PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000

PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000: यदि आप भी हैं पैन कार्ड धारक, तो यह गलती आपको लगा सकती है 10,000 रुपए की चपत

पैन कार्ड का इस्तेमाल बैंक से जुड़े कार्यों के साथ-साथ आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने, निवेश, प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त, लोन लेने और अन्य वित्तीय लेन-देन के लिए भी होता है। ऐसे में यदि आप भी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। पैन कार्ड से जुड़ी जरा सी लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान और कानूनी पचड़े में डाल सकती (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) है। इसलिए समय रहते अपने पैन कार्ड का स्टेटस जरूर जांचें और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाएं। दरअसल, आयकर विभाग ने अब उन पैन कार्ड धारकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जिनका कार्ड इनएक्टिव (निष्क्रिय) हो चुका है। ऐसे लोगों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह कि कई लोग इस बात से अनजान हैं कि उनका पैन कार्ड अब वैध ही नहीं रहा। इसके बावजूद वे पहले की तरह इसका उपयोग कर रहे हैं। लेकिन यह गलती अब भारी पड़ सकती है।  आयकर विभाग की धारा 272B के तहत 10,000 रुपए तक का लगाया जा सकता (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) है जुर्माना  ऐसे में यदि किसी का पैन कार्ड इनएक्टिव हो गया है और वह व्यक्ति इसे जानबूझकर या फिर अनजाने में इस्तेमाल करता है, तो आयकर विभाग की धारा 272B के तहत उस पर 10,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि पैन कार्ड इनएक्टिव होता कब है? तो बता दें कि आमतौर पर पैन कार्ड इनएक्टिव तब होता है जब वह आधार से लिंक नहीं होता या फिर लिंकिंग प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। हालाँकि सरकार की ओर से पहले ही सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने निर्देश दिया गया था। यह सभी के लिए अनिवार्य था। आधार से लिंक न कराने पर पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाता है। ध्यान रहे पैन  कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ आयकर रिटर्न भरने के लिए ही नहीं बल्कि बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त, लोन लेने और अन्य वित्तीय लेन-देन के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए इसका वैध होना जरूरी है।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक आप इसे घर बैठे आसानी से कर सकते (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) हैं पता  बड़ा सवाल यह कि सामान्य नागरिक को पता कैसे चलेगा कि उसका पैन एक्टिव है भी या नहीं या फिर जो पैन कार्ड वो इस्तेमाल कर रहा है वो एक्टिव है या इनएक्टिव? यदि कोई भी शख्स यह फिर आप ही जानना चाहते हैं कि उसका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, तो आप इसे घर बैठे आसानी से पता कर सकते (PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000) हैं। पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं इसे जानने के लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर वेरीफाई योर पैन (Verify Your PAN) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर वहां अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो आपके पैन और आधार से लिंक है। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका पैन स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा। यदि आपका पैन इनएक्टिव दिख रहा है तो उसे तुरंत आधार से लिंक करें। और यदि पहले ही लिंक कर चुके हैं तो स्टेटस एक बार जरूर चेक करें कि लिंकिंग वैध है या नहीं। साथ ही अगर गलती से आपके पास दो पैन नंबर हैं, तो उनमें से एक को सरेंडर करें। सरेंडर की प्रक्रिया आप एनएसडीएल या यूटीआई आईटीएसएल की वेबसाइट से पूरी कर सकते हैं। गौरतलब हो कि दो पैन नंबर रखना और इस्तेमाल करना कानूनन जुर्म है। पकड़े जाने पर 10 हजार का जुरमाना लगा सकता है।  Latest News in Hindi Today Hindi PAN Card Mistake May Cost You ₹10,000 #pancard #pancardmistake #penalty #taxrules #incometax #financialnews #indiatax #pancardupdate #10000fine #stayupdated

आगे और पढ़ें
Translate »