HP EliteBook laptop

HP ने भारत में लांच किया AI फीचर्स से लैस EliteBook Laptop

एचपी यानी हेवलेट-पैकार्ड कंपनी कई कारणों से प्रसिद्ध है। इस कंपनी ने पहला कैलकुलेटर, पहला लेजर प्रिंटर और पहला इंटेल-बेस्ड कंप्यूटर इंवेंट किया था। एचपी कंपनी के प्रोडक्ट हाई क्वालिटी के होते हैं और अपने ग्राहकों को अच्छी सेवाएं प्रदान करते हैं। यह कंपनी नए और अच्छे उत्पाद बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। समय-समय पर यह कंपनी नए उत्पादों को लांच करती रहती है। हाल ही में इस कंपनी ने भारत में नए एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) लांच किए हैं, जो एआई पॉवर्ड हैं। यह लैपटॉप वजन में हलके हैं और मल्टीटास्क करते है। जानिए एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) के बारे में। एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop): पाएं जानकारी एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) लॉच किए हैं और यह सीरीज एआई-बेस्ड प्रोडक्टिविटी, अधिक सेक्योरिटी व स्टेबिलिटी आदि पर आधारित है। यही नहीं, इनकी भी क्वालिटी बेहतरीन है और प्रोसेस्ड भी पावरफुल है। एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) के बारे में विस्तार से:  एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) के नए डिजाइन  एचपी के एलीटबुक लैपटॉप सीरीज में चार लेपटॉप हैं, जिन्हें खासतौर पर प्रोफेशनल्स और बिजनेस के लिए बनाया गया है। यह एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) हैं, एचपी एलीटबुक अल्ट्रा जी1आई (HP EliteBook Ultra G1i), एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई (HP EliteBook X G1i), एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई फ्लिप (HP EliteBook X G1i Flip) और एचपी एलीटबुक एक्स जी1ए (HP EliteBook X G1a)। इन लैपटॉप्स में इंटेल और एएमडी प्रोसेसर है, इसके साथ ही इनमें इनबिल्ट एआई फीचर्स हैं जिसके कारण इसकी परफॉरमेंस और अन्य चीजों में सुधार हुआ है। इनके फीचर्स इस प्रकार हैं:  एचपी एलीटबुक अल्ट्रा जी1आई यह एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) 14-इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। इसकी अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई और एचपी एलीटबुक एक्स फ्लिप जी1आई यह लैपटॉप्स भी 14-इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। इनकीअन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: एचपी एलीटबुक एक्स जी1ए (HP EliteBook X G1a)। एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसकी अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: इसे भी पढ़ें: गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) की कीमत  यह एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) सुरक्षा के मामले में बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही इन लैपटॉप्स (Laptops) को रीसायकल किए मेटेरियल से बनाया गया है, जैसे एलीटबुक अल्ट्रा जी1आई’स के बाहरी कवर को 90 प्रतिशत रिसायकल्ड मैग्नीशियम से बनाया गया है। इनकी कीमत इस प्रकार हैं: Latest News in Hindi Today Hindi HP EliteBook laptop #EliteBooklaptop, HPsAIpoweredEliteBooklaptop #HPEliteBookUltraG1i #HPEliteBookXG1a #laptop

आगे और पढ़ें
Superfast charging EV,

Superfast charging EV: चीन की नई सुपरफास्ट टेक्नोलॉजी का कमाल, 5 मिनट के चार्ज पर 400 KM चलेगी यह कार

आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों को फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 से 5 घंटे का समय लगता है। कहने की जरूरत नहीं इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने में लगने वाला समय सच में बड़ा कष्टदायक होता है। क्या हो यदि आपकी कार सिर्फ 5 मिनट में ही चार्ज हो जाये? आप कहेंगे क्या मजाक है, यहां एक साधारण मोबाइल 5 मिनट में फूल चार्ज नहीं होता, भला 5 मिनट में इतनी बड़ी इलेक्ट्रिक कार कैसे फूल चार्ज हो जाएगी? जी हाँ, अब कार चार्ज होगी वो भी 5 मिनट में। यदि ऐसा संभव हो जाए तो आप निश्चित ही इसे किसी करिश्में से काम नहीं मानेंगे। वैसे तो आज की टेक्नोलॉजी में कुछ भी संभव है। दरअसल, चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी ने इस कारनामे को सच कर दिखाया है। बता दें कि चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने अपनी नई सुपर ई-प्लेटफार्म चार्जिंग टेक्नोलॉजी (superfast charging EV) की घोषणा की है। इसके मुताबिक अब इलेक्ट्रिक व्हीकल के मालिकों को घंटों चार्जिंग स्टेशन पर अपना वक़्त ज़ाया नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि नई सुपर-ई-प्लेटफार्म चार्जिंग टेक्नोलॉजी से अब सिर्फ 5 मिनट में 400 KM की रेंज मिलेगी। यानी इस हिसाब से हर 1 सेकंड के चार्ज पर 1 KM की ड्राइविंग। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यह नई टेक्नोलॉजी न सिर्फ टेस्ला को टक्कर देगी, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों को और भी आसान और दमदार बना देगी। यह इस समय दुनिया की सबसे तेज चार्जिंग टेक्नोलॉजी (superfast charging EV) मानी जा रही है कहने की जरूरत नहीं इस नई तकनीक से कारें सिर्फ 5 मिनट चार्ज होकर 400 किलोमीटर तक चल सकेंगी। गौर करने वाली बात यह कि ये सिस्टम 1,000 किलोवॉट (1 मेगावॉट) की चार्जिंग क्षमता देता है जो टेस्ला की 500 किलोवॉट चार्जिंग स्पीड से दोगुना है। यह इस समय दुनिया की सबसे तेज चार्जिंग टेक्नोलॉजी (superfast charging EV) मानी जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी के संस्थापक वांग चुआनफू ने इसे शेन्जेन स्थित मुख्यालय में लॉन्च के दौरान कहा कि “इससे इलेक्ट्रिक कारें उतनी ही जल्दी चार्ज हो सकेंगी, जितनी तेजी से पेट्रोल या डीजल गाड़ियों में ईंधन भरा जाता है।” बता दें कि BYD की यह नई सुपर चार्जिंग तकनीक सबसे पहले Han L सेडान और Tang L SUV में इस्तेमाल होगी। बड़ी बात यह कि इन गाड़ियों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन गाड़ियों का लॉन्च अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। बात करें Han L और Tang L की कीमत की तो इनकी कीमत तकरीबन 270,000 – 350,000 युआन (लगभग 32 लाख – 42 लाख रुपये) के बीच होगी। इन गाड़ियों की खास बात यह कि इनमें 1000V हाई-वोल्टेज सिस्टम और 10C चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसकी वजह से इन गाड़ियों की चार्जिंग स्पीड बड़ी तेज होगी।  इसे भी पढ़ें:- पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर यह नई टेक्नोलॉजी (superfast charging EV) इलेक्ट्रिक कारों को अधिक सुविधाजनक बनाएगी अहम बात यह कि यह नई टेक्नोलॉजी (superfast charging EV) इलेक्ट्रिक कारों को अधिक सुविधाजनक बनाएगी। बता दें कि BYD की यह पहल इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तेज और ज्यादा एफिशिएंट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। गौर करने वाली बात यह कि कंपनी ने चीन में 4,000 से ज्यादा सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बनाई है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान ग्राहकों को चार्जिंग की परेशानी न हो। बेशक BYD की यह नई तकनीक इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाली है। और तो और सुपर-ई-प्लेटफार्म चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से ईवी मालिकों को लंबी यात्रा के दौरान चार्जिंग की कोई परेशानी भी नहीं होगी। निश्चित ही यह टेक्नोलॉजी BYD को न सिर्फ Tesla जैसे बड़े ब्रांड्स से आगे ले जाने में मदद करेगी बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को और भी फेमस बनाएगी।  Latest News in Hindi Today Hindi news #SuperfastEV #ElectricVehicle #FastChargingEV #EVRevolution #GreenEnergy #EVTechnology #ChinaEV #FutureCars #SustainableMobility #EVCharging

आगे और पढ़ें
Gaming smartphone

गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन

गेमिंग स्मार्टफोन (Gaming smartphone) हाई परफॉरमेंस वाले उस मोबाइल डिवाइस को कहा जाता है, जिसे विशेष रूप से  गेमिंग के लिए डिजाइन किया जाता है। इनकी खास बात हैं इनका पावरफूल प्रोसेसर, हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, बेहतरीन कलिंग सिस्टम, लम्बी चलने वाली बैटरी आदि। इन फोनों को गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया जाता है। इस समय कई गेमिंग स्मार्टफोन्स बाजार में उपलब्ध हैं, जो लोगों में लोकप्रिय हैं। अच्छी खबर यह है कि अब आपको इन फोन्स के लिए अधिक रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे। मार्च 2025 में, आईक्यू नियो 10आर और नथिंग फोन (3a) प्रो जैसे हैंडसेट भी कम कीमत में उपलब्ध हैं। तो आइए जानें, 30,000 रुपये से कम कीमत में गेमिंग के लिए खरीदे जा सकने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन यानी मार्च 2025 में उपलब्ध कम कीमत वाले गेमिंग स्मार्टफोन्स (Low-cost gaming smartphones available in March 2025) के बारे में। मार्च 2025 में उपलब्ध कम कीमत वाले गेमिंग स्मार्टफोन (Low-cost gaming smartphone available in March 2025): पाएं जानकारी गेमिंग स्मार्टफोन्स (Gaming smartphone) अब हर किसी के बजट में हैं और इन्हें किफायती दामों में खरीदा जा सकता है। मार्च 2025 में उपलब्ध कम कीमत वाले गेमिंग स्मार्टफोन्स (Low-cost gaming smartphones available in March 2025) इस प्रकार हैं: पोको एक्स7 प्रो (Poco X7 Pro) पोको एक्स7 प्रो  2GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस गेमिंग स्मार्टफोन (Gaming smartphone) में 6.67-इंच का एएमओएलईडी डिस्प्ले है। यही नहीं, इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप है और 50MP सोनी एलवाईटी-600 प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। इसका फ्रंट कैमरा 20MP है और इसमें 6,550mAh की बैटरी है। इसके अलावा भी इस फोन की कई विशेषताएं हैं जो इसे लोगों का पसंदीदा बनाती हैं। अगर बात की जाए इसकी कीमत की तो पोको एक्स7 प्रो की कीमत केवल 27,999 रुपये है। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। नथिंग फोन (3ए) प्रो (Nothing Phone (3A) Pro) नथिंग फोन (3ए) प्रो में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है और इसमें 6.77-इंच का फ्लेक्सिबल एएमओएलईडी डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP मेन रियर शूटर शामिल है। यही नहीं,  इसमें 50MP टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम है और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें फ्रंट में 50MP कैमरा है। इस गेमिंग स्मार्टफोन (Gaming smartphone) में 5,000mAh की बैटरी है, जिसमें 50W वायर्ड और 7.5W रिवर्स-वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। नथिंग फोन (3ए) प्रो की कीमत केवल 29,999 रुपए है। आईक्यू नियो 10आर (IQ Neo 10R) आईक्यू नियो 10आर में फनटच ओएस 15 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है और ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP मेन रियर कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हैं।। इसमें 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K एएमओएलईडी डिस्प्ले है। इस गेमिंग स्मार्टफोन (Gaming smartphone) में 6,400mAh की बैटरी है। आईक्यू नियो 10आर की कीमत केवल 28,999 रुपए है। वीवो टी3 अल्ट्रा (Vivo T3 Ultra) वीवो टी3 अल्ट्रा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। अगर बात की जाए इसके फीचर्स की तो इसकी डिस्प्ले 6.78-इंच का एएमओएलईडी है, जिसमें 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसका प्रोसेसर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 है। इस गेमिंग स्मार्टफोन (Gaming smartphone) में  5,500mAh की बैटरी है। वीवो टी3 अल्ट्रा की कीमत 29,999 है।  इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone कब होगा लॉन्च?  वनप्लस नॉर्ड 4 (OnePlus Nord 4) वनप्लस नॉर्ड 4 की कीमत 28,999 रुपये है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। इस गेमिंग स्मार्टफोन (Gaming smartphone) में 6.74-इंच का एएमओएलईडी डिस्प्ले है और 50MP मेन रियर कैमरा है, जिसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसके अलावा यह फोन 5,500mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें ऑक्सीजनओएस 14.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो एंड्रॉइड 14 बेस्ड है। Latest News in Hindi Today Hindi news Gaming Smart Phone #PocoX7Pro #Low-costgamingsmartphonesavailableinMarch2025 #gamingsmartphone #smartphone

