या का बदला लेने के लिए भारत की मोदी सरकार ने 6 और 7 मई की दरम्यानी रात तकरीबन डेढ़ बजे ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों और एयर बेस को नेस्तनाबूत कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर की धमक न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि समूची दुनिया ने देखी। इस दौरान पूरी दुनिया की नजर भारत की सैन्य शक्ति और हथियारों पर भी (India Upgrades Deadly Weapon) पड़ी। कहने की जरूरत नहीं भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत दिखाते हुए दुश्मनों को साफ़ चेतावनी दी कि भारत अब बदल चुका है। भारत ने अपने हथियारों के दम पर दिखा दिया कि भारत न सिर्फ घर में घुसता है बल्कि घुसकर मरता भी है और बताता भी है। डीआरडीओ जल्द ही पिनाका एमके 3 की करने जा रहा (India Upgrades Deadly Weapon) है टेस्टिंग  ध्यान देने वाली बात यह कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के कई शहरों पर रॉकेट और ड्रोन से हमले की कोशिश की थी। उसने दिल्ली और अमृतसर को भी निशाना बनाया था, लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया। आपको जानकर गर्व होगा कि भारत के पास कई खतरनाक हथियार हैं जो दुश्मन मुल्क को नाकों चने चबवा सकते हैं। भविष्य में दुश्मन सेना को माकूल जवाब दिया जा सके इसलिए भारतीय सेना को जल्द ही घातक हथियार मिलने वाला है। दरअसल, डीआरडीओ जल्द ही पिनाका एमके 3 की टेस्टिंग करने जा रहा (India Upgrades Deadly Weapon) है। जानकारी के मुताबिक यह एक मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर है। इसे जल्द अपग्रेड किया जाएगा। भारत के पास अभी पिनाका का पुराना वेरिएंट है।  पिनाका ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अहम भूमिका निभाई (India Upgrades Deadly Weapon) थी बता दें कि पिनाका ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ अहम भूमिका निभाई (India Upgrades Deadly Weapon) थी। पिनाका एमके 1 की रेंज 40 किलोमीटर है। एमके 2 की रेंज 60 से 90 किलोमीटर है। इसका तीसरा वेरिएंट गाइडेड पिनाका है, जिसकी रेंज 70 से 90 किलोमीटर है। अब भारत का इसका अपग्रेडेड संस्करण मिलने वाला है। जल्द ही पिनाका एमके 3 की टेस्टिंग होगी। इसकी रेंज 120 किलोमीटर तक होगी। यह 250 किलोग्राम के वारहेड के साथ आएगी। डीआरडीओ की टीम इसमें नेविगेशन और कंट्रोल किट लगाएगी। यह लेजर गायरो नेविगेशन और माइक्रोस्ट्रिप एंटीने से लैस होगी। पिनाका 44 सेकेंड में 12 रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम है। कहा जा रहा है कि भविष्य में डीआरडीओ 200 से 300 किलोमीटर की रेंज वाली पिनाका की टेस्टिंग भी करेगा। पिनाका एमके 3 की रेंज काफी अधिक है। बेशक यह पाकिस्तान और चीन जैसे दुशमन पड़ोसी देशों के लिए खतरे की घंटी होगी।  इसे भी पढ़ें:-  इन देशों के साथ-साथ अब भारत भी एयर डिफेंस सिस्टम पर बढ़ा रहा है अपना फोकस भारत के पास कई घातक मिसाइलें (India Upgrades Deadly Weapon) हैं खैर, इसके आलावा भारत के पास कई घातक मिसाइलें (India Upgrades Deadly Weapon) हैं। इसमें अग्नि 5 और ब्रह्मोस मिसाइल शामिल है। ब्रह्मोस की मारक क्षमता तकरीबन 600 किलोमीटर है तो वहीं इसकी स्पीड 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की है। बात करें अग्नि 5 की तो इसकी रेंज 5000 से 8000 किलोमीटर तक की है। इसमें मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक भी है। यह एक ही मिसाइल से कई लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम है।  Latest News in Hindi Today Hindi news India Upgrades Deadly Weapon #India #WeaponUpgrade #OperationSindoor #IndianArmy #PakistanStrike #MissileTech #DRDO #DefenseNews #MilitaryPower #MakeInIndia

