BSF की परेड में दिखेगी जांबाज Dogs की बिजली-सी फुर्ती, इनसे बच नहीं सकता दुश्मन

BSF की परेड में दिखेगी जांबाज Dogs की बिजली-सी फुर्ती, इनसे बच नहीं सकता दुश्मन

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 मनेगा. इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 40 स्वदेशी कुत्ते, जिसमें मुधोल हाउंड और रामपुर हाउंड शामिल हैं, एक ऐतिहासिक परेड में भाग लेंगे. ये कुत्ते अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं, और कई बार विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ चुके हैं. सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें विशेष रूप से तमिलनाडु के राजपलयम हाउंड, कर्नाटक के मुधोल हाउंड और उत्तर प्रदेश के रामपुर हाउंड कुत्‍ते नजर आ रहे हैं. इन कुत्तों को BSF द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जो कि राष्‍ट्रभक्ति का संदेश देते हैं. ये कुत्‍ते राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने करतब दिखाएंगे. 31 अक्टूबर को एकता नगर में होने वाली परेड में ये कुत्ते एकता और गर्व का प्रतीक बनेंगे. 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन होगा सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में “रन फॉर यूनिटी” आयोजित होगी. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” में शामिल होने की अपील की है, ताकि सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जन्मदिन पर उनकी एकता की विरासत को सम्मानित किया जा सके. “रन फॉर यूनिटी” में हजारों लोग भाग लेंगे.

आगे और पढ़ें
दिल्ली में प्रदूषण से राहत की कोशिश, क्लाउड सीडिंग से उम्मीदें लेकिन नमी ने किया निराश

दिल्ली में प्रदूषण से राहत की कोशिश, क्लाउड सीडिंग से उम्मीदें लेकिन नमी ने किया निराश

दिल्ली में इन दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालात इतने गंभीर हो गए कि सरकार को कृत्रिम बारिश यानी क्लाउड सीडिंग का सहारा लेना पड़ा. IIT कानपुर ने की क्लाउड सीडिंग की कोशिश इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी IIT कानपुर को दी गई थी. मंगलवार को कानपुर से एक एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी और दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग की गई. शाम तक 14 फ्लेयर्स दागे गए, जिनमें सिल्वर आयोडाइड, रॉक साल्ट और सामान्य नमक का मिश्रण था. उम्मीद थी कि कुछ ही घंटों में बारिश शुरू हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. नमी की कमी बनी बड़ी बाधा IIT कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को क्लाउड सीडिंग पूरी तरह सफल नहीं रही क्योंकि बादलों में नमी की मात्रा बहुत कम थी. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कोई जादुई समाधान नहीं है बल्कि एक इमरजेंसी उपाय है. बुधवार को दो और उड़ानों के जरिए फिर से प्रयास किए जाएंगे. बारिश के पूर्वानुमान भी असमंजस में बारिश को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई थीं. कुछ ने बारिश की संभावना जताई थी तो कुछ ने नहीं होने की बात रही थी. टीम ने बादलों की स्थिति का विश्लेषण किया और पाया कि नमी की मात्रा इतनी कम है कि बारिश की संभावना बेहद कम थी. सरकार की उम्मीदें बरकरार दिल्ली सरकार को क्लाउड सीडिंग से काफी उम्मीदें हैं. सरकार ने इसे जारी रखने का फैसला किया है. मंगलवार को नोएडा में दोपहर 4 बजे 0.1 मिमी बारिश और ग्रेटर नोएडा में इससे दोगुनी बारिश दर्ज की गई. हालांकि दिल्ली के टार्गेट इलाकों में असर नहीं दिखा. स्थायी समाधान नहीं है क्लाउड सीडिंग मनिंद्र अग्रवाल ने साफ किया कि क्लाउड सीडिंग कोई स्थायी समाधान नहीं है. यह सिर्फ तब किया जाता है जब प्रदूषण बहुत ज्यादा हो और हालात बिगड़ जाएं. दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं और नीतियां जरूरी हैं.