आगे और पढ़ें
Crew-9

नासा की ‘Crew-9’ मिशन: पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

नासा ने 18 मार्च को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मिशन की घोषणा की जिसके तहत अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विलमोर (Butch Wilmore) को फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतारा जाएगा। यह मिशन Crew-9 का हिस्सा है, जो नासा द्वारा संचालित है और जिसमें स्पेसएक्स का ‘क्रू ड्रैगन’ यान इस्तेमाल हो रहा है। इस महत्वपूर्ण मिशन के बारे में नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी और दर्शकों को यह अद्वितीय अवसर दिया कि वे लाइव प्रसारण के माध्यम से अंतरिक्ष से धरती पर लौटने की प्रक्रिया को देख सकें। .@NASA will provide live coverage of Crew-9’s return to Earth from the @Space_Station, beginning with @SpaceX Dragon hatch closure preparations at 10:45pm ET Monday, March 17. Splashdown is slated for approximately 5:57pm Tuesday, March 18: https://t.co/yABLg20tKX pic.twitter.com/alujSplsHm — NASA Commercial Crew (@Commercial_Crew) March 16, 2025 नासा द्वारा जारी बयान और लाइव प्रसारण नासा ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह Crew-9 मिशन के अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने का सीधा प्रसारण करेगा। यह प्रसारण सोमवार, 17 मार्च की रात 10:45 बजे से शुरू होगा। इस लाइव कवरेज में ‘स्पेसएक्स ड्रैगन’ कैप्सूल के हैच (दरवाजा) बंद करने की तैयारियों को दिखाया जाएगा। यह लाइव प्रसारण उन लोगों के लिए बेहद रोमांचक होगा जो अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष यात्रियों की गतिविधियों में रुचि रखते हैं। स्प्लैशडाउन (समुद्र में उतरने) का समय मंगलवार, 18 मार्च को शाम 5:57 बजे तय किया गया है, जो इस मिशन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। मिशन का उद्देश्य और महत्व इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है। दोनों पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। दरअसल, इनका मिशन पहले 10 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी हो गई। बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल (Boeing Starliner Capsule) में प्रोपल्शन सिस्टम से जुड़ी एक समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिसके कारण वे वापस लौटने में सक्षम नहीं हो पाए थे। इस कारण नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर इन दोनों को सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर लाने के लिए ‘क्रू ड्रैगन’ का इस्तेमाल किया। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन यान और नासा का सहयोग स्पेसएक्स, एलन मस्क की निजी कंपनी है, जो अंतरिक्ष में यात्रा की नई दिशा दिखा रही है। उनका क्रू ड्रैगन यान अंतरिक्ष में मानव मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन चुका है। इस यान के जरिए नासा ने अपनी अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से वापस लाने का काम किया है। इस बार स्पेसएक्स के ‘क्रू ड्रैगन’ में नासा के अंतरिक्ष यात्री नीक हेग और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी शामिल होंगे, जो इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की सहायता करेंगे। क्यों महत्वपूर्ण है यह मिशन? यह मिशन सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि यह अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगा, बल्कि यह भी दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निजी कंपनियों की भूमिका अंतरिक्ष यात्रा में कितनी अहम हो गई है। नासा और स्पेसएक्स के बीच साझेदारी अंतरिक्ष यात्रा की नई दिशा को इंगीत करती है, जहां निजी कंपनियां भी सरकारी मिशनों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इसे भी पढ़ें: दो फोन, एक कनेक्शन: मिवी सुपरपॉड्स कॉन्सर्टो टीडब्ल्यूएस हुआ लॉन्च इस मिशन के दौरान, नासा और स्पेसएक्स ने तकनीकी दृष्टिकोण से कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने मिलकर इन चुनौतियों को पार किया। यह मिशन न केवल अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह मानवता के लिए भी एक प्रेरणा है कि हम किसी भी संकट के बावजूद, मिलकर समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। नासा का ‘Crew-9’ मिशन, जिसमें सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की वापसी शामिल है, अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। यह मिशन केवल एक तकनीकी सफलता नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग, निजी क्षेत्र की भागीदारी और मानव साहस का प्रतीक भी है। हम उम्मीद करते हैं कि इस मिशन के सफल समापन के बाद, अंतरिक्ष यात्रा में और भी प्रगति हो और अंतरिक्ष में मानवता का कदम और भी मजबूत हो। Latest News in Hindi Today Hindi news Sunita Williams #Crew9 #NASA #ButchWilmore #SunitaWilliams #ISS #NASAsCrew9mission