आगे और पढ़ें
India Halts Indus River Water to Pakistan

India Stops Indus Water to Pakistan: इस हरकत की वजह से पाकिस्तान को नहीं देंगे सिंधु नदी का एक बूंद भी पानी

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद भी शीत युद्ध है कि जारी रही है। दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। 22 अप्रैल को आत्मघाती आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ जितने भी समझौते हुए थे सभी रद्द कर दिए गए हैं। यहाँ तक कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार को भी रद्द कर दिया (India Stops Indus Water to Pakistan) गया है। इस बीच विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि “पाकिस्तान की ओर से जब तक सीमा पर आतंकवाद को समर्थन दिया जाता रहेगा तक सिंधु नदी का एक बूंद पानी तक पड़ोसी मुल्क को नहीं दिया जाएगा।” दरअसल, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को पुनः जोर देते हुए कहा कि “पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।” बता दें कि सिंधु जल संधि को लेकर भारत अपने निर्णय पर कायम है।  अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र पर से कब्जा छोड़ (India Stops Indus Water to Pakistan) दे पाकिस्तान  इस बीच रणधीर जायसवाल ने साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा कि “भारत और पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय वार्ता तभी होगी जब वह अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र पर से कब्जा छोड़ (India Stops Indus Water to Pakistan) देगा।” इस बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में भारत और पाकिस्तान की मदद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रुचि पर जवाब देते गए जायसवाल ने कहा कि “भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी बातचीत द्विपक्षीय होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “संवाद और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। जहां तक आतकंवाद की बात है, तो पाकिस्तान को उन आतंकियों को भारत को सौंपना चाहिए जिनकी सूची कुछ साल पहले पड़ोसी मुल्क को दी गई थी। पाक के साथ जम्मू कश्मीर चर्चा तभी हो सकती है जब सीमा पार आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलने बंद हों।”  इसे भी पढ़ें:-  इन देशों के साथ-साथ अब भारत भी एयर डिफेंस सिस्टम पर बढ़ा रहा है अपना फोकस प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही ऐलान कर दिया (India Stops Indus Water to Pakistan)  है कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा इस दरम्यान रणधीर जायसवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही ऐलान कर दिया (India Stops Indus Water to Pakistan)  है कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। ऐसे में सिंधु जल संधि समझौता को रद्द करने का फैसला किया गया है। यह समझौता तब तक रद्द रहेगा जब तक सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता रहेगा। भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ है। आतंकवादियों को जो लोग पनाह दे रहे हैं उनके खिलाफ बिना रुके भारत की लड़ाई जारी रहेगी।” यही नहीं, इस बीच प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने राजस्थान की धरती से पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ खुली चेतावनी दी। पीएम ने बीकानेर में आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को साफ करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला- जावब देने का समय और तरीका सेना तय करेगी, एटम बम की गीदड़भभकी से भारत डरने वाला नहीं है। आतंक के आका और आतंक को पनाह देने वालों को अलग-अलग नहीं देखेंगे। हालांकि पीएम ने यह भी कहा, “पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।” Latest News in Hindi Today Hindi news India Stops Indus Water to Pakistan #IndusWaterTreaty #IndiaPakistan #IndusRiver #WaterDispute #ModiGovernment #Geopolitics #IndiaNews #PakistanNews

आगे और पढ़ें
India missile defense strategy

India Boosts Focus on Air Defense Systems: इन देशों के साथ-साथ अब भारत भी एयर डिफेंस सिस्टम पर बढ़ा रहा है अपना फोकस

