Punjab Kings Final Entry

PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final : दूसरे क्वालीफ़ायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के क्वालीफायर-2 में 1 जून की रात बड़ा उलटफेर देखने मिला। बारिश ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया। दरअसल, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफ़ायर खेला (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) गया। बारिश के कारण मैच की शुरुआत 3 घंटे देरी से हुई। इस मैच की अच्छी बात यह रही कि 3 घंटे देरी से शुरू होने के बावजूद मैच के ओवरों में कटौती नहीं की गई। टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 203 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही है। मुंबई की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन बनाये। रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन दोनों सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। जहाँ रोहित महज 8 बनाकर आउट हुए तो वहीं 13 गेंदों में 15 रन बनाकर हार्दिक भी चलते बने। उसके बाद नमन धीर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम को 200 रन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह मुंबई ने पंजाब को 204 रनों का लक्ष्य दिया।  श्रेयस अय्यर की 87 रन की नाबाद पारी के बदौलत पर 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य कर (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) लिया हासिल  204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की। पंजाब की तरफ जोश इंग्लिस ने 21 गेंदों में 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। इस आतिशी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। नेहाल वढेरा ने 29 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रियांश आर्य ने 20 तो प्रभसिमरन सिंह ने 6 बनाए। कुल-मिलाकर पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की 87 रन की नाबाद पारी के बदौलत पर 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) लिया। पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अब फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 मई को अहमदाबाद में ही होगा।  इस सीजन आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलेगा। क्योंकि पंजाब और आरसीबी दोनों में से किसी ने भी आईपीएल का  एक भी खिताब नहीं जीता है। श्रेयस अय्यर ने 3 अलग-अलग टीम को अपनी कप्तानी में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) है खैर, अपनी आतिशी पारी के बदौलत श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ पंजाब को फाइनल में पहुँचाया बल्कि वो आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग टीम को अपनी कप्तानी में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) है। गौरतलब हो कि इससे पहले वो दिल्ली को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल ही उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था। एक तरफ जहाँ इस मैच में मिली जीत के साथ ही पंजाब किंग्स 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची है तो मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद ही निराश नजर आए। मैच खत्म होने के बाद वह मैदान पर घुटनों के बल बैठे हुए और सिर झुकाए हुए देखे गए।   इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल टीम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहती थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई- हार्दिक पांड्या इस हार के बाद (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या ने कहा कि “श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, अपने मौके भुनाए और उन्होंने जो शॉट खेले, वे वाकई बेहतरीन थे। उन्हें लगता है कि श्रेयस ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। MI के कप्तान ने माना कि गेंदबाजी इकाई के तौर पर उन्हें कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी। यह एक ऐसी चीज है जो इन बड़े मैचों में वाकई मायने रखता है।” उन्होंने बताया कि “पूरे मैच के दौरान पंजाब की टीम ने उनको दबाव में रखा।” इस बीच हार्दिक ने आगे कहा कि उनकी टीम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहती थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वह इसके लिए विकेट को दोषी नहीं मानेंगे। अगर उनके गेंदबाज सही लेंथ पर गेंदबाजी करते या शायद सही समय पर सही गेंदबाज का चयन होता तो नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था। बुमराह को स्थिति का अंदाजा था कि अगर 18 गेंदें भी बची हैं तो उन्हें क्या करना है। जस्सी जस्सी ही हैं और वह कभी भी कुछ भी खास कर सकते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।” Latest News in Hindi Today Hindi news PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final #PBKSvsMI2025 #IPL2025Final #PunjabKings #MumbaiIndians #Qualifier2 #IPLPlayoffs #CricketNews #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Mumbai Indians vs Gujarat Titans

Mumbai Indians Beat GT: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर बनाई दूसरे क्वालिफायर में जगह

