BRICS Summit के चलते Delhi में आज से Traffic Restrictions लागू, 22 Diversion Points बनाए गए
नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026: BRICS Summit 2026 को देखते हुए Delhi Traffic Police ने आज से राजधानी के कई हिस्सों में traffic restrictions और diversions लागू कर दिए हैं। Central और South Delhi के महत्वपूर्ण routes पर traffic regulate किया जा रहा है और कुल 22 diversion points बनाए गए हैं। ये व्यवस्थाएं 11 से 13 सितंबर तक summit के दौरान लागू रहेंगी। आज 2 बजे से 8:30 बजे तक विशेष Restrictions Delhi Traffic Police की advisory के मुताबिक 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक कई प्रमुख roads पर traffic movement नियंत्रित रहेगा। करीब 35 से ज्यादा roads restrictions या regulated movement के दायरे में आ सकती हैं। VVIP और foreign delegates की movement के अनुसार कुछ routes पर temporary diversion भी किया जाएगा। इन प्रमुख Roads पर पड़ सकता है असर Traffic restrictions से प्रभावित प्रमुख routes में: समेत Central और South Delhi के कई महत्वपूर्ण corridors शामिल हैं। 22 Diversion Points किए गए तय Traffic Police ने पूरे प्रभावित इलाके में 22 diversion points निर्धारित किए हैं। इनमें Patel Chowk, Janpath, RML Hospital, Dhaula Kuan Flyover, Moti Bagh Flyover, Mandi House और Lodhi Road के आसपास के कई junction शामिल हैं। इन locations पर security और traffic situation के आधार पर vehicles को alternate routes पर divert किया जा सकता है। Airport और Railway Station जाने वालों को सलाह Airport और railway stations जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। Delhi Traffic Police ने खासकर airport जाने वाले passengers को संभव हो तो Delhi Metro का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। New Delhi, Old Delhi और Hazrat Nizamuddin Railway Stations के लिए भी alternative routes जारी किए गए हैं। Public Transport इस्तेमाल करने की अपील Authorities ने लोगों से unnecessary travel से बचने, restricted areas में जाने से पहले traffic updates check करने और जहां संभव हो public transport का इस्तेमाल करने को कहा है। Traffic conditions VVIP movement के अनुसार बदल सकती हैं, इसलिए commuters को official Delhi Traffic Police advisories follow करने की सलाह दी गई है। source – Delhi Traffic Police / The Indian Express / Times of India जय राष्ट्र न्यूज़

