Apple iPad Air: M3 चिप और मैजिक कीबोर्ड के साथ मिल रहे हैं नए फीचर्स

Apple iPad Air

एप्पल (Apple) एक अमेरिकी कंपनी है, जो अपने हाई क्वालिटी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। इसके कंप्यूटर, स्मार्टफोन, टेबलेट्स, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स युवाओं में बहुत प्रचलित हैं। इनके इतने लोकप्रिय होने का कारण हैं इनकी क्वालिटी, डिजाइन और यूजर फ्रेंडली होना। इस कंपनी के उत्पादों की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है लेकिन इनकी क्वालिटी और परफॉरमेंस का मुकाबला कोई अन्य कंपनी नहीं कर सकती। एप्पल (Apple) कंपनी समय-समय पर अपने उत्पादों को बाजार में लाती रहती है, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। हाल ही में एप्पल (Apple) ने एक नया आईपैड एयर (iPad Air) लांच किया है जो एम3 चिप और मैजिक कीबोर्ड के साथ है। आइए पाएं जानकारी कि क्या है एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air) और क्या हैं इसके फीचर्स?

एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air): पाएं जानकारी

एप्पल (Apple) कंपनी ने अभी एक आईपैड एयर (iPad Air) को मार्किट में लांच किया है जो M3 चिप के साथ है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह आईपैड प्रदर्शन में बेहतरीन और अच्छी एआई क्षमताओं के साथ है। यह आईपैड दो मॉडल्स में उपलब्ध है एक 11-इंच और दूसरा 13-इंच मॉडल। इन मॉडल्स को अच्छी परफॉरमेंस के साथ ही लाइट पोर्टेबिलिटी के साथ ही बनाया गया था। एम3 चिप के साथ मौजूद यह आईपैड एयर (iPad Air) एप्पल (Apple) के पहले के एम3 चिप वाले आईपैड्स की तुलना में दोगुना फास्ट है।

एप्पल (Apple) यह भी दावा कर रहा है कि इस आईपैड्स की परफॉरमेंस अन्य मॉडल्स की तुलना में 3.5 गुना तेज है। इसलिए यह उन सब लोगों के लिए फायदेमंद है जो गेम्स खेलते हैं या जिन्हें फास्ट परफॉरमेंस वाले टेबलेट की तलाश है। यानी, अगर आप भी ऐसे किसी उत्पाद की तलाश में हैं, तो तुरंत आज ही इस अवसर का लाभ उठायें और इसे खरीदें। अब जानिए एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air) क्यों है खास?

M3 चिप की खासियत

जैसा की पहले ही बताया गया है कि आईपैड एयर (iPad Air) अन्य मॉडल्स की तुलना में फास्ट है। इसमें  8-कोर सीपीयू है जो एम1 मॉडल की तुलना में 35% तेज है। इसके साथ ही इसमें मौजूद 9-कोर जीपीयू  से ग्राफिक परफॉरमेंस बहुत अधिक बढ़ती है। डायनेमिक कैशिंग, मेश शेडिंग और हार्डवेयर-अक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग जैसी बेह्ततरीन रेंडरिंग तकनीकों के कारण यह आईपैड डिवाइस क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और गेमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

इसमें है एप्पल इंटेलिजेंस

यह एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air) बेहतरीन एआई प्रोसेसिंग के साथ है, जो अधिक एडवांस मशीन लर्निंग फंक्शन को करने में सहायता करता है और एप्पल (Apple) इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है। एप्पल इंटेलिजेंस के साथ, यूजर इस आईपैड एयर (iPad Air) को अधिक आसानी से और कुशलता से उपयोग कर सकते हैं। इस आईपैड में कैमरा और वीडियो क्षमता भी बहुत अच्छी है, यानि इससे आप हाई क्वालिटी वीडियो और फोटोज ले सकते हैं। यही नहीं इसकी बैटरी लाइफ भी अन्य आईपैड्स की तुलना में ज्यादा अच्छी है जिससे अधिक समय तक बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: iPhone पर मिल रहा है बंपर ऑफर क्योंकि Flipkart दे रहा है iPhone पर 25,000 की छूट

आईपैड एयर की कीमत

इसके अच्छे और बेहतरीन फीचर्स के कारण इसे अन्य आईपैड्स से बेहतर माना जा रहा है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी कीमत के बारे में जानकारी होना जरूरी है। यह एक अच्छी खबर है कि इस आईपैड एयर (iPad Air) की कीमत पहले के मॉडल्स के समान ही रखी गई है। इसमें 11-इंच वाले आईपैड की कीमत ₹59,900 और 13-इंच मॉडल की कीमत ₹79,900 है। आप इस आईपैड को एप्पल (Apple) की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं या रिटेलर्स से भी इसे खरीदा जा सकता है।

Latest News in Hindi Today Hindi news Apple iPad Air

#AppleiPadAir #iPad Air #Apple #iPad

Translate »