प्रमुख खबरें
IPL 2025 match result

KKR vs GT highlights: गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी 39 रनों से मात 

21 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग का 39वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को (KKR vs GT highlights) 39 रन से हरा दिया। इस सीजन में यह गुजरात टाइटंस की टूर्नामेंट में छठी जीत है।  बता दें कि केकेआर की यह 8 मैचों में पांचवीं हार है। ख़राब बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते केकेआर को अपने ही होम ग्राउंड में मुंह की खानी पड़ी। दरअसल, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला उन पर ही भारी पड़ गया। भारी इसलिए क्योंकि उनके गेंदबाज उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटसं की शुरुआत धमाकेदार रही। गुजरात टाइटसं के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।  शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रन की बेहतरीन साझेदारी (KKR vs GT highlights) की इस दौरान दोनों शानदार अर्धशतक जड़े। दोनों की धुंआधार बल्लेबाजी का आलम यह था कि 12.2 ओवर में ही 114 रन बना डाले। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रन की बेहतरीन साझेदारी (KKR vs GT highlights) की। एक तरफ जहाँ शुभमन गिल ने ने महज 55 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेली, तो वहीं, सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से  52 रन बनाए। इन दोनों के बाद जोस बटलर का भी बल्ला गरजा और जोस ने महज 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। इस तरह गुजरात टाइटंस ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।  इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत काफी धीमी (KKR vs GT highlights) रही 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत काफी धीमी (KKR vs GT highlights) रही। गुजरात टाइटंस की सधी हुई गेंदबाजी के आगे केकेआर के बल्लेबाज बेबस नजर आये। केकेआर ने ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने डटकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंद पर 50 रन बनाए। कप्तान रहाणे के अलावा केकेआर का एक भी बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं सका। नतीजतन टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। बात करें केकेआर के बल्लेबाजों की तो अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन, आंद्रे रसेल ने 21 रन, रिंकू सिंह ने 17 रन, सुनील नरेन ने 17 रन और वेंकटेश अय्यर ने 14 रन बनाए। इस तरह गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 39 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ उसके 8 मैच से 12 अंक हो गए हैं। बता दें कि गुजरात एकमात्र टीम है। जिसने टूर्नामेंट में छह मैच जीते हैं। इस जीत से वह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 KKR vs GT highlights #KKRvsGT #GujaratTitans #KolkataKnightRiders #IPL2025 #GTvsKKR #CricketHighlights #TATAIPL #GTVictory #KKRMatch #IPLThriller

आगे और पढ़ें
Mumbai Indians performance

Mumbai Indians 9-wicket win: मुंबई के वानखेड़े में गरजा रोहित का बल्ला, सीएसके को दी 9 विकेट से मात 

20 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की चौथी और लगातार तीसरी जीत (Mumbai Indians 9-wicket win) दर्ज की। रोहित शर्मा की धुंआधार बल्लेबाजी के बदौलत मुंबई ने चेन्नई को आसानी से हरा दिया। दरअसल, सीएसके की शुरुआत खराब रही। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सके। रचिन रवींद्र सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उसके बाद युवा 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष महात्रे और शेख राशिद ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। आयुष म्हात्रे ने 15 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली। उनसे हाफ सेंचुरी की उम्मीद थी, लेकिन वो दीपक चाहर की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद जल्दी ही राशिद भी मिचेल सेंटनर की गेंद पर स्टंपिंग हो गए।  सीएसके शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 176 बना (Mumbai Indians 9-wicket win) सकी एक के बाद एक दो विकेट गंवाने के बाद सीएसके की पारी लड़खड़ा गई। तभी रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने लड़खड़ाती पारी को संभाला। शिवम ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। अर्धशतक पूरा करने के बाद वो बुमराह का शिकार बन बैठे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया। इस मैच में धोनी का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बनाए। तो वहीं जैमी ओवरटन ने 3 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे अधिक दो विकेट बुमराह ने लिए। तो वहीं एक-एक विकेट दीपक चाहर,अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर को मिले। इस तरह सीएसके शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 176 बना (Mumbai Indians 9-wicket win) सकी। इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त चेन्नई की करारी हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं हो (Mumbai Indians 9-wicket win)  गई हैं धूमिल  जीत के लिए मिले 177 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.3 ओवर में ही पूरा कर लिया। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 76 बनाए तो वहीं सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। गौर करने वाली बात यह कि इस जीत साथ मुंबई इंडियन्स की टीम 8 अंक के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। तो वहीं सीएसके की टीम छठी हार के बाद दसवें स्थान पर पहुँच गई है। कहने में गुरेज नहीं कि चेन्नई की इस मुकाबले में करारी हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी धूमिल हो (Mumbai Indians 9-wicket win) गई हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं गौर करने वाली बात यह कि मुंबई की टीम अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत नौ विकेट से जीत (Mumbai Indians 9-wicket win) हासिल करने में कामयाब रही। जीत के साथ ही इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Mumbai Indians 9-wicket win #MumbaiIndians #RohitSharma #CSKvsMI #IPL2025 #WankhedeStadium #MIvsCSK #CricketHighlights #MIWin #RohitFifty #IPLMatchResult

