ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) की शुरुआत दिमाग में असामान्य सेल्स की ग्रोथ के साथ होती है। यह ट्यूमर दिमाग या खोपड़ी के किस भी भाग में हो सकता है। आपको यह जान कर हैरानी होगी कि दिमाग में 120 विभिन्न तरह के ट्यूमर विकसित हो सकते हैं। यही नहीं, यह कैंसर कैंसरस और नॉनकैंसरस किसी भी तरह का हो सकता है और बच्चे व वयस्क दोनों को यह प्रभावित कर सकता है। डॉक्टरों का यह कहना है कि पिछले कुछ सालों में बेंगलुरु में ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) के मामलों में लगभग 30 परसेंट वृद्धि हुई है। लेकिन, डॉक्टरों का यह मानना है कि ब्रेन ट्यूमर के मामलों में वृद्धि के बावजूद, यह एक सकारात्मक संकेत है जो दर्शाता है कि लोग अधिक जागरूक हो रहे हैं और समय पर चिकित्सा सहायता ले रहे हैं। आइए जानें बेंगलुरु में ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते मामले (Increasing cases of brain tumors in Bengaluru) के बारे में विस्तार से।
बेंगलुरु में ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते मामले (Increasing cases of brain tumors in Bengaluru): पाएं जानकारी
ऐसा माना गया है कि बेंगलुरु में ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह बढ़ोतरी 30% तक हो सकती है। लेकिन डॉक्टरों का यह भी मानना है कि बेंगलुरु में ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते मामले (Increasing cases of brain tumors in Bengaluru) चिंता नहीं बल्कि एक सकारात्मक संकेत है। क्योंकि, लोग इससे लोग अधिक अवेयर हो रहे हैं, जिससे समय पर इस गंभीर समस्या का निदान और उपचार संभव हैं। दरअसल लोग अब इस रोग को लेकर अधिक अवेयर हैं तो समय पर डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं और अपना उपचार करा रहे हैं। यानी, बढ़ते मामलों के बाद भी ट्रीटमेंट रेट में भी इम्प्रूवमेंट हो रही है। डॉक्टरों ने लोगों से यह भी कहा है कि वो ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) के लक्षणों को जानें और समय पर एक्सपर्ट की सलाह लें। इससे इन मामलों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानें ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (Symptoms of Brain Tumor) क्या हो सकते हैं?
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (Symptoms of Brain Tumor)
क्लेवलैंडक्लिनिक (clevelandclinic) के अनुसार ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) चाहे कैंसरस हो या नहीं, लेकिन अगर यह इतने बड़े हो जाएं कि आसपास के टिशूज पर दवाब पड़े तो इससे ब्रेन फंक्शन प्रभावित हो सकता है। इस रोग से पीड़ित कुछ लोग कोई भी लक्षण का अनुभव नहीं करते हैं, खासतौर पर जब यह बहुत छोटे हों। इसके लक्षण ट्यूमर के स्थान, आकार आदि पर निर्भर करते हैं। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (Symptoms of Brain Tumor) इस प्रकार हैं:
- दौरे
- सोचने, बोलने आदि में समस्या
- सिरदर्द (जो सुबह या रात को अधिक हो सकती है)
- कमजोर या पैरालिसिस
- बैलेंस में समस्या
- देखने या सुनने में परेशानी होना
- उलटी आना या जी मिचलाना
- कन्फ्यूजन
अगर रोगी कोई भी लक्षण का अनुभव करता है, तो उसे तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए, ताकि समय पर निदान और उपचार हो सके। कई मामलों में इन लक्षणों को हलके में लेना किसी बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन सकता है।
नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें
Latest News in Hindi Today Hindi Symptoms of Brain Tumor
#brainhealth #braintumor #medicalnews #healthupdate #neuroscience #positivesign #healthawareness