बढ़ते युद्ध के हालात को देखकर दुनियाभर के देशों ने एयर स्पेस सुरक्षा पर अपना फोकस बढ़ा दिया (India Boosts Focus on Air Defense Systems) है। इस्राइल-हमास के बीच हुई जंग ने एयरस्पेस सुरक्षा को लेकर समूची को सोचने पर मजबूर किया था। यही नहीं, ऑपरेशन सिंदूर ने भी एयर डिफेंस सिस्टम क्यों जरूरी है यह जता दिया। एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि अमेरिका भी इस्राइल के आयरन डोम सिस्टम की तरह ही गोल्डन डोम बनाने की बात कह रहा है।  दरअसल, अमेरिका ने भी दो महीने पहले ही ऐलान किया था कि वो भी इस्राइल के तर्ज पर गोल्डन डोम बनाएंगे। यहाँ तक कि अमेरिका ने अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम गोल्डन डोम का डिजाइन भी चुन लिया है। भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की तरफ से हुए हर हमले को (India Boosts Focus on Air Defense Systems) किया है नाकाम  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की तरफ से हुए हर हमले को (India Boosts Focus on Air Defense Systems) नाकाम किया। अब वो चाहे ड्रोन अटैक हो या मिसाइल अटैक। लेकिन इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त करते हुए आतंकी ठिकानों के साथ ही पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस भी तबाह किए। इस बीच जब हमास ने इस्राइल पर अटैक किया तो इस्राइल के आयरन डोम पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या आयरन डोम सिस्टम पूरी तरह सफल नहीं रहा। इसके बाद फिर जब ईरान ने इस्राइल पर ताबड़तोड़ सैकड़ों मिसाइल दागी, तब इस्राइल ने दावा किया कि आयरन डोम ने ज्यादातर मिसाइल को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। जिसके बाद से सभी जगह एयर डिफेंस पर फोकस बढ़ा है। अमेरिका ने भविष्य के गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम (India Boosts Focus on Air Defense Systems) के लिए चुन लिया है डिज़ाइन  अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि “अमेरिका ने भविष्य के गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम (India Boosts Focus on Air Defense Systems) के लिए एक डिज़ाइन चुन लिया है। यह सिस्टम उनके कार्यकाल के आखिर तक ऑपरेशनल हो जाएगा। ,बता दें कि ट्रंप का कार्यकाल 2029 तक है। दरअसल, गोल्डन डोम का मकसद अमेरिका पर होने वाले संभावित हवाई हमलों के खतरे से निपटना है। जानकारी के मुताबिक यह बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से भी सुरक्षा करेगा। यह सिस्टम अंतरिक्ष आधारित सेंसर से लैस होगा और गोल्डन डोम सैटेलाइट के एक पूरे नेटवर्क पर काम करेगा। यह न सिर्फ आने वाले खतरों का पता लगाएगा, बल्कि उन्हें ट्रैक करेगा और ट्रैक कर नष्ट भी कर देगा।  इसे भी पढ़ें:-  हाफिज सईद, जाकिउर्र रहमान लखवी और साजिद मीर जैसे आतंकी हमें सौंपे तभी रूकेगा ऑपरेशन सिंदूर आयरन डोम सिस्टम ऑब्जेक्ट का लगाते  (India Boosts Focus on Air Defense Systems) हैं पता  इसके अलावा बात करें इस्राइल के आयरन डोम सिस्टम की तो इसमें ऐसे रडार लगे हैं जो न सिर्फ आने वाले ऑब्जेक्ट का पता लगाते हैं बल्कि उसकी स्पीड और डायरेक्शन का पता भी लगा लेते (India Boosts Focus on Air Defense Systems) हैं। स्पीड का पता लगाने के बाद कंट्रोल सेंटर अनुमान लगाता है कि ऑब्जेक्ट से कितना खतरा है। खतरे का आभास होते ही मिसाइल फायरिंग यूनिट मिसाइल लॉन्च करके उस ऑब्जेक्ट को मार गिराती हैं। बता दें कि एक लॉन्चर में 20 इंटरसेप्टर मिसाइल होती हैं। यही नहीं इस्राइल के पास आयरन डोम सिस्टम के साथ और भी सिस्टम हैं जो मीडियम और लॉन्ग रेंज की मिसाइल को इंटरसेप्ट कर मार गिराते हैं।  भारत ने भी रक्षक-सुरक्षा कवच पर शुरू कर (India Boosts Focus on Air Defense Systems) दी है बात करनी खैर, इस बीच भारत ने भी रक्षक-सुरक्षा कवच पर बात करनी शुरू कर (India Boosts Focus on Air Defense Systems) दी है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुए डीआरडीओ ने आयरन डोम की तरह ही रक्षक-सुरक्षा कवच का कॉन्सेप्ट तैयार किया। इसमें दिखाया गया कि किस तरह डीआरडीओ उन सब उपकरणों को इंटीग्रेट कर सकता है जो एयर डिफेंस के लिए हैं और इससे एक मजबूत सुरक्षा कवच बन सकता है। जानकारी के मुताबिक डीआरडीओ के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के डीजी बी. के. दास ने बताया कि रक्षक-सुरक्षा कवच में दो हिस्से हैं। पहला है निगरानी करना और दूसरा है अटैक करना। निगरानी के लिए अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, सर्विलांस ड्रोन और सेटेलाइट हैं। ग्राउंड में लन्ग रेंज रडार है जो दुश्मन के किसी भी एरियल खतरे को ट्रैक करता है। उसे इंगेज करने के लिए हार्ड किल, सॉफ्ट किल, सर्फेस टू एयर मिसाइल, आर्टिलरी गन और लेजर बीम तकनीक है। उन्होंने कहा कि “ये सब बहुत कम कीमत में और बहुत कम वक्त में इंटीग्रेट हो सकते हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi news India Boosts Focus on Air Defense Systems #IndiaDefense #AirDefenseSystem #MissileDefense #S400India #GlobalSecurity #IndiaMilitary #DefenseNews #IndiaStrategicMove