आगे और पढ़ें
Punjab Kings vs RCB IPL 2025

Punjab Kings vs RCB IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त, इस हार से टूटा यह रिकॉर्ड 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) के बीच खेला गया। 18 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बारिश बाधित इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेटों से हरा दिया। दरअसल, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। यह उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था जो 14 ओवर में आरसीबी को सिर्फ 95 रन ही बनाने दिए। आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन टिम डेविड ने बनाया। टिम डेविड ने 50 तो वहीं रजत पाटीदार ने 23 रन बनाए। इन दोनों के अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार ही नहीं कर सका। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, चहल और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए। इस हार के साथ आरसीबी ने बना लिया अपने नाम एक रिकॉर्ड (Punjab Kings vs RCB IPL 2025)  आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 16, प्रभसिमरन सिंह ने 13, नेहाल वढेरा ने 33 रन बनाए। बात करें विकटों की तो आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। गौर करने वाली बात यह कि इस हार के साथ आरसीबी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) बना लिया। दरअसल, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के दिल्ली में 45 मैच के हार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। खैर, आरसीबी की टीम आईपीएल के इतिहास में अपने ही होम ग्राउंड पर सबसे अधिक मैच हारने वाली टीम बन गई है। इस मामले में तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आरसीबी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 46 मैच हारे हैं। अब वो इस अनचाहा सूची में पहले नंबर पर हैं। इस सूची में केकेआर और मुंबई इंडियंस जैसी टीमें भी हैं। जिन्होंने अपने घर में ज्यादा हार झेले हैं। इसे भी पढ़ें:– इस वजह से मुर्शिदाबाद हिंसा में फंसते जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान  चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में मुंह की खानी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) पड़ी है गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में अब तक एक भी मुकाबला नही जीती है। बता दें कि इस सीजन आरसीबी ने अब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में उन्हें मुंह की खानी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) पड़ी है। आरसीबी को अपने ही होम फ्रोंड में गुजरात, दिल्ली और पंजाब से हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु में आरसीबी को IPL 2025 में इन तीन मुकाबले में मिली हार मिली है, जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ 8 विकेट से हार तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ 6 विकेट से हार और अब पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 5 विकेट से शर्मनाक हार हुई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Punjab Kings vs RCB IPL 2025 #PunjabKings #RCB #IPL2025 #PBKSvsRCB #CricketNews #IPLHighlights #RCBRecordBroken #T20Cricket #ViratKohli #PBKSWins

