लंच में खाए जानें वाले 5 फूड जो वजन को बढ़ा सकते हैं, इनके बारे में जानिए और खाने से बचें

Foods eaten in lunch

हेल्दी रहने के लिए अपने आहार का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर हमारे द्वारा कंज्यूम कैलोरीज बर्न की गई कैलोरीज से अधिक है, तो  कोई भी आहार वजन के बढ़ने का कारण बन सकता है। लेकिन, लंच में खाये जाने वाले फूड्स में कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से वेट गेन (Weight Gain) की संभावना बढ़ सकती है, खासतौर पर अगर यह फूड हाई कैलोरी, फैट, चीनी और नमक से भरपूर हों। इसलिए, अपने लंच में आप क्या खा रहे हैं, इसके बारे में खास ध्यान देना जरूरी है। अपने लंच में हमें फल, सब्जियों, साबुत अनाज आदि को शामिल करना चाहिए। आइए पाएं जानकारी की कौन से हैं वो लंच में खाए जाने वाले फूड्स जो वजन बढ़ा सकते हैं (Foods eaten in lunch that can increase weight)? 

लंच में खाए जाने वाले फूड्स जो वजन बढ़ा सकते हैं (Foods eaten in lunch that can increase weight)

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल और प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार हेल्दी फूड से न केवल हमारी इम्युनिटी बढ़ती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम रहता है और इसके साथ ही इससे वजन सही रहने में भी मदद मिल सकती है। जानिए कौन से हैं लंच में खाए जाने वाले फूड्स जो वजन बढ़ा सकते हैं (Foods eaten in lunch that can increase weight): 

फ्राइड फास्ट फूड (Fried fast food)

फ्राइड फास्ट फूड (Fried fast food) अनहेल्दी फूड का सबसे अच्छा उदाहरण है। यह फास्ट फूड जैसे फ्रेंच फ्राइड, बर्गर आदि में कैलोरीज बहुत अधिक होती हैं, जिससे यह वजन को बढ़ा सकते हैं। यह नहीं, इनको अधिक खाने से कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए कुछ लोगों की पसंदीदा लंच की डिश छोले-भटूरे कार्बोहाइड्रेट्स और अनहेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और इस फ्राइड फास्ट फूड (Fried fast food) से वजन बढ़ सकता है।

शुगरी ड्रिंक्स (Sugary drinks)

चीनी युक्त ड्रिंक्स जैसे सोडा, जूस और मीठे अन्य पेय पदार्थ में भी कैलोरीज और शुगर अधिक मात्रा में हो सकते हैं। बहुत से लोग लंच में इनका सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन इनके कारण वेट गेन (Weight Gain) हो सकता है और इसके साथ ही डायबिटीज, हार्ट रिलेटेड समस्याएं होने की संभावना भी बढ़ सकती हैं।

क्रीमी पास्ता (Creamy Pasta)

इसमें कोई शक नहीं है कि क्रीमी पास्ता (Creamy Pasta) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें क्रीमी, सॉस, चीज और हाई फैट युक्त सामग्री होती हैं, जिनके कारण कैलोरीज बढ़ सकती हैं। यानी, यह भी वेट गेन (Weight Gain) का कारण बन सकता है। अगर आपको क्रीमी पास्ता (Creamy Pasta) पसंद है और आप अक्सर इसे खाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। 

फ्लेवर्ड योगर्ट (Flavoured Yogurt)

सादे योगर्ट यानि दही को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। लेकिन, फ्लेवर्ड योगर्ट में चीनी और आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स होते हैं। इन्हें खाने से कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है और जिससे वेट गेन (Weight Gain)होता है।  

इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में अपना रखें खास ख्याल और बरते यह 6 सावधानियां

प्रोसेस्ड मीट (Processed Meat)

प्रोसेस्ड मीट जैसे सलामी, सोसेजिज आदि में सोडियम, अनहेल्दी फैट्स और प्रिजरजेटिव होते हैं जिससे समय के साथ वॉटर रिटेंशन और वेट गेन (Weight Gain) हो सकता है। इनके अलावा कैंड सूप भी वजन के बढ़ने का कारण हो सकते हैं। इनमे सोडियम और चीनी की मात्रा अधिक होती है और नियमित रूप से इन्हें पीने से वजन बढ़ सकता है।

इसलिए ऐसे किसी भी खाद्य पदार्थ को अपने लंच या आहार में शामिल न करें, जिन्हें खाना न केवल वेट गेन (Weight Gain) की वजह बने बल्कि आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो। अधिक जानकारी के लिए आप किसी डायटीशियन या एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।

Latest News in Hindi Today Hindi 

#friedfastfood #CreamyPasta #Foodseateninlunchthatcanincreaseweight  #Weight Gain

Translate »