आगे और पढ़ें
छठ पर ‘मोन्था’ का साया! अचानक बारिश और तेज ठंड का हमला, बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

छठ पर ‘मोन्था’ का साया! अचानक बारिश और तेज ठंड का हमला, बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

दिवाली के बाद छठ महापर्व के बीच अब मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. अक्टूबर बीतने को है, लेकिन हल्की सिहरन के बावजूद दिन में अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है. ऐसा लगता है कि ठंड अभी दूर है. मगर अब, प्रकृति का इरादा कुछ और ही है. एक तरफ बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ चक्रवात विकराल रूप ले रहा है. इससे देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में भी बारिश और ठंड की अचानक दस्तक होने वाली है. यह मौसम का बदलाव, लाखों लोगों के लिए एक अचानक चुनौती और शीत ऋतु के आगमन का पहला संकेत है. पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम 24 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकते हैं. अगले 48 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा में बदलने और शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से टकराने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान वर्तमान में पोर्ट ब्लेयर से करीब 620 किमी पश्चिम में, चेन्नई से 780 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में और विशाखापट्टनम से 830 किमी दक्षिण-पूर्व में है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़न के साथ गंभीर चक्रवात का रूप लेने की पूरी संभावना है. दिल्ली से बिहार तक मौसम (IMD Weather Update) दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है, जबकि शाम होते-होते हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है. बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल झमाझम बारिश होने की संभावना है. छठ पूजा पर न पड़े मौसम का साया IMD ने मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट (IMD Weather Alert) जारी किया है. इतना ही नहीं इसके लिए सेना को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं छठ पूजा के बीच उत्तर भारत और बिहार के कई जिलों में बारिश और हवाओं की आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. अगले कुछ दिनों में भागलपुर, गया, पटना, मुज़फ्फरपुर में तेज हवा और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अलर्ट (Weather By Cyclone Montha) बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (संभावित लैंडफॉल 29 अक्टूबर को आंध्र तट पर) आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट और 100 KMPH की हवाओं का खतरा लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली-एनसीआर (27-28 अक्टूबर), यूपी (27-30 अक्टूबर) और बिहार (29-31 अक्टूबर) में बारिश और तापमान में भारी गिरावट लाएगा. यह दोहरी मौसमी गतिविधि, मानसून की विदाई के बाद भी देश के विभिन्न हिस्सों में तूफानी बारिश और अचानक ठंड की शुरुआत कर रही है, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

आगे और पढ़ें
लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जहां जंगलराज की चर्चा करते हुए राजद और कांग्रेस को निशाना साधा, वहीं एनडीए सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की. ‎कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा राशि, तीन गुना तेज गति से विकास ‎समस्तीपुर के दुधपुरा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जितना पैसा केंद्र से बिहार को मिला था, उससे तीन गुना ज्यादा भाजपा-एनडीए की सरकार में मिला है, जिससे तीन गुना तेज गति से विकास हो रहा है. ‎ 2005 में जंगलराज समाप्त हुआ, नीतीश के नेतृत्व में प्रचंड जीत ‎उन्होंने 2005 की चर्चा करते हुए कहा कि वह अक्टूबर महीना ही था जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज को समाप्त किया था और यहां सुशासन की शुरुआत हुई थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगा. नीतीश कुमार की प्रशंसा: हर दिशा में तेज हुए विकास कार्य पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है, आप किसी भी दिशा में चले जाइए, आपको या तो केंद्र या फिर राज्य सरकार के विकास का काम चलता दिखेगा. पानी, बिजली, इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि सशक्तिकरण के भी माध्यम हैं. इनसे लोगों को रोजगार मिलता है. ‎ परिवार की चिंता में डूबे राजद-कांग्रेस; जंगलराज ने पीढ़ियां बर्बाद कीं पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को अपने-अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है. इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है. जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती. आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण… एक उद्योग के रूप में फले-फूले. आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया. बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सराहना उन्होंने यह भी कहा कि इस समय बिहार के विकास में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी बहुत प्रशंसा हो रही है. बिहार की एक करोड़ 20 लाख बहनों को रोजगार के लिए हर एक बहन के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की मदद भेजी गई है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए की सरकार बनेगी तो बिहार की लाखों बहनों को रोजगार बढ़ाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा. मखाना बोर्ड का गठन और किसानों-मछुआरों के हित में सम्मान निधि पीएम मोदी ने मखाना किसानों के लिए कहा कि हमने नया मखाना बोर्ड बनाया है, ये क्रांति का आरंभ है. हमारी सरकार बिहार के विकास में छोटे किसानों और मछुआरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है. पीएम किसान सम्मान निधि से हमने छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजना शुरू किया. बिहार के किसानों के खातों में भी 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं. इससे पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आगे और पढ़ें
मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