आगे और पढ़ें
Pak PM admits truth

Pak PM Admits: जग-हंसाई करने के बाद आखिरकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कबूला सच, कहा- भारतीय वायु सेना ने तबाह किया

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ,में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे और तकरीबन 40 पाकिस्तानी जवानों की मौत हुई थी। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों में रडार के बुनियादी ढांचों, संचार केंद्रों और हवाई क्षेत्रों को नेस्तनाबूत कर दिया था। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ गए। भारत का पड़ला भारी होता देख पाकिस्तान सीजफायर की गुहार लगाने लगा। पाकिस्तान इस कदर गिड़गिड़ाया कि 10 मई को भारत सीज फायर के लिए राजी हो गया। 3 दिन चली कार्रवाई में ही पाकिस्तान पस्त हो गया था। मजे की बात यह कि भारत के हमले में हुई भारी तबाही के बावजूद पाकिस्तान अपना सिर ऊँचा करने के लिए जमाने भर से झूठ बोलता रहा (Pak PM Admits) कि कोई नुकसान (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) नहीं हुआ। उसने तो भारत के 5 रफेल को मार गिराने और भारत के कई पोर्ट को तबाह करने का दावा कर दिया था।  पाकिस्तान के रक्षा और विदेश मंत्रियों ने टीवी कैमरों को खुलेआम बोला (Pak PM Admits) झूठ  पाकिस्तान की निर्लज्जता ऐसी कि पूरी अपनी आवाम और दुनिया से झूठ बोलता रहा है। बड़ी-बड़ी डींगे हांकता रहा। पहले तो उसने किसी भी तरह के नुकसान वाली बात को ही यह कह के नकार दिया कि यह भारत द्वारा चलाया गया प्रोपोगेंडा है। हास्यास्पद बात यह कि पाकिस्तानी जनता अपने सेना और प्रधानमंत्री के झूठे दावे पर यकीन कर विजयी जुलूस निकालने लगी। मशहूर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने तो बाकायदा कार रैली निकाल ली। इतना ही नहीं, उसके रक्षा और विदेश मंत्रियों ने टीवी कैमरों को खुलेआम झूठ बोला, लेकिन जब बात सबूतों की आई तो बंगले झांकने लगे और सोशल मीडिया की दुहाई देने लगे। पूरी दुनिया में अपनी किरकिरी होती देख पाकिस्तानी मंत्रियों ने चुप्पी साधने में ही भलाई समझी, क्योंकि सोशल मीडिया के इस युग में हर चीज रिकॉर्ड पर है। दुनिया के किसी भी कोने की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। यह समझ आते ही आखिरकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को सच कबूलना (Pak PM Admits) ही पड़ा कि भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक में नूर खान एयरबेस तबाह हुआ (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) है। पहले तो पाकिस्‍तानी सेना के अधिकारी यही कहते आ रहे थे कि उनके एयरबेस सही सलामत हैं। भारत की सभी मिसाइलों को उन्‍होंने बर्बाद कर दिया है।  इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) हुआ है तगड़ा नुकसान  कुल-मिलाकर मजे की बात यह कि जग हंसाई करने के बाद आखिरकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को सच कबूलना ही पड़ा कि (Pak PM Admits) ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) हुआ है। और यह कबूलनामा किसी और ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद किया है। दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान की सेना के सम्मान में यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) मनाए जाने के दौरान आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए पीएम शरीफ ने कहा कि 9 और 10 मई की रात को तकरीबन 2:30 बजे सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने मुझे सिक्योर लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और अन्य इलाकों को निशाना बनाया है। हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी जेट विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय मिसाइलें नूर खान एयरबेस को तबाह करने में कामयाब हुईं।” खैर, शहबाज ने कहा कि “अगर शांति होती है, तो हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी सहयोग कर सकते हैं।” बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि थे, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। शहबाज शरीफ ने की (Pak PM Admits) भारत के साथ शांतिवार्ता की पेशकश हालाँकि इससे पहले भी शहबाज शरीफ ने भारत के साथ शांतिवार्ता  की पेशकश करते हुए कहा (Pak PM Admits) था कि “सबक यह है कि शांतिपूर्ण पड़ोसियों की तरह दोनों मुल्कों को बैठकर जम्मू कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहिए। इन मुद्दों के समाधान के बिना हम दुनिया के इस हिस्से में शांति नहीं ला सकते।” लेकिन भारत ने भी यह साफ़ कह दिया है कि “वह पाकिस्तान के साथ सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।” खैर, इस बीच कुल-मिलाकर अच्छी बात यह कि ऑपरेशन सिंदूर’ में अपने नूर खान एयरबेस को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने का दावा करने वाले पाकिस्तान ने आखिरकार सच कबूल कर लिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Pak PM Admits #PakPMAdmits #IndianAirForce #PakistanNews #BalakotAirStrike #IndiaStrikesBack #PakistanTruth #IAFPower #ModiOnTerror #NationalSecurity #BreakingNews

