KKR Beats RR by 8 Wickets in IPL 2025 Match 6 | Highlights

KKR won by 8 wicket: आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात

बुधवार को गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार का (KKR won by 8 wicket) मुंह देखना पड़ा। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 151 रन ही बना सकी। केकेआर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बेबस नजर आये। राजस्थान की तरफ से ध्रुव जुरेल सबसे अधिक 33 रन बनाये। तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 29 रन बनाए। बात करें केकेआर के गेंदबाजों की तो हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए, तो वहीं स्पेंसर जॉनसन ने 1 विकेट झटके। इसके जवाब में कोलकाता ने क्विंटन डिकॉक के नाबाद 97 रन की बदौलत 2.3 ओवर पहले ही 2 विकेट खोकर आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया। गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता की यह पहली जीत है।  8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी पहली (KKR won by 8 wicket) जीत दर्ज की लक्ष्य का पीछा करने उतरी  केकआर के क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंदों में सर्वाधिक 97 बनाए। डिकॉक ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। तो और अंगकृष रघुवंशी ने 17 गेंदों में 22* रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 (15) रन की बनाए। इस तरह अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी पहली (KKR won by 8 wicket) जीत दर्ज की। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ मैच में उतरी हैं। केकेआर की टीम में सुनील नरेन की जगह मोईन अली को जगह मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की एकादश में फज़लहक फारूकी की जगह वनिंदु हसरंगा को शामिल किया। बेशक केकेआर की इस जीत के प्रशंसक का उत्साह सातवें आसमान पर है।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल के पांचवे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी 11 रनों से मात  बात करें दोनों टीमों के प्लेइंग-11 की तो…(KKR won by 8 wicket)  कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन,नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 KKR won by 8 wicket #KKRvsRR #KKR #IPL2025 #RRvsKKR #KolkataKnightRiders #RajasthanRoyals #CricketMatch #T20Cricket #IPLUpdates #CricketFans

आगे और पढ़ें
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Divorce

Yuzvendra Chahal divorce reason: क्या इस वजह से हुआ युजवेंद्र चहल का तलाक?

20 मार्च, 2025 को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। इस तलाक से उनके फैंस चौंक गए। युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा के फैन्स तब चौंक गए जब उनके तलाक की खबरें पहली बार सुर्खियों में आईं थी। हालांकि शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के अलग-अलग रहने की अफवाहें फैलने लगी थी। बता दें कि दिसंबर 2020 में युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने गुड़गांव में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बात दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। शुरूआती अफवाहों के बीच उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि शादी के साल भीतर ही दोनों के बीच अलग रह रहे हैं। खैर, इस बीच उनके बीच तलाक की लेने की अफवाहों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। मार्च 2025 में, सेलेब्स ने ऑफीशियली तलाक ले लिया। तलाक के बाद बड़ा सवाल यह कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके चलते दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से अलग होने का फैसला (Yuzvendra Chahal divorce reason) किया। इस बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ का मानना है कि दोनों ने एक दूसरे को चीट किया तो कुछ का मानना है कि चहल ने धनश्री के साथ गलत किया तो कुछ धनश्री को दोषी ठहरा रहे हैं।  मुंबई-हरियाणा का यह झगड़ा इस शादी के टूटने का था मुख्य (Yuzvendra Chahal divorce reason) कारण खैर इस बीच वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी ने कपल के अलग होने की असली वजह के बारे में बताया। दरअसल, विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि चहल और वर्मा अपनी पर्सनैलिटी में अंतर की वजह से एक साथ नहीं रहा करते थे। लेकिन इस बीच जब धनाश्री ने युजवेंद्र से हरियाणा से हमेशा के लिए मुंबई जाने को कहा तो चीजें बिगड़ गईं। लालवानी के मुताबिक, शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों हरियाणा स्थित यजुवेंद्र चहल के माता-पिता के साथ रहने लगे थे। हालाँकि इस दरम्यान अक्सर मुंबई आया-जाया करते थे। लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। लालवानी ने अपनी पोस्ट में कहा कि “मुंबई-हरियाणा का यह झगड़ा इस शादी के टूटने का एक मुख्य (Yuzvendra Chahal divorce reason) कारण था।, क्योंकियजुवेंद्र चहल ने साफ किया था कि “वह अपने माता-पिता के घर और आस-पास के माहौल से खुद को अलग नहीं करेंगे।” हालांकि रिपोर्ट में साफ तौर से कहा गया था कि यह कपल तलाक लेने जा रहा है। लेकिन इस खबर की पुष्टि तब हुई जब दोनों को तलाक की सुनवाई के लिए अपनी कानूनी टीम के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट में देखा गया।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल के पांचवे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी 11 रनों से मात  अदालत ने दोनों पक्षों की याचिका स्वीकार कर ली है, अब दोनों पति-पत्नी नहीं हैं (Yuzvendra Chahal divorce reason) बता दें कि इससे पहले, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें छह महीने की कूलिंग-ऑफ ड्यूरेशन से छूट दे दी थी। इसलिए अंतिम सुनवाई 20 मार्च, 2025 को हुई। इसके पीछे का बड़ा कारण यह कि चहल आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के चलते 21 मार्च, 2025 से व्यस्त रहेंगे। कार्यवाही के बाद चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने दोनों के तलाक की पुष्टि (Yuzvendra Chahal divorce reason) की। तलाक की पुष्टि करते हुए चहल के वकील ने कहा कि “अदालत ने दोनों पक्षों की याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पति-पत्नी नहीं हैं।” हालांकि बार और बेंच ने यह भी बताया कि “भारतीय क्रिकेटर अपनी अलग हो चुकी पत्नी को गुजारा भत्ता के रूप में 4.75 करोड़ रुपये देंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Yuzvendra Chahal divorce reason #YuzvendraChahal #DhanashreeVerma​ #YuzvendraChahal #DhanashreeVerma​ #DhanashreeDivorce​#YuzvendraDhanashree​

