लंबे समय से रूस और यूक्रेन का युद्ध काफी जारी है। दोनों देश हैं कि हार मानने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आये दिन दोनों एक दूसरे पर घातक बमबारी कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने रविवार को रूस पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन ने रूस में करीब 4 हजार किलोमीटर अंदर ड्रोन हमले कर रूसी एयरबेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया और करीब 40 एयरक्राफ्ट बॉम्बर्स को तबाह कर दिया। ये हमला इतना भयंकर था कि इसे रूस के सबसे बड़े नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। बहुत मुमकिन है कि इस हमले के बाद रूस जबरदस्त पलटवार करे। कहने की जरूरत नहीं, इस कदम से जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति की भी नाराजगी झेलनी पड़ (Zelensky Warns Putin) सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हमले को अंजाम देने से पहले यूक्रेन की ओर से ट्रंप को जानकारी नहीं दी गई है। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति को ड्रोन हमले के बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी, जिसके बारे में एक यूक्रेनी सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इस हमले में रूसी क्षेत्र के भीतर 40 से अधिक विमान नष्ट हो गए हैं। यूक्रेन की इस हिमाकत के बाद रूसी राष्ट्रपति तो पुतिन ऐसे ही खार खाये बैठे हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों में सीजफायर कराने की भरसक कोशिश (Zelensky Warns Putin) कर रहे हैं
गौरतलब हो कि सत्ता संभालने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों में सीजफायर कराने की भरसक कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यूक्रेन के इस कदम ने एक फिर सीजफायर की तमाम कोशिशों पर पानी फेर दिया है। यह बात किसी से छुपी भी नहीं है कि पिछले तीन वर्षों में अमेरिका ने यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य तौर बड़ी मदद की है। अमेरिका नहीं होता तो यूक्रेन शायद ही युद्ध इतना लम्बा खींच पाता। ऐसे में अमेरिका को नाराज करना यूक्रेन के लिए भारी पड़ सकता है। ट्रंप ने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में सकारात्मक बातें की थी। वह अब उनसे भी नाराज दिख (Zelensky Warns Putin)रहे हैं। बता दें कि एक रूसी हमले के बाद ट्रंप ने कहा था कि रूस के व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है। वह बिल्कुल पागल हो गए हैं।
यह ऑपरेशन पूरी तरह से उचित और (Zelensky Warns Putin) योग्य है

इस हमले के बाद किसी भी तरह की अनहोनी से बेफिक्र यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे एक शानदार ऑपरेशन बताते हुए कहा, दुश्मन के इलाके में, हमने केवल सैन्य उद्देश्यों को लक्षित करते हुए ऑपरेशन स्पाइडरवेब को अंजाम दिया जिससे रूस को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने आगे कहा, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख वसील मालियुक ने आज के ऑपरेशन के बारे में एक रिपोर्ट पेश की और कहा, यूक्रेन द्वारा हासिल किया गया यह परिणाम बेहतरीन है। योजना बनाने से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक एक साल, छह महीने और नौ दिन (Zelensky Warns Putin) लगे। यह हमारा सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन था। ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोगों को समय रहते रूसी क्षेत्र से वापस बुला लिया गया। यूक्रेन की इस सफलता के लिए मैंने जनरल मालियुक को धन्यवाद दिया। इस हमले से गदगद जेलेंस्की ने कहा, यह ऑपरेशन पूरी तरह से उचित और योग्य है। हम एक पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम का प्रस्ताव करना जारी रखना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही सभी तर्कसंगत और सम्मानजनक कदम भी उठाते हैं जो एक स्थायी और विश्वसनीय शांति की ओर ले जा सकते हैं। रूसियों के सामने हमने जो यूक्रेनी प्रस्ताव पेश किया है वह तार्किक और यथार्थवादी है।
इसे भी पढ़ें:- अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा
रूस चाहता क्या है? रूसियों ने अपना ज्ञापन किसी के साथ साझा नहीं किया (Zelensky Warns Putin) है
यही नहीं, जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर कहा, रूस चाहता क्या है? रूसियों ने अपना ज्ञापन किसी के साथ साझा नहीं किया (Zelensky Warns Putin) है। हमारे पास यह नहीं है। तुर्की पक्ष के पास यह नहीं है। और तो और अमेरिकी पक्ष के पास भी रूसी दस्तावेज़ नहीं है। इसके बावजूद, हम शांति की दिशा में कम से कम कुछ प्रगति हासिल करने की कोशिश करेंगे। आज, एक शानदार ऑपरेशन किया गया। इसकी तैयारी में डेढ़ साल से ज़्यादा का समय लगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रूसी क्षेत्र में हमारे ऑपरेशन का कार्यालय उनके एक क्षेत्र में एफएसबी मुख्यालय के ठीक बगल में स्थित था।
Latest News in Hindi Today Hindi news Zelensky Warns Putin
#Zelensky #Putin #UkraineRussiaWar #RussianBombers #UkraineAirStrike #RussiaUkraineConflict #WarUpdate #VolodymyrZelensky




