“हेल्थ इस वेल्थ” यह कहावत तो हम सभी ने सुनी है। इसका अर्थ यह है कि अच्छे स्वास्थ्य से बढ़कर और कुछ नहीं है। हमारी हेल्थ ही हमारे लिए सबसे बड़ा धन है, इसलिए अन्य चीजों की तुलना में इसे प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) के रूप में मनाया जाता है। दुनिया में बढ़ती हेल्थ प्रॉब्लम्स को देखते हुए लोगों को इनके बारे में जागरूक करना इस दिन को सेलेब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य है। इस साल भी इस दिन को पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। आइए जानें वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) की इस साल की थीम, इसके महत्व आदि के बारे में। सबसे पहले जान लेते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) के बारे में।
वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day): पाएं जानकारी
जैसा की पहले ही बताया गया है कि इस दिन को हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) के अनुसार इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) से मेटरनल और न्यूबोर्न हेल्थ पर एक वर्ष तक चलने वाले अभियान की शुरुआत होगी। अगर बात की जाए इस दिन के इतिहास की तो, इस दिन को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस आर्गेनाईजेशन को 1948 में स्थापित किया गया था। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) के पहले ऑफिशियल एक्ट्स में से एक के रूप में, उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत की। इसे पहली बार 22 जुलाई को मनाया गया था, लेकिन बाद में स्टूडेंट पार्टिसिपेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए तारीख को बदलकर 7 अप्रैल कर दिया गया, जो इस ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना का दिन था।
वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) की थीम
इस साल इस दिन की थीम है “हेल्दी बिगनिंग, होपफुल फ्यूचर”। इस दिन को नयी माताओं और नवजात शिशुओं की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए सेलेब्रेट किया जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) को निम्नलिखित कारणों से मनाया जाता है:
- माताओं और नवजात शिशुओं की सेहत को अच्छा बनाना।
- प्रेग्नेंसी, एंटरनल और पोस्टनेटल केयर में सुधार।
- माताओं और न्यूबोर्न शिशुओं की किन्ही कारणों से होने वाले डेथ्स को कम करना।
- बेहतर हेल्थ सर्विसेज देना।
वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) का उद्देश्य
माताओं एवं नवजात शिशु का स्वास्थ्य कई कारणों से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मदर्स और न्यूबोर्न्स, परिवारों और समुदायों से को सीधे सम्बन्धित हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) के उद्देश्य इस प्रकार हैं:
- वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) के अवसर पर, मदर्स और न्यूबोर्न की सेहत में सुधार करने के लिए राजनीतिक नेताओं और हेल्थ कम्युनिटी के साथ मिलकर काम करना। यह प्रयास पीएएचओ के कॉल टू एक्शन 2024 समान है।
- कोविड-19 पेंडेमिक कॉन्टेक्स्ट में इंटरएजेंसी ग्रुप द्वारा पब्लिश्ड मदर्स और न्यूबोर्न्स की मृत्यु दर के नए अनुमानों पर रिपोर्ट करना।
- माताओं नवजात शिशुओं और उनके परिवारों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के लिए हेल्थ सिस्टम, शिक्षा, सोशल डेवलपमेंट और कम्युनिटी के प्रयासों को इंटीग्रेट करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना।
इसे भी पढ़ें: Health issues in summer: गर्मी में होने वाली 5 सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं और उनसे सुरक्षित रहने के टिप्स
वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day): आप कैसे सेलेब्रेट कर सकते हैं इस दिन को?
आप कुछ तरीकों से इस कैंपेन को सपोर्ट कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:
- आप इस दिन के बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं। इसके लिए आप सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल कर सकते हैं या अन्य तरीकों को भी अपना सकते हैं।
- वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) को लेकर होने वाले इवेंट्स में भाग लें।
- आप वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) को सपोर्ट करने के लिए अपनी इच्छानुसार डोनेट भी कर सकते हैं, ताकि वो और अच्छे से काम कर सकें।
- अपने अनुभव शेयर करें। अगर आप महिला हैं तो गर्भावस्था और प्रसव के अपने अनुभव या कहानियों को दूसरों के साथ शेयर करें। उन लोगों को धन्यवाद करना न भूलें, जिन्होंने इस दौरान आपकी देखभाल की।
नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi World health day
#Worldhealthday2025 #Worldhealthday #WorldHealthOrganisation #Health