आगे और पढ़ें
PBKS vs GT

PBKS won by 11 runs:आईपीएल के पांचवे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी 11 रनों से मात 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के पांचवे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हरा (PBKS won by 11 runs) दिया। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दरअसल, जीत के इरादे से मैदान में उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की और ऐसा लग रहा था कि वेवो बड़ी आसानी से 244 रन के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे, लेकिन मैच के अंतिम ओवरों में विजय कुमार वय्शक ने ऐसी धारदार गेंदबाजी की कि खेल का समीकरण ही बदल गया। उनके कहर बरपाते यॉर्कर और बेहतरीन लाइन-लेंथ के सामने गुजरात के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं। पूरी की  पूरी टीम  सिर्फ 232 रन ही बना सकी। जिसके चलते पंजाब ने 11 रन से यह मुकाबला जीत लिया।  इस जीत (PBKS won by 11 runs) के बाद पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच तो गई गौर करने वाली बात यह कि इस जीत (PBKS won by 11 runs) के बाद पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच तो गई है लेकिन पंजाब किंग्स की जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर बनी हुई है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स चौथे नंबर पर है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। इन सभी टीमों के 2-2 अंक हासिल किए हैं। लेकिन, नेट रन रेट के आधार पर एक दूसरे से आगे-पीछे हैं। ध्यान देने वाली अहम बात यह कि लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत का इंतजार है। अब तक हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स ने हराया है। मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस ने और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी है। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की आंधी के सामने पस्त हुए मुंबई इंडियंस के धुरंधर गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन ही बना सकी (PBKS won by 11 runs)  खैर, बात करें इस मुकाबले कि तो पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हरा (PBKS won by 11 runs) दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 41 गेंदों पर सर्वाधिक 74 रन बनाए। ध्यान देने वाली बात यह कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली। टक्कर इस कदर थी कि मैच कभी पंजाब किंग्स के पाले में तो कभी गुजरात टाइटंस में जाता दिख रहा था। अंततः पंजाब किंग्स ने गुजरात के जबड़े से जीत छीन ही ली। गुजरात को हराने के साथ ही पंजाब किंग्स को प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ। कहने की जरूरत नहीं शुरुआती टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना किसी भी टीम के लिए बेहतर होता है। जाहिर सी बात है, आगे जाकर यह जीत पंजाब किंग्स को फायदा दे सकती है। हालांकि अभी शुरुआती चरण है, लेकिन इस टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखने हेतु हर जीत अहम है।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 PBKS won by 11 runs #PBKSvsGT #PunjabKings #GTvsPBKS #IPL2024 #CricketBuzz #TATAIPL #GT #PunjabKingsWin #IPLThriller #CricketFever