आगे और पढ़ें
West Bengal political violence

Yusuf Pathan controversy: इस वजह से मुर्शिदाबाद हिंसा में फंसते जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नए वक्फ कानून के विरोध को लेकर भड़की हिंसा भले शांत और स्थिति सामान्य हो गई हो लेकिन बहरमपुर से टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पर लगातार सवालों के घेरे में हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वे आराम फरमाते’ नजर आ रहे थे। हिंसा के समय सोशल मीडिया पर किए उनके पोस्ट ने मानो जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया था। जिसके बाद से वो लगातार निशाने (Yusuf Pathan controversy) पर हैं और हर तरफ उनकी निंदा की जा रही है। यहाँ तक कि उनकी अपनी पार्टी के नेता ही उनके इस रवैये से हैरान हैं। खैर, अब अपने ही संसदीय क्षेत्र से उनकी गैरमौजूदगी पर विपक्ष और पार्टी के भीतर से ही तीखी आलोचना हो रही है। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने बताया है कि “यूसुफ पठान फोन पर संपर्क में हैं। उन्हें जल्द जिले का दौरा करने के लिए कहा गया है।” खबर के मुताबिक पार्टी के एक वर्ग में पठान को टिकट दिए जाने को लेकर भारी असंतोष है। ऐसी घड़ी में उनका नदारद होना पार्टी के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव भी बेहद कम ही है। लोगों के मुताबिक वह एक क्रिकेटर और सेलिब्रिटी हैं। अब वो यहां क्यों आएंगे? हम ज़मीन पर हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं। यही दिक्कत होती है जब सेलिब्रिटीज़ को उम्मीदवार बनाया जाता है।”  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर बहरमपुर जीती (Yusuf Pathan controversy) थी सीट  बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में यूसुफ पठान ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर बहरमपुर सीट जीती (Yusuf Pathan controversy) थी। बहरमपुर कांग्रेस का दशकों पुराना गढ़ था। कहा जा रहा है कि पठान की सोशल मीडिया पर हालिया तस्वीरें (जिनमें वे आराम फरमाते’ नजर आ रहे थे) ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी नाराज किया है। टीएमसी के स्थनीय नेताओं का कहना है कि “हिंसा प्रभावित इलाके उनके संसदीय क्षेत्र में नहीं आते, लेकिन जिले में उनकी मौजूदगी जरूरी थी। पार्टी नेतृत्व इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।” गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते मुर्शिदाबाद जिले के धूलियन, शमशेरगंज, सूटी और जंगीपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। गौर करने वाली बात यह कि ये इलाके बहरमपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर हैं। दरअसल, हिंसा की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों के विरोध में हुए प्रदर्शनों से हुई थी। इसे भी पढ़ें:– कांग्रेस के तल्ख तेवर में फंसे लालू-तेजस्वी! सीएम फेस से लेकर सीट बंटवारा तक अटका टीएमसी सांसद यूसुफ पठान चाय पीते हुए व्यस्त (Yusuf Pathan controversy) हैं- सुकांत मजूमदार  हिंसा के बाद मौके को भुनाते हुए बीजेपी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि “टीएमसी नेताओं की शह में बंगाल जल रहा है, लेकिन टीएमसी सांसद यूसुफ पठान चाय पीते हुए व्यस्त (Yusuf Pathan controversy) हैं, जब हिंदू मारे जा रहे हैं। यही टीएमसी का असली चेहरा है।” खैर, टीएमसी सांसद अबू ताहिर खान का  कहा कि “यूसुफ पठान आईपीएल में बिजी हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सांसद से लगातार संपर्क में हैं और उन्हें जिले में आने को कहा गया है।” गौर करने वाली बात यह कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में से शमशेरगंज और धूलियन मालदा दक्षिण लोकसभा सीट के अंतर्गत आते हैं। यहाँ कांग्रेस की ईशा खान चौधरी सांसद हैं। जबकि सूटी, जंगीपुर लोकसभा सीट में आता है, जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान करते हैं। तीसरे सांसद अबू ताहिर खान, मुर्शिदाबाद से टीएमसी के ही हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news Yusuf Pathan controversy #YusufPathan #MurshidabadViolence #CricketerNews #WestBengal #YusufPathanControversy #BreakingNews #Politics #IndianCricket #TrendingNow #LatestUpdate

