WhatsApp's new feature Username PIN

यूजरनेम पिन: सुरक्षित मैसेजिंग के लिए व्हाट्सऐप का नया फीचर

व्हाट्सऐप (Whatsapp) एक ऐसी ऐप है, जिसके यूजर्स लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में हैं। चैट, वीडियो कॉल्स, शेयरिंग आदि के लिए यह एप्लीकेशन बेहतरीन मानी गई है। आजकल हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है और यह ऐप सबके जीवन है जरूरी भाग बन चुकी है। व्हाट्सऐप (Whatsapp) समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स को लांच करता रहता है ताकि लोगों के लिए इसका इस्तेमाल और भी आसान हो और सेफ्टी में भी कोई समस्या न हो। अभी एक नया फीचर्स इसमें आने वाला है इसका नाम है यूजरनेम पिन (Username PIN)। आइए जानें क्या है व्हाट्सऐप का नया फीचर यूजरनेम पिन (WhatsApp’s new feature Username PIN) और पाएं इसके बारे में पूरी जानकारी। व्हाट्सऐप का नया फीचर यूजरनेम पिन (WhatsApp’s new feature Username PIN) व्हाट्सऐप का नया फीचर यूजरनेम पिन (Username PIN) यूजर्स की प्राइवेसी और कंट्रोल को बढ़ाने के लिए लाया जा रहा है। इसमें जब कोई व्यक्ति किसी को पहले बार मैसेज भेज रहा है, तो उसे इसके लिए एक पिन कोड डालना होगा। व्हाट्सऐप (Whatsapp) अभी इस नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर की प्राइवेसी और नियंत्रण को बढ़ावा देगा। व्हाट्सऐप (Whatsapp) के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे अनचाहे और स्पेम मैसेजिज को रोका जा सकता है। यही नहीं, इससे यूजर यह भी कंट्रोल कर पाएंगे कि उन्हें कौन मैसेज भेज सकता है और कौन नहीं।  इस फीचर का एक फायदा यह भी है कि इससे हम कम्युनिकेशन को कंट्रोल कर पाएंगे और सिर्फ अपने खास व ट्रस्टेड लोगों से ही बात करने में सक्षम होंगे। यानी अनचाहे कॉन्टेक्ट्स से मिलेगा पूरी तरह से छुटकारा उम्मीद है। कि यूजरनेम पिन (Username PIN) फीचर जल्द ही आएगा क्योंकि अभी यह बीटा टेस्टिंग के चरण में है। संक्षेप में कहा जाए तो यह पिन एक गेटकीपर की तरह काम करेगा जिसमें जो लोग पहले बार आपसे कांटेक्ट कर रहा है, उसके लिए इस पिन को होना जरूरी है। आइए जानें व्हाट्सऐप का नया फीचर यूजरनेम पिन (WhatsApp’s new feature Username PIN) कैसे काम करता है? इसे भी पढ़ें:- Lava Shark 5G: आईफोन जैसा डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी और कीमत भी कम यूजरनेम पिन फीचर कैसे काम करेगा? यूजरनेम पिन (Username PIN) फीचर बहुत ही सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण फीचर साबित होगा। यूजरनेम पिन (Username PIN) फीचर इस तरह से काम करेगा:  यूजरनेम पिन (Username PIN) फीचर कैसे काम करता है और किस तरह से लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। बता दें कि यह फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट नहीं आई है। और रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर WhatsApp का ये नया फीचर यूजर्स के लिए फायदेमंद है या नहीं और इस नय फीचर का इस्तेमाल करना लोगों के लिए कितना आसान और कितना कठिन होगा। Latest News in Hindi Today Hindi WhatsApp new features #WhatsAppnewfeatureusernamepin #usernamepinwhatsapp

आगे और पढ़ें
Russia Ukraine conflict escalation

Putin destroy Ukraine to prove his power: रूस ने निकाला परमाणु हथियारों का जखीरा, महाविनाश तय, यूक्रेन बर्बाद कर के ही मानेंगे पुतिन?