आगे और पढ़ें
Ashutosh Sharma IPL 2025

Ashutosh Sharma IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के इस बल्लेबाज के सामने चारों खाने चित्त हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज

24 मार्च को आईपीएल 2025 का (IPL 2025) चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ की टीम पहले बैटिंग करने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 8 विकेट खोकर दिल्ली कैपिटल्स को 209 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआती पारी लड़खड़ा गई। एक समय दिल्ली कैपिटल्स के 65 रन पर पांच विकेट गिर गए थे। गिरते विकटों के साथ जीत असंभव सी लग रही थी। तभी बैटिंग करने क्रीज पर आये आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma IPL 2025)। शर्मा ने विपराज निगम के साथ मिलकर दिल्ली की टीम के लिए जीत की उम्मीद जगी दी। एक तरफ विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरी तरफ आशुतोष ने 31 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए दिल्ली को जीत दिलाई। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। यह शर्मा की तूफानी पारी का ही कमाल था जो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैच को जीत लिया। आशुतोष ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई। उन्हें उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आशुतोष ने पंजाब की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन ही साबित कर दिया था कि उन्हें अभी लंबी दूरी तय करनी है। आईपीएल के 18वें सीजन में दिल्ली के लिए पहले ही मैच में मैच विनिंग पारी खेल सनसनी मचा दी है। कहने की जरूरत नहीं आशुतोष शर्मा की तूफानी पारी की ही वजह से दिल्ली की टीम रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 1 विकेट से हराने में कामयाब रही। इस तरह आशुतोष बतौर इम्पैक्ट प्लेयर महफिल लूट ली। उन्होंने अपने बल्ले से इस कदर कहर बरपाया कि लखनऊ की टीम के गेंदबाज चारो खाने चित्त हो गए।  आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma IPL 2025) को बचपन में करना पड़ा था आर्थिक तंगी का सामना  15 सितंबर 1998 मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर रतलाम में जन्में आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma IPL 2025) को बचपन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। पैसों की किल्लत ऐसी कि क्रिकेट किट तक खरीदने के लिए उन्हें काफी मशक्क्त करनी पड़ी थी। लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ही उन्हें मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एकेडमी तक ले गया। वहां उन्होंने क्रिकेट के गुर साथ-साथ क्रिकेट की बारीकियां भी सीखी। अपने कथिक परिश्रम, त्याग और लगन के कारण वह साल 2018 में मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने में सफल रहे। कुछ साल मध्यप्रदेश के लिए खेलने के बाद उन्होंने रेलवे की टीम का दामन थाम लिया। इस बीच घरेलू क्रिकेट में रेलवे की ओर से खेलते हुए आशुतोष ने अपने बल्ले का जौहर दिखाना जारी रखा। लेकिन पहली बात वो सुर्ख़ियों में तब आये जब उन्होंने साल 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। बड़ी बात यह कि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था। यह वह शतक था, जिसने युवराज सिंह के 12 गेंदों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उनकी इसी पारी ने आईपीएल स्काउट्स का ध्यान खींचा। इस बीच साल 2024 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। डेब्यू मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर यह जता दिया उनके भीतर बड़ी पारी खेलने का जज्बा है।  30 लाख के बेस प्राइस के साथ जब आईपीएल 2025 (Ashutosh Sharma IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में उतरे थे आशुतोष  गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आशुतोष 30 लाख के बेस प्राइस के साथ जब आईपीएल 2025 (Ashutosh Sharma IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में उतरे। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त होड़ थी। आखिरकार अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने पाले में शामिल कर लिया। बता दें कि आशुतोष आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो किसी भी परिस्थिति में अपनी टीम को जिताने की कूवत रखते हैं। बेशक आईपीए में अपनी धाक जमा चुके आशुतोष की कोशिश अब भारतीय टीम में जगह बनाने की होगी। यदि वो अपने इस शानदार प्रदर्शन को बरकरार रहते हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आगामी वर्षों में भारतीय टीम को एक नया फिनिशर मिल सकता है। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की आंधी के सामने पस्त हुए मुंबई इंडियंस के धुरंधर बात करें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन की तो दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Ashutosh Sharma IPL 2025 IPL2025 #AshutoshSharma #DelhiCapitals #DCvsLSG #CricketBuzz #T20Blast #IndianPremierLeague #DCWins