30 मई को खेले गए आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 20 रन से हरा (Mumbai Indians Beat GT) दिया। शुक्रवार को मल्लंपुर में खेले गए इलिमिनेटर  मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि सही सबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा और बेयरस्टो ने 84 रन की साझेदारी की। तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 तो तिलक वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। अपने बल्लेबाजों के बेहतरी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम ने 228 रनों का अंबार लगाने में कामयाब रही। गुजरात के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।  गुजरात 20 ओवर में टीम 208 रन ही बना (Mumbai Indians Beat GT) सकी 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के बल्लेबाजों ने निराश किया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। गुजरात की शुरुआत ही बेहद खराब रही। ट्रेंट बोल्ट (2/56) ने चौथी गेंद पर ही कप्तान शुभमन गिल को आउट कर दिया। इसके बाद साई सुदर्शन ने गुजरात की पारी को संभालने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें कुसल मेंडिस और वॉशिंगटन सुंदर का साथ मिला। सुदर्शन और सुंदर 48 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को पस्त करना शुरू ही किया था कि 14वें ओवर ने मैच का रुख ही पलट दिया। दरअसल, बुमराह की घातक गेंदबाजी ने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। फिर क्या था इसके बाद सुंदर और सुदर्शन दोनों एक बोल्ड हो गए। इन दोनों धाकड़ बल्लेबाजों का आउट होना गुजरात की उम्मीदों पर पूर्णविराम लगा दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद गुजरात वापसी नहीं कर पाई। इस तरह कुल-मिलाकर गुजरात 20 ओवर में टीम 208 रन ही बना (Mumbai Indians Beat GT) सकी। इस हार के बाद गुजरात टाइटंस का तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना भी चकनाचूर हो गया।   इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल  1 जून को मुंबई की भिड़ंत पंजाब किंग्स से (Mumbai Indians Beat GT) होगी कहने की जरूरत नहीं प्लेऑफ के दूसरे मैच में तीसरे और चौथे नंबर की इन दोनों टीम के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद (Mumbai Indians Beat GT) थी। बेशक हुआ भी वही। गौर करने वाली बात यह कि मुंबई ने इस मुकाबले में जितनी जोरदार बल्लेबाजी की, उतनी ही गुजरात की फील्डिंग खराब रही। बता दें कि इस जीत के बाद मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। 1 जून को मुंबई की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। गौरतलब हो कि पंजाब किंग्स को पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब और मुंबई के मैच का विजेता फाइनल में बेंगलुरु से भिड़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि 1 जून को मुंबई पंजाब किंग्स को हराती है या पंजाब मुंबई को हराकर आरसीबी के साथ फाइनल खेलती है। Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai Indians Beat GT #MumbaiIndians #GTvsMI #IPL2025 #Qualifier2 #RohitSharma #MIvsGT #IPLT20

आगे और पढ़ें
Royal Challengers Bangalore news

RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time: पंजाब किंग्स को हराकर चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची आरसीबी

