इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की टीम ने अभी तक बड़ा ही उम्दा प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन के दम पर ही रोहित की सेना ने सेमीफइनल में प्रवेश किया है।।इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही तक टीम इंडिया ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को क्रिकेट के मैदान में धूल चटाई है। इतना शानदार परफॉर्मेंस करने के बावजूद रोहित शर्मा (Rohit Sharma Fat Remark) को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह आलोचना किसी क्रिकेटर ने नहीं बल्कि कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने की है। शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा की तुलना भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों से करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी,और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों की तुलना में रोहित शर्मा में ऐसा क्या है जो विश्व स्तरीय है? वह एक औसत खिलाड़ी और कप्तान है जिसे संयोग से भारतीय टीम की कप्तानी मिल गई।” उनके इस बयान की वजह से सियासी घमासान छिड़ गया है। उनके इस विवादित बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता ने कप्तान रोहित शर्मा को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा है। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान बताया है। कांग्रेस नेता शमा ने रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल खड़े करते हुए उनकी कप्तानी को भी खराब कह दिया है। जिसके बाद भाजपा ने भी उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
बवाल बढ़ता देख कांग्रेस ने शमा मोहम्मद को अपनी पोस्ट (Rohit Sharma Fat Remark) डिलीट करने के लिए कहा

भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की सोच बताते हुए शमा मोहम्मद पर कड़ा हमला बोला है। मजे की बात यह कि पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी ने उनके इस पोस्ट से किनारा कर लिया है। कांग्रेस का कहना है कि “वह देश के खिलाड़ियों का सम्मान करती है।” बढ़ते विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने शमा मोहम्मद को अपनी पोस्ट (Rohit Sharma Fat Remark) डिलीट करने के लिए भी कहा है। जानकारी के मुताबिक़ इसके बाद शमा मोहम्मद ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। वहीं पूरे विवाद पर शमा मोहम्मद ने कहा कि “मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका (रोहित शर्मा) वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है। मैंने कहा कि वे एक अप्रभावी कप्तान हैं, क्योंकि मैंने उनकी तुलना पहले के कप्तानों से की थी। उन्होंने अपनी सफाई में आगे कहा कि जब विराट कोहली मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे, तब उन पर भाजपा के लोगों ने क्यों हमला किया था? वे एक अच्छे कप्तान थे, वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और रन बनाते हैं। वे दूसरे टीम के खिलाड़ियों की भी अच्छा करने पर तारीफ करते हैं। मेरे हिसाब से विराट अच्छे कप्तान हैं। आज कल प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया के बारे में बात करते हैं। खिलाड़ी को फिट होना चाहिए।” खैर, इस बीच जब शमा का एक्स पर किया गया पोस्ट वायरल हुआ तब न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “यह एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में एक सामान्य ट्वीट था। यह बॉडी शेमिंग नहीं था। मुझे अधिकार है। कहने में क्या गलत है? यह लोकतंत्र है।”
Those who have lost 90 elections under captaincy of Rahul Gandhi are calling captaincy of Rohit Sharma unimpressive!
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) March 3, 2025
I guess 6 ducks in Delhi and 90 election losses is impressive but winning T20 World Cup isn’t!
Rohit has a brilliant track record as captain by the way! pic.twitter.com/5xE8ecrr4x
इसे भी पढ़ें:- हम तीनों ने मिलकर लड़ाई लड़ी’, CM फडणवीस ने मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा- सब कुछ ‘कूल’
पूनावाला ने की रोहित के ट्रैक रिकॉर्ड (Rohit Sharma Fat Remark) की तारीफ
हालाँकि इस पूरे विवाद पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि “राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हारने वाले रोहित शर्मा की कप्तानी को बेकार बता रहे हैं। पूनावाला ने रोहित के ट्रैक रिकॉर्ड (Rohit Sharma Fat Remark) की भी तारीफ की और उनकी टी20 वर्ल्ड कप जीत का जिक्र किया। तो वहीं, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईराधिका खेड़ा ने आरोप लगाया कि “कांग्रेस ने दशकों तक खिलाड़ियों का अपमान किया और अब एक क्रिकेट लीजेंड का मजाक उड़ा रही है।” राधिका ने कहा कि “यह वही कांग्रेस है जिसने दशकों तक खिलाड़ियों का अपमान किया, उन्हें पहचाना नहीं और अब एक सेल्फ मेड चैंपियन का मजाक उड़ा रही है।” खैर, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाया है, लेकिन इस बार कांग्रेस नेता नेत्री का भारतीय कप्तान की कप्तानी को बेअसर बताना और उन्हें मोटा कहना भारी पड़ गया है। अब उनके बयान को लेकर जमकर आलोचना हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफइनल मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। यह मुकाबला 4 मार्च को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।
#WATCH | On her comment on Indian Cricket team captain Rohit Sharma, Congress leader Shama Mohammed says, "It was a generic tweet about the fitness of a sportsperson. It was not body-shaming. I always believed a sportsperson should be fit, and I felt he was a bit overweight, so I… pic.twitter.com/OBiLk84Mjh
— ANI (@ANI) March 3, 2025
Latest News in Hindi Today Hindi news Rohit Sharma Fat Remark
#RohitSharma #RohitSharmaFatRemark #CongressVsBJP #RohitVsRahul #PoliticalDebate #CricketControversy #BJPvsCongress #ViralNews #SportsPolitics #RohitSharmaFans



