Ghibli

चेहरे की पहचान का खतरा: एआई के साथ घिबली का मजा लेने से पहले जानें क्या हो सकते हैं जोखिम?

इस समय पूरा सोशल मीडिया घिबली (Ghibli) स्टाइल पोर्ट्रेट्स से भर चुका है और इसका पूरा श्रेय ओपनएआई (OpenAI) के चैटजीपीटी-4ओ को जाता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स प्लैटफॉर्म्स पर लोग अपने एआई (AI) द्वारा बनाए अवतारों को शेयर कर रहे हैं। लोग इस वायरल ट्रैंड का हिस्सा बनने के लिए अपनी और अपने बच्चों तक की तस्वीरों को अपलोड कर रहे हैं। यह अलग और अनोखी तस्वीरे क्यूट तो हैं, लेकिन यह अपने साथ कुछ परेशानियां भी ला सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि घिबली (Ghibli) हमारा फेस चुरा सकता है। यानी, यह मजा आपके लिए सजा भी बन सकता है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से। घिबली ट्रेंड क्या है? घिबली (Ghibli)  हाल ही में प्रचलित एक मशहूर एक ऐसा ट्रेंड है जिसमें लोग अपनी तस्वीरों को क्रिएटिव तरीके से एक अलग तस्वीर में बदल सकते हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज और हस्तियां अपनी तस्वीरों को बदलने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही हैं। असल में घिबली एक जापानी एनिमेशन स्टूडियो है, जो अपनी अनोखी और कल्पनाशील फिल्मों के लिए प्रसिद्ध है। इन्होने ही सामान्य तस्वीरों को इस तरह का क्रिएटिव लुक देना शुरू किया था। हयाओ मियाजाकी, इसाओ ताकाहाटा, और तोशियो सुजुकी ने 1985 में प्रसिद्ध जापानी एनिमेशन कंपनी कंपनी घिबली की स्थापना की है। यह ट्रेंड आजकल बहुत प्रसिद्ध हो रहा है। क्या घिबली (Ghibli) चुरा सकता है आपका चेहरा?  घिबली (Ghibli) जहां लोगों के लिए उत्साह का कारण है वहीं यह चिंता का विषय भी है। जो लोग इस टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं उनकी सुरक्षा और प्रिवेसी जोखिम में हो सकती है। कई डिजिटल प्राइवेसी से जुड़े लोगों ने ओपनएआई (OpenAI) के घिबली (Ghibli) को लेकर लोगों को सावधान किया है। कुछ लोगों का यह मानना है कि यह टूल ओपनएआई (OpenAI) के लिए हजारों पर्सनल फोटोज को प्राप्त करने की एक चाल हो सकती है। यानि इसका इस्तेमाल करने से यूजर की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।  एक्सपर्ट्स ने यह भी नोट किया है कि इन तस्वीरों का एआई (AI) द्वारा मिसयूज किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति की अपलोड की गई तस्वीर का उपयोग मिसलीडिंग या अपमानजनक कंटेंट तैयार करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को सावधान रहने की आवश्यकता है ताकि वो भविष्य में किसी समस्या में न पड़ें। इसे भी पढ़ें: Taara chip launch: अब रोशनी से मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट किन बातों का रखें ध्यान? अगर आप अपनी बायोमेट्रिक आइडेंटिटी (Biometric Identity) की सुरक्षा करना चाहते हैं, तो इन बातों का खास ध्यान रखें इसके साथ ही जब जरूरी न हो तो कैमरा एक्सेस न दें। गवर्नमेंट से भी यह जानकारी लेना जरूरी है कि वो बायोमेट्रिक डेटा को कैसे इकठ्ठा करते हैं और उसक कैसे इस्तेमाल किया जाता है?। सरकार द्वारा इस सुविधा के इस्तेमाल को बंद करना चाहिए। बायोमेट्रिक आइडेंटिटी (Biometric Identity) की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है  एआई (AI) ने हमारी जिंदगी को आसान तो बनाया है, लेकिन इससे हम मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए, डेटा लीक, आइडेंटिटी चोरी और साइबर धोखाधड़ी का जोखिम बढ़ सकता है, जिससे हमें घिबली (Ghibli) और अन्य टूल्स के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहना चाहिए। Latest News in Hindi Today Hindi  #BiometricIdentity #Ghibli #AI  #OpenAI