रूस तकरीबन पिछले 2 वर्षों से युद्ध में उलझा हुआ है। इस बीच यूक्रेन-रूस युद्ध दिन-ब-दिन घातक होता जा रहा है। ऐसे में दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की आहट को अनदेखा नहीं कर सकती। इसके पीछे की वजह यह कि पुतिन ने परमाणु हथियारों का जखीरा निकाल लिया है। इस कदम से रूस और यूक्रेन की जंग अब विश्व युद्ध में तब्दील होती दिखायी दे रही है। दरअसल, एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस ने 50 हजार सेना के जवान तैनात किए हैं। ये कीव पर बड़ा हमला कर सकते हैं। इससे पहले की रूस कुछ करता यूक्रेन ने रूस पर भीषण ड्रोन अटैक कर दिया। इस हमले से रूस को बड़ा भारी नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में रूस के 2 एयरबेस के अलावा मॉस्को स्थित परमाणु स्टेशन पर भी ड्रोन अटैक हुए हैं। यूक्रेन द्वारा रूस में बड़ा ड्रोन हमला करके उसके 5 एयरबेस पर तबाही मचाने के बाद रूस ने यह कदम (Putin destroy Ukraine to prove his power) उठाया है। इस तबाही से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के धैर्य की सीमा टूट चुकी है। यहाँ तक कि पुतिन ने यूक्रेन पर ओरेशनिक वारहेड्स से अटैक करने की धमकी दी है। रूस ने आरपार की लड़ाई का मूड बना लिया है। बहुत मुमकिन है कि जल्द ही पुतिन भी इस ड्रोन हमले का करारा जवाब दें। कारण यही जो रूस ने फाइटर परमाणु स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा है।  हमारे ओरेशनिक वारहेड्स सूर्य के तापमान तक पहुंचते हैं, यह बेहद विनाशकारी (Putin destroy Ukraine to prove his power) होते हैं यही नहीं, यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति (Vladimir Putin) का पहला बयान भी आ गया है। पुतिन ने कहा, हम यूक्रेन पर ऐसे वारहेड से जवाबी हमला करेंगे, जो जिनकी गर्मी सूर्य के तापमान तक पहुंच (Putin destroy Ukraine to prove his power) जाती है। सख्त लहजे में पुतिन ने आगे कहा कि हमारे ओरेशनिक वारहेड्स सूर्य के तापमान तक पहुंचते हैं। यह बेहद विनाशकारी होते हैं। पुतिन ने यूक्रेन को खतरनाक तीखी चेतावनी जारी करते हुए कहा, रूस अब लक्ष्य चुन रहा है और यह लक्ष्य यूक्रेन की सीमाओं से भी परे हो सकते हैं। इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता कि यदि रूस यूक्रेन पर हमले के लिए ओरेशनिक वारहेड्स का इस्तेमाल करता है, तो भयानक तबाही मच सकती है। पुतिन के इस बयान को पश्चिमी सहयोगियों, अमेरिका और नाटो के लिए एक सीधी धमकी माना जा रहा है। खैर, इस बीच ब्रिटिश एक्टिविस्ट जिम फार्ग्यूसन की माने तो, रूस ने एंटी मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिव कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सैटेलाइट डेटा से मिली जानकारी के अनुसार, वारहेड मार्गों पर असामान्य सैन्य गतिविधि के संकेत मिल रहे हैं। फार्ग्यूसन के मुताबिक इस तरह की गतिविधियां क्यूबा मिसाइल संकट के बाद कभी नहीं देखी गयीं। इस दौरान उन्होंने कहा, यह सिर्फ परमाणु धमकी तक सीमित नहीं है, बल्कि नाटो-गठबंधन वाले यूक्रेन और रूस के बीच परमाणु युद्ध के संकेत हैं। इसे भी पढ़ें:- अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा ओरेशनिक वारहेड्स रूस की हाइपरसोनिक मिसाइलें (Putin destroy Ukraine to prove his power) हैं बता दें कि ओरेशनिक वारहेड्स रूस की हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं। ये किसी भी देश के मौजूदा एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर बेहद तेज़ और सटीक हमले करने में सक्षम हैं। यह ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक तेज चलती हैं। जानकारी के मुताबिक रूस के पास ऐसे ओरेशनिक वारहेड्स हैं जो 3 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से उड़ते हैं और टारगेट पर गिरते समय उनका तापमान 4000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जोकि लगभग सूर्य की सतह के तापमान के बराबर है। यह रूस की अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल वॉरहेड्स (Putin destroy Ukraine to prove his power) हैं। यह महाविनाश और भयानक तबाही लाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यदि पुतिन यूक्रेन पर ओरेशनिक वारहेड्स से हमला करते हैं तो, यह दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध में भी धकेल सकता है। पुतिन के इस बयान के बाद अमेरिका, ब्रिटेन और नाटो बड़े चिंतित हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि पुतिन (Vladimir Putin) का यह संदेश सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति भी है। खैर, इस बीच संयुक्त राष्ट्र समेत कई यूरोपीय देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और युद्ध को और आगे बढ़ने से रोकने की अपील की है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Putin destroy Ukraine to prove his power #Putin #UkraineWar #NuclearWeapons #RussiaUkraineConflict #WW3 #GlobalTensions #Zelensky #RussiaNews

आगे और पढ़ें
Acquired Immunity

क्या है एक्वायर्ड इम्युनिटी? क्या एक्वायर्ड इम्युनिटी के कारण COVID 19 खतरा होता है कम?

पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना यानी कोविड-19 (covid-19) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक इसके लगभग 3400 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, यह एक चिंता का विषय है लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोगों को इसको लेकर अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह अवश्य दी जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत के लोगों को कोविड-19  (covid-19) से डरने की जरूरत नहीं है और इसका कारण है एक्वायर्ड इम्युनिटी (Acquired Immunity) यानी विकसित इम्युनिटी। आइए जानें कि क्यों लोगों को एक्वायर्ड इम्युनिटी के कारण कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है? यह भी जानें कि एक्वायर्ड इम्युनिटी (Acquired Immunity) किसे कहा जाता है और इम्युनिटी (Immunity) को कैसे बढ़ाएं? क्या एक्वायर्ड इम्युनिटी (Acquired Immunity) के कारण कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी परेशानी का कारण हैं कोविड-19 (covid-19)  के ओमिक्रॉन स्ट्रेन के सबवेरिएंट्स, जिनमें अभी भी परिवर्तन हो सकते हैं। पहले हुए वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज की वजह से लोगों में इम्युनिटी (Immunity) में वृद्धि हुई है। इसके कारण इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं जैसे खांसी, बॉडी पेन, सिरदर्द आदि। लेकिन,कोरोना में अभी भी सावधानियां बरतना जरूरी है, जैसे जब सर्दी, जुकाम या बुखार हो, तो मास्क पहनें। उन लोगों को अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है, जिन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि समस्याएं हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। अब जानते हैं एक्वायर्ड इम्युनिटी (Acquired Immunity) के बारे में।  एक्वायर्ड इम्युनिटी (Acquired Immunity) क्या है? एक्वायर्ड इम्युनिटी (Acquired Immunity) इम्यून सिस्टम की पिछले इंफेक्शन (Infection) और वैक्सीनेशन के माध्यम से रोगाणुओं को पहचानने और रिस्पॉन्ड करने की एबिलिटी है। इस प्रकार की इम्युनिटी (Immunity) बी और टी लिम्फोसाइट्स द्वारा संचालित की जाती है, जो इम्यून सिस्टम का हिस्सा हैं। इन सेल्स में पुराने इंफेक्शंस को याद रखने और प्रभावी ढंग से रिस्पॉन्ड करने की एबिलिटी होती है। यह इम्युनिटी जन्मजात इम्युनिटी से पूरी तरह से विपरीत है, क्योंकि जन्मजात इम्युनिटी खास रोगाणुओं से नहीं लड़ पाती है। इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक इम्युनिटी को कैसे बढ़ाया जा सकता है? हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार एक्वायर्ड इम्युनिटी (Acquired Immunity) के साथ ही इम्युनिटी (Immunity) को बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है। जरूरी वेक्सीनेशन्स को लेना इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। उम्र, काम, जगह के अनुसार सही वैक्सीन्स लगवाएं। अधिकतर वयस्कों को निम्नलिखित समस्याओं के लिए वैक्सीनेशन का इस्तेमाल करना चाहिए: इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। इसके साथ ही बैक्टीरिया के कारण होने वाली समस्याओं में एंटीबायोटिक्स लेने से भी इम्युनिटी (Immunity) बढ़ती है। यदि डॉक्टर आपको वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) से लड़ने के लिए एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देते हैं, तो यह भी महत्वपूर्ण है कि आपको एंटीबायोटिक्स का पूरा कोर्स करना चाहिए। इसके साथ ही बैक्टीरियल इंफेक्शन की स्थिति में भी डॉक्टर के बताएं अनुसार इसका पूरा कोर्स करें। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Acquired Immunity #AcquiredImmunity #Immunity #Immunesystem #corona #covid-19

आगे और पढ़ें
Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death

Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death: PMCH में दलित लड़की की मौत पर राहुल गांधी ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात

रायबरेली के सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में एक नाबालिग दलित लड़की की मौत पर बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) नेतृत्व वाली नीतीश सरकार पर जमकर निशाना (Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death) साधा। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, डबल इंजन सरकार की लापरवाही के कारण दलित लड़की की मौत हुई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित लड़की के साथ हुई क्रूरता और उसके बाद उसके इलाज में बरती गई लापरवाही बेहद शर्मनाक है। यदि उसे समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने न सिर्फ सुरक्षा देने में बल्कि उसकी जान बचाने में भी लापरवाही बरती।  जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम चुप नहीं (Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death) बैठेंगे- राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में आगे आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय (Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death) मिलेगा। पोस्ट में लिखा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि इससे पहले रविवार को कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश राम ने कहा, इस मामले के दो पहलू हैं। पहला, उसके साथ बलात्कार हुआ। बलात्कार के बाद उसकी हत्या की नृशंस कोशिश की गई और दूसरा, सरकार ने लापरवाही में कोई कसर नहीं छोड़ी। इलाज में देरी के कारण वह लड़की अब ज़िंदा नहीं है। इसके लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की विफलता के लिए सरकार ज़िम्मेदार है। आप खुद जाकर देख लीजिए। आरोपी ने लड़की को कुरकुरे और चॉकलेट का लालच देकर किया (Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death) दुष्कर्म  दरअसल, मुजफ्फरपुर के कुंडली की एक नाबालिग लड़की के साथ दिल दहला देने वाला दुष्कर्म (Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death) हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय आरोपी रोहित कुमार साहनी ने लड़की को कुरकुरे और चॉकलेट का लालच देकर घर से बुलाया और फिर तालाब के पास एक सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। अपनी हवस मिटाने के बाद चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी। इस बीच लड़की को शाम करीब 7 बजे बेहोशी की हालत में तालाब के पास पाया गया। आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया। खैर, एम्स, पटना द्वारा इलाज से इनकार किए जाने के चार दिन बाद पीएमसीएच लाया गया था। इस बीच दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग लड़की को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर घंटों तक एंबुलेंस में इंतजार कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित को आखिरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि नाबालिग ने अगली सुबह दम ही तोड़ दिया। इस बीच सिस्टम की संवेदनहीनता और प्रशासन की विफलता पर उठे सवाल। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।  इसे भी पढ़ें:- अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा नाबालिग लड़की बलात्कार की शिकार (Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death) थी अधिकारियों के मुताबिक नाबालिग लड़की बलात्कार की शिकार (Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death) थी। हालांकि, पीएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक अभिजीत सिंह ने इलाज में देरी के पीड़ित परिवार के दावों को नकारते हुए कहा, गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीएमसीएच लाई गई लड़की को उचित चिकित्सा सुविधा दी गई थी। इस अधिक प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, जब उसे यहां भर्ती कराया गया था, तब हमने अपनी तरफ से पूरी चिकित्सा देखभाल प्रदान की थी। परिवार द्वारा लगाए गए दावे कि इलाज में देरी हुई, निराधार हैं। हमने वह सब कुछ किया जो हम कर सकते थे। हमने सभी विभागों से परामर्श किया, जिनकी आवश्यकता थी और यह सुनिश्चित किया कि उसे आईसीयू में भी उपचार मिले। मुजफ्फरपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्या सागर ने बताया कि पीड़िता के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। गले की चोट की वजह से वह बोल नहीं पा रही थी, लेकिन उसने इशारों से हमसे पूरी बात बताई। आरोपी का पिछले रिकॉर्ड खराब है और वह लड़कियों को परेशान करता रहा है। Latest News in Hindi Today Hindi news Rahul Gandhi Slams Bihar Govt Over Dalit Girl’s Death #RahulGandhi #BiharNews #DalitRights #PMCH #BreakingNews #BiharGovernment #JusticeForDalitGirl #PoliticsToday