29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) दी। दरअसल, 18वें सीजन के पहले क्वालीफायर मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सके। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के आउट होते ही पंजाब किंग्स की टीम ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गई। 15वें ओवर तक तो पंजाब की टीम पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 101 रन रन बनाकर आलऑउट हो गई। कहने की जरूरत नहीं, पंजाब किंग्स को अपने अति-आक्रामक रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ा। जिसके चलते उसके बल्लेबाज कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सके।  फिल साल्ट एक बार पुनः जबर्दस्त फॉर्म में नजर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) आए 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों ने तो कमाल कर दिया। आरसीबी के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट एक बार पुनः जबर्दस्त फॉर्म में नजर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) आए। पारी का आगाज करते हुए 27 गेंदों में उन्होंने छह चौके एवं तीन बेहतरीन छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के बदौलत आईपीएल के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हराकर तीन जून को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि आईपीएल प्लेऑफ में यह सबसे बड़ी जीत है। गौरतलब हो कि आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। साल 2016 के बाद उसका पहला फाइनल होगा। पंजाब किंग्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगी पंजाब किंग्स भले ही हार गई हो लेकिन हार के बावजूद उसे फाइनल में पहुंचने का एक और अवसर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) मिलेगा। पंजाब किंग्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगी। बात करें फिल साल्ट के आईपीएल करियर की तो उन्होंने आईपीएल में 33 मुकाबले खेले हैं। इस बीच 33 पारियों में उन्होंने 1040 रन बनाए। आईपीएल में उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज है। खैर, क्वालीफायर-1 मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद दिए श्रेयस अय्यर ने कहा कि “ये हमारे लिए भूलने वाला दिन नहीं है, लेकिन ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हमने बल्लेबाजी के दौरान शुरू में ही काफी विकेट गंवा दिए थे। वापस जाकर फिर से सभी चीजों को समझना होगा। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है। हमने जो भी प्लानिंग की मैदान के बाहर मुझे लगता है कि वह सही थी। बस हम उसे मैदान पर उतारने में कामयाब नहीं हो सके।”  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल हम इसे हार का कारण नहीं बता सकते हैं क्योंकि हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है- श्रेयस अय्यर हालांकि गेंदबाजों का बचाव करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि “हम गेंदबाजों को भी दोष नहीं दे सकते क्योंकि बचाव करने लिए काफी कम स्कोर था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा। हमने अभी तक यहां पर जितने भी मुकाबले खेले हैं उसमें कुछ अलग ही उछाल देखने को मिला है। हम इसे हार का कारण नहीं बता सकते हैं क्योंकि हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। हमने लड़ाई तो हारी है, लेकिन जंग नहीं हारी।” Latest News in Hindi Today Hindi news RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time #RCB #PBKS #IPL2025 #RCBvsPBKS #IPLFinal #RoyalChallengersBangalore #PunjabKings #CricketNews #IPLPlayoffs

आगे और पढ़ें
Army Navy Air Force IPL invite

IPL patriotic theme: आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी होगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम, तीनों सेना प्रमुखों को दिया गया न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) का रोमांच अपने चरम पर है। इस लीग के प्लेऑफ में चार टीमें क्रमशः पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस पहुँच चुकी हैं। 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में तीनों सेना प्रमुखों को (IPL patriotic theme) आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण अहमदाबाद में तीन जून को होने वाले फाइनल के समापन समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों को सम्मानित करने के लिए दिया गया है। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि “उसने अहमदाबाद में तीन जून को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के लिए तीनों सेना के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में उनके वीरतापूर्ण प्रयासों को सलामी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को एक मीडिया बयान में यह घोषणा की। बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की वीरता, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम (IPL patriotic theme) करता है देवजीत  सैकिया ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि “हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए (IPL patriotic theme) सभी भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों, शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया है।” उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की वीरता, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीरतापूर्ण प्रयासों की सराहना की जिसने राष्ट्र की रक्षा की और उसे प्रेरित किया।” सैकिया ने कहा कि “उनकी सराहना के तौर पर हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने और अपने नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। जबकि क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून बना हुआ है लेकिन हमारे देश और इसकी संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बड़ा कुछ भी नहीं है।” बता दें कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी थल सेना प्रमुख हैं, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी नौसेना प्रमुख हैं और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह वायुसेना प्रमुख हैं।  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल बीसीसीआई द्वारा तीनों सेना प्रमुखों को आमंत्रित करना एक अच्छा कदम (IPL patriotic theme) है- सीके खन्ना  यही नहीं, बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने बोर्ड के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बीसीसीआई द्वारा तीनों सेना प्रमुखों को आमंत्रित करना एक अच्छा कदम (IPL patriotic theme) है, क्योंकि सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश को गौरवान्वित किया है। हमें सुरक्षित रखने के लिए हम हमेशा अपने सैन्य बलों के ऋणी रहेंगे।” गौरतलब हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। पकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने मौत का नंगा नाच खेला था। मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे। इस आतंकी हमले का करारा जवाब देने हेतु ही भारत सरकार ने 6-7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी अड्डों एयर एयर बेस को तबाह किया था। सेना की इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और 40 से अधिक पाकिस्तानी जवान मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भी पलटवार करना शुरू किया था। मामला गंभीर होता देख पाकिस्तानी के अनुरोध पर भारत ने संघर्ष विराम रोकने पर सहमति जताई थी। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL patriotic theme #IPL2025 #OperationSindoor #PatrioticIPL #ClosingCeremony #IndianArmy #Navy #AirForce #CricketTribute #DeshPrem