आगे और पढ़ें
Mivi Superpods Concerto TWS

दो फोन, एक कनेक्शन: मिवी सुपरपॉड्स कॉन्सर्टो टीडब्ल्यूएस हुआ लॉन्च

मिवी (Mivi) एक प्रसिद्धि भारतीय कंज्यूमर एलेक्ट्रॉनिस ब्रांड है जो हाई क्वालिटी ऑडियो प्रोडक्ट जिसमें हेडफोन, ईयरफोन, स्पीकर और अन्य उपकरणों का निर्माण करने के लिए जानी जाती है। भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार यह कंपनी बेहतरीन डिजाइन और किफायती प्रोडक्ट्स को बनाती है। यह कंपनी समय-समय पर नए उतपदों को लांच करे रहते हैं। कम समय में ही इस कंपनी के उत्पादों ने लोकप्रियता हासिल की है। हाल ही ने इन्होने एक नए उत्पाद को लांच किया है, जो कई फीचर्स के साथ उपलब्ध है। इस उत्पाद का नाम है मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS)। आइए पाएं पूरी जानकारी मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस के बारे में विस्तार से और जानें इसके फीचर्स के बारे में। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस: पाएं जानकारी मिवी (Mivi) ने इंडियन मार्किट में एक नया उत्पाद निकाला है जिसके विशेष फीचर्स इसे और खास बना रहे हैं।इसकी कीमत भी किफायती है, यही कारण है कि यह कम समय में ही चर्चा का विषय बन सकता है। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) प्रीमियम Hi-Res ऑडियो, LDAC, एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन और कई अन्य फीचर्स के साथ उपलब्ध है। जैसे इसकी बैटरी लाइफ जो लगभग साथ घंटे तक की है। यानी अगर आप इन्हें एक बार चार्ज कर ली हैं तो यह लम्बे समय तक चलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें एक समय पर दो डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं और यह आईओएस व एंड्राइड दोनों के साथ काम करते हैं। यह ईयरबड्स (Earbuds) ग्लास फिनिश के साथ आते हैं यानी इसका डिजाइन और फिनिश भी बेहतरीन है। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) की कीमत मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) की कीमत 3,999 रुपये है और यह कई रंगों में उपलब्ध है। इसमें चार रंग उपलब्ध हैं जो इस प्रकार हैं स्पेस ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर, मेटैलिक ब्लू और रॉयल शैंपेन। इन ईयरबड्स (Earbuds) को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यानी, मिवी (Mivi) की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजॉन, फ्लिपकार्ड से इसे खरीदा जा सकता है। आप ऑफलाइन स्टोर्स से भी इसे बाय कर सकते हैं। आपको इन ईयरबड्स (Earbuds) के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस के फीचर्स मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं प्रदान कर रही है। इन ईयरबड्स (Earbuds) के कई फीचर्स हैं जैसे Hi-Res ऑडियो, LDAC और एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन फीचर्स।    एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन से एंबिएंट नॉयस को रोका जा सकता है। इसके अलावा मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी मिलेगा जिसकी वजह से ग्राहकों को बिलकुल साफ आवाज सुनाई देगी। यह ईयरबड्स (Earbuds) 3डी साउंडस्टेज के साथ हैं जो मिवी (Mivi) की खास ऑडियो टेक्नोलॉजी है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक और बेहतर हो सकता है।  इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone कब होगा लॉन्च?  मिवी (Mivi) सुपर कनेक्ट ऐप का इन ईयरपॉड्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आप आईओएस और एंड्राइड दोनों प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह ईयरपॉड्स टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज होते हैं जो एक तेज चार्जिग स्पोर्ट है। इसमें दस मिनट की चार्जिंग से पांच सौ मिनट्स तक प्लेटाइम मिलेगा। इन ईयरबड्स (Earbuds) का वजन  44 ग्राम है और इसका मेजरमेंट 5.9×5.9×3.1 सेमी है। इनमें माइक्रो-टेक्सचर्ड यूनी-बॉडी मेटल डिजाइन के साथ उपलब्ध है। मिवी की सह-संस्थापक और सीएमओ, मिधुला देवभक्तुनी ने इन ईयरबड्स (Earbuds) को लांच किया। उनके अनुसार मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) को 5 इंडस्ट्री लीडिंग टेक्नोलॉजीज द्वारा बनाया गया है। यह बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। देवभक्तुनी ने यंग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने वाले इस ऑडियो प्रॉडक्स्ट प्रदान करने के मिवी (Mivi) के मिशन को मजबूत करने में गर्व व्यक्त किया है। Latest News in Hindi Today Hindi news Mivi Superpods Concerto TWS #MiviSuperpodsConcertoTWS #Mivi #earbuds #Superpods