आगे और पढ़ें
Budhwa Mangal 2025

बुढ़वा मंगल 2025: चौथा बड़ा मंगल, हनुमान भक्ति से कटेंगे सारे संकट

इस वर्ष 2025 में बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal) का चौथा मंगलवार 3 जून को पड़ रहा है। यह दिन विशेष रूप से उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में भगवान हनुमान (Lord Hanuman) की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमानजी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  बुढ़वा मंगल का महत्व बड़ा मंगल (Budhwa Mangal) का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। मान्यता है कि त्रेता युग में ज्येष्ठ माह के एक मंगलवार को भगवान श्रीराम (Lord SriRam) और हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था, जिसे अत्यंत शुभ और पावन घटना माना जाता है। इसी कारण ज्येष्ठ मास के मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के रूप में मनाए जाते हैं। एक अन्य कथा के अनुसार अवध के नवाब शुजा-उद-दौला की बेगम को संतान की प्राप्ति होने पर उन्होंने अलीगंज (लखनऊ) में एक हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) का निर्माण कराया। संयोगवश मंदिर का उद्घाटन ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को हुआ, जिसके बाद से इस माह के सभी मंगलवारों को बड़ा मंगल (Budhwa Mangal) के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। बड़ा मंगल न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का भी प्रतीक बन चुका है। इस दिन हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर भंडारे और प्रसाद वितरण जैसे सेवा कार्य करते हैं, जिससे समाज में भाईचारे की भावना और अधिक प्रबल होती है। पूजा विधि और अनुष्ठान बड़ा मंगल (Budhwa Mangal) के पावन अवसर पर हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ और लाल रंग के वस्त्र धारण करें। फिर घर में या मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूजा की शुरुआत देसी घी का दीपक जलाकर करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, जो उन्हें अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। साथ ही, लाल फूल और तुलसी की माला चढ़ाएं। भोग स्वरूप बूंदी के लड्डू, गुड़ और भुने चने अर्पित करें। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। पूजन के दौरान “ॐ हं हनुमते नमः” जैसे मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायक माना जाता है। पूजन का समापन आरती के साथ करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि पूजा में हुई हो, तो भगवान से क्षमा-याचना करें। इसे भी पढ़ें:- महाभारत के युद्ध में गूंजे थे दिव्य अस्त्रों के नाम, जानिए उनकी अद्भुत शक्तियां हनुमानजी के मंत्रों का जाप बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal) के शुभ अवसर पर यदि श्रद्धा और आस्था के साथ हनुमान जी के विशेष मंत्रों का जाप किया जाए, तो इससे न केवल जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि भूत-प्रेत जैसी नकारात्मक शक्तियों और ऊर्जा से भी रक्षा मिलती है। यह माना जाता है कि इन मंत्रों के उच्चारण से मानसिक शांति, साहस और आत्मबल की वृद्धि होती है। हनुमान जी के कुछ ऐसे चमत्कारिक मंत्र इस दिन विशेष फल प्रदान करते हैं, जैसे: नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Budhwa Mangal #BudhwaMangal2025 #HanumanBhakti #BigMangal #HanumanTuesday #HinduFestivals #BudhwaMangalRemedies #SpiritualTuesday #LordHanuman

आगे और पढ़ें
BJP MP Khatana

‘दुनिया से भीख मांगता है पाकिस्तान और उसी पैसे से आतंकवाद फैलाता है’, भाजपा सांसद खटाना ने लंदन में जमकर लताड़ा

