PM मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत

PM मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत, जानें किन-किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए हरियाणा के सोनीपत का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास को नई गति और दिशा देगा और “विकसित भारत – विकसित हरियाणा” के संकल्प को और मजबूत करेगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश जारी किए. उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरी की जाएं. उन्होंने उन परियोजनाओं की भी समीक्षा की, जिनका उद्घाटन या शिलान्यास होना है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की समय-सारिणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी बुनियादी ढांचे और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएं. जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने पिछले एक दशक में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और निवेश को बढ़ावा देने के कारण हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में से एक है. हरियाणा के लिए गौरव की बात यह दौरा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल हरियाणा के लिए गौरव की बात है, बल्कि राज्य की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगा. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है, जिससे निवेश, रोजगार और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा.” बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) सुधीर राजपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

आगे और पढ़ें
देशभर में दिखने लगा गुलाबी ठंड का असर, दिल्ली और उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें पहाड़ी इलाकों का हाल

देशभर में दिखने लगा गुलाबी ठंड का असर, दिल्ली और उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें पहाड़ी इलाकों का हाल

देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में सुबह और शाम को तेज ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है.ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह ठंड धीरे-धीरे बढ़ सकती है. दिल्ली में ठंड का असरराजधानी दिल्ली में मौसम फिलहाल साफ और सुखद रहेगा. मौसम विभाग ने पहले ही 12 अक्टूबर तक शुष्क मौसम का अनुमान लगाया था, जिससे यहां फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है.राजधानी में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है. ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम का समय थोड़ी और ठंड भरा रहेगा. यूपी और बिहार में बढ़ती ठंडउत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है. अयोध्या, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, ललितपुर, मेरठ, बरेली, गाजीपुर जैसे जिलों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अब इन क्षेत्रों में सुबह और रात का समय काफी ठंडा रहेगा.बिहार में भी तापमान धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है. हालांकि, किसी भी जिले में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट से लोगों को हल्की गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों में बदल सकता है मौसमउत्तराखंड के ऊपरी इलाकों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में मौसम बदलता हुआ रहेगा. इन क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है.तापमान में गिरावट और रास्तों पर फिसलन के कारण यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें, ताकि कोई असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके.

आगे और पढ़ें
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों का तांता लग गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए जीतन राम मांझी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने समाज के गरीब और वंचित वर्गों की सेवा करके अपनी अलग पहचान बनाई है. वे एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए असाधारण प्रयास कर रहे हैं, जो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है.”पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की. आत्मनिर्भर भारत में दे रहे योगदान-अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पोस्ट के माध्यम से मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप एमएसएमई क्षेत्र को गति देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें.” दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, “जीतन राम मांझी जी के नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को नई दिशा मिली है. यह क्षेत्र देश की आर्थिक प्रगति में मजबूत आधार बन चुका है. मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं.”’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांझी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “आपने वंचितों और शोषितों की आवाज को राष्ट्रीय मंच दिया है. आपके जनसेवी कार्य प्रशंसनीय हैं. प्रभु श्रीराम आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें.” हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी मांझी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें और राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें.” जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को एक बार फिर उजागर कर दिया. सभी ने उनके कार्यों की सराहना की और देश की प्रगति में उनकी भूमिका को अहम बताया.

आगे और पढ़ें
‘आई लव मोहम्मद’ में कोई बुराई नहीं, लेकिन कट्टरता…धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

‘आई लव मोहम्मद’ में कोई बुराई नहीं, लेकिन कट्टरता…धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने ग्वालियर में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बीच एक बड़ा और संतुलित बयान दिया है. उन्होंने (Dhirendra Shastri) कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहने में कोई बुराई नहीं है, जैसे ‘आई लव महादेव’ कहने में भी कोई गलत बात नहीं है. लेकिन उन्होंने सख्त लहजे में यह भी साफ किया कि ‘सर तन से जुदा’ जैसी कट्टर मानसिकता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी. म्मान और सौहार्द बनाए रखने की अपील धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने कहा कि प्रेम और श्रद्धा किसी भी धर्म या आस्था के प्रति हो सकती है, लेकिन हिंसा और धमकी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लोगों से आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. PoK को लोगों से अपील इसके साथ ही उन्होंने (Dhirendra Shastri) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वे भारत में ‘घर वापसी’ करें. उन्होंने कहा कि यही सही समय है, पीओके हम लेकर रहेंगे. उन्होंने हनुमान जी से पाकिस्तान में शांति बनाए रखने की प्रार्थना भी की और पाकिस्तान को संदेश दिया कि अगर देश उनसे नहीं संभल रहा है तो भारत में लौट आना चाहिए. वीवीआईपी कल्चर पर भी टिप्पणी धीरेंद्र शास्त्री ने वीवीआईपी कल्चर पर भी टिप्पणी की. उन्होंने बताया कि उनके गुरु जी ने उन्हें स्वप्न में आकर फटकार लगाई थी और कहा था, “गरीबों से मिलो, जिसका कोई नहीं है, उससे मिलो.” इस अनुभव के बाद उन्होंने वीवीआईपी लोगों से अपील की कि वे कम से कम एक दिन का समय निकालें और गरीबों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को समझें.