आगे और पढ़ें
Jio- 20 GB Extra Plan

जियो का तोहफा: 72 दिन वाले प्लान में अब 20GB डेटा मिलेगा एक्स्ट्रा

जियो (Jio) एक भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर और रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। जियो (Jio) ने 2016 में अपनी सेवाएं शुरू कीं और तब से यह भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बन चुका है। जियो सर्विसेज अपने यूजर्स के लिए कई सुविधाएं प्रदान करती हैं। यह अपने फ्री वॉइस कॉल्स, सस्ती डेटा रेट्स और अन्य फैसिलिटीज के कारण प्रसिद्ध है। जियो (Jio) के पास अपने यूजर्स के लिए कई प्लान्स उपलब्ध हैं जैसे जियोफोन प्लान्स, ट्रू 5जी अनलिमिटेड प्लान्स, वार्षिक प्लान्स आदि। यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार प्लान को चुन सकता है। अब जियो यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि, 72 दिन वाले प्लान में अब उन्हें 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलने वाला है। आइए जानें कि जियो का नया प्लान (New plan of Jio) क्या है? जियो का नया प्लान (New plan of Jio): पाएं जानकारी जियो (Jio) अपने ग्रहकों के लिए एक ऐसा ऑफर ले कर आया है, जो इनके ग्राहकों के लिए किसी धमाके से कम नहीं है। इनमें न केवल लम्बी वेलिडिटी दी जा रही है, बल्कि यूजर्ज को एक्स्ट्रा डेटा भी मिल रहा है। यही नहीं, उन्हें ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। अगर बात की जाए जियो सब्सक्रिप्शन की, तो जियो अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान्स ले कर आता है।  कुछ समय से लोग इंटरनेट डेटा का अधिक इस्तेमाल करते हैं और उसका कारण है ओटीटी स्ट्रीमिंग। इसके कारण डेटा की डिमांड बढ़ती जा रही है। आमतौर पर डेटा प्लान महंगे होते हैं और उसके लिए यूजर्ज को अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, जियो का नया प्लान (New plan of Jio) यूजर्स को लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ ही एक्स्ट्रा डेटा भी दे रहा है। क्या है यह प्लान? जियो (Jio) के इस नए प्लान से आपको बार-बार रिचार्ज करने की समस्या से आजादी मिल जायेगी। इस प्लान की कीमत केवल 749 रुपये है और इससे यूजर्ज को  72 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल रही है। इसके फायदे यहीं ख़त्म नहीं हो रहे। इससे आप 72 दिनों के लिए लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स कर सकते हैं। यह प्लान ले कर आपको रोजाना फ्री एसएमएस भी मिल जाएंगे।  अगर बात की जाए डेटा (Data) की तो इस प्लान में रोजाना यूजर को में 2GB डेटा भी मिलता है। अगर आप यह प्लान खरीदते हैं, तो आपको 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यानी, इस पैक से न केवल आपके पैसों की बचत होगी बल्कि आपको एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा। यह था जियो का नया प्लान (New plan of Jio), अब जानते हैं जियो (Jio) के अन्य रिचार्ज विकल्पों के बारे में।  इसे भी पढ़ें: Taara chip launch: अब रोशनी से मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट अन्य विकल्प  जियो (Jio) के रिचार्ज प्लान्स में कई अन्य विकल्प भी हैं, जिनमे से आप अपने लिए चुन सकते हैं: इसके अलावा और भी कई प्लान्स हैं, जो जियो (Jio) अपने ग्राहकों को प्रदान करता। आप अधिक जानकारी के लिए जियो (Jio) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप जियो या अन्य ऍप्लिकेशन्स से यह रिचार्ज आसानी से कर सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi New plan of Jio #NewplanofJio #Jioapps #Jio #Jiophone #Jiousers

आगे और पढ़ें
Google X Taara chip

Taara chip launch: अब रोशनी से मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट

गूगल एक्स (Google X) गूगल द्वारा स्थापित रिसर्च और डेवलपमेंट कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 2010 में की गई थी। अगर बात की जाए इस कंपनी के मिशन की, तो इसका मिशन है ऐसी नयी टेक्निक्स का विकास करना जो दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों को सॉल्व कर सके। गूगल एक्स अपने इनोवेशन और एक्सपेरिमेंट्स के लिए जानी जाती है। हाल ही में गूगल एक्स (Google X) ने तारा चिप (Taara chip) को लांच किया है, जिसमें फाइबर के बिना लाइट बीम्स के माध्यम से हाई स्पीड इंटरनेट प्राप्त (High speed internet) किया जा सकता है। यह इंटरनेट कनेक्टिविटी को आसान और फास्ट बनाने की एक नयी टेक्निक है। आइए जानें गूगल एक्स की तारा चिप (Google X Taara Chip) के बारे में।  गूगल एक्स की तारा चिप (Google X Taara chip): पाएं जानकारी गूगल एक्स (Google X) की यह नई तकनीक है, जिसमें लाइट बीम्स का इस्तेमाल करके हाई स्पीड इंटरनेट (High speed internet) एफेक्ट को प्राप्त किया जा सकता है। यह तकनीक दो पॉइंट्स के बीच लाइट बीम्स के माध्यम से डाटा को ट्रांसमिट करती है। इससे सिग्नल इंटरफेरेंस कम होती है और बुनियादी ढांचे की कॉस्ट भी कम रहती है। यानी, यह फास्ट इंटरनेट प्राप्त करने का आसान तरीका साबित हो सकती है। गूगल एक्स की तारा चिप (google X Taara chip) के फायदे ऐसा माना जा रहा है कि गूगल एक्स की तारा चिप (google X Taara chip) के बहुत से फायदे हैं। यह चिप के शुरुआत फील्ड टेस्ट्स के अनुसार तारा चिप (Taara chip) एक किलोमीटर के आउटडोर पर 10 जीबीपीएस की स्पीड से डेटा ट्रांसमिट कर सकती है। इस तकनीक से ग्लोबल मेश नेटवर्क बनाने की उम्मीद है, जिससे सीमलेस, इंटरफेयरेंस-फ्री कनेक्टिविटी मिलने में मदद मिलेगी। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट मिलने में बहुत अधिक मदद मिलेगी। यानी, इससे इंटरनेट अधिक फास्ट, स्केलेबल और आसानी से उपलब्ध हो सकता है। यह तकनीक उन ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रो के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है, जहां अभी तक इंटरनेट सुविधा नहीं है।  अगर बात की जाए पुराने सिस्टम की, तो पुराने फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क्स में अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन की आवश्यकता होती है। इसके लिए बहुत अधिक समय और अन्य संसाधनों की आवश्यकता होती है। लेकिन, तारा सिस्टम को कुछ ही देर में  बिना किसी केबल के इन्टॉल किया जा सकता है। हालांकि, यह फाइबर ऑप्टिक्स के समान सिद्धांत को ही फॉलो करता है, लेकिन इसके लिए फिजिकल केबल्स की जरूरत नहीं होती। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रो के अलावा यह तारा चिप (Taara chip) डाटा सेंटर्स और ऑटोनोमॉस व्हीकल कम्युनिकेशन के लिए एक लचीला, स्केलेबल और लागत प्रभावी विकल्प प्रदान कर सकती है। इसे भी पढ़ें: आईपीएल के लिए जियो ने लाया धांसू प्लान, इतने दिनों तक फ्री मिलेगा Jio Hotstar कब तक उपलब्ध होगी यह तकनीक? जैसा की पहले ही बताया गया है कि यह तारा चिप (Taara chip) डाटा को लाइट सिग्नल्स के रूप में ब्रॉडकास्ट करेगी और इससे केबल्स को जमीन पर बिछाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। यही नहीं इसे थोड़ी ही देर में स्थापित किया जा सकता है। गूगल एक्स की तारा चिप (google X Taara chip) को छोटा, अधिक कुशल और ब्रॉडर ऍप्लिकेशन्स के लिए बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल एक्स (Google X) साल 2026 तक इसका कमर्शियल वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय पर इस तकनीक से व्यापक रूप से हाई स्पीड इंटरनेट (High speed internet) मिलेगा। इससे स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अनुसंधान आदि में आसानी से हाई स्पीड इंटरनेट (High speed internet) मिलेगा और अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi google X taara chip #googleXtaarachip #googleX  #taarachip #taara #google #highspeedinternet

आगे और पढ़ें
Samsung Galaxy A26 5G

सैमसंग गैलेक्सी A26 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग (Samsung) एक प्रसिद्ध कंपनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, और घरेलू उपकरणों को बनाती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन (Smartphone) निर्माता कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के स्मार्टफोन (Smartphone) अपने डिजाइन, गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं। सैमसंग (Samsung) समय-समय पर अपने नए फोन लांच करती रहती है। इन्ही में से एक सीरीज है सैमसंग गैलेक्सी। यह फोन स्मार्टफोन (Smartphone) एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और विभिन्न प्रकार की विशेषताओं और सुविधाओं के साथ आते हैं, जैसे कि टचस्क्रीन डिस्प्ले, कैमरा, वाई-फाई कनेक्टिविटी आदि। हाल ही में भारत में सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) को लांच किया गया है, जो किफायती होने के साथ-साथ अपने फीचर्स के लिए चर्चा में है। आइए जानें सैमसंग के इस नए फोन के बारे में विस्तार से। भारत में सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) : पाएं जानकारी भारत में सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) स्मार्टफोन में यूजर्स को सर्कल टू सर्च, एआई सेलेक्ट, ऑब्जेक्ट इरेजर और अन्य जैसी कई एआई सुविधाएं मिलेंगी। इन सुविधाओं में एएमओएलईडी डिस्प्ले, एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर और 50एमपी ओआईएस कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा यह फोन वाटर और डस्ट प्रूफ भी है। इस स्मार्टफोन (Smartphone) में कई फीचर्स हैं। भारत में हाल ही ले लांच हुए सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) के फीचर्स के बारे में जानें:  डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) आपके रोजाना के कार्यो को स्मार्ट और आसान बनाने में फायदेमंद है। इसमें कई अच्छी फैसिलिटीज हैं। इसका प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन है और इसकी मोटाई केवल 7.7mm है। जिससे इसे पकड़ना अन्य मॉडल्स की तुलना में आसान है। यह मोटाई सैमसंग (Samsung) के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में कम है। सैमसंग गैलेक्सी A26 5G का डिस्प्ले सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) का सुपर एएमओएलईडी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसका इस्तेमाल अपने आप में अनोखा अनुभव है। इससे यूजर्स के लिए वीडियो देखना, गेमिंग आदि का अनुभव बेहतरीन बनता है। यानी, हर उम्र के यूजर के लिए यह एक अच्छा स्मार्टफोन (Smartphone) है। सैमसंग गैलेक्सी A26 5G परफॉरमेंस सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) में एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है।  सैमसंग गैलेक्सी A26 5G कैमरा इस फोन में 50एमपी ओआईएस मैन कैमरा, 8एमपी अल्ट्रावाइड शूटर लैंडस्केप और आउटडोर कैप्चर करने के लिए 2एमपी मैक्रो लेंस क्लोज़-अप शॉट्स के लिए है। सेल्फी के लिए इसमें13एमपी फ्रंट कैमरा भी है। यही नहीं, इस फोन में 5000mAh बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग करता है और एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन यह फोन डिस्चार्ज नहीं होता। इसे भी पढ़ें: Oppo का शानदार वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन 24,000 से कम में? सैमसंग गैलेक्सी A26 5G सेफ्टी सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस है, जो स्क्रैच से बचाता है। सैमसंग (Samsung) ने पहली बार गैलेक्सी ए सीरीज पर वन यूआई 7.0 को इंटेग्रेट किया है। सैमसंग (Samsung) नॉक्स वॉल्ट सुरक्षा की एक लेयर जोड़ता है, और फोन में चोरी का पता लगाने और नॉक्स मैट्रिक्स जैसी सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही यह फोन चार रंगों में उपलब्ध है पीच, मिंट, सफेद और काला। आप इनमे से अपनी पसंद के फोन को खरीद सकते हैं। अगर बात की जाए इस स्मार्टफोन (Smartphone) की कीमत की, तो 8GB रैम/128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 22,999 रुपये है जबकि 8GB/256GB वेरिएंट के लिए यह कीमत 25,999 रुपये हैं। सैमसंग गैलेक्सी A26 5G (Samsung Galaxy A26 5G) को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। आपको इनमे कुछ छूट और ऑफर भी मिल सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi Samsung Galaxy A26 5G #SamsungGalaxyA26-5G #SamsungGalaxyA26 #SamsungGalaxy #Samsung