आगे और पढ़ें
British Author Praises India’s Operation Sindoor

British Author Backs Operation Sindoor: ब्रिटिश लेखक ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, कहा- पश्चिमी देशों को भारत का समर्थन करना चाहिए

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह पाकिस्तान की ठुकाई की है उससे समूची दुनिया अचंभित है। आतंकवाद का पर्याय बन चुके पाकिस्तान की दुनिया भर में किरकिरी हो रही है। यह किसी से छुपा नहीं है कि पाकिस्तान दशकों से आतंकवाद को शरण देता आया है। इस ऑपरेशन के बाद आतंकियों के लिए जन्नत कहे जाने वाले पाकिस्तान को मुंह छुपाने की जगह नहीं मिल रही है। इस बीच ब्रिटिश लेखक डेविड वेंस ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ खुलकर (British Author Backs Operation Sindoor) की है। भारत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि “अगर भारत को पश्चिमी देश सपोर्ट करते हैं तो भारत चीन के खिलाफ वेस्ट की दीवार की तरह बन सकता है।” यही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए चीन की आलोचना की। उन्होंने बीजिंग पर आरोप लगाते हुए कहा, “चीन एशिया क्षेत्र में पाकिस्तान को प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल करता है। इसलिए चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।”  भारत को सपोर्ट दिया गया तो पश्चिम देशों के लिए भारत चीन के खिलाफ एक मजबूत दीवार की तरह काम (British Author Backs Operation Sindoor) करेगा बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “चीन पाकिस्तान को प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल करता है, इसलिए उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप को यह बात समझनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “यह और भी बेहतर होगा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप इस बात को समझ जाएं कि अगर भारत को बेहतर सपोर्ट दिया गया तो भारत पश्चिम देशों के लिए चीन के खिलाफ एक मजबूत दीवार की तरह काम (British Author Backs Operation Sindoor) करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ हम भारत को जितना समर्थन करेंगे, उतना ही बेहतर होगा, क्योंकि चीन का पाकिस्तान का काफी इंट्रेस्ट है। जो लोग भारत के हित के बारे में नहीं सोच रहे हैं, मैं मानता हूं वो पश्चिम के बारे में भी नहीं सोच रहे हैं।” इस बीच उन्होंने पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए तुर्की को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “पाकिस्तान के पक्ष में तुर्की द्वारा दिए जाने वाले एंटी इंडिया बयान की खुलकर आलोचना की जानी चाहिए।” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर चीन भारत के लिए एक समस्या है और पाकिस्तान के असफल देश (British Author Backs Operation Sindoor) है-  ब्रिटिश लेखक डेविड वेंस वेंस ने कहा कि “मुझे कोई आश्चर्य नहीं है। चीन भारत के लिए एक समस्या है और जैसा मैंने कहा कि पाकिस्तान के असफल देश (British Author Backs Operation Sindoor) है। मुझे लगता है कि तुर्की भी एक विवादास्पद देश है। तो इन सबके बाद मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। एर्दोगान और चीन के बीच मैं ज्यादा अंतर नहीं कर पाता।” यही नहीं इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भी भारत का मजबूती से समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से इसका इंताजर था, क्योंकि यह फैसला लेना जरूरी था।” हालांकि, उन्होंने यह कहा कि “यह होना जरूरी था और ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है। पाकिस्तान एक असफल और आतंकवादी देश है। ऐसे में यह जरूरी है कि भारत द्वारा ऐसा कदम उठाया गया।” Latest News in Hindi Today Hindi news British Author Backs Operation Sindoor #OperationSindoor #BritishAuthorSupportsIndia #IndiaDefense #WesternSupportIndia #Geopolitics #OperationSindoorPraise #IndiaSecurity #IndiaUKRelations #GlobalSecurity #SupportIndia

