गुजरात के अहमदाबाद में दिल को दहला देने वाला हादसा हुआ है। एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही क्रैश हो गई। इस फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के महज 9 मिनट 42 सेकेंड्स में ही फ्लाइट दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल, अहमदाबाद से लंदन-गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (AI171) टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबर के मुताबिक इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। बता दें कि यह दुर्घटना दोपहर 1:17 बजे (Air India Flight Crashes) हुई। विमान रनवे से उड़ा और तुरंत बाद धुएं का गुबार उठता दिखा। देखते ही देखते विमान अहमदाबाद के रिहायशी एरिया में जा गिरा। यह हदसा होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के बाद चारों तरफ धुआं और धुआं ही दिखाई देने लगा। एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में विमान ने टेकऑफ के 51 सेकंड बाद (8:08:51 UTC) रडार से संपर्क खो दिया। फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, विमान ने सामान्य उड़ान प्रक्रिया का पालन किया, लेकिन अचानक ऊंचाई खो दी और मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के जमीन पर गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आग और काला धुआं फैल गया।
विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार (Air India Flight Crashes) थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक कुल 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार (Air India Flight Crashes) थे। विजय रूपाणी सीट नंबर 2-D पर बैठे थे। इस विमान हादसे में विजय रूपाणी बचे हैं या नहीं फ़िलहाल इसे लेकर कोई आधिकारि बयान नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में हैं। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। अब तक उनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की है। इस दौरान मंत्री नायडू ने पीएम मोदी को हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मंत्री राम मोहन नायडू खुद हादसे की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। यही नहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) बरामद करने की कोशिश की जा रही (Air India Flight Crashes) है
इस भीषण हादसे के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष टीम अहमदाबाद भेजी है। और बोइंग की तकनीकी टीम भी सहायता कर रही है। विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) बरामद करने की कोशिश की जा रही (Air India Flight Crashes) है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस आयुक्त जीएस मलिक से बात कर केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। खैर, इस बीच अहमदाबाद के फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने कहा, विमान में आग लग गई थी और सात फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। बचाव कार्य में दर्जनों एम्बुलेंस और आपातकालीन टीमें तैनात की गईं हैं। इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और स्तब्ध हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता साइट पर पहुंचाई जाए। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi Air India Flight Crashes
#airindiacrash #ahmedabadtolondon #flightaccident #breakingnews #aviationdisaster #airindia2025 #worldnews