आगे और पढ़ें
Mumbai Indians Crush Sunriser

Mumbai Indians big win: एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त

18 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से करारी (Mumbai Indians big win) शिकस्त दी। दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। उसके सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। लड़खड़ाती बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद महज 162 रन ही बना पाई। विल जैक्स ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा टीम के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट झटके। तो वहीं दीपक चाहर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 4 ओवर में 11.80 की इकोनॉमी के साथ 47 रन लुटाए। इस जीत में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने (Mumbai Indians big win) निभाई अहम भूमिका 162 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस ने इस स्कोर को 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई ने 4 विकेट रहते आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मुंबई की इस जीत के सबसे बड़े हीरो विल जैक्स रहे। उन्होंने सबसे अधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 तो रियान रिकल्टन ने 31 रन का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए सबस अधिक 3 विकेट कप्तान पैट कमिंस ने लिए। उन्होंने पहले रोहित शर्मा को 26 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया फिर इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स को चलता किया। इसके अलावा ईशान मलिंगा ने अंत में हार्दिक पांड्या और नमन धीर को आउट किया। कहने की जरूरत नहीं इस जीत में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने (Mumbai Indians big win) अहम भूमिका निभाई। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त मुंबई इंडियंस ने 11 गेंद शेष रहते ही जीत (Mumbai Indians big win) लिया मुकाबल  सनराइजर्स हैदराबाद की हार की सबसे बड़ी वजह उनकी बल्लेबाजी रही। हैदराबाद की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। कारण यही जो फैंस को वानखेड़े में एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के फैंस की इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया और 11 गेंद शेष रहते ही मुकाबल जीत (Mumbai Indians big win) लिया। इसके साथ ही मुंबई को 7 मैच में तीसरी जीत मिली, जबकि सनराइजर्स की सात मैचों यह पांचवी हार है। इसके अलावा बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने अपना दबदबा साबित करते हुए एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले गए मुकाबले में रोहित ने इतिहास रच दिया। दरअसल, मैच के दौरान जब रोहित ने मोहम्मद शमी की गेंद को डीप थर्ड मैन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ही उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर अपने 100वें छक्के का आंकड़ा भी पार कर लिया।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Mumbai Indians big win #MumbaiIndians #MIvsSRH #IPL2025 #CricketHighlights #MIWin #SRHvsMI #IPLT20 #CricketNews #OneSidedMatch #MumbaiIndiansVictory

आगे और पढ़ें
Super Over Thriller

Delhi Capitals victory: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पटखनी देते हुए यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

16 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals victory) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को मात दे दी। दरअसल, टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने 49, केएल राहुल ने 38, स्टब्स ने 34, अक्षर पटेल ने 34 और आशुतोष शर्मा ने 15 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2, हसरंगा ने 1 और तीक्षणा ने 1 विकेट झटके। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने संभलकर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबले को टाई करवा दिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 51 रन, नीतीश राणा ने 51रन, संजू सैमसन ने 31 रन, ध्रुव जुरेल ने 26 और हेटमायर ने 15 रन बनाए। दिल्ली के लिए स्टार्क ने 1, अक्षर पटेल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किये। सुपर ओवर में दिल्ली ने 4 गेंदों में ही 12 रनों का पीछा कर (Delhi Capitals victory) लिया मैच टाई होने के बाद यह मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। जहां दिल्ली ने जीत हासिल कर (Delhi Capitals victory) ली। सुपर ओवर में दिल्ली ने 4 गेंदों में ही 12 रनों का पीछा कर लिया। इसके साथ ही आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर अपने नाम किया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स पर जीत के साथ दिल्ली ने अब तक चार सुपर ओवर मुकाबले जीते हैं। बता दें कि आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा सुपर ओवर में जीत का रिकॉर्ड अब दिल्ली कैपिटल्स के पास है। दिल्ली ने 5 सुपर ओवर मैचों में 4 जीत के साथ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने 4 सुपर ओवर के मैचों में तीन जीत दर्ज करने में सफल रही है। आईपीएल के इतिहास का पहला सुपर ओवर आईपीएल 2022 के सीजन में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक कुल 15 मुकाबले टाई हो चुके हैं। दिल्ली की टीम के सबसे ज्यादा मुकाबले टाई हुए हैं। दिल्ली के अब तक आईपीएल में 5 मुकाबले टाई हो चुके हैं।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे दिल्ली की जीत (Delhi Capitals victory) के हीरो  गौरतलब हो कि राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की जीत (Delhi Capitals victory) के हीरो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने न सिर्फ रन चेज के आखिरी ओवर में नौ रन बचाए बल्कि सुपर ओवर में सीर्फ 11 रन दिए। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मिचेल स्टार्क ने 18वें ओवर में नीतीश राणा को आउट करके राजस्थान को सबसे बड़ा झटका दिया। Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Delhi Capitals victory #DelhiCapitals #RajasthanRoyals #IPL2025 #SuperOverThriller #DCvsRR #IPLHighlights #CricketNews #IPLRecord #DCVictory #T20Cricket