आगे और पढ़ें
CSK Crushes MI in IPL 2025

IPL 2025 CSK victory: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की आंधी के सामने पस्त हुए मुंबई इंडियंस के धुरंधर

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया। सीएसके की टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से मात देकर (IPL 2025 CSK victory) सीजन का आगाज किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। इस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इस मुकाबले में 156 रनों का टारगेट मिला। जवाब में सीएसके की टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सीएसके की तरफ से रचिन रवींद्र ने न सिर्फ नाबाद 65 रनों की पारी खेली बल्कि इस मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई। इसी के साथ मुंबई की टीम को एक और बार सीजन के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि अब 28 मार्च को सीएसके को अपना अगला मुकाबला आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलना है। मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार का (IPL 2025 CSK victory) करना पड़ा सामना  गौर करने वाली बात यह कि मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना (IPL 2025 CSK victory) करना पड़ा। बड़ी बात यह कि इस मैच में मुंबई की टीम के बड़े-बड़े सितारे पूरी तरह फ्लॉप रहे। फ्लॉप होने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि रोहित इस मुकाबले में खाता तक नहीं खोल पाए और उन्हें चौथी ही गेंद पर खलील अहमद ने बिना खाता खोले आउट कर दिया। रोहित के कारण मुंबई को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। रोहित ने जो किया वो किया रही सही कसर सूर्यकुमार यादव ने पूरी कर दी। अपनी विस्फोटक बल्लेजबाजी के लिए जाने जाने वाले सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर सिर्फ 29 रन ही बना सके। सूर्या के बल्ले से सिर्फ 2 चौके और 1 छक्का ही लग सका। इस बीच मुंबई इंडियंस को रयान रिकेल्टन से भी काफी उम्मीदें थी। लेकिन रिकेल्टन मुंबई के लिए अपने पहले ही मुकाबले में फेल रहे। रिकेल्टन ने अपनी पारी में सिर्फ 7 गेंदों पर 13 रन बनाए।  इसे भी पढ़ें:- BCCI ने कप्तानों को दी बड़ी राहत इस तरह के खराब प्रदर्शन की नहीं थी उम्मीद (IPL 2025 CSK victory)  मुंबई इंडियंस की हार में एक बड़ा रोल तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का भी रहा। इस मैच में बोल्ट को विकेट तो मिला ही नहीं बल्कि उन्हें 3 ओवर में 9 की रन रेट से 27 रन भी पड़ गए। बोल्ट जसप्रीत बुमराह के बिना एकदम कारगर साबित नहीं हो पाए। मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ना तो इस मैच में सैंटनर की बॉलिंग चली और ना ही उनकी बैटिंग। इस मैच में उनके बल्ले से 13 गेंद पर सिर्फ 11 रन ही बन सके। बेशक चेन्नई की टर्निंग विकेट पर सैंटनर से इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद (IPL 2025 CSK victory) नहीं थी। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK victory #IPL2025 #CSKvsMI #ChennaiSuperKings #MSDhoni #IPL2025Final #CSKWin #MIvsCSK #CSKChampions #YellowArmy #CSKVictory