आगे और पढ़ें
Punjab Kings Beat Mumbai Indians by 7 Wickets

Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets: आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दी मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल- 2025) का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) दिया। दरअसल, पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सके। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टीम का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक के करीब भी नहीं भटक पाया। सूर्यकुमार यादव के अलावा रयान रिकल्टन 27 रन, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पांड्या 26 तो वहीं नमन धीर ने 20 रन बनाएं। सूर्यकुमार के अलावा एक भी बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सका। उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 184 रन बना सकी। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में पांचवा अर्धशतक जड़ा। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह, विजयकुमार और मार्को यान्सन ने 2-2 विकेट चटकाए तो वहीं हरप्रीत बरार ने रोहित शर्मा को चलता किया।  पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने किया शानदार बल्लेबाजी का (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) प्रदर्शन  184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स को टॉप 2 में पहुंचाने के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने मिलकर मुंबई के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। दोनों ने अर्धशतक जड़े। प्रियांश आर्या ने जहाँ 35 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए तो वहीं जोश इंग्लिश ने 73 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 109 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए। इस तरह पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) के साथ ही पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप 1 में काबिज हो चुकी है। इसका अर्थ है कि फाइनल मुकाबले में लिए अय्यर की पंजाब को एक और मुकाबला खेलने मिलेगा। तो वहीं मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने सभी मुकाबल जीतने होंगे।   इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल इस शर्मनाक हार (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की अकड़ नहीं हुई ढीली  इस मैच में कमाल की बात यह देखने मिली कि पंजाब से मिली इस शर्मनाक हार (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की अकड़ ढीली नहीं हुई। वो अपने अलग तेवर में ही देखे गए। बता दें कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि “विकेट जिस तरह का था, उस हिसाब से हम 20 रन पीछे रह गए। ऐसा होता है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने पांच ट्रॉफियां जीती हैं, यह हमेशा कठिन रहा है। हमारी गेंदबाजी क्लिनिकल नहीं थी। उन्होंने अच्छे शॉट्स खेले। बस आगे जाकर हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।” पांड्या ने आगे कहा कि बल्लेबाजी समूह के लिए सही टेम्पलेट का पता लगाना चाहते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा घबराहट नहीं है। हम जानते थे कि क्या दांव पर लगा था। चार दिन पहले की स्थिति से कुछ भी नहीं बदला है। जिसमें हम खुद को वापस पाते हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi news  Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets #PunjabKings #MumbaiIndians #IPL2025 #PBKSvsMI #CricketNews #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers

KKR Eliminated from IPL 2025: करारी शिकस्त के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर हुआ खत्म, हैदराबाद ने दी 110 रनों से मात

