Aerial Yoga: एरियल योगा के एक नहीं, बल्कि हैं कई फायदे 

Aerial Yoga Benefits

आज के समय में फिटनेस और मानसिक संतुलन दोनों पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसी स्थितियों में एरियल योगा (Aerial Yoga) बेहद लाभकारी माना जाता है। एरियल योगा को  हैंगिंग योगा, एंटी‑ग्रैविटी योगा या हैम्मॉक योगा भी कहा जाता है। इसमें रेशम जैसे मजबूत कपड़े से बनी हैम्मॉक को ठोस संरचना से लटकाया जाता है और आप उसमें ऊपर‑नीचे झूलते हुए योगासन करते हैं। यह जिम्नास्टिक, पिलाटिस, डांस और पारंपरिक योग का मिश्रण है।

Benefits of Aerial Yoga: एरियल योगा के फायदे 

शारीरिक लचीलापन और मसल्स टोनिंग- हवा में झूलते हुए मांसपेशियां बिना अतिरिक्त दबाव के स्ट्रेच होती हैं। इससे शरीर लचीला होता है, विशेषकर कोर, रीढ़ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह वजन घटाने और शरीर को शेप में लाने में भी मददगार है।

स्पाइन व बैक पेन में राहत- उल्टे पोज़ (इनवर्सन) की तकनीक से रीढ़ की हड्डी को डी-कंप्रेस करने में मदद मिलती है। इससे पीठ, रीढ़ और हिप्स पर पड़ने वाला तनाव कम होता है।

पाचन में सुधार- स्ट्रेच करने वाली आसनों से पाचन क्रिया तेज होती है, जिससे कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।

हार्ट हेल्थ- नियमित योगासन से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, ब्लड सर्कुलेशन सक्रिय होता है और दिल की कार्यक्षमता में सुधार होता है।

मानसिक स्वास्थ्य़- तनाव, चिंता और अवसाद जैसी परेशानियों पर भी यह मददगार होता है। हवा में झूलने से एक आंतरिक सुकून मिलता है और मूड में स्पष्ट सुधार होता है।

एरियल योगा (Aerial Yoga) सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि सभी उम्र के लिए फायदेमंद है। शरीर की संतुलन क्षमता बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

एरियल योगा: किसे करना चाहिए और किसे नहीं?

एरियल योगा (Aerial Yoga) स्वास्थ्य के लिए जबरदस्त फ़ायदेमंद है लेकिन कुछ स्थितियों में सावधानी जरूरी है। इसकी शुरुआत अनुभवी प्रशिक्षक की निगरानी में होनी चाहिए। यह प्रेग्नेंट, हाई ब्लड प्रेशर, ग्लूकोमा या हाल ही में चोट लगने की स्थिति में करने के लिए उपयुक्त नहीं। शुरुआत में उल्टे आसनों के दौरान चक्कर या परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए धीरे–धीरे इस योगा का अभ्यास करें।

कैसे करें एरियल योगा?

एरियल योगा (Aerial Yoga) करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे : 

  • स्टेप 1: मजबूत सिल्क हेमॉक, सुरक्षित माउंटिंग सिस्टम और जमीन पर मैट का होना जरूरी है।
  • स्टेप 2: झूलते हुए गहरी सांस लें, शरीर को रिलैक्स रखें।
  • स्टेप 3: इनवर्सन या डैमी स्ट्रेच जैसे आसनों से शुरुआत करें।

चोट से बचने के लिए और एरियल योगा का गलत तरीका फॉलो ना करें इसलिए एक्सपर्ट की मौजूदगी में एरियल योगा (Aerial Yoga) करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार

शुरुआती चुनौतियाँ

एरियल योगा (Aerial Yoga) शुरू में चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे शरीर इसकी लय में समाहित होता है, यह मनोरंजक तथा प्रभावशाली अभ्यास बन जाता है। बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज जैसे तापसी पन्नू, करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इसका अनुभव लिया है, और सकारात्मक परिवर्तन महसूस किए हैं।

  • पुरुषों के लिए कम से कम 3 लीटर और महिलाओं के लिए 2 लीटर पानी प्रतिदिन। आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। 
  • प्रोटीन, फाइबर, सही कार्बोहाइड्रेट्स, हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल करें।
  • योगा के अलावा वॉक या स्विमिंग करें।
  • बॉडी फ्लेक्सिबल होती है, जॉइंट्स स्ट्रॉन्ग होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • तनाव कम होना, मूड में सुधार, आत्मविश्वास और इमोशनल बैलेंस भी होता है।

यदि आप एक नया चुनौतीपूर्ण लेकिन संपूर्ण फिटनेस और मानसिक संतुलन वाला अभ्यास ढूंढ रहे हैं, तो एरियल योगा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

नोट: यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। किसी भी योगासन, चिकित्सा सलाह या इलाज के लिए डॉक्टर या योग प्रशिक्षक से जुड़ना आवश्यक है।

Latest News in Hindi Today Hindi Aerial Yoga

#aerialyoga #yogaforhealth #fitnessgoals #antiGravityYoga #yogaposes #aerialfitness #wellness

Translate »