अपने दमदार फीचर्स के मशहूर सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए मोस्ट अवेटेड फोन Samsung Galaxy F16 5G को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Samsung Galaxy F16 5G को भारत में Galaxy F15 5G के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। मार्च 2024 में देश में पेश किया गया था। एक तरह से यह यह पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy F15 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। ये एक बजट फोन है। गौर करने वाली बात यह कि इस अपग्रेडेड वर्जन मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की वायर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ख़ास बात यह कि Samsung Galaxy F16 5G को 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा Samsung Galaxy F16 5G
Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट फोन Bling Black, Glam Green और Vibing Blue जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy F16 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन
अपनी बेजोड़ स्पेसिफिकेशन के लिए जाने जाने वाली सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम तक का सपोर्ट है। खासियत यह कि यह फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1.5TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बात करें सॉफ्टवेयर की, तो यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है।
Samsung Galaxy F16 5G का कैमरा है बेहद खास
किसी भी स्मार्ट फ़ोन में कैमरा सबसे अहम होता है। बात करें Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट फ़ोन के कैमरा सेटअप की तो इसके रियर कैमरे में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो
Samsung Galaxy F16 5G की बैटरी है दमदार
कैमरे के बाद सबसे दूसरी सबसे अहम चीज होती है बैटरी। रही बात Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट के बैटरी की तो, पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। इसकी खासियत यह कि ये 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, Beidou, Galileo, Glonass, QZSS और USB Type-C पोर्ट शामिल किए गए हैं। फोन का वजन 191 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.9mm है।
इतनी होगी Samsung Galaxy F16 5G की कीमत है बजट फ्रेंडली
बात करें इस फ़ोन की कीमत की तो भारत में Samsung Galaxy F16 5G की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होगी। ये एक बजट फोन है। ध्यान देने वाली बात यह कि इसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। यह किफायती स्मार्टफोन 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Latest News in Hindi Today Hindi news Samsung Galaxy F16 5G
#SamsungGalaxyF16 #GalaxyF16Launch #Samsung5G #GalaxyF16India #SamsungF165G #NewSamsungPhone #5GSmartphone #SamsungLaunch #GalaxyF16Specs #Budget5G