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का 68वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को करारी शिकस्त (KKR Eliminated from IPL 2025) दी। बता दें कि इस आखिरी मैच में केकेआर को 110 रन से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। गौरकरने वाली बात यह कि टूर्नामेंट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। और और दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के टॉप चार हाई स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। हेनरिक क्लासेन की धुंआधार नाबाद 105 रनों की पारी के बदौलत हैदराबाद ने 110 रनों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। बता दें कि यह आईपीएल इतिहास में कोलकाता की सबसे बड़ी हार है। हेनरिक क्लासेन ने अपने करियर की खेली सर्वश्रेष्ठ (KKR Eliminated from IPL 2025) पारी बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए हेनरिक क्लासेन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 39 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। इसके अलावा हेड ने 40 गेंदों पर छह छक्के और छह चौके की मदद से 76 रन बनाए, तो वहीं इशान किशन ने 29 रन बनाए। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी कुछ खास कमाल नहीं कर (KKR Eliminated from IPL 2025) सकी। क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन ने केकेआर की तरफ से पारी का आगाज किया। हालाँकि सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार शुरुआत दिलाई। यह तो ठीक लेकिन वो अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। डिकॉक 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए तो वहीं, नरेन ने 31 रन बनाए। रहाणे ने 15, रघुवंशी ने 14 रन बनाए. मनीष पांडे और हर्षित राणा ने अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने क्रमश: 37 और 34 रन बनाए।  हैदराबाद की टीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी (KKR Eliminated from IPL 2025) की- अजिंक्य रहाणे इस तरह अपनी ख़राब बल्लेबाजी की वजह से केकेआर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 18.4 ओवर में 168 रनों पर ही सिमट गई। हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने 3 विकेट लिए। नाइट राइडर्स की ओर सुनील नारायण सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए। गौरतलब हो कि पिछले साल की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 में 14 मैचों में सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी। इस सीजन में टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बेनतीजा रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद की तरफ सेके बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि “उन्हें लगता है कि हैदराबाद की टीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी (KKR Eliminated from IPL 2025) की। हां, हमने गेंदबाजी करते समय कुछ गलतियां कीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने खराब गेंदों का फायदा उठाया और सभी अच्छी गेंदों पर भी शॉट लगाए। इसका श्रेय हैदराबाद के बल्लेबाजों को जाता है।”  इसे भी पढ़ें:-आईपीएल के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से दी करारी शिकस्त हम अगले साल और भी अधिक मजबूत होकर आएंगे वापस (KKR Eliminated from IPL 2025) की- अजिंक्य रहाणे रहाणे ने आगे कहा कि “हमने स्लोअर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन हम अपनी योजनाओं को पूरी तरह से अमली जामा नहीं पहना (KKR Eliminated from IPL 2025) पाए। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, यह लीग काफी कठिन है। लेकिन हमारे पास कई मौके भी आए थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। हमारे पास ऐसे मौके आए थे जिन्हें हम भुनाते तो पॉइट्स टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर भी रह सकते थे। लेकिन हमें कोई अफसोस नहीं, इस सीजन से बहुत कुछ सीखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हम अगले साल और भी अधिक मजबूत होकर वापस आएंगे।”  Latest News in Hindi Today Hindi news KKR Eliminated from IPL 2025 #KKREliminated #IPL2025 #SRHvsKKR #IPLPlayoffs #KKRvsSRH #KKRLoss #SunrisersWin #KKRKnockedOut

आगे और पढ़ें
RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers

RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers: सनराइजर्स हैदराबाद से मिली करारी हार के बाद टॉप-2 में नहीं पहुंच पाएगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