आगे और पढ़ें
 What's Apps new feature

WhatsApp का नया फीचर: अब प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे सोशल मीडिया लिंक

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च करते रहता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिल सके। हाल ही में कंपनी ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है, जिससे यूजर्स अपने WhatsApp प्रोफाइल में सोशल मीडिया लिंक ऐड कर सकेंगे। यह नया अपडेट फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस नए WhatsApp फीचर के बारे में विस्तार से। कैसे काम करेगा यह नया फीचर? WhatsApp के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार Android 2.25.7.9 अपडेट में इस नए फीचर को स्पॉट किया गया है। इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा: यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अपने बिजनेस, ब्रांड प्रमोशन यापर्सनल प्रोफाइल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी होगा सपोर्ट फिलहाल इस फीचर में केवल Instagram लिंक जोड़ने का विकल्प दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp जल्द ही इसमें अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) जैसे: फेसबुक, ट्विटर (X), लिंकडिन, स्नैपचैट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी ऐड करने का ऑप्शन दे सकता है। इससे WhatsApp एक मल्टी-फंक्शनल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित होगा, जहां यूजर्स को अपनी डिजिटल उपस्थिति को एक ही जगह से नियंत्रित करने की सुविधा मिलेगी। प्राइवेसी कंट्रोल का भी मिलेगा ऑप्शन WhatsApp हमेशा से अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सजग रहा है। इस नए फीचर में भी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। यूजर्स अपनी प्रोफाइल में जोड़ा गया सोशल मीडिया लिंक किन लोगों को दिखाना चाहते हैं, इसे कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें निम्न विकल्प शामिल होंगे: इससे यूजर्स को अपने सोशल मीडिया लिंक की विजिबिलिटी पर पूरा कंट्रोल मिलेगा, जिससे उनकी सुरक्षा और प्राइवेसी को बनाए रखना आसान हो जाएगा। स्टेटस सेक्शन में मिलेगा नया अपडेट WhatsApp सिर्फ सोशल मीडिया लिंक जोड़ने तक ही सीमित नहीं है। कंपनी एक और खास फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो जल्द ही स्टेटस सेक्शन में जोड़ा जा सकता है। इस फीचर के तहत यूजर्स को अपने स्टेटस को सेव करने की सुविधा दी जाएगी। यह फीचर काफी हद तक Instagram Stories Archive फीचर जैसा होगा। इससे यूजर्स अपने पसंदीदा स्टेटस को सेव कर सकेंगे और बाद में उन्हें दोबारा पोस्ट या साझा कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone कब होगा लॉन्च?  WhatsApp के नए फीचर्स का उद्देश्य WhatsApp का यह नया अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अपने बिजनेस, प्रोफेशनल नेटवर्किंग या व्यक्तिगत प्रोफाइल को प्रमोट करना चाहते हैं। इस फीचर के जरिए WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा इंटरैक्टिव और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके अलावा, स्टेटस सेविंग फीचर यूजर्स को अपने महत्वपूर्ण स्टेटस को सेव करके दोबारा उपयोग करने की सुविधा देगा, जिससे यूजर्स को अपनी मेहनत से बनाए गए कंटेंट को सुरक्षित रखने का मौका मिलेगा। WhatsApp का यह नया फीचर सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को प्रमोट करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इससे व्यवसायियों, इन्फ्लुएंसर्स और आम यूजर्स को अपने संपर्कों के साथ जुड़ने का नया अवसर मिलेगा। WhatsApp के ये नए अपडेट्स इसे सिर्फ मैसेजिंग ऐप से बढ़ाकर एक मल्टी-फीचर प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। आने वाले दिनों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिसका इंतजार करोड़ों लोग कर रहे हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news What’s Apps new feature #WhatsAppsnewfeature #Whatsappfeature #Whatsapp #socialmedia

आगे और पढ़ें
Apple iPhone 17 Air

Apple iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone कब होगा लॉन्च? 