आगे और पढ़ें
Pulwama Encounter

2 Terrorists Killed by Security Forces: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सीमा सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन किलर चलाकर आतंकियों को जड़ से खत्म करने फैसला कर लिया है। इसी सिलसिले में सुरक्षाबल रात-दिन एक कर दहशतगर्दों की खोज में लगे हुए (2 Terrorists Killed by Security Forces) हैं। इस समय पूरे प्रदेश में न सिर्फ आतंकियों की खोज में तलाशी अभियान चालू है एनकाउंटर में आतंकियों को ढ़ेर भी किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में हो रही है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। यह इलाका दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत आता है। खबर है कि इस इलाके में अभी भी 02 से 03 आतंकी छुपे हुए हैं। बता दें कि पिछले 48 घंटे के भीतर यह दूसरी मुठभेड़ है। यह घटना शोपियां जिले के केल्लर इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराने के ठीक दो दिन बाद हुई है। अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया है दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी घाटी फिर से दहशत फैलाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन किलर चलाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया (2 Terrorists Killed by Security Forces) है। इस बीच त्राल इलाके में त्राल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन की पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की डिटेल्स जारी की जाएगी।” गौरतलब हो कि इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे। भारतीय सेना ने बताया है कि इन आतंकियों को ऑपरेशन किलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मारे गए इन तीन आतंकियों में से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है, जो दोनों शोपियां के रहने वाले हैं।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया बता दें कि आतंकी कुट्टे साल 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था। वो पिछले साल 8 अप्रैल को डेनिश रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। इस घटना  में दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे। यही नहीं, पिछले साल मई में शोपियां के हीरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या में भी वह शामिल था। शोपियां में मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन एके-47 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।  Latest News in Hindi Today Hindi news 2 Terrorists Killed by Security Forces #PulwamaEncounter #JammuAndKashmir #TerroristKilled #IndianArmy #SecurityForces #KashmirNews #AntiTerrorOperation #BreakingNews #JammuKashmirNews #TerrorFreeIndia

आगे और पढ़ें
Pakistan aggressive statement

Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की गीदड़भभकी, इसके चलते खतरे में पड़ जाएगा सीजफायर