23 मई को इंडियन प्रीमियर-2025 लीग ( IPL 2025) का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया। लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रनों से हरा (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) दिया। इस तरह हैदराबाद ने  बेंगलुरु की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बड़ी अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही हेड भी 17 रन बनाकर चलते बने।  आरसीबी के लिए शेपर्ड ने 2 विकेट (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) झटके  इसके बाद इशान किशन, क्लासेन और अनिकेत वर्मा ने लड़खड़ाती पारी को (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) संभाला। क्लासेन 24 रन पर आउट हुए तो अनिकेत वर्मा भी 26 रन बनाकर चलते बने। इशान किशन ने 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 48 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली। इस तरह कमिंस के 13 रनों के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 231 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। बात करें आरसीबी की बल्लेबाजी की तो आरसीबी के लिए शेपर्ड ने 2,  एनगिडी ने 1, सुयश शर्मा ने 1, भुवनेश्वर कुमार ने 1 और क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट चटकाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) की बेहतर शुरुआत 231 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेहतर शुरुआत (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) की। पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने 80 रन बनाये। कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने 11 रन तो साल्ट 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  तो वहीं रजत पाटीदार ने 18, जितेश शर्मा ने 24 रन बनाए। रजत पाटीदार के आउट होने के बाद आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सका। फिर क्या था, एक के एक सभी आउट होते चले गए। इस तरह आरसीबी की पूरी टीम 189 पर ऑल आउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3, ईशान मलिंगा ने 2, जयदेव उनादकट ने 1, हर्ष दुबे ने 1, हर्षल पटेल ने 1 विकेट चटकाए। कहने की जरूरत नहीं इस हार के बाद आरसीबी को टॉप-2 में पहुंचने के उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इस हार के बाद आरसीबी अंक तालिका में दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसे भी पढ़ें:-आईपीएल के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से दी करारी शिकस्त 800 चौके लगाने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली  आरसीबी को भले ही हार का मुंह देखना पड़ा (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) हो लेकिन इस मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर दहाड़ा। इस मैच में 25 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से उन्होंने 43 रन बनाए। यह तो ठीक लेकिन इसके साथ ही विराट ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली।  उपलब्धि यह कि टी20 फॉर्मेट में एक टीम की तरफ से खेलते हुए 800 चौके लगाने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers RCBvsSRH #IPL2025 #RCBLoss #SunrisersWin #PlayoffRace #Top2Battle #CricketNews #T20League #RCBDownfall #SRHVictory

आगे और पढ़ें
In Match 64 of IPL 2025

LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL: आईपीएल के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से दी करारी शिकस्त

22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग  2025 (IPL 2025) का 64वां महामुकाबला गुजरात टाइटंस (GT)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से करारी शिकस्त (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) दी। लखनऊ की इस जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।  मिचेल मार्श ने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) मदद से 117 रन बनाए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार शुरुआत (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) की। लखनऊ की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 117 रन बनाए। इस मैच में निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श का बखूबी साथ दिया। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने 36 और कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए। इसके बदौलत ही लखनऊ ने गुजरात के सामने 235 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।  235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) रही 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) रही। गुजरात के बल्लेबाजों का बल्ला शांत रहा। इस मैच में शुभमन गिल फ्लॉप रहे। वह सिर्फ 35 रन ही बना सके। शाहरुख खान ने गुजरात के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा। महत्वपूर्ण बात यह कि लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी के कमाल दिखाते हुए गुजरात को 202 रन पर ही रोक दिया। लखनऊ के लिए विलियम ओ’रूके ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी को 2-2 विकेट मिला। तो वहीं, आकाश महाराज सिंह और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट झटके। लखनऊ की धारदार गेंदबाजों के सामने गुजरात के बल्लेबाज एक बाद एक धराशायी होते गए। इस तरह गुजरात ख़राब बल्लेबाजी और रणनीति के चलते सिर्फ 202 रन ही बना सकी। बेशक इस मैच में गुजरात टाइटंस की हार का प्रमुख कारण उसकी खराब गेंदबाजी रही।   इसे भी पढ़ें:- दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने बनाई प्लेऑफ में जगह गुजरात ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) लिया है खैर, गुजरात ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) लिया है और लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर निकल चुकी है। ऋषभ पंत ने टॉस हार के बाद कहा कि “पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी, विकेट अच्छा लग रहा है। जब आप पहले ही बाहर हो जाते हैं तो चुनौती होती है, लेकिन हमें क्रिकेट खेलने पर गर्व है। एक टीम के रूप में, हम अलग-अलग विकल्प आजमा रहे हैं जो हमें जीतने का सबसे अच्छा मौका देते हैं। कुछ भी जो हमें अगले सीजन के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है। आकाश दीप को टीम में शामिल किया है। हमारी टीम में कुछ और बदलाव भी हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi news #IPL2025 #LSGvsGT #LucknowSuperGiants #GujaratTitans #Match64 #IPLHighlights #CricketNews #LSGWin #GTLoss #IPLPointsTable