आगे और पढ़ें

संभल में सनसनी: शिक्षिका पर दिनदहाड़े एसिड अटैक

संभल में सनसनी: शिक्षिका पर दिनदहाड़े एसिड अटैक, आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश संभल जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। नखासा थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक शिक्षिका पर स्कूटी सवार युवक ने तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से शिक्षिका गंभीर रूप से झुलस गईं और अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही हैं। घटना का पूरा सिलसिला मिली जानकारी के अनुसार, नखासा थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी वसुदेव की पुत्री भावना एक निजी इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं। मंगलवार दोपहर रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पूरी कर ऑटो से सिंहपुरसानी तक पहुंचीं। यहां से उन्होंने पैदल अपने गांव की ओर जाना शुरू किया। जैसे ही वह रास्ते में स्थित तालाब के पास पहुंचीं, तभी सामने से तेज रफ्तार स्कूटी पर आए एक युवक ने बोतल में रखा तेजाब उन पर उड़ेल दिया। अचानक हुए इस हमले से शिक्षिका दर्द से चीख उठीं और मौके पर अफरातफरी मच गई। हमलावर तेजाब फेंकने के बाद स्कूटी दौड़ाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शिक्षिका की चीख सुनते ही दौड़कर उन्हें बचाया और तत्काल घर तक पहुंचाया। इलाज के लिए रेस्क्यू घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीओ असमोली कुलदीप कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वहां से तेजाब की खाली बोतल बरामद की। एसपी ने बताया कि इस मामले में अमरोहा जिले के तिगरी गांव निवासी निशु और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में दहशत और आक्रोश दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के बाद गांव में दहशत के साथ-साथ आक्रोश का भी माहौल है। बढ़ रही हैं एसिड अटैक की घटनाएं? विशेषज्ञों का कहना है कि एसिड अटैक सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि पीड़ित की जिंदगी और मानसिक स्थिति को भी बर्बाद कर देता है। ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून और तेज कार्रवाई बेहद जरूरी है।

आगे और पढ़ें

राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा

फर्रुखाबाद में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में किसानों और मजदूरों की भारी भीड़ उमड़ी। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शिरकत की और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी महापंचायत की विशेष बात यह रही कि इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई महिलाओं ने मंच से अपनी परेशानियाँ रखीं और कृषि व घरेलू स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों को साझा किया। टिकैत का सरकार पर हमला राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार सिर्फ जीएसटी की बात करती है, लेकिन अब तक किसी भी वस्तु की कीमत कम नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और समाज को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। मेरठ घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक जाति के लोगों को आपस में भड़काकर टकराव की स्थिति बनाई गई। बाढ़ और खेती की समस्या गंगा किनारे रहने वाले किसानों की समस्या पर टिकैत ने कहा कि हर साल बाढ़ से किसान तबाह हो जाते हैं, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि गंगा किनारे बंधा बनाया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बंधा नहीं बना तो किसान धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। जमीन महंगी, फसल सस्ती – कहां का न्याय? किसानों की आर्थिक हालत पर बात करते हुए टिकैत ने कहा कि आज जमीनें महंगी हो गई हैं लेकिन किसानों की फसलों का दाम बेहद कम मिलता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह किस तरह का न्याय है कि मेहनत करने वाले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहण पर आपत्ति महापंचायत में किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे का भी मुद्दा उठाया। किसानों ने आरोप लगाया कि इस परियोजना के लिए उनकी जमीनें औने-पौने दाम पर अधिग्रहित की जा रही हैं, जबकि बाजार दर कहीं अधिक है। किसानों का ऐलान महापंचायत में तय हुआ कि यदि किसानों की मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि किसान और मजदूर एकजुट रहेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान लेकर रहेंगे।

आगे और पढ़ें
नवरात्रि के पहले दिन PM मोदी ने GST पर दिया खास संदेश

नवरात्रि के पहले दिन PM मोदी ने GST पर दिया खास संदेश

आत्मनिर्भर भारत का बनें हिस्सा… नवरात्रि के पहले दिन PM मोदी ने GST पर दिया खास संदेश नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025 — नवरात्रि के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘GST बचत उत्सव’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि आर्थिक रूप से भी देशवासियों को नई ऊर्जा देने वाला अवसर बनेगा। अपने संदेश में पीएम मोदी ने अगले दौर के GST सुधारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब देश की कर व्यवस्था और सरल हो रही है। पुराने चार स्लैब की जगह अब मुख्य रूप से दो टैक्स दरें लागू होंगी, जिससे रोजमर्रा की ज़रूरतों की वस्तुएँ सस्ती होंगी और आम आदमी की जेब पर बोझ घटेगा। मोदी ने इस अवसर पर जनता से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मज़बूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खरीदारी के समय जब लोग देश में बने सामानों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत की अर्थव्यवस्था में वास्तविक आत्मनिर्भरता आएगी। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह सुधार गरीबों, मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और छोटे-मझोले उद्योगों (MSMEs) के लिए विशेष लाभकारी होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि कर ढाँचे की जटिलता कम होने से कारोबार करना आसान होगा और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार के मौके पर सरकार का यह कदम सीधे तौर पर जनता के जीवन से जुड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि बाजार में खपत बढ़ने से आर्थिक गति भी तेज होगी।