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, हिंदी की यह कहावत पाकिस्तान पर बखूबी बैठती है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर समझौते के बाद पड़ोसी दुश्मन मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तान है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाक विदेशी मंत्री इशाक डार ने गीदड़भभकी देते गए कहा कि “अगर सिंधु जल संधि का मसला हल नहीं हुआ तो इसका मतलब नहीं रह (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) जाएगा।” बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को गहरा नुकसान पहुंचाया था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि “अगर भारत और पाकिस्तान के सिंधु जल संधि को लेकर मसला नहीं सुलझा तो सीजफायर खतरे में पड़ सकता है। अगर यह मामला हल नहीं हुआ तो इसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।” गौरतलब हो कि पाकिस्तान इससे पहले भी जल संधि को लेकर गीदड़भभकी दे चुका है। यही नहीं, पाकिस्तान के कई नेता भारत को परणामु बम की धमकी दे चुके हैं।  पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों के साथ-साथ कई एयरबेस को कर दिया (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) था तबाह  22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए कायराना हमले का बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लिया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाक और पीओके में स्थित पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों के साथ-साथ कई एयरबेस को तबाह कर दिया (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) था। इस हमले में 100 से आतंकियों के मारे गए थे। कहने की जरूरत नहीं, इस हमले में पाकिस्तान को बड़ा भारी नुकसान हुआ। यही नहीं, बड़ी बात यह कि यह बात खुद पाकिस्तान ने कबूल की है। उसने कहा कि “भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 जवान मारे गए हैं और 70 से ज्यादा जवान घायल भी हुए हैं।” इसे भी पढ़ें:- कर्रेगुट्टा हिल्स पर ‘ऑपरेशन संकल्प’ में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सली किए ढेर, 20 शवों की हुई पहचान ऑपरेशन अभी सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है गौरतलब हो कि ऑपरेशन अभी सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंच (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) गए। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। मजे की बात यह कि पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस को उड़ाने का झूठा दावा किया था। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर पाक को न सिर्फ करारा जवाब दे दिया बल्कि आतंकवाद के मसले को पर उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India #IshaqDar #IndiaPakistan #CeasefireThreat #LoC #PakistanNews #ForeignMinister #IndoPakTensions #IndiaNews #Geopolitics #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Indian defense cyber threats

Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor: एक तरफ जारी था ऑपेरशन सिंदूर, दूसरी तरफ हुए 15 लाख से अधिक साइबर अटैक

जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपेरशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुँचाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच मची तनातनी के बीच देश में एक दो नहीं बल्कि 15 लाख से अधिक साइबर अटैक (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) का सामना करना पड़ा। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल अधिकारी के मुताबिक 10 लाख से भी ज्यादा साइबर हमले किए गए है। महाराष्ट्र साइबर ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की वेबसाइटों को निशाना बनाकर 15 लाख से अधिक साइबर हमले करने के लिए जिम्मेदार सात उन्नत स्थायी खतरा (एपीटी) समूहों की पहचान की है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से हैकर केवल 150 हमलों में ही सफल रहे। इस पूरे मामले पर अधिकारियों ने कहा कि “भारत और पाकिस्तान के बीच एक-दूसरे के खिलाफ सीजफायर पर बनी सहमति के बाद भी भारत सरकार की वेबसाइट को पड़ोसी देश के साथ-साथ बांग्लादेश और पश्चिम एशियाई देशों से साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।” भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई समाप्त होने के बाद भारत की सरकारी वेबसाइट पर कम हुए साइबर (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) हमले  इतना ही नहीं, महाराष्ट्र साइबर के वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में उन दावों को सिरे से खारिज किया जिसमें हैकर ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आंकड़ों की चोरी की है, विमानन और नगर निगम प्रणालियों को हैक किया (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) है और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाया है के दावे किये गए थे।” अधिकारी ने कहा कि “जांच में पाया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई समाप्त होने के बाद भारत की सरकारी वेबसाइट पर साइबर हमले कम हुए, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए। ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और पश्चिम एशियाई देशों से जारी हैं। आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इसी नाम से शुरू किए गए सैन्य अभियान के तहत तैयार की गई रोड ऑफ सिंदूर शीर्षक वाली रिपोर्ट में राज्य की नोडल साइबर एजेंसी ने पाकिस्तान-संबद्ध हैकिंग समूहों द्वारा शुरू किए गए साइबर युद्ध का विस्तृत विवरण दिया है।” इसे भी पढ़ें:- कर्रेगुट्टा हिल्स पर ‘ऑपरेशन संकल्प’ में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सली किए ढेर, 20 शवों की हुई पहचान ये साइबर हमले बांग्लादेश, पाकिस्तान, पश्चिम एशियाई देशों और एक इंडोनेशियाई समूह द्वारा किए गए- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव फ़िलहाल, यह रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक और राज्य खुफिया विभाग सहित सभी प्रमुख कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दी गई (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) है। महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने बताया कि “रिपोर्ट के अनुसार, ये साइबर हमले बांग्लादेश, पाकिस्तान, पश्चिम एशियाई देशों और एक इंडोनेशियाई समूह द्वारा किए गए। इस्तेमाल किए गए तरीकों में मैलवेयर अभियान, डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस (डीडीओएस) हमले और जीपीएस के माध्यम से जासूसी शामिल थी। भारतीय वेबसाइटों को भी नुकसान पहुंचाने की खबरें आईं।” उन्होंने आगे कहा कि “ऐसे कई हमलों को विफल कर दिया गया और भारत के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बचा लिया गया।” Latest News in HindiToday Hindi news Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor #CyberAttacks #OperationSindoor #CyberSecurity #IndiaNews #CyberThreats #IndianArmy #HackAlert #CyberCrime #DigitalIndia #NationUnderAttack