आगे और पढ़ें
Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC

Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने बनाई प्लेऑफ में जगह

22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग का (आईपीएल 2025) का 63वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो रहे। इस हार के साथ ही दिल्ली के सफर पर यहीं पूर्णविराम लग गया। क्योंकि इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दरअसल, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अभी टीम का 23 रन ही बना था कि रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रिकेलटन 25 तो वहीं जैक्स 23 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा का भी बल्ला खामोश ही रहा। वो 27 रन बनाकर पवेलियन चले गए।  मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) बनाए  मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी देख एक समय तो ऐसा लग रहा था मानो यह 150 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) लिया। सूर्या ने 43 गेंदों में धुंआधार 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। आखिरी के दो ओवर में मुंबई ने 48 रन बनाएं। दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। बीमार अक्षर पटेल की जगह कप्तानी कर रहे फाफ डु प्लेसिस 7 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने। ताश के पत्तों की तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिखर गई। इस तरह दिल्ली 18.2 ओवर में पूरी टीम महज 121 रन के स्कोर पर सिमट गई।  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल टूर्नामेंट में अपने पहले चार मैच जीतने के बाद भी सीजन में प्लेऑफ की रेस से हो (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गई बाहर  मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह रहे। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। गौर करनेवाली बात यह कि पहली टीम बनी जो शुरूआती चार मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इस हार के साथ ही दिल्ली के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आईपीएल 2025 से सफर खत्म हो गया। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऐसी पहली टीम बनी जो टूर्नामेंट में अपने पहले चार मैच जीतने के बाद भी सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गई। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बना ली। इस तरह मुंबई की टीम चौथी टीम बनी, जिसने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में एंट्री की। बता दें कि मुंबई के अलावा, आरसीबी, गुजरात और पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी थी। Latest News in Hindi Today Hindi news  Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC #MumbaiIndians #IPL2025 #DelhiCapitals #MIvsDC #IPLPlayoffs #RohitSharma #CricketNews #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
RR vs CSK full match report

CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets: चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल

आईपीएल सीजन 2025 (IPL2025) का 62वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। 20 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) दिया। इस सीजन में राजस्थान की यह चौथी जीत है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार। राजस्थान का ये आखिरी लीग स्टेज का मैच था। इस हार जीत से दोनों ही टीमों को विशेष फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकीं हैं और पॉइंट्स टेबल पर नीचे से टॉप पर हैं। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान की जीत के हीरो रहे। दरअसल, इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ।  188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बड़ी शानदार (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) रही टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 12 रनों पर ही उसके दो विकेट गिर गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने ए आयुष म्हात्रे ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। उन्होंने 20 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का भी शामिल था। इसके अलावा शिवम् दुबे ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए 39 रन बनाए। जिसके चलते सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब रही। 188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बड़ी शानदार रही। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाकर मैच को का रुख ही बदल (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) दिया। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। वैभव के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 41 तो ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।  इसे भी पढ़ें:-  सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने किया लखनऊ सुपरजायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर, भिड़े खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) ध्यान देने वाली बात यह कि इस वर्ष रवींद्र जडेजा ने 13 मुकाबले में सिर्फ 280 रन ही बनाए हैं। रही बात उनके औसत की तो उन्होंने 31.11 के औसत से रन बनाएं हैं। कहने की जरूरत नहीं दोनों टीमों के लिए आईपीएल का 18वां सीजन काफी खराब रहा (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) है। खैर, राजस्थान के इस आखिरी लीग मैच में एक जबरदस्त नजारा देखने मिला। हुआ यह कि मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। तब सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वैभव आमने-सामने आ गए। वैभव ने हाथ मिलाने की जगह धोनी के पैर छुए। इसके बाद धोनी ने वैभव को बड़े प्यार से देखा और वैभव ने भी अपनी मासूम मुस्कान दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर वैभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets #IPL2025 #CSKvsRR #VaibhavSuryavanshi #ChennaiSuperKings #RajasthanRoyals #IPLHighlights #CSK10thLoss #RRVictory #T20Cricket #CricketNews

आगे और पढ़ें
Translate »