रियलमी (Realme) एक ऐसी कंपनी है जो कम कीमत में हाई क्वालिटी के स्मार्टफोन्स को बनाती है। इसकी खासियतहै पावरफुल प्रोसेसर, अच्छा कैमरा और ऐसी बैटरी जो लंबे समय तक चलती है। अपने कई बेहतरीन फीचर्स के कारण यह स्मार्टफोन (Smartphone) लोगों में पॉपुलर हैं। इस कंपनी के फोन अच्छे डिजाइन के साथ आते हैं। अभी इस कंपनी ने एक नया वाटरप्रूफ फोन लांच किया है जिसकी कीमत बहुत कम है। इसे अभी इंडियन मार्केर्ट में निकाला गया है और इस फोन के लिए कंपनी ग्राहकों को बहुत से डिस्काउंट व ऑफर्स भी दे रही है। अगर आप सस्ते या कम कीमत में अपने लिए अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। आइए जानें रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G) के बारे में।
रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G): जानिए क्या हैं इसकी खासियतें?
जैसा की पहले ही बताया गया है कि रियलमी (Realme) का यह फोन बहुत ही कम कीमत में उपलब्ध है। यह फोन 6जीबी और 8जीबी रैम के साथ है और इसमें 128जीबी स्टोरेज भी है। इसके फीचर्स इस प्रकार हैं:
डिस्प्ले:
रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G) फोन 6.72 इंच डिस्प्ले के साथ मिल रहा है इसके साथ ही इसमें आईपीएस एलसीडी है। अगर बात की जाए रिफ्रेश रेट और रिजोल्यूशन की, तो इसका रिफ्रेश रेट है 20Hz और रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है।
प्रोसेसर:
रियल में या यह फोन ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ आपको मिलेगा और इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 है।
स्टोरेज:
रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G) फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें एक है 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ और दूसरा है 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन (Smartphone) एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें:- कौन सा रिचार्ज प्लान आपके लिए हो सकता है बेस्ट?
कैमरा:
इस रियलमी (Realme) फोन में डुअल रियर कैमरा और 50एमपी प्राइमरी सेंसर है और यही नहीं इसमें 2एमपी सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। इसका फ्रंट कैमेरा 8एमपी का है। संक्षेप में कहा जाए तो फोटोग्राफी और वीडियोज बनाने के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
अगर बात की जाए रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G) के अन्य फीचर्स के बारे में तो इसमें धूल और पानी को रोकने के लिए आईपी69 रेटिंग है। यही नहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें हैं जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इसमें दो सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें फास्ट इंटरनेट स्पीड के लिए 5जी है। रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G) की 6000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। कम समय में यह फोन पूरा चार्ज हो जाता है।
रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G) की कीमत
यह स्मार्टफोन (Smartphone) तीन रंगों में उपलब्ध है जो इस प्रकार हैं मिडनाइट ब्लू,लूनर सिल्वर और स्टेलर पिंक। इसकी कीमत विभिन्न वेरिएंट्स के लिए अलग है, जैसे 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला रियलमी पी3x 5जी (Realme P3x 5G) फोन 11,699 रुपये का है। इसके साथ ही 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन 12,699 रुपये का है।
रियलमी (Realme) का यह फोन फ्लिपकार्ट और रियलमी के स्टोर से आप खरीद सकते हैं। रियलमी (Realme) के इस फोन को खरीदते हुए ग्राहकों को कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इस फोन के पीछे का डिजाइन बीगन लेदर डिजाइन का है जो इसे और अधिक आकर्षक बना रहा है। इनमें डिस्काउंट के साथ ही एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं। तो किफायती दामों में इस स्मार्टफोन (Smartphone) को खरीदने का मौका न गवाएं और आज ही इसे खरीदें।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi Realme
#realme #5gphone #waterproofphone #budgetsmartphone #realme5g #under13000





