Superfoods For Women: हेल्दी, फिट और यंग रहने के लिए इन चीजों को करें अपने आहार में शामिल

Superfoods for women

यह तो हम सभी जानते हैं कि लम्बी और खुशहाल जीवन जीने के लिए जरूरी है हेल्दी रहना। हेल्दी रहने के लिए कोई खास मेहनत करने की आवश्यकता होती। सिर्फ अपनी जीवनशैली में हेल्दी बदलाव करना स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। इनमे सबसे जरूरी है सही डाइट। हेल्दी डाइट लेना हर किसी के लिए जरूरी है चाहे वो पुरुष हो या महिला। कुछ खास फूड महिलाओं को प्रभावित करने वाली समस्याओं से बचाने में सहायता करते हैं। यह सुपर फूड न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर की सुरक्षा के साथ ही उस सही से कार्य करने में मदद करते हैं। आइए जानें महिलाओं के लिए सुपरफूड्स (Superfoods for women) के बारे में और करें इन्हें अपने आहार में शामिल।

महिलाओं के लिए सुपरफूड्स (Superfoods for women): जानें कौन सी हैं यह चीजें?

एक्सपर्ट्स की मानें तो हर दिन अलग-अलग पौष्टिक तत्वों का सेवन करना अच्छी सेहत को सपोर्ट करता है। महिलाओं के लिए सुपरफूड्स (Superfoods for women) इस प्रकार हैं:

बेरीज (Berries)
बेरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी महिलाओं के लिए सुपरफूड (Superfood) है क्योंकि इसमें बहुत से पावरफूल ओक्सिडेंट्स होते हैं जैसे विटामिन सी आदि। इनमें एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं जिससे महिलाओं में कैंसर (Cancer) का जोखिम कम हो सकता है। यह बेरीज स्किन को यंग रखने में मदद करती हैं। इसके साथ ही इनसे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शंस से बचाव में भी मदद मिलती है।

अखरोट (Walnut)
महिलाओं के लिए सुपरफूड्स (Superfoods for women) में अखरोट (Walnut) एक ऐसा मेवा है जिसमें सबसे अधिक पौष्टिक तत्व होते हैं। इससे महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और स्लीप क्वालिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कैंसर जैसी भयानक बीमारियों को बचाने में भी अखरोट (Walnut) को फायदेमंद माना गया है।

बीन्स (Beans)
बीन्स और फलियां कैल्शियम और प्रोटीन (Protein) से भरपूर होती हैं जैसे राजमा। यह दोनों मिनरल्स महिलाओं की सामान्य हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यही नहीं, इनमें रेसिस्टेंट स्टार्च होते हैं जो ब्लड शुगर रेगुलेशन और फैट बर्निंग में भी मदद कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट (Dark chocolate)
महिलाओं के लिए सुपरफूड्स (Superfoods for women) में डार्क चॉकलेट (Dark chocolate) भी शामिल है। इस सुपरफूड (Superfood) में पालीफेनोल्स होते हैं, जो टीऑक्सीडेंट है। यह न्यूरोलॉजिकल सिस्टम में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर याददाश्त को सुधारने में मदद करते हैं। यही नहीं, डार्क चॉकलेट (Dark chocolate) से हार्ट डिजीज और कैंसर का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक

क्विनोआ (Quinoa)
अगर बात की जाए सुपरफूड्स की तो, क्विनोआ (Quinoa) भी एक बेहतरीन आहार हैं जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। यह ग्लूटेनफ्री होता है। इसके साथ ही यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जैसे विटामिन बी, इ, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस आदि। क्विनोआ (Quinoa) में फाइबर भी होता है जिससे वजन कम होने और पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। बालों और स्किन के लिए यह सुपरफूड (Superfood) बेहतरीन है।

नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi Superfoods for women

Superfoodsforwomen #superfoods #quinoa #walnuts #darkchocolate

Translate »