आगे और पढ़ें
Oppo F29

Oppo का शानदार वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन 24,000 से कम में?

ओप्पो (Oppo) कंपनी के फोन उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे, पावरफुल परफॉरमेंस और बेहतरीन डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। यह कंपनी अपने कस्टमर्स को नई सुविधाएं और टेक्निक्स प्रदान करती हैं जैसे फास्ट चार्जिंग, एआई पॉवर्ड कैमरा आदि। यह फोन कई सीरीज में उपलब्ध हैं। ओप्पो कंपनी समय-समय पर नए उत्पादों को लांच करती रहती है। हाल ही में इन्होने वाटरप्रूफ फोन (Waterproof phone) बाजार में उतारे हैं जो बहुत ही कम दामों में मिल रहे हैं। यानी, आपको कम कीमत में बेहतरीन वाटरप्रूफ फोन (Waterproof phone) मिल सकते हैं। आइए जानें किफायती ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Affordable Oppo waterproof phone) के बारे में और इनके फीचर्स के बारे में भी जानें। किफायती ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Affordable Oppo waterproof phone): पाएं जानकारी ओप्पो  (Oppo) ने भारत में अपनी नई F29 सीरीज को लांच किया है। यह सीरीज दो हैंडसेट्स के साथ आई है एक है ओप्पो F29 प्रो (Oppo F29 Pro) और दूसरा है F29 । यह दोनों हैंडसेट एडवांस सिग्नल बूस्टर फीचर के साथ आते हैं और स्ट्रांग कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। इन फोन्स को बहुत अच्छे से डिजाइन किया गया। लेकिन, इनका खास बात यह है कि फोन के अंदर पानी जाने पर भी यह फोन खराब नहीं होंगे। ओप्पो F29 (Oppo F29) 5G की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। इन्हें आप ओप्पो  (Oppo) के ई-स्टोर पहले ही आर्डर कर सकते हैं। बुक किए गए फोन 27 मार्च के बाद डिलीवर किए जाएंगे। ओप्पो F29 प्रो (Oppo F29 Pro) के दूसरे वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसके कुछ अन्य वेरिएंट भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत इससे थोड़ी ज्यादा है।  ओप्पो वाटरप्रूफ फोन: क्या हैं इसके फीचर्स? ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Waterproof phone) कई फीचर्स के साथ आते हैं। इसकी सबसे खास बात तो यही है कि यह कम कीमत के हैं और वाटरप्रूफ हैं।  आइए जानें इनके बारे में विस्तार से:  डिस्प्ले: ओप्पो F29 प्रो (Oppo F29 Pro) और F29 में 6.7 इंच का फुल-एचडी और AMOLED डिस्प्ले है। अगर बात की जाए इसके रिफ्रेश रेट का तो इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है। ओप्पो F29 का स्टैंडर्ड वेरिएंट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ आ रहा है। प्रोसेसर: इस फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, इसका प्रो मॉडल मीडिया टेक डीमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर के साथ आता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन 12GB LPDDR4X रैम और 256जीबी UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। ये एंड्राइड 15 पर बेस्ड कलर ओएस 15 पर काम करते हैं। इसे भी पढ़ें: आईपीएल के लिए जियो ने लाया धांसू प्लान, इतने दिनों तक फ्री मिलेगा Jio Hotstar बैटरी: ओप्पो F29 5G 6,500mAh की बैटरी है और यह बैटरी 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। F29 प्रो में 6,000mAh की बैटरी है और यह बैटरी 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ उपलब्ध हैं, इसके साथ ही इनमें 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, OTG, GPS और USB टाइप-C हैं।  कैमरा: कैमरे की बात करें तो F29 Pro 5G में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है, जबकि F29 5G में भी यही 50MP का सेंसर है, लेकिन OIS के बिना। दोनों डिवाइस में 16MP का सेल्फी कैमरा है। आप किफायती ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Affordable Oppo waterproof phone) को ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं। F29 Pro 5G को मार्बल व्हाइट और ग्रेनाइट ब्लैक रंग में लांच किया गया है, जबकि F29 5G सॉलिड पर्पल और ग्लेशियर ब्लू रंग में मिलेगा। आप अपनी पसंद का फोन चुन सकते हैं और आसानी से उसे आर्डर कर सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi Oppo F29 Pro #OppoF29Pro #Oppo #AffordableOppowaterproofphone #OppoF29 #waterproofphone