आगे और पढ़ें
IPL 2025 BCCI Announces Major Relief for Captains

IPL 2025: BCCI ने कप्तानों को दी बड़ी राहत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत से पहले BCCI ने क्रिकेट टीम के कप्तानों के लिए हित में फैसला लेते हुए  बड़ी राहत दी है। अब स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तानों पर बैन नहीं लगाया जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के चलते कोई सजा नहीं दी जाएगी। इसके पहले आईपीएल में तीन मैचों में स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान को एक मैच के लिए बैन किया जाता था, लेकिन अब BCCI ने इस नियम में बदलाव किया है। स्लो ओवर रेट के लिए बदलाव आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अब कप्तानों को स्लो ओवर रेट की वजह से बैन का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले के नियमों के अनुसार यदि किसी टीम को सीजन में तीन मैचों में स्लो ओवर रेट की दोषी पाया जाता था, तो कप्तान पर एक मैच का बैन लगा दिया जाता था। पहले मैच में स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान की 20 प्रतिशत मैच फीस काटी जाती थी और दूसरे मैच में यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाती थी। तीसरी बार यह गलती होने पर कप्तान को एक मैच के लिए बैन झेलना पड़ता था। लेकिन आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अब ऐसा नहीं होगा। बीसीसीआई ने कप्तानों के साथ हुई मीटिंग में यह बड़ा निर्णय लिया है। अब, स्लो ओवर रेट के मामले में कप्तान को डिमेरिट पॉइंट्स दिए जाएंगे और केवल बहुत ही गंभीर मामलों में कप्तान पर बैन लगाया जाएगा। इस बदलाव से कप्तानों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब हर बार स्लो ओवर रेट के लिए सजा का सामना नहीं करना पड़ेगा। गेंद पर लार लगाने से प्रतिबंध हटाया गया आईपीएल 2025 (IPL 2025) में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, और वह है गेंदबाजों को बॉल पर लार का इस्तेमाल करने की अनुमति। BCCI ने 2020 में लगाए गए इस प्रतिबंध को अब हटा लिया है और आईपीएल 18वें सीजन में गेंदबाजों को फिर से बॉल पर लार लगाने की छूट मिल गई है। कोविड-19 (Covid-19) के कारण पहले यह प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन अब बीसीसीआई ने स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसे भी पढ़ें: पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर नई गेंदों का इस्तेमाल इस सीजन में एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब प्रत्येक इनिंग में दो नई गेंदों का उपयोग किया जाएगा। पहले 10 ओवर के लिए एक नई गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि अगले 10 ओवर के लिए दूसरी नई गेंद का उपयोग किया जाएगा। यह बदलाव खेल की गति और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे दोनों टीमों को समान परिस्थितियों में खेलने का अवसर मिलेगा, क्योंकि हर टीम को नई गेंद से खेलते समय समान लाभ मिलेगा। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आईपीएल 2025 (IPL 2025) में इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को भी जारी रखा गया है। कई क्रिकेट पंडितों और फैंस का यह मानना था कि बीसीसीआई इस नियम को समाप्त करने पर विचार कर सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने इसे इस सीजन में भी बरकरार रखा है। इस नियम के तहत, किसी भी टीम को मैच के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी को शामिल करने का विकल्प होता है, जो टीम की रणनीति में बदलाव लाने में मदद करता है। यह नियम टीम को मैच के दौरान अधिक लचीलापन प्रदान करता है, खासकर जब टीम के खिलाड़ी किसी चोट या थकान से जूझ रहे होते हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कप्तानों के लिए बीसीसीआई के द्वारा किए गए इन बदलावों से निश्चित रूप से खेल को और भी रोमांचक और दिलचस्प बनाया जाएगा। स्लो ओवर रेट पर बैन की नीति में बदलाव और लार के उपयोग की छूट से खेल के तरीके में नया मोड़ आएगा। साथ ही, इम्पैक्ट प्लेयर और दो नई गेंदों के उपयोग से मैचों में रणनीतिक दृष्टिकोण भी बढ़ेगा। इन बदलावों से खिलाड़ियों और टीमों को नई चुनौती मिलेगी और दर्शकों को एक बेहतर क्रिकेट अनुभव मिलेगा। Latest News in Hindi Today Hindi news #IPL2025 #BCCI #IPLCaptains #CricketNews #T20Cricket #IPLUpdates #IndianCricket #CricketFans #IPLBreaking #BCCIUpdate

आगे और पढ़ें
most successful MI captain,

Mumbai Indians captain: मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल इतने खिलाड़ी में कर चुके कप्तानी, इस कप्तान ने  जिताए हैं सबसे अधिक मैच

