सिंगापुर में COVID-19 मामलों में तेजी, एहतियात बरतना बेहद जरूरी

Singapore virus outbreak

पूरा दक्षिण-पूर्वी एशिया एक बार फिर से कोविड-19 की (Covid 19) चपेट में दिख रहा है। खासकर सिंगापुर और हांगकांग जैसे विकसित शहरों में अचानक से कोविड-19  के मामलों में तेजी देखी गई है। इसके अलावा, चीन और थाईलैंड में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के पेशेंट्स की संख्या  जा रही है। इस स्थिति ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को फिर से सतर्क कर दिया है।

Singapore Covid 19 Cases में 28% की बढ़ोतरी

विशेष रूप से  सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) की बात करें तो, बीते वर्ष की तुलना में इस साल मामलों में 28% की वृद्धि देखी गई है। 3 मई तक सिंगापुर में 14,200 केस रजिस्टर किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले कुछ महीनों में आई गिरावट के बाद अब चिंताजनक रूप लेती जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार यह उछाल एशिया में फैल रही कोविड-19 की एक नई लहर का हिस्सा है। चीन में संक्रमण के मामले पिछले साल की गर्मियों के चरम स्तर के करीब पहुँच रहे हैं। वहीं, थाईलैंड में अप्रैल के सोंगक्रन फेस्टिवल (Songkran के बाद केसों में बढ़त देखी जा रही है। जानकारों के अनुसार त्योहारों और अत्यधिक भीड़-भाड़ के कारण इंफेक्शन एकबार फिर से फैलने लगा है।

 सिंगापूर में कोविड 19 केस में बढ़ोतरी 

सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कमजोर इम्युनिटी वाले लोग इस बार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिन लोगों को पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, उनके संक्रमित होने की संभावना अधिक है। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट आना स्वाभाविक है, जिससे वायरस का प्रभाव तेज हो जाता है।

Singapore में कौन से वेरिएंट फैला रहे हैं संक्रमण?

फिलहाल सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) में दो मुख्य वेरिएंट सामने आ रहे हैं — LF.7 और NB.1.8। ये दोनों ही वेरिएंट JN.1 स्ट्रेन से संबंधित हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों वेरिएंट्स की वजह से कुल मामलों का दो-तिहाई हिस्सा सामने आ रहा है। यह भी देखा गया है कि इन वेरिएंट्स की वजह से संक्रमण की दर में बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन गंभीर बीमारी के मामले अभी सीमित हैं।

इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है International No Diet Day? जानिए इसकी थीम और हिस्ट्री के बारे में

 Covid 19  के लक्षण 

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश की जनसंख्या प्रतिरक्षा (Population immunity) धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन फिलहाल इन वेरिएंट्स के अधिक तेजी से फैलने या गंभीर बीमारी का कारण बनने का कोई संकेत नहीं है।

CNA (Channel News Asia) की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर इस नए कोविड-19 संक्रमण (Covid 19 Infection) को सामान्य फ्लू की तरह ही देख रहे हैं। अधिकांश लोग बिना किसी जटिलता के जल्दी ठीक हो रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि लापरवाही की जाए। बूस्टर डोज़ लेना, मास्क पहनना और भीड़भाड़ से बचना अब भी बेहद जरूरी है।

सावधानी ही सुरक्षा है

सिंगापुर सरकार लोगों को सजग रहने की सलाह दे रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह जरूरी है कि हम सभी व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें, नियमित हाथ धोएं और कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करें।

 सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। हालाँकि ज्यादातर मामले गंभीर नहीं हैं, लेकिन एहतियात और सतर्कता के साथ ही इस लहर से बचा जा सकता है। हमें फिर से सतर्क रहने और सामूहिक प्रयास से इस चुनौती का सामना करने की आवश्यकता है।

Latest News in Hindi Today Hindi Singapore Covid 19 Cases

#SingaporeCOVID19 #COVIDSurge #HealthAlert #SingaporeNews #OmicronUpdate #MaskUpSingapore #StaySafeSG #COVIDPrecautions #VirusUpdate #SingaporeHealth

Translate »