आगे और पढ़ें
Twitter's Blue Bird auction

ट्विटर की ब्लू बर्ड ने रचा इतिहास! 34,375 डॉलर में नीलाम हुआ लोगो

ट्विटर (Twitter) को अब X के नाम से जाना जाता है। यह एक बेहतरीन सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जो लोगों को वास्तविक समय के जानकारी शेयर करने और पूरी दुनिया से जुड़े रहने में मदद करता है। ट्विटर का नीला पक्षी यानी ब्लू बर्ड (Blue bird) इसकी पहचान है जिसे लैरी द बर्ड भी कहा जाता है। जिसने ट्विटर (Twitter) का इस्तेमाल किया है वो इसके बारे में अवश्य जानते होंगे। लेकिन, जब से एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा है तब से प्लेटफॉर्म का नाम और लोगो दोनों को ही बदल दिया गया है। अब यह ब्लू बर्ड एक बारे फिर से चर्चा में है। ट्विटर (Twitter) के हेडक्वाटर में ने डिस्प्ले ब्लू बर्ड (Blue bird) स्टेच्यू को नीलाम किया गया है। इससे कंपनी को अच्छा-खासा फायदा हुआ है। आइए जानें ट्विटर के ब्लू बर्ड की नीलामी (Twitter’s Blue Bird auction) के बारे में। ट्विटर के ब्लू बर्ड की नीलामी (Twitter’s Blue Bird auction) एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद उन्होंने इसे पूरी तरह से बदल दिया फिर वो चाहे उसका नाम हो, लोगों हो या अन्य चीजें। ट्विटर (Twitter) की पहचान ब्लू बर्ड (Blue bird) को इसके बाद से ही ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को हेडक्वाटर से हटा दिया गया था। अब ट्विटर के ब्लू बर्ड की नीलामी (Twitter’s Blue Bird auction) की बात सामने आयी है। ऐसे माना जा रहा है कि इस ब्लू बर्ड (Blue bird) के स्टेच्यू को 34,375 अमेरिकी डॉलर में नीलाम किया गया है। भारतीय मुद्रा में यह लगभग 29.56 लाख रुपये हैं। इसकी नीलामी आरआर ऑक्शन द्वारा की गयी है जो दुर्लभ और संग्रहणीय वस्तुओं में डील करते हैं। इस स्टेच्यू को किसने खरीदा है इस बारे में जानकारी नहीं दी गयी है। उनकी पहचान अभी गुप्त रखी गयी है। अगर बात की जाए ट्विटर (Twitter) के ब्लू बर्ड (Blue bird) की, तो इसका वजन 560-पाउंड यानी 254 किग्रा है। यह स्टेच्यू 12 फीट×9 फीट के आकार में है। क्यों की गयी ट्विटर के ब्लू बर्ड की नीलामी (Twitter’s Blue Bird auction)? ऐसा माना जा रहा है कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कंपनी को वित्तीय संकट से बाहर आने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें से एक कदम यह है कि उन्होंने ट्विटर (Twitter) की कई संपत्तियों को नीलाम किया है। यही कारण है जिसके लिए उन्होंने ट्विटर की ब्लू बर्ड (Blue bird) को नीलाम किया। इसके अलावा उन्होंने इससे पहले और भी ट्विटर (Twitter) के अन्य सामान को नीलाम किया है। इससे पहले कंपनी ने साइन, मोमेंटो, रसोई के उपकरण और कार्यालय फर्नीचर आदि को भी नीलाम किया था। यही नहीं ,टेक्निकल हिस्ट्री की कुछ चीजों को भी नीलाम किया गया है जिसमें एक एप्पल-1 कंप्यूटर और इससे संबंधित उपकरण हैं, जो 375,000 डॉलर में बिके थे। इसके साथ ही एक एप्पल कंप्यूटर कंपनी का चेक, जिस पर स्टीव जॉब्स ने 1976 में हस्ताक्षर किए थे, उसे 112,054 डॉलर में बेचा गया था। इसे भी पढ़ें: आईपीएल के लिए जियो ने लाया धांसू प्लान, इतने दिनों तक फ्री मिलेगा Jio Hotstar ट्विटर (Twitter) के मालिक अभी एलन मास्क है, जिन्होंने इसे 25 अप्रैल 2022 को खरीदा था। इसे 44 अरब डॉलर में खरीदा गया था। लेकिन, अगर ट्विटर (Twitter) की स्थापना की बात की जाए, तो इसे 2006 में जैक डोरसे, नोआह ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स द्वारा स्थापित किया गया था। कुछ ही सालों में यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों के बीच में लोकप्रिय हो गया था। इस में ट्विटर (Twitter) पर यूजर अन्य यूजर्ज को फॉलो कर सकते हैं, उनके ट्वीट्स पढ़ सकते हैं और उन पर कमेंट भी कर सकते हैं। अपनी इन विशेषताओं के कारण आज भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, हालांकि अब इसका नाम बदल चुका है। Latest News in Hindi Today Hindi Twitters Blue Bird auction #Twitter #X #ElonMusk #BlueBird #TwitterBlueBird #TwittersBlueBirdauction