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना (Ghulam Ali Khatana) ने ब्रिटेन में आतंकवाद समर्थित पाकिस्तान की पोल खोलते हुए आड़े हाथों लिया है। गुलाम अली खटाना (Ghulam Ali Khatana) ने लंदन के इंडिया हाउस में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक तरफ तो दुनिया से भीख मांगता है और उसी पैसे से दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाने का काम करता है। संसद का यह डेलीगेशन ब्रिटेन समेत दुनिया को यह संदेश देने आया है कि भारत आतंकवाद के फन को कुचलना अच्छी तरह जानता है। हमे किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है, हम इससे खुद निपट लेंगे। बता दें कि गुलाम अली खटाना (Ghulam Ali Khatana) जम्मू-कश्मीर से आते हैं और भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। खटाना उस सर्वदलीय डेलीगेशन के हिस्सा हैं जिसका नेतृत्व सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) कर रहे हैं। यह डेलीगेशन इस समय लंदन में है और यहां पर ब्रिटेन के डेलीगेशन मुलाकात करने के अलावा भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत की।  इस दौरान खटाना ने कहा, ‘पाकिस्तान एक तरफ तो हाथ फैलाकर भीख मांगता है, दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाने का काम करता है। लेकिन अब यह समय चला गया है, अब हम आतंकवाद को कुचलना जानते हैं। इस समय हम यूरोप में हैं और हमारे दूसरे सांसद मित्र दुनिया के दूसरे हिस्सों में यह संदेश दे रहे हैं कि भारत आतंकवाद को अकेले ही खत्म करने में सक्षम हैं। हमें किसी दूसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।’ खटाना ने कहा कि, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। हमारी सेना बॉर्डर पर लड़ेगी, हम यहां कूटनीतिक लड़ाई लड़ेंगे, सोशल मीडिया की लड़ाई लड़ेंगे। हमें लड़ना ही है और अपना दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट करना है।’ लोकतांत्र में जम्मू-कश्मीर की भागीदारी बढ़ने से पाकिस्तान परेशान खटाना ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद यहां पर लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ी है, लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है, पर्यटन बढ़ा है, बुनियादी ढांचे में उछाल आया जिससे पाकिस्तान परेशान है और फिर से आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान खटाना ने सिंधु जल समझौता का भी जिक्र किया और कहा, ‘भारत अपने तीन नदियों का पानी पाकिस्तान के साथ साझा करता है, लेकिन बदले में भारत को घुसपैठ, ड्रग्स और आतंकवाद मिला। पिछले 30 वर्षों में घाटी के अंदर 4000 से ज्यादा लोग मारे गए। हजारों बच्चे अनाथ है, हजारों लोग यहां से चले गए, खासकर कश्मीरी पंडित। जो हमारी ऐतिहासिक विरासत का अहम हिस्सा थे। इसलिए अब भारत ने इस संधि को स्थगित करने का फैसला किया है।’  इसे भी पढ़ें:- अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा एमजे अकबर ने भी पाकिस्तान को घेरा  इस डेलीगेशन के हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर (MJ Akbar) ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमला जातीय संहार और फासीवाद का आतंक था। यह आतंकवाद का  कोई सामान्य रूप नहीं है। संक्षेप में कहूं तो पाकिस्तान का जन्म ही हिंसा से हुआ है, यह किसी जन आंदोलन से पैदा नहीं हुआ था। पाकिस्तान का अंकुर 1946 के कलकत्ता नरसंहार से पड़ा और 1971 में ढाका नरसंहार के बाद ये खत्म हो गया। लेकिन इसके बाद भी यह देश हिंसा की नीति को अपनाया हुआ है। इस देश की यही नीति इसे पूरी तरह से खत्म कर देगा।’  Latest News in Hindi Today Hindi news Ghulam Ali Khatana #BJPMpKhatana #PakistanTerror #LondonSpeech #GlobalPolitics #PakistanExposed #IndiaUKRelations #TerrorFunding

आगे और पढ़ें
Ukraine destroys Russian bombers

Zelensky Warns Putin: यूक्रेन ने रूस के 40 एयरक्राफ्ट बॉम्बर्स को किया तबाह, जेलेंस्की ने दी पुतिन को धमकी