Apple इस साल टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपने सबसे पतले iPhone, जिसे iPhone 17 Air के नाम से पेश किया जा सकता है, को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को लेकर बाजार में काफी चर्चा हो रही है। इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित लॉन्च डेट को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं, जिसने इस नए डिवाइस के प्रति टेक प्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया है। सबसे पतला और हल्का iPhone होगा iPhone 17 Air लीक्स की मानें तो iPhone 17 Air Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone होगा। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 6.25 मिमी हो सकती है, जो मौजूदा iPhone 16 Pro के मुकाबले लगभग 2 मिमी पतला होगा। हल्के वजन के कारण यह स्मार्टफोन हैंडलिंग के मामले में काफी बेहतर अनुभव देने वाला है। इस डिवाइस का डिजाइन Apple के पिछले फोन्स की तुलना में अधिक इनोवेटिव बताया जा रहा है। पतले बॉडी डिज़ाइन के बावजूद, इसमें बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस और दमदार हार्डवेयर की उम्मीद की जा रही है। iPhone 17 Air की लॉन्च डेट Apple अपने iPhones को आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर के महीने में लॉन्च करता है। इस बार भी कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज को सितंबर के तीसरे सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 Air को 18 या 19 सितंबर 2025 को पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी अपनी iPhone 17 सीरीज में ‘Plus’ मॉडल की जगह iPhone 17 Air को शामिल कर सकती है, जो इस सीरीज में एक बड़ा बदलाव होगा। iPhone 17 Air की संभावित कीमत भले ही Apple ने आधिकारिक रूप से iPhone 17 Air की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के अनुसार, इस डिवाइस की शुरुआती कीमत लगभग ₹90,000 हो सकती है। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी विशेष ऑफर्स के तहत इसे डिस्काउंट के साथ भी पेश कर सकती है, जिससे ग्राहक इसे अधिक किफायती दाम में खरीद सकेंगे। iPhone 17 Air के संभावित फीचर्स लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 Air को कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो इसे Apple के अन्य फोन्स से अलग बनाएंगे। संभावित फीचर्स में शामिल हैं: 1. अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन- iPhone 17 Air की मोटाई मात्र 6.25 मिमी होगी, जो इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बना देगा। 2. बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी- इसमें सिलिकॉन कार्बन बैटरी का उपयोग किया जा सकता है, जो बेहतर बैकअप और तेज़ चार्जिंग क्षमता प्रदान करेगी। 3. डिस्प्ले- फोन में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर कलर क्वालिटी और पिक्चर क्लैरिटी देगा। 4. कैमरा- इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा सेंसर हो सकता है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी के लिए शानदार विकल्प बनेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 5. प्रोसेसर- Apple इस नए iPhone को अपने लेटेस्ट A19 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस काफी तेज़ और स्मूथ होने की उम्मीद है। 6. AI फीचर्स- iPhone 17 Air में कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो उपयोगकर्ता के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो iPhone 17 Air के आने से बाजार में हलचल Apple के हर नए लॉन्च की तरह ही iPhone 17 Air को लेकर भी टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। इसके पतले डिजाइन, एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी और दमदार कैमरा सेटअप जैसी खूबियों के कारण यह फोन बाजार में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है। Apple के प्रशंसकों को इस शानदार डिवाइस के लिए अभी कुछ महीनों का इंतजार करना होगा, लेकिन जिस तरह लीक्स में इसकी डिटेल्स सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि iPhone 17 Air को शानदार प्रतिक्रिया मिलने की पूरी संभावना है। iPhone 17 Air के पतले डिजाइन और नए फीचर्स के कारण यह डिवाइस Apple के अन्य मॉडलों से अलग साबित हो सकता है। यदि लीक्स सही साबित होते हैं, तो यह फोन अपने हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर यूजर्स के बीच खासा लोकप्रिय हो सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि Apple इस नए डिवाइस को किस खास फीचर के साथ बाजार में पेश करता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Apple iPhone 17 Air #iPhone17Air #iPhone #AppleiPhone #AppleAir

आगे और पढ़ें
Samsung Galaxy F16 5G

Samsung Galaxy F16 5G हुआ भारत में लॉन्च, इस दिन से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

अपने दमदार फीचर्स के मशहूर सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए मोस्ट अवेटेड फोन Samsung Galaxy F16 5G को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Samsung Galaxy F16 5G को भारत में Galaxy F15 5G के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। मार्च 2024 में देश में पेश किया गया था। एक तरह से यह यह पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy F15 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। ये एक बजट फोन है। गौर करने वाली बात यह कि इस अपग्रेडेड वर्जन मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की वायर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ख़ास बात यह कि Samsung Galaxy F16 5G को 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।  तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा Samsung Galaxy F16 5G Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट फोन Bling Black, Glam Green और Vibing Blue जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy F16 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन अपनी बेजोड़ स्पेसिफिकेशन के लिए जाने जाने वाली सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम तक का सपोर्ट है। खासियत यह कि यह फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1.5TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बात करें सॉफ्टवेयर की, तो यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। Samsung Galaxy F16 5G का कैमरा है बेहद खास  किसी भी स्मार्ट फ़ोन में कैमरा सबसे अहम होता है। बात करें Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट फ़ोन के कैमरा सेटअप की तो इसके रियर कैमरे में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।  इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो Samsung Galaxy F16 5G की बैटरी है दमदार  कैमरे के बाद सबसे दूसरी सबसे अहम चीज होती है बैटरी। रही बात Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट के बैटरी की तो, पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। इसकी खासियत यह कि ये 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS,  Beidou, Galileo, Glonass, QZSS और USB Type-C पोर्ट शामिल किए गए हैं। फोन का वजन 191 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.9mm है। इतनी होगी Samsung Galaxy F16 5G की कीमत है बजट फ्रेंडली  बात करें इस फ़ोन की कीमत की तो भारत में Samsung Galaxy F16 5G की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होगी। ये एक बजट फोन है। ध्यान देने वाली बात यह कि इसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। यह किफायती स्मार्टफोन 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news Samsung Galaxy F16 5G #SamsungGalaxyF16 #GalaxyF16Launch #Samsung5G #GalaxyF16India #SamsungF165G #NewSamsungPhone #5GSmartphone #SamsungLaunch #GalaxyF16Specs #Budget5G

आगे और पढ़ें
Elon musk X

डाउन हुआ एक्स: साइबर अटैक का शिकार, मस्क के लिए क्या है अगला कदम?