आगे और पढ़ें
Jio Hotstar

आईपीएल के लिए जियो ने लाया धांसू प्लान, इतने दिनों तक फ्री मिलेगा Jio Hotstar

यह बात किसी से छुपी नहीं हुई है कि क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। दर्शकों में आईपीएल का क्रेज देखते बनता है। ऐसे में 22 मार्च से आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस बीच करोड़ों प्रशंसकों के लिए ख़ुशी की बात यह कि इस नए सीजन इंडियन प्रीमियम लीग 2025 का प्रसारण जियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो-हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर किया जाएगा। इस सीजन से पहले ही जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान के मुताबिक इसमें 90 दिनों तक का फ्री में जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जायेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी लाभ दिया जाएगा।  90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है बता दें कि जियो के इस प्लान की कीमत 299 रुपये है। बात करें इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो, यूजर्स को इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अहम बात यह कि इस प्लान में पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह से यूजर्स को कुल 42GB डेटा यूज करने मिलेगा। साथ-साथ रिलायंस जियो अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दे रहा है। इस प्लान की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह कि यूजर्स को जियो के इस प्लान में 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह कि इस प्लान में यूजर्स जियो 90 दिनों तक हॉटस्टार पर आईपीएल समेत सभी प्रीमियम कॉन्टैंट का लाभ ले सकते हैं। यही नहीं, इसके साथ ही, उन्हें जियो टीवी और जियो क्लाउड ऐप का कम्प्लिमेंटरी एक्सेस मिलेगा। इसे भी पढ़ें: गूगल ने जीमेल के लिए जारी किया नया फीचर, अब यह काम होगा आसान  इन दोनों प्लान में भी मिल रहा जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर इस प्लान के अलावा जियो के 349 रुपये और 899 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ भी 90 दिनों तक जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट की माने तो, 349 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा और 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलेगा। बात करें जियो के 899 रुपये वाले प्लान की तो, जियो के इस प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। ख़ास बात यह कि कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को 20GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर करती है। वहीं, यूजर्स को इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जाता है। Latest News in Hindi Today Hindi Jio Hotstar #IPL2025 #JioHotstar #IPLStreaming #JioFreeOffer #WatchIPL #TATAIPL #CricketLive #JioPlans #HotstarFree #IPLLive