लंबे समय से रूस और यूक्रेन का युद्ध काफी जारी है। दोनों देश हैं कि हार मानने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आये दिन दोनों एक दूसरे पर घातक बमबारी कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने रविवार को रूस पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया।  जानकारी के मुताबिक यूक्रेन ने रूस में करीब 4 हजार किलोमीटर अंदर ड्रोन हमले कर रूसी एयरबेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया और करीब 40 एयरक्राफ्ट बॉम्बर्स को तबाह कर दिया। ये हमला इतना भयंकर था कि इसे रूस के सबसे बड़े नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। बहुत मुमकिन है कि इस हमले के बाद रूस जबरदस्त पलटवार करे। कहने की जरूरत नहीं,  इस कदम से जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति की भी नाराजगी झेलनी पड़ (Zelensky Warns Putin) सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हमले को अंजाम देने से पहले यूक्रेन की ओर से ट्रंप को जानकारी नहीं दी गई है। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति को ड्रोन हमले के बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी, जिसके बारे में एक यूक्रेनी सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इस हमले में रूसी क्षेत्र के भीतर 40 से अधिक विमान नष्ट हो गए हैं। यूक्रेन की इस हिमाकत के बाद रूसी राष्ट्रपति तो पुतिन ऐसे ही खार खाये बैठे हैं।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों में सीजफायर कराने की भरसक कोशिश (Zelensky Warns Putin) कर रहे हैं गौरतलब हो कि सत्ता संभालने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों में सीजफायर कराने की भरसक कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यूक्रेन के इस कदम ने एक फिर सीजफायर की तमाम कोशिशों पर पानी फेर दिया है। यह बात किसी से छुपी भी नहीं है कि पिछले तीन वर्षों में अमेरिका ने यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य तौर बड़ी मदद की है। अमेरिका नहीं होता तो यूक्रेन शायद ही युद्ध इतना लम्बा खींच पाता। ऐसे में अमेरिका को नाराज करना यूक्रेन के लिए भारी पड़ सकता है। ट्रंप ने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में सकारात्मक बातें की थी। वह अब उनसे भी नाराज दिख (Zelensky Warns Putin)रहे हैं। बता दें कि एक रूसी हमले के बाद ट्रंप ने कहा था कि रूस के व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है। वह बिल्कुल पागल हो गए हैं। यह ऑपरेशन पूरी तरह से उचित और (Zelensky Warns Putin) योग्य है इस हमले के बाद किसी भी तरह की अनहोनी से बेफिक्र यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे एक शानदार ऑपरेशन बताते हुए कहा, दुश्मन के इलाके में, हमने केवल सैन्य उद्देश्यों को लक्षित करते हुए ऑपरेशन स्पाइडरवेब को अंजाम दिया जिससे रूस को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ  है। जेलेंस्की ने आगे कहा, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख वसील मालियुक ने आज के ऑपरेशन के बारे में एक रिपोर्ट पेश की और कहा, यूक्रेन द्वारा हासिल किया गया यह परिणाम बेहतरीन है। योजना बनाने से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक एक साल, छह महीने और नौ दिन (Zelensky Warns Putin) लगे। यह हमारा सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन था। ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोगों को समय रहते रूसी क्षेत्र से वापस बुला लिया गया। यूक्रेन की इस सफलता के लिए मैंने जनरल मालियुक को धन्यवाद दिया। इस हमले से गदगद जेलेंस्की ने कहा, यह ऑपरेशन पूरी तरह से उचित और योग्य है। हम एक पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम का प्रस्ताव करना जारी रखना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही सभी तर्कसंगत और सम्मानजनक कदम भी उठाते हैं जो एक स्थायी और विश्वसनीय शांति की ओर ले जा सकते हैं। रूसियों के सामने हमने जो यूक्रेनी प्रस्ताव पेश किया है वह तार्किक और यथार्थवादी है। इसे भी पढ़ें:- अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा रूस चाहता क्या है? रूसियों ने अपना ज्ञापन किसी के साथ साझा नहीं किया (Zelensky Warns Putin) है यही नहीं, जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर कहा, रूस चाहता क्या है? रूसियों ने अपना ज्ञापन किसी के साथ साझा नहीं किया (Zelensky Warns Putin) है। हमारे पास यह नहीं है। तुर्की पक्ष के पास यह नहीं है। और तो और अमेरिकी पक्ष के पास भी रूसी दस्तावेज़ नहीं है। इसके बावजूद, हम शांति की दिशा में कम से कम कुछ प्रगति हासिल करने की कोशिश करेंगे। आज, एक शानदार ऑपरेशन किया गया। इसकी तैयारी में डेढ़ साल से ज़्यादा का समय लगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रूसी क्षेत्र में हमारे ऑपरेशन का कार्यालय उनके एक क्षेत्र में एफएसबी मुख्यालय के ठीक बगल में स्थित था। Latest News in Hindi Today Hindi news Zelensky Warns Putin #Zelensky #Putin #UkraineRussiaWar #RussianBombers #UkraineAirStrike #RussiaUkraineConflict #WarUpdate #VolodymyrZelensky

आगे और पढ़ें
Petrol bomb attack USA

Petrol Bomb Attack on Jews in US: अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा

गाज़ा में इजरायल द्वारा हो रही हमास के आतंकियों पर बमबारी लगातार जारी है। इस बमबारी में कई निर्दोष नागरिकों के भी मारे जाने की खबरें हैं। इस बमबारी का असर अब दुनिया के अन्य देशों में भी दिखने लगा है। लोग और देश दो धड़ों में बट गए हैं। एक धड़ा इजरायल की इस कार्रवाई को जायज़ ठहरा रहा है तो दूसरा इसे अति करार दे रहा है। इसी क्रम में अमेरिका के कोलोराडो में एक व्यक्ति ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाते हुए भीड़ पर पेट्रोल (Petrol Bomb Attack on Jews in US) बम से हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 6 लोग घायल होने की बात कही जा रही है। खैर, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद साबरी सोलिमा के रूप में हुई है। एफबीआई इसे एक्ट ऑफ टेरर (आतंकी कृत्य) करार दे रही है। एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने इसे टारगेटेड आतंकवादी हमला बताया तो वहीं कोलोराडो अटॉर्नी जनरल फिल वीजर ने कहा कि यह जिस समूह को निशाना बनाया गया था, उसे देखते हुए यह एक हेट क्राइम का मामला प्रतीत होता है। इसके आलावा एफबीआई के असिसटेंट डायरेक्टर बेन विलियमसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, संदिग्ध यहूदी लोगों की भीड़ पर बम फेंकते समय ‘फ्री फिलिस्तीन’ चिल्लाया था।  वह आदमी बिना शर्ट के खड़ा था और उसके हाथ में कांच की बोतल (Petrol Bomb Attack on Jews in US) थी- चश्मदीद चश्मदीदों में से एक कोलोराडो यूनिवर्सिटी की 19 वर्षीय ब्रुक कॉफमैन ने बोल्डर में हुई घटना को अपनी आंखों के सामने देखा। इस संबंध में उसने कहा कि उसने चार महिलाओं को पैरों पर जली हुई अवस्था में जमीन पर लेटे या बैठे देखा। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि उनमें से एक के शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से जल गया है और उसे किसी ने झंडे में लपेट दिया है। उसने आगे कहा कि मैंने एक आदमी को देखा, जिसे उसने हमलावर बताया। वह आदमी बिना शर्ट के खड़ा था और उसके हाथ में कांच की बोतल (Petrol Bomb Attack on Jews in US) थी। वह चिल्ला रहा था। कॉफमैन ने कहा, हमले के बाद हर कोई चिल्ला रहा था, ‘पानी लाओ, पानी लाओ।’ दरअसल, गाजा में बचे इजरायली बंधकों की याद में एक प्रदर्शनी निकाली गई थी। उसी दौरान इस हमले को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले पर बोल्डर पुलिस के मुखिया स्टीफन रेडफर्न ने कहा, पर्ल स्ट्रीट के डाउनटाउन बोल्डर में रविवार की दोपहर यह हमला हुआ और यह काम अस्वीकार्य था। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप पीड़ितों, उन पीड़ितों के परिवारों और इस त्रासदी में शामिल सभी लोगों के लिए दुआ करें। बेशक इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यह घटना गाजा में इजरायल के युद्ध को लेकर अमेरिका में बढ़े तनाव के बीच हुई है। इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तानी मुहाजिरों की आखिरी उम्मीद PM मोदी, पाक नेता ने सेना से बचाने की लगाई गुहार यह हमला वाशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की घातक गोलीबारी के बाद हुआ (Petrol Bomb Attack on Jews in US) है यहाँ ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि गाजा युद्ध ने यहूदी विरोधी हेट क्राइम में वृद्धि हुई गई। यही नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में इजरायल के रूढ़िवादी समर्थकों द्वारा फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों को यहूदी विरोधी बताने के कदमों को भी बढ़ावा दिया है। ट्रंप के प्रशासन ने युद्ध के प्रदर्शनकारियों को बिना किसी आरोप के हिरासत में ले लिया है और ऐसे प्रदर्शनों की अनुमति देने वाले कई अमेरिकी यूनिवर्सिटी को दिए जाने वाले फंड में कटौती कर दी है।  गौरतलब हो कि यह हमला पिछले महीने वाशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की घातक गोलीबारी के बाद हुआ (Petrol Bomb Attack on Jews in US) है। बता दें कि अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे लोगों के एक समूह पर किसी ने गोलियां चला दी थीं। कहने की जरूरत नहीं गाज़ा में हो रही बमबारी और यहूदी समुदाय में हो रहे इस तरह के हमलों ने अमेरिका में गाजा में इजरायल समर्थकों और फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच युद्ध को लेकर तनाव बढ़ा दिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Petrol Bomb Attack on Jews in US #PetrolBombAttack #JewishCommunity #FreePalestine #USAProtests #HateCrime #AntiSemitism #USNews #GazaTensions #MiddleEastCrisis

आगे और पढ़ें
northeast India landslides

पूर्वोत्तर में बारिश का तांडव, छह राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, 34 से ज्यादा की मौत, लाखों लोग फंसे