साइबर अटैक्स (Cyber attack) किसी भी समय और किसी भी जगह हो सकते हैं। यह एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक अटैक है जो कंप्यूटर सिस्टम, डाटा और नेटवर्क को हानि पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह अटैक कई तरह के हो सकते हैं जैसे मैलवेयर, फ़िशिंग, रैंसमवेयर और डीडीओएस आदि। आजकल यह अटैक बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में लोगों और व्यवसाओं को साइबर सिक्योरिटी को लेकर अधिक सावधान और तैयार रहने की आवश्यकता है। 10 मार्च को बार-बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स डाउन हो रहा था। दिन में तीन बार एक्स (X) की सेवाएं प्रभावित हुई। अगले दिन भी लोगों को इसमें कुछ समस्याएं देखने को मिल रही हैं। जानिए क्या हैं एक्स के डाउन होने के कारण (Reasons for X being down) और क्या कहना है इसके बारे में इसके मालिक एलन मस्क (Elon musk) का? पहले इस समस्या के बारे में जान लेते हैं। क्या थी समस्या?  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता है, 10 मार्च को तीन बार डाउन हुआ। यह आउटेज कई घंटों का था। इसके मालिक एलन मस्क (Elon musk) ने इसके बारे में एक ट्वीट करके बताया। उनके अनुसार इस आउटेज का कारण बहुत बड़ा साइबर अटैक (Cyber attack) था। यूजर्स एक्स (X) को लोड नहीं कर पा रहे थे। कई लोगों को एक्स में अपने अकाउंट में लॉगिन करने में समस्या हो रही थी। हालांकि, कंपनी ने तुरंत इस पर कार्यवाही की और इस आउटेज की समस्या को हल किया जा रहा है। काफी हद तक यह समस्या अभी काम हो चुकी है। एक्स के डाउन होने के कारण (Reasons for X being down) एलन मस्क (Elon musk) ने फॉक्स बिजनेस पर अपना इंटरव्यू दिया और उसमें यह दावा किया कि समस्या एक बड़े साइबर अटैक (Cyber attack) के कारण हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस अटैक में यूक्रेन का आईपी एड्रेस (IP address) इस्तेमाल हुआ है। इसलिए उनका यह मानना है कि इस अटैक के पीछे यूक्रेन की सरकार हो सकती है। उनके अनुसार हर दिन कोई न कोई साइबर अटैक (Cyber attack) होता है लेकिन यह अटैक बहुत अधिक संसाधनों के साथ किया गया है। यानी इसके पीछे कोई बड़ा ग्रुप या देश हो सकता है। इसके बारे में उन्होंने इससे अधिक जानकारी नहीं दी है। एलन मस्क (Elon Musk) के अनुसार अब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिर से काम कर रहा है। पहले डाउन डिटेक्टर पर लगभग 2,000 रिपोर्टें थीं। लेकिन, बाद में यह संख्या 1,000 से भी कम हो गई। हालांकि, मस्क के इस दावे की अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। किस ग्रुप को माना जा रहा है जिम्मेदार? इसके लिए प्रो-फिलिस्तीनी हैकिंग ग्रुप डार्क स्टॉर्म को जिम्मेदार माना जा रहा है, जो एक चल रहे डीडीओएस अटैक के कारण हुआ था। यह दावा डार्क स्टॉर्म के एक टेलीग्राम पोस्ट के बाद किया गया है। लेकिन, न्यूज़वीक के अलावा, डार्क स्टॉर्म पर रिपोर्ट करने वाली साइटें पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं हैं। इसलिए इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती है और इसे एक गलत रिपोर्ट माना जा सकता है। यानी, एक्स (X) पर यह हमला किस ने किया, एक्स के डाउन होने के कारण (Reasons for X being down) की सही जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो एक्स के विकल्प एक्स (X) का डाउन होना कोई अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि बहुत से लोग नयी खबरों और जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पर निर्भर रहते हैं। एलन मस्क (Elon musk) की परेशानियां यहीं खत्म नहीं हुई। उनकी दूसरी कंपनी टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इस साल टेस्ला के शेयर में चालीस प्रतिशत से भी अधिक कमी आयी है। एलन मस्क (Elon musk) के इस ट्वीट के अलावा कोई ऑफिशियल फीडबैक नहीं आयी है। एक्स (X) की इस ऑउटेज के बाद लोग अब अन्य प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म हैं ब्लूजकाई, थ्रेड्स, कोहोस्ट, काउंटरसोशल और मैस्टोडन। इनमे से ब्लूजकाई को एक्स का दूसरा विकल्प ही माना जा रहा है। हालांकि, अब एक्स (X) सामान्य रूप से काम कर रहा है और डाउन डिटेक्टर पर रिपोर्ट्स में धीरे-धीरे कमी आ रही है। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Elon musk #ReasonsforXbeingdown #Elonmusk #Cyberattack #X