आगे और पढ़ें
CSK Registers Second Win in IPL 2025 After 5 Losses

CSK second win IPL 2025: लगातार 5 मुकाबला हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्सने दर्ज की दूसरी जीत

आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला बीते 14 अप्रैल को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरी ओवरों में एमएस धोनी के आतिशी बल्लेबाजी के बदौलत तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत (CSK second win IPL 2025) दर्ज की। लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई के सामने 167 रन का लक्ष्य था। गौर करने वाली बात यह कि महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान आते ही टीम के तेवर बदलने लगे हैं। लगातार 5 मुकाबला हारने के बाद चेन्नई को आखिरकार इकाना में आकर जीत मिल ही गई। बता दें कि आईपीएल 2025 में चेन्नई की यह दूसरी जीत है। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन (CSK second win IPL 2025) ही बना सकी। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा जब खलील अहमद ने इनफॉर्म बल्लेबाज एडेन मार्करम को त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ की तरह दे पंत ने 49 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन (CSK second win IPL 2025) बनाए। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त धोनी और शिवम दुबे ने मिलकर दिलाई टीम को जीत (CSK second win IPL 2025) 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से नई जोड़ी शेख रशीद और रचिन रवींद्र ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चेन्नई को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 29 गेंद में 52 रन की साझेदारी की। मैच के हीरो रहे शिवम दुबे और धोनी जिन्होंने छठे विकेट के लिए 28 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली। मैच में एमएस धोनी ने 11 गेंदों में 26 रनों की धुंआधार पारी खेली। धोनी ने 15वें ओवर में मैदान पर कदम रखा था और शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम को जीत (CSK second win IPL 2025) तक पहुंचाया। सीएसके के कप्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। कहने की जरूरत नहीं लखनऊ के खिलाफ खेली गई पारी से उन्होंने इस पारी से अपने आलोचकों को चुप करा दिया है। यही नहीं इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (पीओटीएम) चुना गया। गौर करने वाली बात यह कि 43 वर्षीय धोनी ने साल 2019 के बाद पहली बार यह अवार्ड जीता है। और तो और इसके साथ ही लीग के इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाले वो सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। बता दें कि धोनी की मौजूदा उम्र 43 साल और 282 दिन है। Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 CSK second win IPL 2025 #CSK #IPL2025 #ChennaiSuperKings #CSKWin #IPL #MSDhoni #CSKComeback #CricketNews #IPLHighlights #CSKFans