डांसिंग क्वीन’ के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और लोग उन्हें उनके आइकॉनिक डांस नंबर्स जैसे ‘छैयां छैयां’ और ‘मुन्नी बदनाम’ के लिए याद करते हैं लेकिन मलाइका सिर्फ एक डांसर या एक्ट्रेस नहीं हैं वो एक स्मार्ट बिजनेस वुमन भी हैं. 51 की उम्र में भी वो जिस तरह से करोड़ों की कमाई कर रही हैं, वो उनकी सोच और मेहनत का नतीजा है. चलिए जानते हैं उनके 5 बड़े बिजनेस एम्पायर्स के बारे में: फिटनेस एम्पायर मलाइका की फिटनेस खुद एक ब्रांड है. उन्होंने ‘Diva Yoga’ नाम से एक प्रीमियम योगा स्टूडियो शुरू किया है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है. यहां योगा, पिलाटेस और फिटनेस प्रोग्राम्स चलते हैं. उनकी खुद की फिटनेस देखकर लोग इस स्टूडियो पर भरोसा करते हैं और यही इसे एक हाई-एंड ब्रांड बनाता है. फैशन क्लोदिंग लाइन मलाइका का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है. इसी को बिजनेस में बदलते हुए उन्होंने ‘The Label Life’ में क्रिएटिव पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया. यह एक ऑनलाइन ब्रांड है जो कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर बेचता है. मलाइका खुद जब इन कपड़ों को पहनती हैं तो वो अपने आप में एक बड़ा प्रमोशन बन जाता है. टीवी शोज और जजिंग मलाइका अब सिर्फ परफॉर्म नहीं करतीं हैं बल्कि दूसरों के टैलेंट को जज भी करती हैं. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में उनकी मौजूदगी चैनल के लिए फायदेमंद होती है. एक रिपोर्ट्स की माने तो वो एक सीजन के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं. रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी मलाइका ने ‘Scarlet House’ नाम से अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है. वो अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, जिससे रेस्टोरेंट को जबरदस्त पब्लिसिटी मिलती है. ये उनके हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश का हिस्सा है. फिल्म प्रोडक्शन ‘Moving In With Malaika’ शो के जरिए उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. इससे पहले वो ‘दबंग’ फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं. ये दिखाता है कि मलाइका सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि उसके पीछे भी कमाल कर रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने अपने टैलेंट और सोच से खुद को एक ब्रांड बना लिया है. उनका हर कदम एक बिजनेस मूव है और यही उन्हें एक असली ‘बॉस लेडी’ बनाता है.

आगे और पढ़ें
दिल्ली-NCR में धुंध और उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर

दिल्ली-NCR में धुंध और उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर

देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है और खासकर उत्तर और पश्चिमी भारत में इसका असर महसूस किया जा रहा है. दिल्ली-NCR में दिवाली के बाद से सुबह के समय धुंध और हल्की कोहरे की चादर छाई रहती है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह भी राजधानी में कई जगह हल्की धुंध देखने को मिलेगी. हालांकि दोपहर तक आसमान साफ होने की संभावना है और तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, रात का न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिनभर हवा की गति भी 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से रहेगी. उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क लेकिन ठंडक बढ़ी उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी हिस्सों में भी देखा जा सकता है, जिससे तापमान में गिरावट होगी. देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

आगे और पढ़ें
दिल्ली और उत्तर भारत में दीपावली के बाद हवा हुई ‘जहरीली’, जानें आज मौसम का हाल

