प्रमुख खबरें

अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

नई दिल्ली, 26 जून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि केंद्र सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात बनी चर्चा का विषय अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इससे दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इन लगातार बैठकों के बाद राजनीतिक हलकों में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। संगठन और सरकार दोनों में बदलाव की चर्चा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों और सरकार के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए संगठन और मंत्रिमंडल दोनों स्तरों पर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि भाजपा नेतृत्व ने अब तक किसी भी संभावित फेरबदल की पुष्टि नहीं की है। कई मंत्रालयों को लेकर चल रही अटकलें राजनीतिक चर्चाओं में कुछ मंत्रालयों में बदलाव और नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। साथ ही सहयोगी दलों को भी अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। सरकार की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान अब तक केंद्र सरकार, राष्ट्रपति भवन या भाजपा की ओर से मंत्रिमंडल फेरबदल की तारीख या स्वरूप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चाओं को केवल अटकलों के रूप में ही देखा जा रहा है। आगे क्या? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि मंत्रिमंडल में बदलाव होता है तो इसका उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले सरकार और संगठन को और मजबूत करना हो सकता है। फिलहाल सभी की नजर केंद्र सरकार की अगली आधिकारिक घोषणा पर बनी हुई है। जब तक सरकार की ओर से औपचारिक सूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी संभावित फेरबदल की पुष्टि नहीं मानी जा सकती। स्रोत:राष्ट्रपति भवन से जारी सार्वजनिक जानकारी एवं विभिन्न राष्ट्रीय समाचार रिपोर्ट मूल रिपोर्ट:सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, राजनीतिक घटनाक्रम और विभिन्न विश्वसनीय समाचार स्रोतों के आधार पर जय राष्ट्र न्यूज़

आगे और पढ़ें
रैली में बोले अमित शाह- अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता

रैली में बोले अमित शाह- अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में खगड़िया और मुंगेर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्ति की थी. यहीं पर नालंदा का विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुमारगुप्त ने बनाया था, जिसको 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था. उन्होंने कहा कि जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से 6 माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उठता रहता था. ये विनाश का काम बख्तियार खिलजी ने किया था, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से नालंदा विश्वविद्यालय बनाकर हमारे नालंदा की विरासत को गौरव देने का काम किया है. 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ये एनडीए का शासन है, अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विश्वविद्यालय को कोई हाथ नहीं लगा सकता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है- विकास भी, विरासत भी. यहीं पर एआई और डेटा का नया युग हम शुरू करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अनेक बड़े कारखाने और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री हम लगाएंगे, जो किसानों की आय भी बढ़ाएगी और औद्योगिक विकास भी होगा. अमित शाह ने आगे कहा कि इस बार बिहार में 2 चरण में चुनाव होने वाले हैं. लालू और राबड़ी के जमाने में यहां कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव 6-6 चरण में कराने पड़ते थे. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के शासन में 6 चरण की जगह 2 चरण में चुनाव हो रहे हैं. इस बार फिर एनडीए सरकार बना दो, अगली बार एक ही चरण में चुनाव होगा. उन्होंने आगे कहा कि लालू के बेटे बिहार की कानून व्यवस्था की बात कर रहे थे. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जरा अपने गिरेबान में झांककर देखिए. 2005 की तुलना में 2024 में हत्याओं में 20 प्रतिशत की कमी, डकैती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी और फिरौती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है और 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है. बिहार अब सुरक्षित हुआ है. लालू अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार की 1.21 करोड़ जीविका दीदी के खातों में 10-10 हजार रुपए एक ही बटन दबाकर ट्रांसफर करने का काम किया है. सभी के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री की. युवाओं को ग्रेजुएट होने के बाद 2 वर्ष तक 1 हजार रुपए भत्ता मिलेगा. उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, बुढ़ापे का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय भी डबल कर दिया गया है. शाह ने आगे कहा कि लालू अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. जो परिवार की राजनीति करते हैं, वे अपने बेटे-बेटियों के लिए सरकार चलाते हैं. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार भारत और बिहार के गरीबों के लिए सरकार चलाते हैं. उन्होंने कहा कि आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए. हम बिहार को विकसित बिहार बनाकर रहेंगे.

आगे और पढ़ें
Translate »