पूर्वोत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और मेघालय राज्य में बाढ़ और भूस्खलन (Floods and landslides in Northeast India) से अब तक सैकड़ों घर- सड़क तबाह हो चुके हैं और करीब 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाढ़ और भूस्खलन में फंसे दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) और असम राइफल्स (Assam Rifles) भी राहत व बचाव कार्य का मोर्चा संभल लिया है। जहां पर सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, वहां पर वायुसेना (Indian Air Force) हेलीकॉप्टर से मदद पहुंचा रही है।  इस प्राकृतिक आपदा (Floods and landslides in Northeast India) का सबसे ज्यादा प्रकोप असम में देखने को मिल रहा है। इस राज्य के 19 जिल सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन जिलों के 764 गांव में रहने वाले करीब 3.6 लाख परिवार  बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से असम में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 10 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा (Himanta Biswa Sharma) ने बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यहां से लोगों को लगातार निकालने का कार्य किया जा रहा है। असम सरकार ने बाढ़ की चपेट में आकर मरने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का घोषणा की है।  इसे भी पढ़ें:- बीजेपी नेता के बेटे के वायरल हुए 130 से अधिक अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने कही यह बात  सिक्किम में भूस्खलन की वजह से 1500 से ज्यादा पर्यटक फंसे सिक्किम राज्य के उत्तरी इलाके भी भीषण बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में हैं। यहां पर भूस्खलन की वजह से कई सड़के तबाह हो गई हैं। इससे इन इलाकों में 1500 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नीमाचेन प्रेमलखा इलाके में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। जिससे सड़के बंद हो गई हैं और पर्यटक फंस गए हैं। इन्हें निकालने के लिए सेना और वायुसेना से मदद मांगी गई है। सिक्किम सरकार ने पर्यटकों से अपील की है कि जो जहां पर है, वहीं पर रहे। सभी को जल्द से जल्द निकाल लिया जाएगा।  इसी तरह मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। मेघालय की जहां 10 जिले फ्लैश फ्लड्स और भूस्खलन की चपेट में हैं, वहीं त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के भी कई जिलों में बाढ़ की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इन राज्यों में हजारों लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए लगातार राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बाढ़ के चपेट में आए इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत की है और उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मोदी सरकार पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चट्टान की तरह खड़ी है, हर संभव मदद दिया जाएगा।” Latest News in Hindi Today Hindi news Floods and landslides in Northeast India #NortheastFloods2025 #IndiaLandslides #MonsoonDisaster #AssamFloods #MeghalayaRain #NaturalCalamity #DisasterNews

आगे और पढ़ें
Punjab Kings Final Entry

PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final : दूसरे क्वालीफ़ायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के क्वालीफायर-2 में 1 जून की रात बड़ा उलटफेर देखने मिला। बारिश ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया। दरअसल, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफ़ायर खेला (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) गया। बारिश के कारण मैच की शुरुआत 3 घंटे देरी से हुई। इस मैच की अच्छी बात यह रही कि 3 घंटे देरी से शुरू होने के बावजूद मैच के ओवरों में कटौती नहीं की गई। टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 203 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही है। मुंबई की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन बनाये। रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन दोनों सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। जहाँ रोहित महज 8 बनाकर आउट हुए तो वहीं 13 गेंदों में 15 रन बनाकर हार्दिक भी चलते बने। उसके बाद नमन धीर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम को 200 रन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह मुंबई ने पंजाब को 204 रनों का लक्ष्य दिया।  श्रेयस अय्यर की 87 रन की नाबाद पारी के बदौलत पर 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य कर (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) लिया हासिल  204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की। पंजाब की तरफ जोश इंग्लिस ने 21 गेंदों में 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। इस आतिशी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। नेहाल वढेरा ने 29 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रियांश आर्य ने 20 तो प्रभसिमरन सिंह ने 6 बनाए। कुल-मिलाकर पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की 87 रन की नाबाद पारी के बदौलत पर 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) लिया। पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अब फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 मई को अहमदाबाद में ही होगा।  इस सीजन आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलेगा। क्योंकि पंजाब और आरसीबी दोनों में से किसी ने भी आईपीएल का  एक भी खिताब नहीं जीता है। श्रेयस अय्यर ने 3 अलग-अलग टीम को अपनी कप्तानी में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) है खैर, अपनी आतिशी पारी के बदौलत श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ पंजाब को फाइनल में पहुँचाया बल्कि वो आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग टीम को अपनी कप्तानी में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) है। गौरतलब हो कि इससे पहले वो दिल्ली को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल ही उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था। एक तरफ जहाँ इस मैच में मिली जीत के साथ ही पंजाब किंग्स 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची है तो मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद ही निराश नजर आए। मैच खत्म होने के बाद वह मैदान पर घुटनों के बल बैठे हुए और सिर झुकाए हुए देखे गए।   इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल टीम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहती थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई- हार्दिक पांड्या इस हार के बाद (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या ने कहा कि “श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, अपने मौके भुनाए और उन्होंने जो शॉट खेले, वे वाकई बेहतरीन थे। उन्हें लगता है कि श्रेयस ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। MI के कप्तान ने माना कि गेंदबाजी इकाई के तौर पर उन्हें कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी। यह एक ऐसी चीज है जो इन बड़े मैचों में वाकई मायने रखता है।” उन्होंने बताया कि “पूरे मैच के दौरान पंजाब की टीम ने उनको दबाव में रखा।” इस बीच हार्दिक ने आगे कहा कि उनकी टीम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहती थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वह इसके लिए विकेट को दोषी नहीं मानेंगे। अगर उनके गेंदबाज सही लेंथ पर गेंदबाजी करते या शायद सही समय पर सही गेंदबाज का चयन होता तो नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था। बुमराह को स्थिति का अंदाजा था कि अगर 18 गेंदें भी बची हैं तो उन्हें क्या करना है। जस्सी जस्सी ही हैं और वह कभी भी कुछ भी खास कर सकते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।” Latest News in Hindi Today Hindi news PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final #PBKSvsMI2025 #IPL2025Final #PunjabKings #MumbaiIndians #Qualifier2 #IPLPlayoffs #CricketNews #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Translate »