इंडियन प्रीमियर लीग जके सीजन 2025 में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक लड़की ने यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और शादी का झूठा वादा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। महिला का दावा है कि “वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान यश ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया था। यश पर कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगा (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है। पीड़िता का कहना है कि “वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। और इन पांच वर्षोंमें वह न सिर्फ यश पर, बल्कि उसके पूरे परिवार पर आँख मूंदकर भरोसा कर बैठीं थी। भरोसा इसलिए क्योंकि यश ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया और घरवालों ने भी उन्हें बहू की तरह स्वीकार किया था।”
साल 2019 में सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की यश दयाल के साथ हुई (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) थी बात
इस मामले पर पीड़िता युवती ने कहा है कि “साल 2019 में उनकी बात सोशल मीडिया के जरिए यश दयाल के साथ हुई। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। इस बीच यश दयाल ने उनके साथ शादी करने की बात कही। जिसके बाद कुछ दिन तक उनके साथ रिलेशन बनाए।” उन्होंने आगे कहा कि “यश ने शादी की बात कहकर उनको बेंगलुरु में लंबे वक्त तक रखा। इस दरम्यान वो उसे दिल्ली और प्रयागराज भी ले गए। वहां उनके साथ शाररिक संबंध बनाए। इसके बाद वो जब भी शादी की बात करती तो यश दयाल करियर को लेकर अपनी बात रखते और कहते थे कि “मैं पहले सेटल हो (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) जाऊं।” यही नहीं, इसके अलावा पीड़िता ने बताया है कि “यश दयाल पिछले पांच साल से उनके साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय पहले से उनका व्यवहार चेंज हो गया। जिसके बाद वो उनकी अनदेखी करने लगे। महीने भर पहले यश दयाल ने उन्हें सोशल मीडिया के सभी अकाउंट और वॉटसेफ से ब्लॉक कर दिया था।”
उस व्यक्ति ने भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से मुझे प्रताड़ित (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) किया- पीड़िता
महिला ने 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल की थी, लेकिन उसका मामला स्थानीय थाने में आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद उसने मजबूरी में मुख्यमंत्री कार्यालय से न्याय की गुहार लगाई। इस पूरे मामले में यश दयाल पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक “उस व्यक्ति ने भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से मुझे प्रताड़ित (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) किया। शादी का झूठा वादा कर मेरे साथ सालों तक रिश्ता निभाया और पति की तरह व्यवहार किया जिससे मेरा भरोसा और गहरा होता चला गया।” इस बीच महिला को एहसास हुआ कि “ये सब झूठे वादे थे, तब उसने विरोध किया और सच्चाई जानने की कोशिश की। तब उसे शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।” क्रिकेटर यश पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवती ने कहा कि “उसके पास यश के खिलाफ पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। जिनमें चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल्स की रिकॉर्डिंग शामिल हैं।” पीड़िता का यह भी कहना है कि “ये सबूत उसके आरोपों की पूरी तरह प्रमाणित कर सकते हैं और जांच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।”
इसे भी पढ़ें:- बिहार के पूर्णिया जिले में तांत्रिक के कहने पर 5 लोगों को जलाया जिंदा
आरोप साबित होने पर इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) है
इस मामले पर बात करते हुए गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि “पीड़िता की शिकायत के बाद क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले युवती का मेडिकल कराया जाएगा।” बता दें कि यह धारा झूठे वादों के आधार पर किए गए यौन शोषण और धोखे को अपराध की श्रेणी में रखती (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) है। आरोप साबित होने पर इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। गौरतलब हो कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु चैंपियन बनी थी। इस सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए यश दयाल ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। अब उन पर गाजियाबाद की युवती के इस आरोप के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता ने 21 जून को यूपी के सीएम से शिकायत की थी। उस दौरान गाजियाबाद की पुलिस ने युवती के कुछ बयान भी दर्ज किए थे।
Latest News in Hindi Today Hindi Yash Dayal
#YashDayal #RCB #IPL2025 #SexualHarassmentCase #RCBNews #CricketControversy #BreakingNews #YashDayalNews