आगे और पढ़ें
Grok AI

एलन मस्क के ग्रोक एआई पर विवाद: अनहिंज्ड मोड की सच्चाई

आजकल एआई चैटबॉट (Chatbot) बेहद प्रचलित हैं, जो किसी भी सवाल का जवाब कुछ ही पलों में दे सकते हैं। यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जिसे मनुष्यों के साथ बातचीत करने के लिए बनाया गया है। इस प्रोग्राम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग यानी एनएलपी के इस्तेमाल करके बनाया गया है। ग्रोक एआई (Grok AI)  एक ऐसा ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट (Chatbot) है, जिसे एलन मस्क की कंपनी xAI कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। यह चैटबॉट आजकल अनहिंज्ड मोड (Unhinged mode) के कारण चर्चा में है। आइए जानें ग्रोक एआई (Grok AI) का अनहिंज्ड मोड (Unhinged mode) के बारे में और जानते हैं कि क्या है इससे जुड़ा पूरा मामला? ग्रोक एआई (Grok AI) का अनहिंज्ड मोड क्यों बना हुआ है चर्चा का विषय? एआई चैटबॉट ग्रोक एआई (Grok AI) प्लेटफॉर्म X का चैटबॉट (Chatbot) है, अक्सर अपनी आपत्तिजनक भाषा, नकारात्मक प्रतिक्रिया और गोपनीयता की चिंता के कारण आलोचना का सामना करता रहता है। हाल ही में भारत में भी यह जांच का विषय बना हुआ है। क्योंकि, यह टूल हिंदी स्लैंग और गाली-गलौच वाली भाषा का इस्तेमाल करता है। यही कारण है कि आईटी मिनिस्ट्री इस पर खास नजर रखे हुए है। दूसरे चैटबॉट जैसे चैटजी चैटजीपीटी, गूगल जेमिनाइ आदि कभी भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते, जो उचित न हों लेकिन वहीं दूसरी तरफ ग्रोक एआई (Grok AI) अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। इसके कारण अक्सर इसकी आलोचना होती है। ग्रोक एआई का अनहिंज्ड मोड (Unhinged mode) ऐसा भी माना गया है कि यह चैटबॉट (Chatbot) यूजर्स के सवालों का जवाब देने के लिए दो मोड्स का इस्तेमाल करता है। एक है रेगुलर मोड और दूसरा अनहिंज्ड मोड (Unhinged mode)। रेगुलर मोड सामान्य भाषा में जवाब देता है यानी अगर यूजर कोई सीधा उत्तर पूछता है, तो यह चैटबॉट सीधा और स्पष्ट उत्तर देता है। लेकिन, अनहिंज्ड मोड (Unhinged mode) बिना फिल्टर के जवाब देता है जो यूजर को असहज महसूस करा सकता है। क्या है पूरा मामला? ग्रोक एआई (Grok AI) से जुड़ा एक मामला तब चर्चा में आया जब इसके बारे में भारत में एक यूजर ने कुछ पोस्ट किया। यूजर ने जब इस एआई टूल से कोई सामान्य सवाल पुछा तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यही नहीं उसने ऐसे हिंदी स्लैंग और शब्दों का इस्तेमाल किया, जो यूजर्स को हैरान कर देने वाले थे। यह भी पाया गया है कि ग्रोक एआई (Grok AI) गुस्से में इंसानों तक तरह व्यवहार करता है। इस समस्या के बारे में भारत सरकार X के अधिकारीयों से बात कर रही है और उनसे इसके बारे में सवाल-जवाब कर रही है। इसे भी पढ़ें: गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन ग्रोक एआई के बारे में जानें और अधिक जैसा कि पहले ही बताया गया है कि ग्रोक एआई, (Grok AI) एक चैटबॉट (Chatbot)  है, जिसे एलन मस्क की कंपनी xAI कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह इंटरनेट पर ट्रेंडिंग लैंग्वेज और स्लैंग जैसी जानकारियों को समझता है और उसी अंदाज में जवाब देता है। हालांकि, इसी वजह से इसके जवाब कभी-कभी अनफिलटर्ड या आपत्तिजनक भी हो सकते हैं। इस मामले में भारत सरकार (Indian Government) ने X को नोटिस भेजा है और एआई चैटबॉट्स के कंटेंट मॉडरेशन और जवाबदेही पर जवाब मांगा है। यही नहीं सरकार ने इस बारे में कानूनी नोटिस भी भेजा है। सरकार चाहती है कि यह चैटबॉट भारत की भाषा में गलत, और असभ्य बातों को न फैलाएं। लेकिन, X का दावा है कि सरकार कानून के मुतबिक बिना कानूनी प्रक्रिया के सीधे कंटेंट को सेंसर कर सकती है, जो फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का उल्लंघन है। Latest News in Hindi Today Hindi Grok AI #Chatbot #Unhingedmode #GrokAI #AIchatbot

