दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के झोली में चली गई. भाजपा ने सात सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आप तीन सीटों पर सिमट गई. वहीं, कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोला और एक सीट ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के खाते में गई.
कैसे रहे नतीजे?
बता दें कि उपचुनाव से पहले भाजपा के पास नौ और आप के पास तीन सीटें थीं, लेकिन इस बार भाजपा केवल सात सीटों पर ही सिमट गई. साथ ही, पार्टी ने एक ऐसा वार्ड भी जीता, जहां से पहले जीत नहीं मिली थी.
वहीं, चांदनी चौक में भाजपा ने 1182 वोटों से जीत हासिल की, जिससे AAP को एक करारा झटका लगा है. साथ ही संगम विहार में भी आप तीसरे स्थान पर रही, और यहां कांग्रेस ने भाजपा से सीट छीन ली.
भाजपा ने खोया पारंपरिक सीट
आपको बता दें कि कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव लाभदायक साबित हुआ, क्योंकि उसने भाजपा की पारंपरिक मानी जाने वाली संगम विहार सीट पर जीत दर्ज की. भाजपा के विधायक चंदन चौधरी के इस्तीफे और स्थानीय नाराजगी ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया. मुंडका और नारायणा में AAP ने जीत हासिल की.
आइए जानते हैं MCD के इस उपचुनाव में किसको किस सीट पर हार का स्वाद चखना पड़ा:
शालीमार बाग बी वार्ड
भाजपा: अनीता जैन (जीती)
आप: बबीता राणा (हारी)
मुंडका वार्ड
आप: अनिल लाकड़ा (जीते)
भाजपा: जयपाल सिंह दराल (हारे)
अशोक विहार वार्ड
आप: सीमा विकास गोयल (जीती)
भाजपा: नीलम असीजा (वीना असीजा) (हारी)
द्वारका B वार्ड
भाजपा: मनीषा देवी (राजपाल सहारावत) (जीती)
आप: राजपाल सेहरावत (राजबाला सहारावत) (हारे)
चांदनी चौक वार्ड
भाजपा: सुमन कुमार गुप्ता (जीते)
आप: हर्ष शर्मा चिंटू (हारे)
चांदनी महल
एआईएफबी – मोहम्मद इमरान (जीते)
आप – मुदस्सर उस्मान (हारे)
ढिंचाऊं कलां वार्ड
भाजपा: रेखा रानी (जीती)
आप: नीतू केशव चौहान (हारी)
नारायणा वार्ड
आप: राजन अरोड़ा (जीते)
भाजपा: अंजुम मंडल (चंद्रकांता शिवानी) (हारी)
विनोद नगर वार्ड
भाजपा: सरला चौधरी (जीती)
आप: गीता रावत (हारी)
संगम विहार A वार्ड
कांग्रेस: सुरेश चौधरी (जीते)
भाजपा: शुभ्रजीती गौतम (हारी)
आप: अनुज कुमार शर्मा (हारे)
दक्षिणपुरी वार्ड
आप: रामस्वरूप कनौजिया (जीते)
भाजपा: रोहिणी राज (हारी)
ग्रेटर कैलाश वार्ड
भाजपा: अंजुम मंडल (जीती)
आप: ईशना गुप्ता (हारी)
विनोद नगर वार्ड
भाजपा: सरला चौधरी (जीती)
आप: गीता रावत (हारी)