आगे और पढ़ें
Woman Dies After Dowry Harassment for Gold Coins

Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins: ससुराल वालों ने 200 सोने के सिक्के लिए किया प्रताड़ित, जहर खाकर दी जान, लिखी ऐसी बात कि फट गया पिता का कलेजा

शादी किसी भी महिला के जीवन के सुखद पलों में से एक होती है। एक शादीशुदा महिला शादी के पहले लाखो सपने देखती है। अपने सपनों के राजकुमार को लेकर क्या-क्या ख्वाब देखती है। लेकिन वही राजकुमार यदि देहज लोभी निकल आये तो? ऐसे में तो शादीशुदा जिंदगी नर्क बन जाती है। ऐसा होने पर कुछ लड़कियां सहती हैं और कुछ प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लेती हैं। ऐसा ही दिल को दहला देने वाला एक मामला है मामला है तमिलनाडु का, जहाँ नवविवाहित रिधान्या ने शादी के ढाई महीने के भीतर ही सुसाइड कर (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) लिया। रिधान्या ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जान दी। जानकारी के मुताबिक वह मंदिर जाने के बहाने घर से निकली और रास्ते में ही जहर निगल लिया। वह कार में बेहोश मिली और मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  200 सिक्के कुछ दिन बाद देने का वादा किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) था  रिधान्या के पिता अन्नादुरई के अनुसार, रिधान्या की शादी कविन के साथ 11 अप्रैल को हुई थी। शादी में तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दहेज में 100 सोने के सिक्के दिए थे। कविन के हाथों में 70 लाख रुपये की लग्जरी वोल्वो कार कर चाबी सौंपी थी। 300 सोने के सिक्के देने का वादा किया था, लेकिन 100 ही उपलब्ध हो पाए तो 200 सिक्के कुछ दिन बाद देने का वादा किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) था। लेकिन 10 दिन के अंदर ही वे रिधान्या को 200 सोने के सिक्के लिए प्रताड़ित करने लगे। रिधान्या शादी के बाद 15 दिन के अंदर ही मायके आ गई थी। वह काफी परेशान थी। सास आकर माफी मांगते हुए उसे वापस ले गई। लेकिन जब रिधान्या दोबारा मायके आई तो पूरी तरह टूटी हुई थी। मां-बाप बेटी को संभाल नहीं पाए और उसने मौत को गले लगाना मुनासिब समझा। पापा, आपने दहेज की शर्त पूरी नहीं की, इसलिए वे मुझे मारते पीटते (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) हैं पुलिस को दी शिकायत में पिता अन्नादुरई ने बेटी द्वारा सुसाइड करने से पहले व्हाट्सऐप पर भेजे गए 7 ऑडियो मैसेज भी दिए, जिसमें रिधान्या ने अपने दिल का दर्द बयां किया था। पुलिस को दी शिकायत में रिधान्या के पिता ने बताया कि “जब तक उसके ऑडियो मैसेज देखे, तब तक वह दुनिया से जा चुकी थी। उसने ऑडियो मैसेज में सुसाइड करने के फैसले के लिए माफी मांगी (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) थी। उसने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक उसने आरोप लगाते हुए कहा कि “पापा, आपने दहेज की शर्त पूरी नहीं की, इसलिए वे मुझे मारते पीटते हैं। अब सहा नहीं जाता। पता नहीं गलत के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठा पा रही हूं। इतनी कमजोर आज तक नहीं पड़ी, अब पता नहीं क्या हो गया है मुझे। मैं आप पर बोझ नहीं बनना चाहती। कविन मेरे साथ मारपीट करता है। मैं ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहती। इसलिए जा रही हूं, प्लीज मुझे माफ कर देना।”  इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और सुसाइड करने के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) है पुलिस को दी शिकायत में अन्नादुरई ने कहा कि रिधान्या के मैसेज पढ़कर उनका कलेजा फट गया। रिधान्या ने 7 मैसेज में अपना दर्द बता दिया था। खैर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही रिधान्या के पिता की शिकायत पर उसके पति कविन कुमार, ससुर ईश्वर मूर्ति और सास चित्रा देवी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और सुसाइड करने के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) गया है।  सोचनीय बात है कि एक नई नवेली दुल्हन को दहेज के लिए इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने जीने की बजाय मौत को ही गले लगा लिया। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि देश में जहाँ दहेज़ लेना और देना दोनों गुनाह है वहां आज भी दहेज़ लोभी लालच में आकर नई नवेली दुल्हन का जीना मुहाल कर देते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins #womansuicide #dowryharassment #goldcoindowry #indianews #dowrydeath #justiceforwomen #stopdowry #breakingnews

आगे और पढ़ें
Translate »