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस 23 मार्च को अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच में गौर करने वाली बात यह कि बैन की वजह से हार्दिक पांड्या कप्तानी (Mumbai Indians captain) नहीं कर पाएंगे। दरअसल, पिछले सीजन स्लो ओवर की रेट की वजह से उन पर एक मैच का बैन लगा था। मुख्य बात यह कि जब बैन लगा, तब मुंबई पिछले सीजन के अपने सारे मैच खेल चुकी थी। कारण यही जो उनका बैन आईपीएल 2025 में लागू होगा। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। इस बीच प्री-सीजन हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के संबंध में सवाल के जवाब में हार्दिक पंड्या ने कहा कि “सूर्य कुमार यादव इस समय भारतीय टी-20 टीम के कप्तान है। ऐसे में मेरे नहीं खेलने पर सूर्य कुमार यादव ही मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में वह यह जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।” हार्दिक पंड्या ने यह भी कहा कि “वह खुद को काफी भाग्यशाली समझते हैं कि उनकी टीम में तीन बड़े कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, जो मुझे जरूरत पड़ने पर अहम सुझाव भी देंगे।” बता दें कि सूर्यकुमार आईपीएल में अब तक सिर्फ 1 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को जीत मिली थी। आईपीएल 2023 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टीम की कमान संभाली थी।  अब तक कुल 9 खिलाड़ी कर चुके हैं कप्तानी  बता दें कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians captain) के लिए टी20 में अब तक कुल 9 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। जिनमें रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, रिकी पोंटिंग, शॉन पोलॉक, ड्वेन ब्रावो और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। अहम बात यह कि सूर्यकुमार यादव भी पहले एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें मुंबई को जीत मिली थी। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैचों में रोहित शर्मा ने कप्तानी की है। उन्होंने टीम के लिए 163 मैचों में कमान संभाली, जिसमें से 91 मैचों में उन्होंने मुंबई इंडियंस को जीत दिलवाई और 68 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बड़ी बात यह कि रोहित इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसके अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 55 मैचों में कप्तानी की है।  मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में कप्तानी (Mumbai Indians captain) करने वाले खिलाड़ी इसे भी पढ़ें: पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या ने संभाली थी मुंबई इंडियंस की कमान (Mumbai Indians captain)  जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान (Mumbai Indians captain) हार्दिक पांड्या ने संभाली थी। हलाँकि तब मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। टीम ने सिर्फ चार मैच ही जीते थे और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। ऐसे में मुंबई आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है और उसका अपना फैन बेस है। कहने की जरूरत नहीं इस सीजन उनकी निगाहें खिताब जीतने पर होंगी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai Indians captain #MumbaiIndians #IPL2025 #MIRohitSharma #MumbaiIndiansCaptain #CricketStats #IPLRecords #MIPaltan #T20Cricket #CricketFans #IPLHistory

आगे और पढ़ें
Abhishek Bachchan-ETPL

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन बनें यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के प्रमोटर और को-फाउंडर

क्रिकेट लवर्स के लिए एक और मैच T20 लीग की शुरुआत होने वाली है। यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League {ETPL}) का पहला सीजन 15 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें यूरोप के तीन देश आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड की टीमें खेलेंगी। इस लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी और इन टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले जाएंगे। यह लीग न केवल यूरोप के क्रिकेट स्तर को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है माना जा रहा है। यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग का उद्देश्य यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League) का मुख्य उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट को एक नया मंच प्रदान करना है। इस लीग के आयोजन से वहां के क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पहचान मिल सकेगी और स्थानीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा यह लीग यूरोपियन क्रिकेट को एक वैश्विक मंच पर लाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यूरोपीय देशों में क्रिकेट (Cricket) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और यह लीग इस खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी। इस लीग के आयोजन का निर्णय तीन देशों आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड ने मिलकर लिया है। यह इन देशों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व सहयोग और साझेदारी का उदाहरण है। खास बात यह है कि इन देशों के क्रिकेट बोर्ड एक साथ मिलकर इस लीग को आयोजित करेंगे, जो कि आम तौर पर किसी एक देश के क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया जाता है। अभिषेक बच्चन का योगदान इस लीग को लेकर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) काफी उत्साहित हैं। वह इस लीग के प्रमोटर और को-फाउंडर हैं। अभिषेक ने 18 मार्च को डबलिन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस लीग के बारे में बात करते हुए कहा, “यह लीग यूरोप में क्रिकेट को नया जीवन देने का एक शानदार अवसर है। मैं इस लीग का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इसका उद्देश्य न केवल यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय टैलेंट को भी पहचान देना है।”अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का मानना है कि ETPL न केवल यूरोपीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, बल्कि यह फैन्स और परिवारों के लिए एक सांस्कृतिक अनुभव भी प्रस्तुत करेगी। इस लीग से परिवार और मित्र एक साथ बैठकर क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे और इस खेल के प्रति उनका प्यार और बढ़ेगा। इसे भी पढ़ें: पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर फ्रैंचाइजी आधारित टूर्नामेंट यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League) एक फ्रैंचाइजी-आधारित टूर्नामेंट होगा, जिसमें फ्रैंचाइजी टीमों के मालिक और खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए किया जाएगा। यह लीग अन्य सफल T20 लीगों के फॉर्मेट पर आधारित होगी, जैसे कि आईपीएल, बीपीएल और बिग बैश लीग। हालांकि, इस लीग का एक अलग पहलू यह है कि इसमें तीन देशों के क्रिकेट बोर्ड (Cricket Board) एक साथ मिलकर काम करेंगे, जो अपने आप में एक अनोखा पहलू है। इस लीग में कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जो डबलिन और रॉटरडैम में आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों से यूरोपीय क्रिकेट (European Cricket) में नई जान फूंकने की उम्मीद जताई जा रही है। यूरोपीय क्रिकेट फैंस को अब अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक नई लीग में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा, जो निश्चित ही उनके लिए एक शानदार अनुभव होगा। यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League) का आगाज यूरोप में क्रिकेट के खेल को एक नई दिशा देने वाला है। यह लीग न केवल यूरोपीय क्रिकेट को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएगी, बल्कि स्थानीय और क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को भी एक मंच प्रदान करेगी। अभिषेक बच्चन जैसे बड़े नामों के साथ, यह लीग निश्चित ही दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी। यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग का पहला सीजन 15 जुलाई से शुरू होगा और इससे समर में रोमांचक T20 क्रिकेट (T20 Cricket) का आनंद मिलेगा। Latest News in Hindi Today Hindi news European T20 Premier League #EuropeanT20PremierLeague #T20Cricket #CricketBoard #EuropeanCricket #ETPL

