brutal crime in India

Man kills wife: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने तेज धारदार हथियार से किया पत्नी का सिर तन से जुदा, कटा सिर लिए थाने पहुंचकर कही यह बात

असम के चिरांग जिले में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने आमजन से लेकर पुलिस तक को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, शनिवार शाम 60 वर्षीय बुजुर्ग बितीश हाजोंग नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने जा (Man kills wife) पहुंचा। वह बल्लामगुड़ी पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने आया था और उसके हाथ में महिला का सिर एक साइकिल की टोकरी में रखा हुआ था। उसने खुद पुलिस को बताया कि “उसने अपनी पत्नी की हत्या की है और वह सरेंडर करने आया है।” पुलिस चौकी जाकर उसने कहा कि “ये मेरे गुनाह का सबूत है।” इतना सुनते ही पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। और साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। कथित तौर पर उसने अपनी बेटियों के सामने ही बहस के दौरान अपनी पचास वर्षीय पत्नी बैजयंती हाजोंग पत्नी का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। और फिर उसका कटा हुआ सिर लेकर बल्लामगुड़ी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया परिवार के सदस्यों के मुताबिक बितीश हाजोंग बड़ा गुस्सैल था। उसे गुस्सा जल्दी आता था। अक्सर वो अपनी पत्नी को सताया करता था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उस दिन भी वे किसी बात पर बहस कर रहे थे। तभी उसने अचानक एक कुल्हाड़ी ली और बैजयंती का सिर धड़ से अलग कर दिया। और कटा हुआ सिर लेकर सीधे पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया।  हत्या के पीछे का मकसद अभी तक साफ नहीं हो (Man kills wife) पाया है इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि ” पिछले कुछ समय से आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ा करते थे। रोज-रोज की कहासुनी से तंग आकर बितीश हाजोंग ने क्रोधवश अपनी पत्नी सिर धड़ से अलग कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश में लगी है। पुलिस के मुताबिक महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। और सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। तो वहीं इस मामले पर चिरांग के एसपी अक्षत गर्ग ने कहा कि “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद अभी तक साफ नहीं हो (Man kills wife) पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जांच अधिकारी ने कहा कि “हम मामले की जांच कर रहे हैं। दो चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जाएंगे।” इसे भी पढ़ें:- बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी दंपति से मारपीट, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल खौफनाक मंज़र को देख पुलिसकर्मियों के भी (Man kills wife) उड़ गए होश  खबर है कि बितीश हाजोंग ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से निर्दयता से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया और बिना किसी खौफ के पुलिस स्टेशन पहुंच गया। इस खौफनाक मंज़र को देख पुलिसकर्मियों के भी होश (Man kills wife) उड़ गए। कहने की जरूरत नहीं, पिछले कई दिनों से पति द्वारा पत्नी की और पत्नी द्वारा पति के हत्या की ख़बरों की बाढ़ सी आ गई है। Latest News in Hindi Today Hindi News Man kills wife #ShockingCrime #HusbandKillsWife #BrutalMurder #IndianCrimeNews #ViralNews #DisturbingIncident #CrimeAlert #UPCrime #MurderConfession #PoliceShocker

आगे और पढ़ें
Wife Slept with Lover After Beheading Husband Shocking Crime

Sahil Muskan update: अब जेल में साहिल के बगल में रहना चाहती है मुस्कान, रोकर गुजारी  पूरी रात 

मेरठ हत्याकांड ने देश भर को झकझोर दिया है। जिस तरह मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की उससे समूचा प्रदेश सदमे में है। लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि भला कोई इस तरह भी कैसे क्रूर हो सकता है। सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाने वाली मुस्कान अपने प्रेमी के चक्कर में अपनी पति को दर्दनाक मौत (Sahil Muskan update) देगी। खैर, मंगलवार को पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बेचैनी भरी रात बिताई। दोनों तनाव में दिखे। इस पूरे मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि “मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल लाया गया। मुस्कान को महिला बैरक (नंबर 12) में रखा गया, तो वहीं साहिल को पुरुष बैरक (नंबर 18) में रखा गया।” उन्होंने आगे बताया कि “मुस्कान ने किसी से बातचीत नहीं की। उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया। उसने किसी से बात नहीं की” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक “मुस्कान रात भर रोती रही, लेकिन जेल अधीक्षक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुस्कान और साहिल ने अगल-बगल की बैरक में रखे जाने की मांग की थी।   छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में थी (Sahil Muskan update) जानकारी  प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेरठ में अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के हाथों मारे गए (Sahil Muskan update) सौरभ की मां ने गुरुवार चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि “उसकी छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी थी और उसने कहा था पापा ड्रम में हैं।” मुस्कान 18 मार्च को अपने परिवार के पास गई और अपने माता-पिता को हत्या के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता उसे पुलिस के पास ले गए। फिर मामला दर्ज किया गया और शव बरामद किया गया। शव को एक ड्रम में सीमेंट डालकर सील किया गया था। शव बरामद होने के बाद साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि “लड़की को इस खूनी घटना के प्रकाश में आने के बाद इसके बारे में पता चला होगा।” किसे पता था, मुस्कान इस कदर अपने पति को मौत के घाट उतार देगी? इस साजिश में उसने अपने बचपन के दोस्त साहिल को शामिल किया। मुस्कान ने साहिल को स्नैपचैट पर फर्जी मैसेज भेजकर यह विश्वास दिलाया कि उसकी मृत माँ उससे सौरभ को मारने के लिए कह रही है। साहिल अंधविश्वासी था। उसके कमरे में तंत्र-मंत्र से जुड़ी तस्वीरें भी मिलीं। इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान दोनों ने शव को 15 टुकड़ों में काट कर (Sahil Muskan update) नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था बता दें कि सौरभ राजपूत लंदन की एक बेकरी में काम करते थे। वो अपनी पत्नी मुस्कान और छह साल की बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए 24 फरवरी 2025 को लंदन से मेरठ लौटे थे। यह तो ठीक, लेकिन सौरभ को क्या पता था कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उनकी ही हत्या की साजिश कर रखी है।  4 मार्च को मुस्कान ने सौरभ के खाने में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद साहिल ने सौरभ को चाकू से गोदकर मार डाला। फिर दोनों ने शव को 15 टुकड़ों में काट कर (Sahil Muskan update) नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था। मामला खुलते ही हड़कंप मच गया।  Latest News in Hindi Today Hindi news Sahil Muskan update #SahilCase #MuskanNews #CrimeStory #IndianCrimeNews #LoveAndCrime #EmotionalBreakdown #ViralNews #LatestUpdate

आगे और पढ़ें
Translate »