आगे और पढ़ें
Gmail Introduces AI Features Summaries, Q&A, Smart Replies​

Gmail new feature: गूगल ने जीमेल के लिए जारी किया नया फीचर, अब यह काम होगा आसान 

जीमेल का इस्तेमाल करते समय अक्सर जरूरी मेल्स को ढूंढना बड़ा उबाऊ होता है। ऐसे में यदि आप भी इस उबाऊपने से परेशान हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। अब आप बड़ी आसानी से इस काम को कर सकेंगे। दरअसल, गूगल ने जीमेल (Gmail) के लिए एक नया अपग्रेड (Gmail new feature) जारी किया है जो यूजर्स को जरूरी ईमेल्स को आसानी से ढूंढने में मदद करेगा। मोस्ट रेलेवेंट नाम का ये फीचर एआई  का इस्तेमाल कर पुराने क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर को हटाकर जरूरी ईमेल्स को टॉप पर लाता है। खास बात यह कि मोस्ट रेलेवेंट नाम का ये नया सर्च रिजल्ट सॉर्टिंग फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करता है। खासियत इसकी यह कि ये जरूरी ईमेल्स को ऊपर लाता है और पुराने क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर को छोड़ देता है। बड़ी बात यह कि ये फीचर मौजूदा फिल्टर्स के साथ उपलब्ध होगा, जो सर्च रिजल्ट्स को फाइन-ट्यून करने की सुविधा देता है। बता दें कि हाल ही में जीमेल को जेमिनी फीचर मिला था, जो ईमेल्स की जानकारी के आधार पर ऑटोमैटिकली कैलेंडर इवेंट्स बनाता है। नए अपग्रेड से (Gmail new feature) यूजर्स को जरूरी ईमेल्स ढूंढने में होगी आसानी  जैसा कि अब तक ईमेल सर्च करने के लिए यूजर्स को कीवर्ड्स टाइप करने पड़ते थे। कीवर्ड्स टाइप करने के बाद मेल क्लाइंट क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर या टॉप रिजल्ट के साथ बाकी नतीजे दिखाता था। लेकिन अब, कीवर्ड्स से सर्च करने के बाद यूजर्स को सर्च रिजल्ट्स पेज पर एक नया ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखेगा। इसे मोस्ट रीसेंट या मोस्ट रेलेवेंट पर सेट किया जा सकता है। मोस्ट रीसेंट क्रोनोलॉजिकल रिजल्ट्स दिखाएगा, लेकिन अगर यूजर्स दूसरा ऑप्शन चुनते हैं, तो AI अलग तरीके से रिजल्ट्स (Gmail new feature) दिखाएगा। कंपनी के मुताबिक, ये नया मोड रिसेंसी, मोस्ट-क्लिक्ड ईमेल्स और फ्रीक्वेंट कॉन्टैक्ट्स जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखता है। इसके मुताबिक़ जिन भी ईमेल्स और सेंडर्स के साथ यूजर ने सबसे अधिक इंटरैक्शन किया, वे ऊपर दिखेंगे। ये फीचर (Gmail new feature) यूजर की जरूरत के ईमेल्स को सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर दिखाएगा  गूगल का दावा है कि ये मोड यूजर की जरूरत के ईमेल्स को सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर दिखाने की संभावना बढ़ाता है, जिससे सैकड़ों आइटम्स में स्क्रॉल करने का समय और परेशानी बचती है। इसके अलावा खास बात ये है कि ये फीचर एआई  से पावर्ड है, लेकिन जीमेल में जेमिनी बेस्ड फीचर्स की तरह जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल नहीं करता। ये एक मशीन लर्निंग-बेस्ड रैंकिंग सिस्टम है, जो एआई-ड्रिवन सर्च अल्गोरिदम, एनएलपी मॉडल्स और बिहेवियर एनालिसिस तकनीकों के मिक्स से रिलेवेंट ईमेल्स को सामने लाता है। इसे भी पढ़ें: गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन यह टूल (Gmail new feature) भरे हुए इनबॉक्स में किसी खास ईमेल को को ढूंढने में मदद करेगा (Gmail new feature) जानकारी के मुताबिक एक ब्लॉग पोस्ट में माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज ने इस नए फीचर की घोषणा की। ये फीचर वेब पर सभी पर्सनल जीमेल अकाउंट यूजर्स के लिए और एंड्राइड और आईओएस ऐप्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी भविष्य में इसे बिजनेस अकाउंट्स के लिए भी रिलीज करने की योजना बना रही है। इसे लेकर गूगल का कहना है कि “यह टूल भरे हुए इनबॉक्स में किसी खास ईमेल को को ढूंढने में मदद करेगा।” Latest News in Hindi Today Hindi Gmail new feature #GmailAI #EmailSummaries​ #SmartReply​ #GeminiAI​ #EmailManagement​ #AIinGmail​ #ProductivityTools​ #EmailAutomation​ #GoogleWorkspace​ #AIFeatures

आगे और पढ़ें
Google Pixel 9a

Google Pixel 9a: टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9a हुआ लांच

गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) एक मिड-रेंज स्मार्टफोन (Smartphone) है, जिसे गूगल द्वारा डेवलप किया गया है। गूगल पिक्सल फोन में कई विशेषताएं हैं, जिनके कारण यह अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में अलग और बेहतर हैं। इन फोन्स का कैमरा इतना अच्छा है कि इसे फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन माना गया है। इसमें मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सुविधाएं इसे अधिक सुरक्षित बनाती हैं। गूगल पिक्सल फोन्स में गूगल असिस्टेंट की इंटीग्रेटेड कैपेबिलिटीज  होती हैं, जो यूजर्स को अपने फोन को अधिक कुशलता से उपयोग करने में मदद करती हैं। अभी टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) को लांच किया गया है। आइए जानें इस फोन के बारे में और पाएं इसके बारे में पूरी जानकारी। टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip): पाएं जानकारी अभी गूगल की पिक्सल 9 सीरीज को लांच किया गया था। गूगल पिक्सल 9ए को आधिकारिक तौर पर अपने इन-हाउस टेंसर जी4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। हार्डवेयर अपग्रेड के साथ-साथ, इस गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) के डिजाइन में बदलाव किया गया हैं, जो गूगल प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह थोड़ा अलग है। अगर आप एक फीचर-फिल्ड और शक्तिशाली मिड-रेंजर की तलाश में हैं, जिसमें फ्लैगशिप क्षमताएं हों, तो गूगल पिक्सल 9ए आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) के फीचर्स के बारे में भी जानें।  टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए के फीचर्स क्या हैं? टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) के फीचर्स इस प्रकार हैं: इसे भी पढ़ें: गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) की कीमत यह स्मार्टफोन (Smartphone) एक वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 49,999 रुपये है। यह फोन कई रंगो में उपलब्ध है, जिसमें से आप अपनी पसंद का चुन सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन को खरीदने वाले यूजर 3,000 रुपये के सीमित अवधि के कैशबैक ऑफर और 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi Google Pixel 9a with Tensor G4 chip #GooglePixel9awithTensorG4chip #GooglePixel9a #smartphone #GooglePixel

आगे और पढ़ें
Translate »