आगे और पढ़ें
Mumbai Indians vs Delhi Capitals

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 12 रनों से मात 

बीतते समय के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। इसके रोमांच का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हर फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबला देखने मिल रहा है। आईपीएल 2025 में रविवार 13 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने जीत कर की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। वहीं मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से शिकस्त दी। बीते रविवार यानी 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Delhi) Capitalsके बीच एक रोमांचक मुकाबले देखने मिला। इस मैच में  पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मात दे दी। गौर करने वाली बात यह कि दिल्ली की यह इस सीजन की पहली हार है। बड़ी बात यह कि लगातार दो मैच हारने के लिए बाद आखिरकार मुंबई ने अपने विजयी अभियान की शुरुआत एक बार फिर कर ली।  मुंबई इंडियंस के खिलाफ (Mumbai Indians vs Delhi) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला  दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (Mumbai Indians vs Delhi) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। इसके अलावा रेयान रिकेल्टन ने 41 रन, सूर्यकुमार यादव ने 40 तो वहीं नमन धीर ने 38 रनों की पारी खेली। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट चटकाए तो मुकेश कुमार को विकेट झटकने में सफलता मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 193 रन पर ही ऑल आउट (Mumbai Indians vs Delhi) हो गई 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 193 रन पर ही ऑल आउट (Mumbai Indians vs Delhi) हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से करुण नायर ने शानदार 89 रन की पारी खेली। और करुण नायर ने बाद अभिषेक पोरेल ने 33 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। मुंबई की तरफ कर्ण शर्मा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। मिचेल सेंटनर को दो विकेट मिले। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने एक-ेएक विकेट झटके। मजेदार बात यह कि मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों यानी हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें हार्दिक दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स आसानी से मैच को अपने नाम कर (Mumbai Indians vs Delhi) सकती थी एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स आसानी से इस मैच को अपने नाम कर (Mumbai Indians vs Delhi) लेगी। लेकिन अंत में उन्हें 12 रन से मैच गंवाना पड़ा। कहने की जरूरत नहीं, मुंबई इंडियंस से मिली 12 रनों से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश दिखे। अक्षर ने कहा कि “हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बेहद खराब खेल का प्रदर्शन किया।” 205 रन के टारगेट को लेकर अक्षर पटेल ने कहा कि “उन्हें लगा कि 205 रन का लक्ष्य शानदार था क्योंकि यह अच्छी पिच थी और ओस भी आ रही थी। उन्होंने फील्डिंग में कुछ गलतियां की। अगर कैच नहीं छूटते तो टारगेट और कम रहता। इंपैक्ट सब के रूप में करुण नायर ने शानदार खेला दिखाया।” Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025  Mumbai Indians vs Delhi #mumbaiindians #delhicapitals #ipl2025 #mivsdc #cricketnews #iplhighlights #t20match #mivictory #iplthriller #indiansports

आगे और पढ़ें
CSK vs KKR 2025 Big Defeat for CSK in IPL 2025 Clash

CSK vs KKR 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त

11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR 2025) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (एआईपीएल)- 2025 का महामुकाबले खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स अपने ही गढ़ में कोई कमाल न कर सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ गेंदबाजों के सामने चेन्नई की टीम लाचार नजर आई और 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर महज 104 रन ही बना सकी। बता दें कि 18 साल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर पर  यह सबसे कम टोटल था। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाजों ने 10.1 ओवर में विजयी लक्ष्य को हासिल करके सीएसके को उसी के घर शर्मनाक मात दी। कोलकाता ने 59 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। केआर की इस जीत में सुनील नारायण की सबसे अहम भूमिका रही। पहले गेंदबाजी में जहां उन्होंने तीन विकेट झटके तो वहीं बल्लेबाजी में 44 रनों की शानदार पारी भी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की यह आईपीएल 2025 में अबतक खेले 6 मैच में पांचवीं और अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार है।  आईपीएल के इतिहास में (CSK vs KKR 2025) यह पहली बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लगातार चार मैच हारी है हैरत की बात यह कि आईपीएल के इतिहास में (CSK vs KKR 2025) यह पहली बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लगातार एक के बाद एक चार मैच हारी है। टीम ने 23 मार्च को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर शानदार आगाज किया था। लेकिन इसके बाद फिर हार का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक नजर डाले चेन्नई सुपर किंग्स की हार पर तो दूसरे मैच में उसे आरसीबी के हाथों 50 रन की शिकस्त देखनी पड़ी। तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से मात दी। चौथे मैच में दिल्ली कैपिटलस ने भी चेन्नई को 25 रन से हरा दिया। फिर रही सही कसर पंजाब किंग्स से 18 रनों से हारने के बाद पूरी हो गई और अब कोलकाता ने उसे 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। महत्वपूर्ण बात यह कि अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार के बाद चेन्नई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, कभी चेपॉक के मैदान में चेन्नई को मात देना असंभव हुआ करता था। लेकिन मौजूदा सीजन में सीएसके अपने ही घर में जीत दर्ज कर पाने में नाकाम रही है।  इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने प्लेऑफ में पहुँचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने बाकी बचे 8 मैचों में से 7 मैच जीतने होंगे सीजन में पांच हार के बाद (CSK vs KKR 2025) चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के मन में सवाल कौंधने लगे हैं कि क्या उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल होगी भी या नहीं। बता दें कि सीएसके अबतक 6 मैच खेल चुकी है। अभी उसके 8 मैच बाकी है। किसी भी टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के कम से कम 8 मैच जीतने होते हैं। यही नहीं, 14 अंक और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भी प्लेऑफ में एंट्री हो सकती है। जैसा पिछले सीजन में आरसीबी के साथ हुआ था। गौरतलब हो कि सीएसके आरसीबी के साथ 14-14 अंक की बराबरी पर थी। लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से प्लेऑफ में पहुंची और चेन्नई सुपर किंग्स ऐसा करने से चूक गई। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने बाकी बचे 8 मैचों में से 7 में जीत दर्ज करनी होगी। 6 मैच जीतकर बेहतर रन रेट के साथ वो प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो सकती है। और यदि 8 में से यदि 3 मैच हार जाती है तो इस हार के साथ ही चेन्नई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 CSK vs KKR 2025 #CSKvsKKR2025 #IPL2025 #ChennaiSuperKings #KKRWin #IPLHighlights #CSKDefeat #KKRvsCSK #MSDhoni #KKRDominates #IPL2025Match

