04 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एलएसजी ने पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई को 12 रनों से शिकस्त (Lucknow Super Giants win) दी। दरअसल, कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलता साबित हुए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। मार्श के अलावा एडेन मार्करम ने भी अर्धशतक जड़ा। 53 रन पर मार्करम के आउट होने के बाद आयुष बडोनी ने 30 रन की तेज-तर्रार पारी खेली और आखिर में डेविड मिलर ने 14 गेंद में 27 रन की आतिशी पारी खेली। इस तरह लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 203 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट लिए। हार्दिक ने अपने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट लिए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
एलएसजी की सधी हुई गेंदबाजी के आगे मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 191 रन तक ही पहुंच (Lucknow Super Giants win) पाई

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी ख़राब रही। मुंबई की नई ओपनिंग जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सकी। चोटिल होने के कारण रोहित शर्मा इस मैच से बाहर थे, ऐसे में उनकी जगह बैटिंग करने आए विल जैक्स 5 रन बना कर पवेलियन लौट गए। सिर्फ 17 रन तक टीम के दोनों ओपनर आउट हो चुक थे। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की। नमन ने 24 गेंदों में 46 बनाए तो वहीं उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव सूर्या 67 रन पर आउट हो गए। सूर्य कुमार यादव का आउट होना मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा झटका था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के अन्य बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके। एलएसजी की सधी हुई गेंदबाजी के आगे मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 191 रन तक ही पहुंच (Lucknow Super Giants win) पाई।
इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स
7 मुकाबलों में से 6 मुकाबलों में लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की है (Lucknow Super Giants win)
पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई के लिए लखनऊ से हारना (Lucknow Super Giants win) कोई नई बात नहीं है। आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 6 मुकाबलों में लखनऊ की टीम ने फतेह हासिल की है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई को अब तक सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स साल 2022 से आईपीएल लीग का हिस्सा बनी थी। इसके बाद से लखनऊ हमेशा ही मुंबई इंडियंस पर हावी रही है।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Lucknow Super Giants win
#LucknowSuperGiants #LSGvsMI #IPL2025 #MIvsLSG #CricketHighlights #T20Thriller #IPLWin #LSGVictory #MIdefeated #CricketNews