आगे और पढ़ें
IPL 2025 Schedule Match Dates, Venues & Full Fixtures

IPL 2025: कब और कहां-कहां होगा आईपीएल मैच?

आईपीएल 2025 (IPL 2025) की तैयारी पूरी हो चुकी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 22 मार्च को IPL 2025 का पहला मैच खेला जाएगा और पहले दो ही दिन में कुल तीन मुकाबले होंगे। इसमें 6 टीमें अपने-अपने मैच खेलकर टूर्नामेंट में भाग लेंगी। इस बार आईपीएल में नए रोमांच और जोश के साथ मैच खेले जाएंगे और क्रिकेट प्रेमियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। पहला मैच और टाइमिंग 22 मार्च को आईपीएल 2025 की शुरुआत कोलकाता के ईडन गार्डेंस (Kolkata Eden Gardens) में होगी। पहला मैच अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। पहले दिन मैच के पहले कुछ कार्यक्रम होंगे जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल तैयार किया जा सके। इसलिए मैच का समय थोड़ा आगे भी हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर मैच का शेड्यूल साढ़े सात बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस का समय सात बजे निर्धारित किया गया है। कुछ विशेष कार्यक्रमों के कारण मैच में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन आयोजन समिति की पूरी कोशिश रहेगी कि टॉस समय पर हो और इसके बाद मैच को साढ़े सात बजे से शुरू किया जा सके। दिन के मैच की टाइमिंग दिन के मुकाबलों की बात करें तो रविवार को होने वाले पहले मैच का टॉस दोपहर तीन बजे होगा और मैच साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। रविवार को दोपहर में एक मैच खेला जाएगा जिसके बाद शाम को दूसरा मैच होगा। इस बार दिन के मैचों का समय खास रूप से ध्यान में रखा गया है, ताकि दर्शक हर मैच का आनंद उठा सकें और दोनों मैचों के बीच कोई ओवरलैप ना हो। हालांकि, आईपीएल के इतिहास में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि दो मैच एक साथ चलने लगते हैं, लेकिन इस बार कोशिश की जाएगी कि पहला मैच समाप्त होने के बाद ही दूसरा मैच शुरू हो, ताकि दर्शकों को पूरी तरह से मैच का अनुभव हो सके। पहले दो दिन में होंगे तीन मुकाबले पहले दिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला होगा, जबकि दूसरे दिन यानी 23 मार्च को आईपीएल में डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) IPL 2025 और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस होंगे, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथ में रहेगी। इसी दिन यानी 23 मार्च को शाम को दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या पहले मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की कमान किसे दी जाएगी। इसके लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव प्रमुख दावेदार हैं। इसे भी पढ़ें:- पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर आईपीएल 2025 के बारे में अन्य अहम जानकारियाँ इस बार आईपीएल के मैचों का समय काफी खास रखा गया है, ताकि दर्शकों को हर मैच का पूरा अनुभव मिल सके। शाम के मैचों का टॉस सात बजे होगा, और मैच साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। वहीं दिन के मैचों का टॉस तीन बजे होगा और साढ़े तीन बजे से मैच खेला जाएगा। यह टाइमिंग इस प्रकार से निर्धारित की गई है कि दर्शकों को हर मैच का पूरा आनंद मिल सके और कोई भी मैच मिस न हो। आईपीएल 2025 के आगाज से पहले इसके आयोजकों ने इसे और भी दिलचस्प बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इस बार टूर्नामेंट में नई टीमें भी नजर आएंगी, और पुराने खिलाड़ी भी नए अंदाज में मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल के पहले दो दिन में ही तीन मैच होने जा रहे हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर क्रिकेट का मनोरंजन मिलेगा। आईपीएल 2025 का आयोजन क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक धमाकेदार शुरुआत के रूप में होने जा रहा है। पहले दिन एक मैच और दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले होंगे, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत और भी रोमांचक होगी। सभी टीमें और कप्तान अपनी पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार हैं। अगर आप भी आईपीएल के फैन हैं, तो मैच के समय का ध्यान रखें और कोई भी मैच मिस न करें। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 #IPL2025 #T20Cricket #IPLMatchSchedule #CricketFans #IPLFixtures #IPLTeams #IPLMatches #CricketTournaments #IPLUpdates #IndianPremierLeague