दिल्ली और उत्तर भारत में दीपावली के बाद हवा हुई ‘जहरीली’, जानें आज मौसम का हाल

दीपावली के मौके पर दिल्ली और उत्तर भारत में पटाखों का जो उत्साह देखने को मिला, उसका असर सिर्फ खुशियों तक सीमित नहीं रहा. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा अब बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है. मंगलवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया. नई दिल्ली में AQI 758, आनंद विहार में 500 और नारायणा में 611 तक पहुँच गया. सीपीसीबी के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि पटाखों के धुएं ने शहर की हवा को ‘जहरीली’ बना दिया है. उत्तर भारत में ठंड बढ़ने का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के संकेत हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 21 अक्टूबर तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है. इसका मतलब है कि इन राज्यों में अगले हफ्ते ठंड का असर बढ़ेगा और लोग स्वेटर या गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने को मजबूर हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम यूपी में इस हफ्ते से ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं, उत्तराखंड में भी 21 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है. बिहार में आज का दिन साफ-सुथरा रहने वाला है और बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफानी हालात दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तमिलनाडु में आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

आगे और पढ़ें
गोवा के मंत्री रवि नाइक के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- समर्पित लोक सेवक थे

गोवा के मंत्री रवि नाइक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा- समर्पित लोक सेवक थे

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है. मंगलवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. 79 वर्षीय रवि नाइक लंबे समय से गोवा की राजनीति में सक्रिय थे और कई अहम पदों पर रह चुके थे. प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, “गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं. उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया. वे खासतौर से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे.” रवि नाइक का योगदान अहम- PM Modi PM मोदी ने आगे कहा कि रवि नाइक का योगदान गोवा की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में अहम रहा है. उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया. प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ॐ शांति.” मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी श्रद्धांजलि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई नेताओं ने भी रवि नाइक को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया. उनका पार्थिव शरीर पोंडा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. रवि नाइक का जाना गोवा की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने जिस समर्पण और ईमानदारी से जनता की सेवा की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा. उनका जीवन एक सच्चे जनसेवक की मिसाल है.

आगे और पढ़ें
देशभर में मौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत में विदा हुआ मानसून, दक्षिण में फिर बरसेंगे बादल

देशभर में मौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत में विदा हुआ मानसून, दक्षिण में फिर बरसेंगे बादल

देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जहां उत्तर भारत के राज्यों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश की वापसी की तैयारी दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां फिर से अनुकूल बन रही हैं. इसका असर केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखने को मिलेगा. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज, यानी 14 अक्टूबर के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. आने वाले 24 घंटों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में हल्की गर्माहट रहेगी, जबकि शाम को मौसम सुहावना महसूस होगा. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और धीरे-धीरे सर्दी का असर महसूस होना शुरू हो जाएगा. यूपी में सुबह-शाम की ठंड ने दी दस्तक उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य है. आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य को “ग्रीन जोन” में रखा है, यानी कि बारिश से पूरी तरह राहत रहेगी. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, खासकर ग्रामीण इलाकों में. सितंबर के महीने में अच्छी बारिश के बाद अब राज्य में नमी और ठंड का संतुलन बना हुआ है. अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है बिहार और उत्तराखंड में भी राहत भरा दिन बिहार में भी आज का दिन सुहावना रहेगा. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह घटकर 20 डिग्री के आसपास रहेगा. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड लोगों को राहत देगी. वहीं, उत्तराखंड में भी फिलहाल मौसम स्थिर है. राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, यानी किसी भी इलाके में भारी या हल्की बारिश की संभावना नहीं है. पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है और धीरे-धीरे सर्दियों के आगमन का अहसास होने लगा है.

आगे और पढ़ें
पवन सिंह का बड़ा ऐलान

मैं विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि’…पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कही ये बात

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने शनिवार को साफ कर दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. लंबे समय से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. पवन सिंह का एक्स पोस्टपवन सिंह (Pawan Singh) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, PK से ज्योति सिंह की मुलाकातपवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि शायद ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रखने वाली हैं. हालांकि, ज्योति सिंह ने साफ किया कि उनकी मुलाकात का मकसद चुनाव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है.उन्होंने कहा, “मैं किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं. मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं.” प्रशांत किशोर ने क्या कहा?प्रशांत किशोर ने भी स्पष्ट किया कि जनसुराज पार्टी किसी के लिए अपने नियम नहीं बदलती है. उन्होंने बताया कि आरा सीट से पहले ही डॉक्टर विजय गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. पवन सिंह फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.

आगे और पढ़ें
Translate »