भारत के 5 बेस्ट किफायती एयर कूलर्स, जो गर्मियों में दे ठंडक का एहसास

Budget Air Coolers

गर्मियों में आराम के लिए सबसे अच्छा एयर कूलर (Air Cooler) ढूंढना बहुत ज़रूरी है। एयर कूलर एक लोकप्रिय और किफायती विकल्प है, जो गर्मियों में ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। कूलर गर्म हवा को ठंडा करता है और इसके कई फायदे भी हैं जैसे कम एनर्जी की खपत, कम लागत, आसान इंस्टॉलेशन और रखरखाव आदि। कूलर (Cooler) कई आकारों और डिजाइनों में उपलब्ध हैं। आजकल ऐसे कूलर बाजार में मौजूद हैं जो आपको 6000 रुपए से भी कम में भी आपको मिल जाएंगे। आप अपने बजट, पसंद और इच्छानुसार इसमें से चुन सकते हैं। आइए जानें बेस्ट किफायती एयर कूलर्स (Best Affordable Air Coolers) के बारे में विस्तार से।

6000 रुपए से कम में बेस्ट किफायती एयर कूलर्स (Best Affordable Air Coolers)

जैसा की आपको पता ही होगा कि एयर कूलर (Air Cooler) गर्मियों में ठंडक प्रदान करने का बेहतरीन विकल्प है। ऐसा माना गया है कि इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है। यह कई प्रकारों और आकारों में उपलब्ध है। 6000 रुपए से कम में बेस्ट किफायती एयर कूलर्स (Best Affordable Air Coolers) इस प्रकार हैं: 

क्रॉम्पटन जिनी नेयो पर्सनल एयर कूलर (Crompton Ginie Neo Personal Air Cooler)

Crompton Ginie Neo Personal Air Cooler हनी कोंब पैड्स के साथ आता है। इसमें स्पीड को कंट्रोल करने का फीचर भी है ,जिससे इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एयर कूलर (Air Cooler) 130W की पावर कंजम्पशन के साथ आता है और यह 80 sq. ft.के एरिया को कूल करने में सक्षम है। इसमें एक बड़ा आइस चैम्बर है और वाटर लेवल इंडिकेटर भी है, जिससे इसके इस्तेमाल से यूजर को अधिकतम आराम और लाभ मिलेगा। इसमें मौजूद मॉस्क्वीटो नेट साफ और फ्रेश हवा देता है और मच्छरों से पानी को बचाता है। इस कूलर (Cooler) कीमत की कीमत लगभग 3,920 रुपए है।

भाबरली इजीकूल 35 लीटर (BHABURLY Eazycool 35 LTR)

BHABURLY Eazycool 35 LTR एयरकूलर बिना आपके इलेक्ट्रिसिटी बिल्स को बढ़ाए आपको ठंडी हवा प्रदान करेगा। यह पॉवरफुल हवा देता है जिससे यह चिलचलाती गर्मी में बचाव के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल हनीकोंब पैड्स न केवल कूलिंग बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को फ्रेश और साफ भी बनाते हैं। इसे कम पावर कंजम्प्शन के लिए बनाया गया है जो एनर्जी को सेव करता है। बेस्ट किफायती एयर कूलर्स (Best Affordable Air Coolers) में यह आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसकी कीमत केवल 4500 रुपए है।

उषा 20 लीटर पर्सनल Air कूलर (Usha 20 L Personal Air Cooler)

उषा सालों से घरों में इस्तेमाल होने वाला एक विश्वसनीय ब्रांड है। Usha 20 L Personal Air Cooler एयर कूलर (Air Cooler) 20 लीटर की कपैसिटी का है, जो 140 Sq.Ft.के एरिया को कूलिंग प्रदान करता है। इसको चलाने के लिए 135 W पावर की जरूरत होती है। अमेज़न पर इस एयर कूलर की कीमत केवल 5,800 रुपए है। इस कूलर (Cooler) के साथ आपको एक साल की वारंटी भी मिलती है। 

हॉवेल्स कल्ट प्रो 17 L पर्सनल एयर कूलर (Havells Kalt Pro 17 L Personal Air Cooler)

बेस्ट किफायती एयर कूलर्स (Best Affordable Air Coolers) में Havells Kalt Pro 17 L Personal Air Cooler का डिजाइन बहुत बेहतरीन है। इसमें 3 साइड बैक्टीरिया शील्ड हनीकोंब पैड्स और ऐरोडायनेमिकली डिजाइन्ड ब्लेड्स हैं। यह एयर कूलर (Air Cooler) ठंडी हवा प्रदान करता है जो छोटे कमरे या पर्सनल स्पेसेस के लिए अच्छा है। यह कूलर (Cooler) आपको लगभग 4100 रुपए में ऑनलाइन मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट: वॉयस और वीडियो कॉलिंग का एक्सप्रियंस अब पहले से होगा और बेहतर

बजाज फरियो न्यू पर्सनल एयर कूलर 23L (Bajaj Frio New Personal Air Cooler 23L)

Bajaj Frio New Personal Air Cooler 23L एयर कूलर पावर कट्स के दौरान भी एरिया को ठंडा रखता है। इसके लिए अधिक बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें आइस चैम्बर भी है, जो अधिक गर्मी के दिनों में फायदेमंद है। सुविधा के लिए इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह हनीकॉम्ब कूलिंग पैड के साथ ऑपरेट होता है जो पानी को बेहतरीन तरीके से होल्ड करता है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग रहती है। इस एयर कूलर (Air Cooler) की कीमत लगभग 5000 रुपए है।

Latest News in Hindi Today Hindi News Air Cooler

#BestAffordableAirCoolers #AirCooler #AffordableAirCoolers #Coolers

Translate »