आगे और पढ़ें
YouTube deleted channels and videos

यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो

यूट्यूब (Youtube) आजकल युवाओं में सबसे अधिक प्रचलित सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में से एक है। यह एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है, जहां न केवल वीडियोज (Videos) देखे जा सकते हैं बल्कि उन्हें अपलोड और शेयर भी किया जा सकता है। इसमें यूजर अपने विचारों और क्रिएटिविटी को व्यक्त कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ो चैनल्स हैं और कई वीडियोज मौजूद हैं। यूट्यूब (Youtube) के जहां बहुत से फायदे हैं वहीं इसका मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसमें मौजूद अश्लील सामग्री, हिंसक वीडियो, साइबर बुलिंग, और व्यक्तिगत जानकारी भी कई समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। हाल ही में यूट्यूब (Youtube) ने लाखों वीडियोज (Videos) डिलीट किए हैं और अपने कई चैनल्स को भी रिमूव किए है। आइए जानें यूट्यूब (Youtube) के इस कदम के बारे में विस्तार से। यूट्यूब ने क्यों डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos)? यूट्यूब ने डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos) में से अधिकतर भारतीय क्रिएटर्स के हैं। यूट्यूब (Youtube) ने कुल 95 लाख से ज्यादा वीडियो डिलीट किए हैं और 48 लाख चैनल भी रिमूव हुए हैं। कंपनी के मुताबिक ये वीडियो पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर के बीच अपलोड किए गए गए थे। दिलचस्प बात यह है कि डिलीट किए गए इन वीडियोज में सबसे अधिक वीडियोज और चैनल्स भारतीय हैं। यानी, इनमे से अधिक वीडियोज (Videos) भारतीय लोगों द्वारा बनाये गए थे। यूट्यूब ने डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos): क्या है कारण?  यूट्यूब द्वारा रिलीज किए डाटा के अनुसार इंडिया से लगभग 20 लाख वीडियोज को डिलीट किया गया है, जो अन्य देशों के मुकाबले बहुत अधिक हैं। इन्हें डिलीट करने के कारण के बारे में कंपनी का कहना है कि उन्हें इसलिए डिलीट किया गया हे क्योंकि उनके कंटेंट में हेट स्पीच, अफवाह, उत्पीड़न आदि था जो कंपनी की पॉलिसी के विरुद्ध है। यानी, यह कंटेंट प्लेटफॉर्म और लोगों के लिए सही नहीं था। यूट्यूब (Youtube) ने यह भी बताया है कि इस एक्शन को एआई कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम द्वारा लिया गया है। जो ऑटोमेटिक्ली उन वीडियोज (Videos) को पहचान लेता है, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए वीडियो को एनालाइज करने के बाद उचित कार्रवाई भी की गई है। इसमें यूट्यूब (Youtube) ने कई चैनल्स को भी रिमूव किया है। लगभग 48 लाख चैनल को प्लेटफॉर्म से बैन किया गया है।  यह कार्रवाई उन चैनलों के खिलाफ की गई है जो स्पैम, धोखाधड़ी या भ्रामक सामग्री को बढ़ावा दे रहे थे। जब इन चैनल्स को रिमूव किया गया, तो इससे जुड़े वीडियो भी खुद ही डिलीट हो गए। संक्षेप में कहा जाए तो यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म को और अधिक सुरक्षित और लोगों के लिए फायदेमंद बनाने के लिए यह कदम उठाया है।  इसे भी पढ़ें: Yoga Solar PC Concept: Lenovo का लेटेस्ट सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप यूट्यूब की सेफ्टी पॉलिसी यूट्यूब (Youtube) समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर की सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने के लिए उचित कदम उठाता रहता है। एआई-बेस्ड डिटेक्शन टूल्स और यूजर रिपोर्टिंग सिस्टम्स से उन्हें इसमें और अधिक फायदा मिल रहा है। इस कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को एक सुरक्षित और विश्वसनीय वीडियो प्लेटफॉर्म प्रदान करना है ताकि हर उम्र के लोग बिना किसी समस्या के इसका आनंद ले सकें। क्योंकि डिलीट किए 95 लाख वीडियोज में से 50 लाख वीडियोज ऐसे थे, जिनमे बच्चों को शामिल किया गया था। इन वीडियोज (Videos) में खतरनाक स्टंट, उत्पीड़न और अन्य हानिकारक गतिविधियां शामिल थी, जो यूट्यूब की सिक्योरिटी पॉलिसीज के विरुद्ध था। यह वीडियोस न केवल बच्चों के लिए हानिकारक थे बल्कि इनसे गलत सदेश भी जा रहा था। यही कारण है कि यूट्यूब (Youtube) ने यह कदम उठाया और कई वीडियोज और चैनल्स को रिमूव किया गया। इससे क्रिएटर्स में भी यह सन्देश जाएगा कि वो अच्छे और सुरक्षित वीडियोज (Videos) के निर्माण पर जोर दें और यूट्यूब (Youtube) के गाइडलाइन्स के विरुद्ध कोई भी काम करने से बचें। Latest News in Hindi Today Hindi news YouTube deleted channel and videos #YouTubedeletedchanneldandvideos #Youtube #Videos #privacy

आगे और पढ़ें
Translate »