आगे और पढ़ें
International Masters League

सचिन तेंदुलकर की टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर जीती International Masters League

16 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला गया। जिसमें वेस्टइंडीज मास्टर्स  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने इंडिया मास्टर्स को 149 रनों का लक्ष्य दिया था। गौर करने वाली बात यह कि उसकी आधी टीम 85 के स्कोर पर ही आउट हो गई थी। ब्रायन लारा मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विलियम पर्किन्स 6 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इस बीच लड़खड़ाती पारी को संभालने क्रीज पर आये लेंडल सिमंस ने अकेले अपने दम पर 57 रनों की आतिशी पारी खेल वेस्टइंडीज मास्टर्स को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। बता दें कि ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंद पर 45 का स्कोर करके पारी का अंत किया। टीम के लिए स्मिथ और सिमंस के अलावा कोई और बड़ी पारी नहीं खेल पाया। शाहबाज नदीम टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके।  सचिन तेंदुलकर की टीम ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के रोमांचक मुकाबले में दी वेस्टइंडीज मास्टर्स को मात इस बीच सचिन तेंदुलकर की टीम ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम को कड़ी पटखनी देते हुए और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर (25) और अंबाती रायुडू (74) की 67 रनों की साझेदारी ने लक्ष्य को आसान बना दिया। मजे की बात यह कि इंडिया मास्टर्स ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया, इस दौरान क्योंकि तेंदुलकर और रायुडू ने पुराने स्ट्रोक्स खेले। तेंदुलकर ने जहां शानदार खेल दिखाया और अपने खास कवर ड्राइव तथा फ्लिक से दर्शकों से खचाखच भरे मैदान को हिला दिया। बता दें कि टीम इंडिया ने महज 4 विकेट खोकर इस आसान से लक्ष्य को हासिल किया। बेशक सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के बीच फाइनल मुकाबला हर क्रिकेट प्रेमी के लिए एक सपने जैसा ही है। बता दें कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में कुल 5 देशों की टीम ने हिस्सा लिया था। जिसमें इंडिया मास्टर्स ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची थी तो वहीं वेस्टइंडीज मास्टर्स ने लीग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर मैच जीता था। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 16 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिली। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस मैच का भरपूर लुत्फ़ उठाया।  इसे भी पढ़ें:- WPL 2025 का फाइनल: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला आज बात करें इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के प्लेइंग 11 की तो  वेस्टइंडीज मास्टर्स: ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, विलियम पर्किन्स, दिनेश रामदीन, एश्ले नर्स, टिनो बेस्ट, लेंडल सिमंस, चैडविक वाल्टन, जेरोम टेलर, सुलेमान बेन, रवि रामपॉल इंडिया मास्टर्स: सचिन तेंदुलकर, अंबाती रायडू, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह मान, धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, शाहबाज नदीम  Latest News in Hindi Today Hindi news International Masters League

आगे और पढ़ें
Translate »