आगे और पढ़ें
GT vs RR match result

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: गुजरात ने लगाया जीत का चौका, राजस्थान को दी करारी शिकस्त

9 अप्रैल को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को दी करारी शिकस्त दी। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए। साई की इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके बाद जोस बटलर और शाहरुख खान ने भी गुजरात को अपने बल्ले से अहम योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 36-36 रन बनाए। गुजरात की पारी के अंत में राहुल तेवतिया ने भी 12 गेंदों में  24 रन बनाए। इस मुकाबले में  गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। इसके साथ ही राशिद खान और साई किशोर ने 2-2 विकेट तो मोहम्मद सिराज और अर्शद खान 1-1 विकेट झटके। राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर ही ऑलआट हो गई (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) गुजरात के द्वारा दिए गए  218 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात के गेंदबाजों के सामने राजस्थान के बल्लेबाज अधिक देर टिक नहीं पाए। राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर ही ऑलआट हो गई। इस हिसाब से आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 58 रन से अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि यह इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) की लगातार चौथी जीत है। राजस्थान को हराने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि “उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाया, पहले 3-4 ओवर में रन बनाना आसान नहीं था। साई और बटलर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह कमाल की थी। उनकी टीम हफ्ते के किसी भी दिन 220 रन बना सकती है और फिर उनके तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को खत्म किया।” इसके साथ ही ये गुजरात के लिए आईपीएल 2025 की लगातार चौथी जीत साबित हुई। बता दें कि गुजरात टाइटंस की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे।  इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने उम्दा प्रदर्शन के लिए साई सुदर्शन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals)  इस मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए साई सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने से गदगद सुदर्शन ने कहा कि “आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें उनको शुरुआत से ही लय की जरूरत होती (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) है। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा उनके लिए खुशी की बात होती है। वह अपनी पारी को अंत तक तक ले जाना चाहते थे। वह हमेशा यह देखने की कोशिश करते हैं कि वह टीम के लिए और क्या बेहतर कर सकते हैं, अपनी जागरूकता और स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025  Gujarat Titans vs Rajasthan Royals #GujaratTitans #RajasthanRoyals #GTvsRR #IPL2025 #CricketHighlights #T20Cricket #GTWinningStreak #RajasthanDefeat #IPLMatch #CricketNews

आगे और पढ़ें
Translate »