आगे और पढ़ें
India-Pakistan Ceasefire

‘हमारी कस्टडी में भारत का पायलट नहीं…’, पाकिस्तानी सेना ने कहा यह सब मीडिया और सोशल मीडिया का झूठा प्रोपेगेंडा

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) हो चुका है। भारतीय सेना (Indian Army)और वायु सेना के जबरदस्त प्रहार के बाद पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) का प्रस्ताव रखा था, जिसे भारत ने मान लिया। अब दोनों देश डीजीएमओ स्तर पर इस सीजफायर पर बात करेंगे। पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने युद्ध में मुंह की खाने के बाद भले ही भारत के सामने हाथ जोड़ लिया हो, लेकिन वहां की मीडिया अभी भी अपनी सेना की वीरता का झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने से नहीं रूक रहा। इनमें से ही एक प्रोपेगेंडा है कि पाकिस्तान ने भारत के कई फाइटर प्लेन मार गिराए हैं और भारतीय पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है।  इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी हालांकि अब पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने ही इस झूठे प्रोपेगेंडा की हवा निकाल दी है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पाक सेना के मीडिया विंग के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे में भारत का कोई पायलट नहीं है। यह खबर सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहा प्रोपेगेंडा है। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं बता सकते हैं।  भारत ने किया खंडन तो पाकिस्तान को मजबूरन बोलना पड़ा सच  पाकिस्तानी सेना बीती रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने जनरल अहमद चौधरी से पूछा कि क्या भारत का कोई पायलट पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है और अगर हां तो हम उसे क्या भारत को वापस लौटाएंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए जनरल चौधरी ने कहा कि मैं आप सभी लोगों को यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि भारत का कोई भी पायलट हमारे पास नहीं है। यह सब महज अफवाह है, जो मीडिया और सोशल मीडिया पर कुछ लोग फैला रहे हैं। इसे सिर्फ फेक न्यूज और झूठा प्रोपेगेंडा कहा जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से इस तरह का प्रोपेगेंडा देखने को मिल रहा है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की मीडिया इस प्रोपेगेंडा को खूब फैला रही थी और पाकिस्तान की सेना भी क्रेडिट लेने के लिए इस खबर का खंडन नहीं कर रही थी। लेकिन बीती शाम भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग के समय बताया कि उनके सभी पायलट सुरक्षित घर वापस लौट आए हैं, तो मजबूरन पाकिस्तानी सेना को सच बोलना पड़ गया। हालांकि अभी भी पाकिस्तानी मीडिया अपनी सेना के शर्मनाक हार को छुपाने के लिए कई झूठ फैलाने में जुटी हुई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news India-Pakistan Ceasefire #IndiaPakistanTensions #BLAStatement #FakePakClaims #IndianPilotNews #BLAWithIndia #GeoPolitics #IndiaStandsStrong #PakistanPropaganda #SouthAsiaCrisis #DefenseNews

आगे और पढ़ें
Translate »