IPL 2025 CSK victory: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की आंधी के सामने पस्त हुए मुंबई इंडियंस के धुरंधर

CSK Crushes MI in IPL 2025

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया। सीएसके की टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से मात देकर (IPL 2025 CSK victory) सीजन का आगाज किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। इस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इस मुकाबले में 156 रनों का टारगेट मिला। जवाब में सीएसके की टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सीएसके की तरफ से रचिन रवींद्र ने न सिर्फ नाबाद 65 रनों की पारी खेली बल्कि इस मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई। इसी के साथ मुंबई की टीम को एक और बार सीजन के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि अब 28 मार्च को सीएसके को अपना अगला मुकाबला आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलना है।

मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार का (IPL 2025 CSK victory) करना पड़ा सामना 

 Chennai Super Kings Victory

गौर करने वाली बात यह कि मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना (IPL 2025 CSK victory) करना पड़ा। बड़ी बात यह कि इस मैच में मुंबई की टीम के बड़े-बड़े सितारे पूरी तरह फ्लॉप रहे। फ्लॉप होने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि रोहित इस मुकाबले में खाता तक नहीं खोल पाए और उन्हें चौथी ही गेंद पर खलील अहमद ने बिना खाता खोले आउट कर दिया। रोहित के कारण मुंबई को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। रोहित ने जो किया वो किया रही सही कसर सूर्यकुमार यादव ने पूरी कर दी। अपनी विस्फोटक बल्लेजबाजी के लिए जाने जाने वाले सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर सिर्फ 29 रन ही बना सके। सूर्या के बल्ले से सिर्फ 2 चौके और 1 छक्का ही लग सका। इस बीच मुंबई इंडियंस को रयान रिकेल्टन से भी काफी उम्मीदें थी। लेकिन रिकेल्टन मुंबई के लिए अपने पहले ही मुकाबले में फेल रहे। रिकेल्टन ने अपनी पारी में सिर्फ 7 गेंदों पर 13 रन बनाए। 

इसे भी पढ़ें:- BCCI ने कप्तानों को दी बड़ी राहत

इस तरह के खराब प्रदर्शन की नहीं थी उम्मीद (IPL 2025 CSK victory) 

मुंबई इंडियंस की हार में एक बड़ा रोल तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का भी रहा। इस मैच में बोल्ट को विकेट तो मिला ही नहीं बल्कि उन्हें 3 ओवर में 9 की रन रेट से 27 रन भी पड़ गए। बोल्ट जसप्रीत बुमराह के बिना एकदम कारगर साबित नहीं हो पाए। मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ना तो इस मैच में सैंटनर की बॉलिंग चली और ना ही उनकी बैटिंग। इस मैच में उनके बल्ले से 13 गेंद पर सिर्फ 11 रन ही बन सके। बेशक चेन्नई की टर्निंग विकेट पर सैंटनर से इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद (IPL 2025 CSK victory) नहीं थी।

Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK victory

#IPL2025 #CSKvsMI #ChennaiSuperKings #MSDhoni #IPL2025Final #CSKWin #MIvsCSK #CSKChampions #YellowArmy #CSKVictory

Translate »